Author: admin

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। मवेशी तस्करी करने वाले रायपुर के वाहन मालिक को पुलिस ने ओड़िशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा में छिपकर मवेशी तस्करी के लिए गाड़ी उपलब्ध कराता था और तस्करों की मदद करता था। पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वालों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, दो दिन पहले पुलिस ने खूंटाघाट के पास नाकेबंदी कर17 मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा था। इसके साथ ही पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले कुरैशी गैंग के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद से पुलिस मवेशी तस्करों पर एंड टू एंड कार्रवाई करने का दावा किया था। वहीं, मवेशी तस्करी में शामिल फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। 
पुलिस ने दो दिन के भीतर रायपुर के हसदा अभनपुर निवासी तस्कर गुरुवेंद्र नागरची (29) को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वह ओड़िशा के कोमना क्षेत्र, नुआपाड़ा जिले में छिपा हुआ था और वहीं से तस्करी का काम करता था। साथियों को तस्करी के लिए गाड़ी उपलब्ध कराने के साथ ही पकड़े जाने पर उनकी मदद भी करता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तस्करी में उपयोग किए जाने वाले दो ट्रक और एक पिकअप ओडिशा के अलग-अलग इलाकों से जब्त किए हैं।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने IED ब्लास्ट में घायल CRPF जवान आलम मुकेश का हाल चाल जाना। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, दंतेवाड़ा ज़िले में IED ब्लास्ट में घायल CRPF 195वीं बटालियन के जांबाज़ जवान आलम मुकेश से रायपुर के अस्पताल में मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर उनके परिजनों से भी भेंट की, मैने यही कहा मुकेश जी और उनके जैसे अनेक सैनिकों के भुजाओं की ताकत देश देख रहा है, गर्व है सैनिक के परिवार पर! 
 डॉक्टरों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि जवान की स्थिति स्थिर है और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। विजय शर्मा ने जवान से बातचीत कर उनकी हिम्मत और जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्थिति में अपने सुरक्षाबलों के साथ खड़ी है। जवानों का साहस और समर्पण ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली का आधार है। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने जवान को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनके परिवार की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भी जवान के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने देने के निर्देश दिए।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। कोटा इलाके में संचालित सुयश हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज की इंजेक्शन लगने के बाद जान चली गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और उपभोक्ता फोरम में केस कर दिया। घटना साल 2010 की है।केस करने के 13 साल बाद इसमें फोरम का फैसला आया है। गुरुवार (13 सितंबर 2025) को उपभोक्ता फोरम ने सुयश हॉस्पिटल को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ आदेश जारी किया है। आयोग ने अस्पताल को मरीज की मौत के मामले में 15 लाख रुपए मुआवजा (6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित), 1 लाख रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपए वाद व्यय देने का निर्देश जारी किया है। हिमांशु सोनी साल 2008 में सड़क हादसे के बाद पैरों की कमजोरी और पेशाब नली की समस्या से जूझ रहे थे। 18 से 24 दिसंबर 2010 तक वे सुयश हॉस्पिटल में भर्ती रहे और उनकी लेजर सर्जरी हुई। अस्पताल ने उन्हें ठीक बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन दो दिन बाद यानी 26 दिसंबर को जब दर्द असहनीय हुआ तो उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। वहां इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में हुए सुधार देश के डेढ़ सौ करोड़ नागरिकों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए हैं। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी स्लैब का सरलीकरण और रेट में अभूतपूर्व सुधार न केवल आम आदमी के जीवन को खुशहाल बनाएंगे बल्कि व्यापार एवं उद्योग जगत को भी नई गति प्रदान करेंगे। इससे लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी और जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से व्यापारी अपने कार्य और अधिक सुगमता से कर सकेंगे। मां शक्ति की आराधना के पावन पर्व ‘नवरात्रि’ से लागू होने वाले ये नए प्रावधान देश को आर्थिक रूप से और भी शक्तिशाली बनाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही। 
