Author: admin

रायपुर. 24वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ राज्य को मिली है. 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर से लगभग ढाई हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। रायपुर के कोटा स्टेडियम में होने वाले आयोजन में आडटडोर व इनडोर सभी प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर दोपहर 4 बजे करेंगे। वहीं वन मंत्री महोम्मद अकबर ने कहा कि ये प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि इस राष्ट्रीय खेल की मेजबानी करने का मौका प्रदेश को मिला है।

Read More

रायपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयंतीलाल भानुशाली की ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुजरात के कच्छ इलाके के कद्दावर नेता पर सयाजी नगरी एक्सप्रेस में सोमवार देर रात हमला हुआ। वह भुज से अहमदाबाद जा रहे थे, उन पर कटारिया और सरवेबरी स्टेशन के बीच अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भानुशाली को दो गोलियां लगी जिनमें से एक उनके सीने में और दूसरी उनकी आंख में लगी। उनकी मौके पर ही हो गई।

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र के दूसरे दिन ही सरकार का टीम वर्क बिखर गया। ये अद्भुत सरकार है, गृहमंत्री को मालूम ही नहीं कि किस प्रकार एक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति होती है। जिस आईपीएस अधिकारी कल्लूरी के बारे में मुख्यमंत्री ने न जाने क्या-क्या बातें कही थीं। उसी को महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया है। कल्लूरी को हटाने के कई कारण थे।
उस समय कांग्रेस ने जो आरोप लगाये थे, क्या अब उससे मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ही योजनाओं को पलट रही है। एक-एक परत उतरेगा, जैसे प्याज के छिलके उतरते हैं। देखिये इनकी घोषणाओं की कैसे धज्जियां बिगड़ती है।
CM भूपेश बघेल का पलटवार
इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए साफ कर दिया कि अधिकारियों के भरोसे पर सरकार नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को यह समझ लेना चाहिये कि अधिकारियों के भरोसे कांग्रेस सरकार नहीं चलाएगी।
बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सवाल घोड़े और घुड़सवार का है। रमन सिंह अधिकारियों के भरोसे चलते थे, मगर अधिकारियों से काम लेना कांग्रेस के लोगों को आता है। हम परंपरा वाले लोग हैं और उनका अनुभव लेना हमें आता है। हम अधिकारियों के भरोसे सरकार नहीं चलाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सोच रहे होंगे कि उन्होंने इतनी तेजी से क्यों काम नहीं किया। सरकार को अपने सभी वादे क्रमश: पूरा करेगी।

Read More

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर का बड़ा बया, पिछली सरकार की तरह यह सरकार भी नियुक्त करेगी संसदीय सचिव, वन मंत्री ने कहा वह तो केवल हाईकोर्ट के आदेश और निर्णय के अनुरूप ही कार्य करेंगे और इस सरकार में भी संसदीय सचिव नियुक्त होंगे|

Read More

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र सरकार के अनारक्षित श्रेेणी के सवर्णो के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि यह समाज के सभी वर्गों के सर्वतोमुखी विकास की दृष्टि से लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सोमवार को जारी वक्तव्य में कहा कि केन्द्र सरकार के इस फैसले से सवर्ण श्रेणी के उन निर्धन परिवारों को अपने आर्थिक आधार पर विकास का अवसर प्राप्त होगा, जो अब तक आर्थिक मोर्चे पर काफी चुनौतियों से जूझ रहे थे। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा शुरू से समाज के सभी वर्गों को विकास के समान अवसर मुहैया कराने की नीति पर चलती रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम किया है। समाज के सर्वतोमुखी विकास और निम्न आय वर्ग के परिवारों के प्रति संवेदनशील नीतियों पर कार्य करना भाजपा की राजनीतिक विशेषता है। समाज के सभी वर्गों के समान विकास की इस अवधारणा से पं. दीनदयाल उपाध्याय के उस स्वप्न को साकार होते पूरा देश देखेगा, जो उन्होंने अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के रूप में देखा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने इस निर्णय के लिए केन्द्र सरकार के प्रति आभार मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी कैबिनेट को इसकी मंजूरी के लिए बधाई दी है।

