Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के सदस्यों को करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में बदले की नहीं बल्कि न्याय की बात होगी। चाहे झीरमघाटी नक्सल हमला हो, चाहे नान घोटाला हो, चाहे अंतागढ़ टेपकांड हो या फिर अगुस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला सभी मामले की जांच होगी। आप बार-बार बदले की बात कर रहे हैं।यहां कोई बदलापुर की राजनीति नहीं चल रही है यहां न्याय दिलाने की बात हो रही है।
नई दिल्ली | तृणमूल कांग्रेस सांसद सौमित्र खान के बीजेपी में जॉइन होने के बाद अब पार्टी के एक और सांसद अनुपम हाजरा बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अनुपम हाजरा बोलपुर से टीएमसी सांसद हैं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी का दावा है कि टीएमसी से खान के अलावा 6 सांसद बीजेपी में शामिल होंगे। हालांकि बीजेपी ने इन सांसदों का नाम बताने से मना कर दिया है लेकिन माना जा रहा है कि इन सांसदों में अर्पिता घोष और सताब्दी रॉय जैसे नाम शामिल हो सकते हैं।रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी सांसद मुकुल रॉय के करीबी माने जाते हैं जिन्होंने पिछले साल ही बीजेपी जॉइन की थी और अब पश्चिम बंगाल से बीजेपी प्रमुख के पद पर हैं।
रायपुर। राज्य की विभिन्न तहसीलों में रिक्त पड़े पटवारी के पदों को भरने के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने अधिसूचना जारी की है। भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 250 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 11 से 31 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए विभिन्न जिला मुख्यालयों में 17 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सीजी व्यापमं की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम- पटवारी (लेखपाल)
रायपुर– पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को बंगला अलॉट, सिविल लाइंस में किया गया बंगला अलॉट, ई-1 बंगले में रहेंगे सीएम, सीएम निवास के गेट नंबर -2 के सामने ही है बंगला, सुरक्षागत कारणों की वजह से सीएम हाउस के पास गृह विभाग का बंगला दिया गया|
दिल्ली 8 जनवरी 2019. अयोध्या मसले पर 10 जनवरी को 5 जजों की बेंच सुनवाई करेगी। इस बेंच में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई के अलावा, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड, जस्टिस यूयू ललिति, जस्टिस बोबडे और जस्टिस एनवी रमन्ना होंगे। इसस पहले 4 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अयोध्या जमीन विवाद मामले पर 2010 के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई नई पीठ करेगी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा, ‘यह राम जन्मभूमि का मामला है। इस पर आगे का आदेश उपयुक्त पीठ 10 जनवरी को पारित करेगी।’ उन्होंने मामले में वकीलों को 10 जनवरी को आने को कहा था।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 में दिए अपने फैसले में अयोध्या की विवादित जमीन को रामलला, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड तीनों पक्षों में बराबर बांटने का फैसला सुनाया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ 14 याचिकाएं दायर हुई हैं। इससे पहले 29 अक्तूबर को कोर्ट ने इस मामले को उपयुक्त पीठ के समक्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह के लिए सूचीबद्ध किया था।
रायपुर। विधानसभा के तीसरे दिन अनुपूरक बजट में चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने प्रमुख विपक्षी दल भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया।उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्यों की बात गंभीरता से सुन रहा था।मुझे लगा था कुछ पश्चाताप में होंगे, लेकिन इनके तेवर वैसे ही है।डॉ रमन सिंह उसी तेवर में बात कर रहे थे।उन्होंने नान घोटाले में एसआईटी गठन का बगैर जिक्र किये कहा कि अभी तो हमने आपकी फाइल खोली है। बहुत धूल जमी है,थोड़ी सी धूल हटाई है और खूब चीख पुकार शुरू हो गई।बता दें पूर्व सीएम ने एसआईटी गठन के बाद इसे बदलापुर की कार्रवाई का नाम दिया था।
रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 जनवरी 2019 को 2019 लोकसभा आम चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 15, गुरूद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली में देश के सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठकें रखी गयी है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि सुबह 11 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वय समिति और प्रभारी महासचिवगण के साथ लोकसभा आम चुनाव के विषय में, शाम 4 बजे कोषाध्यक्ष के साथ जनसंपर्क अभियान के विषय में और शाम 5 बजे चेयरमेन डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट के साथ शक्ति प्रोजेक्ट के विषय में बैठक होगी। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण की चर्चा में उपस्थिति आवश्यक होने के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के स्थान पर दिल्ली की तीनों महत्वपूर्ण बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन भाग लेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवद्वय एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव एवं डाॅ. अरुण उरांव 8 जनवरी को रात्रि 7ः00 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर आएंगे। 9 जनवरी बुधवार को सुबह 11ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी है जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे। 9 जनवरी बुधवार को दोपहर 2ः00 बजे राजीव भवन में ही कांग्रेस संचार विभाग की बैठक होगी जिसमें संचार विभाग के सदस्यगण, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला तथा प्रदेश प्रवक्तागण शामिल होंगे। दोनो बैठक प्रदेश प्रभारीद्वय डॉ चंदन यादव, डाॅ. अरुण उरांव लेंगे। दोनो ही बैठकों में प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के दौरे के बाद दोनो प्रभारी सचिवों के दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा हो सकती है।