कांग्रेस काल की कर-प्रणाली से मिली मुक्ति मुख्यमंत्री साय ने याद दिलाया कि कांग्रेस शासनकाल में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के सेस लागू थे। 101वें संविधान संशोधन द्वारा 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने से पहले तक यही व्यवस्था प्रचलित थी। प्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में आयकर दर एक समय अधिकतम 97.5 प्रतिशत तक पहुँच गई थी। पिछले वर्ष 12 लाख वार्षिक आय को टैक्स-फ्री करने के बाद अब जीएसटी में चार स्लैब की जगह केवल दो स्लैब रखे गए हैं। सभी उपयोगी वस्तुओं को करमुक्त किया गया है और अनेक उत्पादों पर कर में 10 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।
 90 प्रतिशत सामान सस्ते – हर परिवार को 50 हजार की बचत 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन सुधारों से रोजमर्रा की वस्तुएं—तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट, मक्खन, पनीर, सिलाई मशीन, ट्रैक्टर व उसके कलपुर्जे, अन्य कृषि उपकरण, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, शैक्षणिक वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक एवं ऑटोमोबाइल उत्पाद—सस्ते हो गए हैं। वस्त्र उद्योग विशेष रूप से निर्यात के क्षेत्र में इससे लाभान्वित होगा। एक औसत परिवार, जो प्रतिवर्ष 3 से 3.5 लाख रुपये खर्च करता है, को कम से कम 50 हजार रुपये की बचत होगी। 
किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सुधार कृषि क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर पर जीएसटी घटाकर मात्र 5 प्रतिशत कर दिया गया है। जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर कर कम किया गया है। केवल ट्रैक्टर की खरीदी पर ही किसानों को 25 हजार से 63 हजार रुपये तक की बचत होगी। उदाहरण स्वरूप, 9 लाख रुपये के ट्रैक्टर पर 65 हजार रुपये की बचत होगी, वहीं 35 HP का लगभग 5.8 लाख का ट्रैक्टर अब 41 हजार रुपये सस्ता मिलेगा। देशभर में प्रतिवर्ष बिकने वाले लगभग 9 लाख ट्रैक्टरों से किसानों को 6 हजार करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी। छत्तीसगढ़ में 30–35 हजार ट्रैक्टर प्रतिवर्ष बिकने का अनुमान है, जिससे राज्य के किसानों को लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी। केवल ट्रैक्टर के टायर पर ही 7 हजार रुपये की बचत होगी। हार्वेस्टर, बागवानी मशीन, खाद निर्माण मशीन, जैव कीटनाशक, सिंचाई मशीन, ड्रिप इरीगेशन सिस्टम, स्प्रिंकलर आदि पर भी केवल 5 प्रतिशत कर लगने से उत्पादन लागत घटेगी और किसानों का मुनाफा बढ़ेगा। 
स्वास्थ्य और जीवन बीमा पूरी तरह टैक्स-फ्री मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस सुधार का एक सबसे उल्लेखनीय पहलू यह है कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा उत्पादों पर कर पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। यह कदम सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए ऐतिहासिक है। इससे हर नागरिक के लिए बीमा सुनिश्चित करना संभव होगा और गरीब से गरीब व्यक्ति को भी गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो सकेगा। छत्तीसगढ़ को विशेष लाभ तेंदूपत्ता और लघु वनोपज प्रोसेसिंग मशीनों पर जीएसटी दर कम करने से बस्तर और सरगुजा अंचल के संग्राहकों को बड़ा लाभ होगा। इससे प्रदेश में तेंदूपत्ता जैसे लघु वन्य उत्पादों की मांग बढ़ेगी और राज्य की आमदनी भी बढ़ेगी। इसी प्रकार, कोयले पर सेस हटाने का निर्णय भी छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस आर्थिक सुधार और बेहतरीन प्रबंधन के लिए राज्य को केवल प्रोत्साहन राशि के रूप में 6,200 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। 
संघीय सहयोग का उत्कृष्ट मॉडल मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज जीएसटी वास्तव में ‘गुड एंड सिंपल टैक्स’ बन गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में गठित जीएसटी काउंसिल लोकतांत्रिक संघवाद का उत्कृष्ट उदाहरण है। छत्तीसगढ़ से पदेन सदस्य के रूप में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने भी इस सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नया जीएसटी सुधार वास्तव में क्रांतिकारी आर्थिक युग का सूत्रपात है। इस सुधार से गरीब और मध्यवर्ग सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में यह सुधार एक नए सुनहरे युग की शुरुआत है। किसानों को अधिक सक्षम बनाकर और रोजगार के अवसर बढ़ाकर यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
 