Read More

रायपुर 6 जनवरी 2018। रायपुर एसपी की कमान संभालने के बाद नीतू कमल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिसकर्मियों पर लगे वसूली के संगीन आरोपों पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी नीतू कमल ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ये सभी सभी जवान पुरानी बस्ती थाना में पदस्थ थे। सभी पर आरोप था कि ये सट्टेबाजों से अवैध वसूली करते हैं और कार्रवाई के पहले ही उन्हें पुलिस की सूचना देते हैं।

इस मामले में शिकायत के बाद सभी पर आरोप सही पाया गया, जिसके बाद 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, उनमें दीपक आडिल, राजेश ज्योति, भगवान सलाम, लेखा अग्रवाल, पुरुषोत्तम द्विवेदी , रामचरण कुमार और विजय बोरकर के नाम शामिल हैं।

इन सभी पुलिसकर्मियों के नामों का खुलासा तब हुआ था, जब पिछले महीनों एक सट्टा पकड़ाया था। गिरोह के लोगों ने पुलिस के संरक्षण होने की बात कही थी, साथ ही पुलिसकर्मियों के नाम भी बताये थे। इस मामले में पुलिस ने अपने तरफ से आरोपों की जांच करायी तो शिकायत सही पाया गया, जिसके बाद सभी कार्रवाई के आदेश पुलिस अधीक्षक ने दिये। पुलिसकर्मियों के साथ सट्टेबाजों के वायल रिकार्डिंग व व्हाट्सएप चैट भी मौजूद थे।

Read More

दिल्ली 6 दिसंबर 2018। भाजपा अब पूरी तरह से इलेक्शन मोड पर आ गयी है। भाजपा ने लोकसभा की चुनावी तैयारी के मद्देनजर अपनी अलग-अलग कमिेटी का गठन कर दिया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को भी कमेटियों ने अहम जिम्मेदारी दी है। सरोज पांडेय को लाभार्थी संपर्क समूह का प्रमुख बनाया गया है। जबकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह को घोषणा पत्र बनाने वाली संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी  अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर बनायी गयी घोषणा पत्र समिति में राजनाथ के अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी और शिवराज सिंह चौहान जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

प्रचार प्रसार कमेटी में अरुण जेटली, पियुष गोयल, राज्यवर्धन सिंह राठौर, अनिल जैन को शामिल किया गया है।

स्वयंसेवी संगठन के प्रमुख नितिन गडकेरी और प्रबुद्धजन सम्मेलन के प्रमुख प्रकाश जावड़ेकर को बनाया गया है।

इसके अलावा मीडिया कमेटी के प्रमुख रविशंकर प्रसाद को बनाया गया है। इसके अलावे कार्यालय सहित अन्य कमेटियों के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Read More

 रायपुर – भाजपा में विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बनाया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? संगठन में इसके लिए कसरत शुरू हो गई है। लॉबिंग भी शुरू हो गई है। नेता दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि 10 या 11 जनवरी तक इस पर निर्णय हो सकता है। उससे पहले छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह का नाम तेजी से प्रदेश अध्यक्ष के लिए उभर रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने की मांग भी कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर भिलाई के भाजपा नेता और बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की।

Read More

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी सहित बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव के विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत ।  बता दें सीएम भूपेश बघेल के सघन दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे भिलाई तीन से हेलीकाप्टर से रवाना होकर 11 बजे बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र में स्थित ग्राम रामपुर (भाड़) पहुंचेंगे और वहा कुर्मी समाज के राज्य अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां से दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के अमलेश्वर आएंगे और दोपहर 12.10 बजे राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचेंगे। बघेल वहां छत्तीसगढ़ सनातन दसनाम गोस्वामी समाज के कार्यक्रम में और दोपहर 12.45 बजे खारून पैलेस महादेव घाट में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद समाज के कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से दोपहर 1.25 बजे राजधानी के साइंस कॉलेज सभागृह आकर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 2.10 बजे न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गुरू घासीदास सांस्कृतिक भवन में सतनामी समाज के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Read More

रायपुर. भूपेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। फ्री-होल्ड जमीन फैसले पर जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने बताया कि 600 फ़ीट तक के भू-खण्डों की रजिस्ट्री निशुल्क होगी।उन्होंने बताया कि 600 फ़ीट तक के भू-खण्डों की रजिस्ट्री निशुल्क तो होगी ही, साथ ही 600 फ़ीट से अधिक की जमीन पर पर महज 1.1 फीसदी शुल्क देना होगा ।

Read More