Author: admin

 
panchayattantra24.-रायगढ़। जिले के ठेला चौक में किसी ने इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर रख दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन सुबह लोगों ने देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में कटे हुए सिर के आसपास लाल निशान और नारियल भी देखे गए। ऐसे में राहगीर इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे थे। शहर में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है। हांलाकि इसे किसने रखा है यह अब तक पता नहीं चल सका है। 
लोगों ने रायगढ़ पुलिस से जांच की मांग की है। शहर के वार्ड नंबर 16 और वार्ड नंबर 39 के बीच दशरथ पान ठेला चौक है। वहीं, की घटना है। जब लोगों ने इसे देखा तो फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया। साथ ही उसमें लिखा कि रायगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस कप्तान साहब से विनम्र निवेदन है, इस वीडियो पर तुरंत प्रभाव से जांच की जानी चाहिए कि आखिर हर मामला इस चौक में ही क्यों होता है।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर: नक्सलवाद का अंत अब बेहद नजदीक दिख रहा है। ताबड़तोड़ एनकाउंटर से खौफ में आए नक्सली ‘लाल आतंक’ को छोड़कर अब लाल गुलाब और संविधान की कॉपी हाथ में लेकर अहिंसा की कसमें खा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 208 नक्सलियों ने एक साथ हथियार छोड़ मुख्यधारा में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा नक्सल सरेंडर है।
 

Read More

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर/पटना। बांकीपुर विस सीट से नितिन नवीन ने नामांकन दाखिल किया इस दौरान छग के CM साय मौजूद रहे, उन्होंने X पोस्ट में बताया, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। पूरा बिहार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक दृष्टि पर भरोसा जता रहा है। एनडीए की विजय सुनिश्चित है। 
 नामांकन का पर्चा भरने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि अपने पिताजी स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा का आशीर्वाद लेकर, उन्होंने एक बार फिर बांकीपुर की सेवा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पिछले पांच साल में जनता के लिए काम किया है, जिससे निश्चित है कि एक बार फिर जनता का विश्वास मुझे प्राप्त होगा। इस मौके पर एक नामांकन सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद रविशंकर प्रसाद उपस्थित रहे। सभी लोगों ने एनडीए के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए एनडीए सरकार जरूरी है। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
 

Read More

 

panchayattantra24.-फरसपाल। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नया उजाला भर दिया है। इस मिशन के माध्यम से गांवों की साधारण गृहणियाँ अब आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान बना रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत फरसपाल की महिलाओं की है, जिन्होंने मेहनत, लगन और सरकारी योजनाओं की मदद से स्वावलंबन की मिसाल पेश की है। स्व सहायता समूह स्थायी आमदनी का मिला साधन ग्राम फरसपाल की गंगादेवी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर एक टाटा मैजिक वाहन खरीदा और आस-पास के गांव आलनार, कुंदेनार, दंतेवाड़ा और गीदम तक परिवहन सेवा शुरू की। इस सेवा से अब ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी हो रही है, वहीं महिलाओं को भी स्थायी आमदनी का जरिया मिल गया है। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की ओर से इन महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया गया। समूह ने वाहन संचालन के लिए एक ड्राइवर का चयन किया और मिल-जुलकर यह सेवा सफलतापूर्वक शुरू की। आज यह टाटा मैजिक रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों की यात्रा का भरोसेमंद साधन बन चुकी है।
 महिलाएं अपने परिवार की आमदनी बढ़ा रही हैं समूह की सदस्य यन्ति ठाकुर इस पूरी परिवहन सेवा का हिसाब-किताब और लेखा प्रबंधन देखती हैं। वे बताती हैं कि पहले सिर्फ एक गृहणी थी, जीवन सीमित आय में गुजारती थी, पर जब गंगादेवी स्व-सहायता समूह से जुड़ी, तो बचत और प्रशिक्षण ने उसकी जीवन बदल दिया। अब हम महिलाएं भी अपने परिवार की आमदनी बढ़ा रही हैं। आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में भागीदार आज समूह की मासिक आय लगभग 26 हजार रुपए तक पहुँच गई है। महिलाओं ने इस कमाई से अपने घरों की आर्थिक स्थिति सुधारी है और बच्चों की शिक्षा, घर की जरूरतों तथा बचत तीनों में संतुलन बना लिया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शुरू हुई यह पहल दिखाती है कि जब महिलाओं को अवसर और सहयोग मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव की प्रगति में भागीदार बन जाती हैं। आत्मविश्वास से मिली सफलता फरसपाल की गंगादेवी स्व सहायता समूह की कहानी, ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और शासन की योजनाओं के सफल संगम की प्रेरक मिसाल है। अब फरसपाल की सड़कों पर चल रहे वाहन सिर्फ वाहन नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों की सवारी बन चुकी है।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक दिन बताया और कहा, आज छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। कल राज्य में 27 ने हथियार डाल दिए थे। महाराष्ट्र में कल 61 नक्सली मुख्यधारा में लौट आए। पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर 258 युद्ध-प्रशिक्षित वामपंथी उग्रवादियों ने हिंसा का त्याग किया है। मैं भारत के संविधान में विश्वास रखते हुए हिंसा का त्याग करने के उनके निर्णय की सराहना करता हूँ। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री@NarendraModiके नेतृत्व वाली सरकार के इस समस्या को समाप्त करने के अथक प्रयासों के कारण नक्सलवाद अब अपनी अंतिम साँसें ले रहा है। 
हमारी नीति स्पष्ट है: जो लोग आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, उनका स्वागत है, और जो लोग बंदूक चलाना जारी रखेंगे, उन्हें हमारी सेना के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा। मैं उन लोगों से फिर से अपील करता हूँ जो अभी भी नक्सलवाद की राह पर हैं कि वे अपने हथियार डाल दें और मुख्यधारा में शामिल हो जाएँ। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 