Read More

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के डीन एवं मेडिकल सुप्रीटेंडेंट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वशासी समिति एवं प्रबंधकारिणी की बैठकों में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पताल के चिकित्सक सेवा भावना के साथ कार्य करें और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डीन और मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को स्वशासी समिति के माध्यम से 10 लाख रुपए तक के अति आवश्यक उपकरणों और दवाइयों की खरीदी के अधिकार को बढ़ाते हुए 20 लाख रुपए तक किए जाने पर चर्चा हुई। बैठक में NMC मापदंडों का गैप एनालिसिस भी प्रस्तुत किया गया।इस दौरान मानव संसाधन के तहत नर्सिंग स्टाफ और पैरा मेडिकल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। साथ ही राजनांदगांव में  वायरोलॉजी लैब की स्थापना का प्रस्ताव भी पारित हुआ।
बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि उपकरणों एवं दवाओं के अत्यधिक लंबित क्रय को कॉलेज स्तर पर पूरा करने के लिए CGMSC द्वारा मेडिकल कॉलेजों को त्वरित रूप से एनओसी मिले। साथ ही अग्रिम राशि को शीघ्र प्रदाय किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत नवीन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें नए मेडिकल कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं।
बैठक में अवसंरचना विकास के तहत छात्रावास भवन, कॉलेज भवन, आंतरिक सड़क, पेयजल व्यवस्था और विद्युतीकरण की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया। सुविधाओं के अंतर्गत उपकरण उपलब्धता, CGMSC को समय पर मांग पत्र प्रेषण, वित्तीय राशि के निर्गमन तथा खरीद प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। दवाइयों एवं उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, डीकेएस एवं अन्य सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की सेवाओं और आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाताओं की मॉनिटरिंग पर भी चर्चा की गई। 
इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और मेडिकल सुप्रीटेंडेंट उपस्थित थे।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री द्वय  अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज आयोजित बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस्तर ओलंपिक का वृहद आयोजन करने इसकी रुपरेखा और व्यवस्थागत तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। आगामी अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले बस्तर ओलंपिक में तीन स्तरों विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बस्तर संभाग के सातों जिलों और 32 विकासखंडों के 40 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, संयुक्त सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार और संचालक श्रीमती तनूजा सलाम भी बैठक में शामिल हुईं।
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने बैठक में कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेलों का आयोजन नहीं है, बल्कि विकास और खेल का संगम है। यह संगठित रूप से बस्तर के युवाओं के सशक्तीकरण और उनमें नेतृत्व के विकास की पहल है। राज्य सरकार इन रचनात्मक पहलों से बस्तर में भयमुक्त वातावरण बनाकर युवाओं को खेल और उत्सव से जोड़ना चाहती है। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर पुख्ता कार्ययोजना तैयार करते हुए आयोजन के ध्येय वाक्य ‘करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर’ (खेलेगा बस्तर जीतेगा बस्तर) को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। साव ने यूथ आइकॉन घोषित किए गए पिछले वर्ष के विजेता खिलाड़िय़ों, बस्तर संभाग के सभी खेल अधिकारियों, पी.टी.आई., पंचायत सचिवों, ‘बिहान’ की महिलाओं और खेल संघों को सक्रियता से जोड़कर बस्तर ओलंपिक को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
उप मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री  विजय शर्मा ने बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा कि बस्तर ओलंपिक को यादगार बनाने सभी विभाग अपनी-अपनी भूमिका और कार्यों के अनुरूप जिम्मेदारियों का वहन करें। बस्तर के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी और सकारात्मक वातावरण तैयार करेगी। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसमें बस्तर के सभी गांवों के सभी बच्चों की भागीदारी सुनिश्चत करने को कहा। श्री शर्मा ने आयोजन की तैयारियों को मूर्त रूप देने जल्दी ही इससे जुड़े विभागों, अधिकारियों और संस्थाओं की बस्तर में भी बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए जिससे की तैयारियों को और गति दी जा सके। 
11 खेलों की स्पर्धाएं होंगी, नक्सल हिंसा के दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सली भी दिखाएंगे अपना दमखम
विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों को शामिल किया गया है। जूनियर वर्ग में बालक और बालिकाओं तथा सीनियर वर्ग में महिला और पुरूषों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। नक्सल हिंसा के दिव्यांगों तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी संभाग स्तर पर पुरूषों और महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बस्तर ओलंपिक के दौरान एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साखींच में पूरे बस्तर के खिलाड़ी अपना खेल कौशल दिखाएंगे। 
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। पदोन्नत के बाद DSP बने 46 अफसरों ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी स्पेशल इन्क्वायरी रिपोर्ट (SIR) की जरूरत है, ताकि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी गड़बडिय़ों की सच्चाई सामने आ सके। विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दो तरह की विरोधाभासी बातें करते हैं। एक ओर वे कहते हैं कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है, दूसरी ओर एसआईआर जैसी जांच प्रणाली पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पारदर्शिता बेहद जरूरी है और एसआईआर उसी दिशा में एक ठोस कदम साबित हो सकता है।
 

