Author: admin

जगदलपुर। अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह सर्किट हाउस में आयोजित पत्रवार्ता में कहा कि बस्तर के पत्रकारों के साथ पहले ही बहुत अन्याय हो चुका है।अब पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएगा। पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए बहुत जल्द ही कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमें बस्तर के पत्रकारों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहां पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा।

श्री बघेल ने आगे कहा कि पहले बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते थे। अब बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बस्तर के आदिवासी विधायकों में से कोई एक विधायक होगा। ताकि बस्तरवासियों के हित में उचित फैसले लिए जा सकें।

Read More

रायपुर। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कल महानदी भवन (मंत्रालय) अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

जम्मू। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिह ने कहा कि जितने आतंकियों को मारो, पाकिस्तान उतने और भेज देता है। कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद है और पाकिस्तान ही आतंकियों को भेजता है। हमारा बल उन आतंकियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कश्मीर में 260 से 300 आतंकी सक्रिय हैं। 2018 में सुरक्षाबलों ने 260 आतंकियों को मौत के घाट उतार कर कश्मीर में पनप रहे आतंकवाद को करारी चोट पहुंचाई है। वहीं इस दौरान 91 सुरक्षाकर्मी भी आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।
पुलिस मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के रास्ते पर चल रहे युवकों को भी मुख्यधारा से जोड़ने में पुलिस काफी हद तक सफल रही है। पुलिस व अन्य सुरक्षा बल आतंकियों को उनके मुकाम तक पहुंचाने में लगे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि सीमाओं को इस तरह से सील किया जाए कि आतंकी घुसपैठ ही न कर पाएं।
पुलिस पूछताछ नहीं करेगी तो जांच कैसे होगी
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आरोपों पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि अगर पुलिस पूछताछ नहीं करेगी तो जांच कैसे होगी। महबूबा ने रविवार को आतंकियों के परिवार से मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस उनके परिवारों को बिना वजह तंग करती है। डीजीपी ने कहा कि कई बार परिवार के सदस्यों से पूछताछ करना जरूरी होता है, लेकिन पूछताछ का मतलब किसी को प्रताड़ित करना नहीं है।
उन्होंने पूछताछ को जांच का हिस्सा बताया। एक आतंकी की बहन के उन आरोपों को भी डीजीपी ने नकार दिया जिसमें आतंकी की बहन ने उसके साथ पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप लगाया था। डीजीपी ने कश्मीर के युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर आतंकवाद का साथ ने दें।
उन्होंने कश्मीर को फिर जन्नत बनाने के लिए युवाओं से शांति का मार्ग अपनाने की अपील की। डीजीपी ने कहा कि आतंकवाद के साथ लोहा लेने के अलावा बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।

Read More

मुंबई। अगर किसी व्यक्ति ने शराब पीकर गाड़ी चलाई तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस छह महीने के लिए निरस्त कर दिया जाएगा। यह फैसला सोमवार को लिया गया। अभी कोई शराब पीकर वाहन चलाता हुआ पकड़ा जाता तो उसका वाहन तो जब्त होने के साथ ही लाइसेंस तीन महीने के लिए निरस्त कर जाता है।
इस फैसले को लेने वाले राज्य की सड़क सुरक्षा परिषद का नेतृत्व कर रहे ट्रांसपोर्ट मंत्री दिवाकर राओते ने बताया, ‘जो लोग नशे में गाड़ी चलाते हैं, वे अच्छे से जाने हैं कि वे खुद की और दूसरों की जिंदगी जोखिम में डाल रहे हैं। हम सख्त नियम चाहते हैं।’
उन्होंने कहा कि आरटीओ को निलंबन की शक्ति के साथ निहित किया जाएगा। वर्तमान में सजा और जुर्माना कोर्ट द्वारा तय होता है। मोटर व्हीकल्स एक्ट के सेक्शन 185 के अनुसार पहली बार अगर शराब पीते हुए गाड़ी चलाते पकड़ाए तो छह महीने की जेल या 2 हजार तक फाइन या दोनों हो सकती है। अगर तीन साल के अंदर फिर यह अपराध किया को 2 साल की जेल या तीन हजार रुपए फाइन या दोनों हो सकते हैं।
देशभर में हर साल सड़क दुर्घटना में औसत 1.5 लाख लोग मरते हैं। स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट डेटा के मुताबिर, महाराष्ट्र में 32,852 सड़क दुर्घटनाओं में 11,796 लोग मारे गए थे।