Read More

 
panchayattantra24.-महासमुंद। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में महानदी के किनारे तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ। शुभारम्भ अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत भीखम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सृष्टि अमर चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य देवकी पटेल, सभापति भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी संदीप दीवान, सरपंच सिरपुर पुष्पा माली, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला संगठक डॉ अशोक गिरि गोस्वामी, प्रबंध करणी रेडक्रास राजेश्वर खरे सदस्य, विश्वनाथ पाणिग्रही सदस्य, सह क्रीडा अधिकारी अंजली बरमाल, शिविर संचालक उमा ठाकुर उपस्थित रहे। 
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सेवा भाव से मानवता का पाठ का संदेश दिया। पाणिग्रही जी ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण हेतु सभी विद्यार्थी को प्रेरित किया। जिला मास्टर ट्रेनर दिनेश साहू ने रेडक्रॉस के उद्देश्य, सिद्धांत, एवं मूलभूत सामाजिक दायित्व की जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन किरण पटेल विकासखंड सचिव महासमुंद ने किया। शिविर के द्वितीय दिवस में योग व्यायाम ध्वजारोहण के साथ साथ सेवा कार्य सिखाया गया। नेशनल मास्टर ट्रेनर डॉ यशवंत चंद्राकर एवं ट्रेनर श्री दिनेश साहू के द्वारा प्राथमिक सहायता की ट्रेनिंग, जिसमें सीपीआर, विभिन्न दुर्घटनाआें जैसे कि रोड एक्सिडेंट, आग, पानी में डूबना, रक्तस्राव, फ्रैक्चर, जहर सेवन, सर्प दंश डॉग बाइट, मिर्गी, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, वज्रपात में घायल की सहायता हेतु ट्रेनिंग दिया गया। साथ ही रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, भ्रूण हत्या, नारी शिक्षा, नशा मुक्ति की जानकारी दी गई। 
 अंतिम तृतीय दिवस 12 अक्टूबर कौन शिविर में शामिल 756 जूनियर एवं 95 काउंसलर सहित कुल 911 लोगों ने सिरपुर के अनेक ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का रैली के साथ भ्रमण किया और नगर भ्रमण भी किया। साथ ही सभी जूनियर का प्राथमिक सहायता एवं एवं जनरल नालेज का क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया। अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सभापति भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी संदीप दीवान उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को समस्त ज्ञान की बातों को जीवन में अमल करने तथा सभी से साक्षा करने की सलाह दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र राठौर उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी, श्रीमती अनिता रावटे पूर्व सभापति रेडक्रास, प्रवीण दीवान, शोभा दीवान, थानवर यादव, गोपी ध्रुव प्रदीप साहू, प्रेम लाल पटेल, कावेरी वैशनव, धरम पटेल, मुकेश देशमुख, श्रीमती उमा ठाकुर र्शिविर संचालक, महासमुंद जूनियर रेडक्रॉस सचिव किरण पटेल, बागबाहरा जूनियर रेडक्रास सचिव परस राम सिन्हा, बसना सचिव जानकी जीवन प्रधान , सरायपाली सचिव यशवंत चौधरी, अंशुमन टांडी, कोमल ध्रुवंशी, चिंताराम अग्रवाल, नोबल ध्रुव, भोजन प्रभारी रघुनाथ सिन्हा, पंजीयन प्रभारी पटेल कार्यालय प्रभारी तेजलाल देवांगन, सहायक द्वारका जी उपस्थित रहे। 
 रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संत अन्ना स्कूल सांकरा, द्वितीय आशीबाई गोलछा महासमुंद , तृतीय कन्या शाला बसना, रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान हायर सेकंडरी स्कूल बढ़ईपाली पिथौरा, द्वितीय हायर सेकंडरी स्कूल दुर्गापली बसना एवं तृतीय हायर सेकंडरी स्कूल खोपली बागबाहरा रहा। वही क्विज़ कंपीटिशन में प्रथम जानवी देवदास कौहाकुडा, द्वितीय तृतीय साक्षी सोनवानी, नेहा साहू कोल्दा चतुर्थ सागर साहू बढ़ईपाली, पंचम अनुपमा यादव सुखीपाली रहा। अंत में डॉ अशोक गिरि गोस्वामी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर/पटना। तारापुर में CM साय ने नामांकन सभा को संबोधित किया। वे ईदगाह मैदान गाजीपुर में आयोजित नामांकन सभा में शामिल हुए। बता दें कि तारापुर विधानसभा सीट जदयू से भाजपा के खाते में चली गई है। पार्टी ने यहां से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे मौजूदा विधायक राजीव कुमार सिंह का टिकट कट गया है। पहली बार सीधे तारापुर से चुनावी अखाड़े में उतर रहे उपमुख्यमंत्री के लिए पार्टी ने सुरक्षित जीत का समीकरण पहले से गढ़ दिया है। 
 सम्राट चौधरी का तारापुर क्षेत्र से गहरा परिवारिक जुड़ाव है। उनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और माता स्व. पार्वती देवी इस सीट से विधायक रह चुकी हैं। 1985 से 2005 तक यह सीट पूरी तरह चौधरी परिवार के कब्जे में रही। क्षेत्र में सम्राट चौधरी ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया है, जिससे उनका जनाधार मजबूत है। तारापुर एक तो कुशवाहा बहुल सीट है। साथ ही यहां एनडीए के परंपरागत वोटर सवर्ण और वैश्य की संख्या भी निर्णायक रहती है। मुंगेर विधानसभा सीट से भाजपा ने कुमार प्रणय को उम्मीदवार बनाया है। इससे सम्राट के पक्ष में वैश्य मतों की गोलबंदी आसानी से हो जाएगी। गौरतलब है कि सम्राट की प्रारंभिक शिक्षा तारापुर में ही हुई है। इस कारण यहां से इनका जनसरोकार बना रहा। माता-पिता के चुनाव में उतरने के दौरान प्रबंधन की कमान सम्राट ही संभालते रहे।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने छत्तीसगढ़ के 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे. 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के सरेंडर पर कहा, बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को तैयार हैं. हम नक्सलियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे. जगदलपुर में ऑफिसियल सरेंडर अनाउंस होंगे. कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के सामने रूपेश और उसके साथी सरेंडर करेंगे. इसकी तैयारी में पुलिस महकमा जुटा हुआ है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा, बस्तर की जनता लाल आतंक नहीं चाहती. 
दीपक बैज के आरोपों पर विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नेतृत्व हमने झीरम में खोया था. ये कांग्रेस के नेता हैं, जिनको हमने खोया था. झीरम घाटी का रिपोर्ट जेब में है बोलकर 5 साल निकाल दिए. आज जो परिवर्तन हो रहा नई सरकार के प्रयास से हो रहा है. PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर विजय शर्मा ने कहा, 31 अक्टूबर की रात को प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आएंगे और एक नवंबर राज्योत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. फिर प्रधानमंत्री 28, 29, 30 नवंबर को रायपुर में रहेंगे, वे डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे.
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में ई-पंजीयन प्रणाली संपत्ति के पंजीकरण को कागज-रहित और पूरी तरह से डिजिटल बनाने पर केंद्रित है, इसमें आधार-आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाइन सर्च और डाउनलोड, एकीकृत कैशलेस भुगतान, और व्हाट्सएप या डिजी लॉकर जैसी सेवाओं के माध्यम से दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखना शामिल है। नवा रायपुर में देश का पहला ‘स्मार्ट पंजीयन कार्यालय’ भी खोला गया है। सरकार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक इन सुविधाओं से रजिस्ट्री प्रक्रिया, पेपरलेस सुरक्षित और नागरिकों के लिए सहज हो गई है। अब आम नागरिक रजिस्ट्री से जुड़ी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर रहे है, जिससे समय और धन की बचत हो रही है। 
 सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार अपने एक साल 10 महीने के कार्यकाल में सुशासन की राह में आगे बढ़ रही है। राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए अब लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने नहीं पद रहे है। पंजीयन के साथ अब नामांतरण का कार्य भी तत्काल हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि का असर भूमिस्वामी पर पड़ता है। त्रुटि कोई और करे और भुगतना किसी और को पड़ता है। अब लोगों को इन समस्याओं से मुक्ति मिल रही है। हमारी सरकार का पहला लक्ष्य सुशासन है। लोगों के जीवन को आसान और सरल बनाना है। एक जन प्रतिनिधि होने के नाते मुझे विगत 35 वर्षों से राजस्व, जमीन मामलों में लोगों के समस्याओं से रूबरू होने का मौका मिला। नामांतरण संबंधी मामलों में मैंने लोगों को सालों महीनों भटकते देखा है। ऑटो म्यूटेशन से इस समस्या का प्रभावी निराकरण हो गया है। 
 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑफलाईन व्यवस्था को बंद कर ऑनलाईन करते हुए सरकार भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है। कोयला, आबकारी सेक्टर में किए गए सुधारों की तर्ज पर भूमि पंजीयन की प्रक्रिया में रिफार्म किया गया है। इससे आम जनता को राहत मिल रही है। ये बदलाव हुए 1. आधार लिंक सुविधा पंजीयन कार्यालय में पक्षकारों की पहचान दो गवाह से की जाती है। संपत्तियों के पंजीयन में नकली लोगों का शामिल होना एक बहुत आम समस्या है। अक्सर देखने में आता है कि, किसी की संपत्ति दूसरे व्यक्ति ने बेच दी। इससे वास्तविक भूमि स्वामी को सालों तक कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। आधार लिंक होने से बायोमेट्रिक के माध्यम से पक्षकार की पहचान आधार डेटा बेस से की जाएगी। 
 2. ऑनलाइन सर्च और डाउनलोड की सुविधा संपत्ति खरीदने से पहले पूरी जांच पड़ताल जरूरी है। अभी रजिस्ट्री की जानकारी के लिए पंजीयन कार्यालय में स्वयं या वकील के जरिए उपस्थित होकर सर्च करना पड़ता है, इस प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। संपत्ति खरीदने से पहले उसकी जांच पड़ताल पक्षकार खुद कर सकेंगे। निर्धारित शुल्क का भुगतान कर खसरा नंबर से पूर्व की सभी रजिस्ट्री का ब्योरा देखा जा सकेगा। साथ ही उसकी कॉपी को डॉउनलोड किया जा सकेगा।जनता को घर बैठे सर्च की सुविधा होने से पक्षकारों को रजिस्ट्री ऑफिस में भटकना नहीं पड़ेगा। इससे आम आदमी धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकेगा।
 3. भारमुक्त प्रमाण पत्र संपत्ति लेने से पहले पूर्व पक्षकारों को यह जानना जरूरी है कि संपत्ति पर किसी प्रकार का भार, बंधक या लोन तो नहीं है। संपत्ति किसी अन्य को पूर्व में बेच तो नहीं दी गई। पक्षकारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सर्च के साथ ही भारमुक्त प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी करने का प्रावधान किया गया है। ऑनलाइन ही भारमुक्त प्रमाण पत्र मिल भी जाएगा।
 4. कैशलेस पेमेंट की सुविधा वर्तमान में रजिस्ट्री ऑफिस में पंजीयन शुल्क का भुगतान कैश में किया जाता है। इसे कैशलेस बनाया गया है। स्टांप और पंजीयन शुल्क का भुगतान पक्षकार अपनी सुविधानुसार क्रेडिट-डेबिट कार्ड, POS मशीन, नेट बैंकिंग या UPI से कर सकेंगे। पक्षकार को स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन फीस का भुगतान अलग अलग करना पड़ता था, जिसमें पक्षकारों के साथ-साथ विभाग को भी कैश हैंडलिंग की समस्या होती थी। अब इंटीग्रेटेड कैशलेस पेमेंट सिस्टम से दोनों शुल्क एक साथ भुगतान हो सकेगा।