Read More

 
panchayattantra24.- रायपुर। CM साय दिल्ली से रायपुर लौट आए है, सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “जब से हम सरकार में आए हैं तब से हमारे सुरक्षा बल के जवान और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ नक्सवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। कल गरियाबंद में नक्सली मुठभेड़ में हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मैं उनके साहस को नमन करता हूं। बता दें कि गरियाबंद जिले में गुरुवार को जवानों ने एनकाउंटर में डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली को मार गिराया। सभी के शव हेलीकॉप्टर से गरियाबंद लाए गए हैं। मोडेम बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल पहाड़ी का है। 
 मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मनोज बालाकृष्णन (CCM), प्रमोद उर्फ ​​पांडु (SZC/ईस्टर्न ब्यूरो), विमल (DVCM/टेक्निकल टीम), विक्रम (सिनापाली ACM), समीर (मनोज सिक्योरिटी टीम) शामिल हैं। इसके साथ ही उमेश (ACM/SDK डिप्टी कमांडर, अंजलि (SDK ACM), सिंधु (ACM/तकनीकी टीम), रजिता (ACM/तकनीकी टीम) और आरती (तकनीकी टीम) शामिल हैं। छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश सरकार ने सभी पर 3 करोड़ 4 लाख का इनाम घोषित किया था।
 

Read More

 

panchayattantra24.-जशपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जशपुर में आश्रम बालिका गृह का निरीक्षण किया। संस्था में बच्चों की देखभाल, शिक्षा और दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। राज्य सरकार का संकल्प है कि वंचित एवं निराश्रित बच्चों को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य मिले। निरीक्षण में संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय पाए गए। अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित कि बच्चों की देखभाल और पोषण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। प्रत्येक बच्चे को अवसर मिले ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।हमारी सरकार का प्रयास है कि दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बने। इससे निराश्रित बच्चों को स्नेहमयी परिवार मिल सकेगा और वे गरिमा एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकेंगे।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने आज जगदलपुर में पूर्व विधायक संतोष बाफना की पूज्य माताजी स्व. सोनी बाई बाफना के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। माता जी का संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा, धार्मिक आस्था और समाजहित की भावना से ओत-प्रोत रहा। उन्होंने अपने संस्कारों से परिवार को भी समाज सेवा की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 

Read More