Read More

बुलंदशहर। बुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि इसने सुबोध कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। खबरों के अनुसार बुलंदशहर के स्याना हिंसा के मामले की जांच पर रही एसआइटी ने इंस्पेक्टर पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले कलुवा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इंस्पेक्टर की हत्या मामले में प्रशांत नट को गिरफ्तार करने के बाद एक अन्य आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि हिंसा वाले दिन कलुआ ने कुल्हाड़ी से इंस्पेक्टर को गंभीर रूप से घायल किया था। जिसके बाद प्रशांत नट ने उन्हें गोली मारी थी।
पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मामले के प्रमुख अभियुक्त कलुआ की बुलंदशहर के एक दूर-दराज के गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
बुलंदशहर के स्याना हिंसा मामले में एसआईटी ने कल देर रात एक और आरोपी कलुवा को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार हत्या मामले में कलुवा ने हिंसा वाले दिन इंस्पेक्टर को कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पुलिस टीम ने सूचना पर बुलंदशहर क्षेत्र में ही किसी स्थान पर दबिश देकर आरोपी कलुआ को पकड़ लिया और उसे स्याना कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का प्रयास है कि कलुआ से पूछताछ कर इंस्पेक्टर की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली जाए।
तीन दिसंबर को हुई हिंसा में आरोपी कलुआ निवासी चिंगरावठी ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से पहला वार कर घायल कर दिया था। इसके बाद ही आरोपी प्रशांत नट एवं अन्य आरोपियों ने इंस्पेक्टर को घेर लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रशांत नट और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कलुआ फरार चल रहा था।
एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थी। कल देर रात को कलुआ को पकड़ लिया गया। अभी अधिकारी उसकी गिरफ्तारी वाले स्थान की जानकारी नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर कलुआ को पकड़ा है, जिससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

Read More

 

दिल्ली – नए साल पर पीएम मोदी का राम मंदिर पर बड़ा बयान, ‘मौजूदा न्यायिक कार्यवाही पूरी होने के बाद ही राम मंदिर पर अध्यादेश के बारे में विचार किया जाएगा।’  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने Surgical Strikeऑपरेशन पर किया नया खुलासा, कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बड़ा खतरा सामने था लेकिन मुझे जवानों की सुरक्षा की ज्यादा चिंता थी. कहा- ‘कामयाबी से ज्यादा जवानों की चिंता थी, उरी आतंकी हमले ने मुझे बेचैन कर दिया था, मैं बहुत गुस्से में था|पीएम मोदी ने कहा है कि नोटबंदी लोगों के लिए झटका नहीं था. लोगों को पहले से इसके लिए आगाह किया गया था. काले धन पर एक साल पहले लोगों को अलर्ट किया गया था और सरकार के ऐसा कदम उठाने के पीछे लोगों का ही हित था.

Read More

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में हुए तीसरे टेस्ट मैच की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने औसत करार दिया। आईसीसी ने इसके पहले पर्थ की पिच को भी औसत करार दिया था। पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था।
मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला गया था। भारत ने इस मैच को 137 रनों से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में प्रकाशित खबर के अनुसार आईसीसी द्वारा औसत रेटिंग दिया जाना भी एमसीजी के लिए अच्छी खबर है क्योंकि
आईसीसी ने यहां पिछले साल ड्रॉ हुए एशेज टेस्ट के बाद पिच को खराब करार दिया था और इस सेंटर को 3 डिमैरिट अंक दिए गए थे। इस बार औसत रेटिंग के कारण मेलबर्न को कोई डिमैरिट अंक नहीं मिले। आईसीसी के नियमों के अनुसार यदि किसी केंद्र के 5 सालों के अंदर 5 डिमैरिट अंक हो जाए तो उस केंद्र का अंतरराष्ट्रीय केंद्र का दर्जा रद्द हो जाता है।
एमसीजी की पिच उस समय रडार पर आ गई थी जब भारत करीब दो दिनों में सिर्फ 443 रन ही बना पाया था। भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी कहा था कि पिच की वजह से वे ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। वैसे इसके बाद अगले तीन दिनों तक जब भारतीय गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला तो तेज गेंदबाजों ने 20 में से 15 विकेट झटके।
आईसीसी की औसत रेटिंग के बावजूद क्यूरेटर मैट पेज के मार्गदर्शन में पिच का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने पिच में रेत का बेस बढ़ाया है और नई तकनीक से चार पिचों को तैयार किया जाएगा।

Read More

भोपाल। बसपा की समर्थन वापसी की धमकी का असर हुआ है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले 15 सालों में नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य पर दर्ज किए गए राजनीतिक मुकदमे वापस लेने की घोषणा की है। प्रदेश के कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ 2 अप्रैल 2018 को हुए भारत बंद आंदोलन के तहत जिन लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे, सरकार ने उन्हें वापस लेने का फैसला किया है। इसी तरह पिछले 15 सालों में जितने भी राजनीतिक मामले दर्ज किए गए वे सब वापस होंगे।
गौरतलब है कि बसपा ने 1 दिन पहले ही कांग्रेस को मध्यप्रदेश और राजस्थान में समर्थन वापस लेने की धमकी दी थी। इसके बाद मध्यप्रदेश के नए कानून मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट कर साफ किया कि 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे। सरकार इन्हें वापस लेगी। इसके अलावा पिछले 15 सालों में भाजपा सरकार ने राजनीति से प्रेरित होकर कई लोगों पर मुकदमे दर्ज कराए थे, सरकार उन्हें भी वापस लेगी।
प्रदेश सरकार के इस फैसले को बसपा की धमकी का असर माना जा रहा है। पीसी शर्मा ने पदभार संभालने के बाद भी कहा कि था कि भाजपा के शासनकाल में कई लोगों पर राजनीतिक मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें कांग्रेस, बसपा, कम्युनिस्ट और नर्मदा बचाओ आंदोलन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हैं। सरकार इन सबके खिलाफ लगाए गए मामले वापस लेगी। प्रदेश सरकार ने मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
बसपा के साथ से चल रही सरकार
मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए कम से कम 116 विधायकों की जरूरत होती है लेकिन कांग्रेस के 114 विधायक हैं। कांग्रेस को बसपा के 2, सपा का 1 और 4 निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला हुआ। इसी तरह राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं जिनमें 199 पर चुनाव हुआ। 200 विधायकों के सदन में सरकार बनाने के लिए 101 विधायकों की जरूरत होती है लेकिन कांग्रेस के 99 विधायक हैं और उसे बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है।

Read More

मुंबई। बॉलीवुड सितारों ने अपने अंदाज में साल 2019 का स्वागत किया। नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए कई लोग अपने घर से बाहर घूमने निकल गए। वहीं, कुछ स्टार काम से ब्रेक लेकर अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताते नजर आए। स्टार कपल्स ने इस खास मौके पर भरपूर एंजॉय किया। अनुष्का से लेकर करीना कपूर और आलिया तक, न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं। स्टार्स की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
चौथे टेस्ट मैच के लिए विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सिडनी में हैं। दोनों सिडनी शहर की सड़क पर देर रात 12 बजे न्यू ईयर मनाते हुए दिखाई दिए। विराट कोहली ने ब्लैक कॉम्बिनेशन में कपड़े पहन रखे थे, वहीं अनुष्का सिल्वर कलर के ड्रेस में नजर आईं। विराट ने अपने सोशल अकाउंट पर दोनों की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
साल 2018 में शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सोशल अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं। सोनम अपने पति के साथ बाली की खूबसूरत वादियों में न्यू इयर मना रही हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी एक साथ साल 2019 का स्वागत किया। न्यू इयर मनाने के लिए दोनों न्यू यॉर्क पहुंचे थे, जहां रणबीर के पैरंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर पहले से ही मौजूद थे।
करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ स्विट्जरलैंड में न्यू इयर मना रहे हैं। हालही में उन्होंने न्यू इयर पार्टी की एक तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी। इस दौरान करीना जहां ब्लू ड्रेस में गॉरजस लग रही थीं वहीं सैफ सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे।
दूसरे स्टार जहां देश से बाहर न्यू इयर का जश्न मना रहे हैं, वहीं कंगना रनौत ने शोर-शराबे से दूर मनाली में अपने परिवार के साथ नए साल को सेलिब्रेट किया। कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में कंगना अपने परिवार के साथ समोसा पार्टी एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
इन दिनों मालदीव में हॉलिडे मना रहे टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने भी अपने सोशल अकाउंट पर शानदार फोटो शेयर की है। टाइगर ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘साल 2019 में उड़कर पहुंचते हुए।’ इसी तरह मालदीव में छुट्टियां मना रही दिशा पटानी ने भी एक शानदार फोटो शेयर की है।
फैमिली के साथ लंदन में क्रिसमस मनाने के बाद प्रियंका और निक स्विट्जरलैंड पहुंचे। दोनों ने स्विट्जरलैंड में खूब इंजॉय किया और न्यू इयर का जश्न मनाया।

Read More

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत आम लोगों के बजट के लिहाज से बेहद ही शानदार रही है। जहां आज से घरेलु एलपीजी सिलेंडर 120 रुपए तक सस्ते हो गए हैं वहीं सरकार द्वारा घटाई गईं जीएसटी की दरें भी आज से लागू हो रहीं हैं। सोमवार को इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी गई।
इन दरों के कम होने के बाद आज से टीवी, छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने वाले पावर बैंक, टायर और सिनेमा टिकट जैसी चीजें शामिल हैं। इनके अलावा मॉनीटर और 32 इंच तक के टीवी, रीट्रेडेड टायर, पावर बैंक, डिजिटल कैमरा, वीडियो कैमरा, वीडियो गेम, दिव्यागों को ले जाने वाले वाहनों के कलपुर्जे और एसेसरीज, प्राकृतिक कॉर्क, वॉकिंग स्टिक, फ्लाई एश ब्लॉक समेत 23 चीजें सस्ती हो रही हैं।
जीएसटी परिषद ने अपनी पिछली बैठक में इन वस्तुओं एवं सेवाओं पर 28 फीसद की दर को कम कर दिया था। कुछ वस्तुओं पर इसे घटाकर 18 फीसद किया गया है, जबकि कुछ सेवाओं पर 18 फीसद की दर को कम कर 12 फीसद किया गया है। जीएसटी की 28 फीसद की सबसे ऊंची दर अब कुछ लक्जरी वस्तुओं, अहितकर सामान, सीमेंट, बड़े टीवी स्क्रीन और एयरकंडीशनरों पर ही रह गई है।
नई दरों के लागू होने के बाद अब 100 रुपए तक की सिनेमा टिकटों पर अब 18 प्रतिशत के बजाय 12 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। सौ रुपए से अधिक वाली सिनेमा टिकटों पर भी अब 28 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
छोटे कारोबारियों के लिए जीएसटी का अनुपालन सरल बनाने के लिए सेवा क्षेत्र के व्यवसायियों को भी कंपोजीशन स्कीम का लाभ देने का फैसला किया।
इसके साथ ही सरकार ने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों यानी एमएसएमई क्षेत्र की मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयों और व्यापारियों के लिए जीएसटी से छूट की सीमा को बढ़ाकर 75 लाख रुपये सालाना टर्नओवर करने का प्रस्ताव रखा। जीएसटी से छूट के लिए वर्तमान सालाना टर्नओवर सीमा 20 लाख रुपये है।
इन पर कम हुआ जीएसटी
1. 28 से घटाकर 18 फीसद – पुली, ट्रांसमीशन शाफ्ट व क्रैंक, गियर बॉक्स, मॉनीटर और 32 इंच तक के टीवी, रीट्रेडेड टायर, पावर बैंक, डिजिटल कैमरा, वीडियो कैमरा, वीडियो गेम, सौ रुपए से अधिक वाली सिनेमा टिकट
2. 28 से घटाकर 5 फीसद- दिव्यागों को ले जाने वाले कैरिएज के कलपुर्जे और एसेसरीज
3. 18 से घटाकर 12 फीसद- प्राकृतिक कॉर्क के सामान, 100 रुपए तक के फिल्म के टिकट, माल परिवहन वाहनों के तीसरे पक्ष की बीमा प्रीमियम
4. 18 से पांच फीसद- संगमरमर के अनगढ़े पत्थर, प्राकृतिक कॉर्क, टहलने वाली छड़ियां, फ्लाई ऐश से बनी ईंटें
5. 12 से घटाकर पांच फीसद- प्राकृतिक कॉर्क, वॉकिंग स्टिक, फ्लाई एश ब्लॉक
6. 12 फीसद से घटाकर शून्य- म्यूजिक बुक्स
7. पांच फीसद से घटाकर शून्य- संगीत की किताबों, बिना पके या भाप अथवा उबालकर पकायी गयी सब्जियों और फ्रोजेन, ब्रांडेड और प्रसंस्करण की ऐसी अवस्था वाली सब्जियां जो उस रूप में उपभोग लायक नहीं हों

Read More