 5. वॉट्सऐप मैसेज सर्विसेज पंजीयन प्रणाली में पक्षकारों को (क्रेता/विक्रेता) को वॉट्सऐप के माध्यम से नोटिफिकेशन भेजने का प्रावधान किया गया है। पक्षकारों को स्लॉट बुकिंग, रजिस्ट्री की प्रगति और रजिस्ट्री होने की रियल-टाइम जानकारी प्राप्त हो सकेगी। 
6. डिजी-लॉकर की सुविधा रजिस्ट्री दस्तावेजों को भारत सरकार के डिजी-लॉकर सुविधा से सुरक्षित स्टोर किया जा सकेगा। वर्तमान में शासन और निजी क्षेत्र की कई सेवाओं के लिए रजिस्ट्री पेपर की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए पक्षकार को रजिस्ट्री ऑफिस आना पड़ता है। डिजी-लॉकर के माध्यम से इसका एक्सेस और नकल प्राप्त किया जा सकेगा। 
7. ऑटो डीड जनरेशन की सुविधा मौजूदा प्रक्रिया में पक्षकार को दस्तावेज बनाने, स्टांप खरीदने, अपॉइंटमेंट लेने और पंजीयन के लिए अलग-अलग लोगों जैसे डीड राइटर, स्टांप वेंडर आदि का चक्कर लगाना पड़ता है। जनता की सुविधा के लिए रजिस्ट्री को पेपर लेस बना दिया गया है।इस प्रक्रिया में विलेख प्रारूप (डीड) का चयन कर कंप्यूटर में एंट्री करने के दौरान दस्तावेज खुद तैयार हो जाता है। वहीं दस्तावेज पेपरलेस होकर उप पंजीयक को ऑनलाइन पेश होगा। रजिस्ट्री करने के बाद दस्तावेज खुद ही ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा। 
8. डिजी-डॉक्यूमेंट की सुविधा कई ऐसे दस्तावेज होते हैं जिसमें स्टाम्प लगाना जरूरी है, लेकिन पंजीयन नहीं होता है, जैसे कि शपथ पत्र, अनुबंध पत्र। कानूनी भाषा की जटिलता के कारण लोगों को स्वयं ऐसे दस्तावेज तैयार करने में कठिनाई होती है।इसके निराकरण के लिए डिजी-डॉक सेवा विकसित किया गया है। इस सेवा से जनता रोजाना उपयोग में आने वाले दस्तावेज तैयार कर सकेंगे। डिजी-डॉक सुविधा के तहत डिजिटल स्टाम्प के साथ दस्तावेज तैयार जाता है। 
9. घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा ऑनलाइन विलेख निर्माण, साक्षात्कार और पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। होम विजिट के माध्यम से पंजीयन कराए जाने की सुविधा और तत्काल अपॉइंटमेंट सहित पारिवारिक दान, हक त्याग आदि में पंजीयन फीस मात्र 500 रुपए लिए जाने का प्रावधान है। 
10. खुद से नामांतरण की सुविधा अचल संपत्ति के दस्तावेजों के पंजीयन के बाद उसे राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज कराना होता है। नामांतरण की कार्रवाई के लिए वर्तमान में पक्षकारों को लगभग 1 से 2 महीने तक का समय लग जाता है। कुछ केस में कई महीने भी लग जाते हैं। लंबी प्रक्रिया से राहत पंजीयन विभाग राजस्व विभाग और एनआईसी की टीम की ओर से इसे विकसित किया गया है। इससे पक्षकारों को बिचौलियों से मुक्ति के साथ नामांतरण की लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा। समय और श्रम के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी कम होगा।
 

Read More

 panchayattantra24.-जगदलपुर। ओडिसा के मलकानगिरी पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, कालीमेला थाना क्षेत्र के धूमल और चिलकलामुडी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तलाशी के दौरान नक्सलियों की एक गुप्त बंदूक फैक्ट्री का पता चला. आंध्र-ओडिशा सीमा पर सिलुरु थाना क्षेत्र में डीवीएफ के जवानों की छापेमारी में कई अर्धनिर्मित बंदूकें, मरम्मत के उपकरण, और हथियार बनाने की पूरी सामग्री बरामद की गई, इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा छिपाई गई तीन बारूदी सुरंगें जिनका वजन तीन, दो और एक किलो है, उसे भी जब्त की गईं है. यही नहीं पांच डेटोनेटर, कॉडेक्स वायर, वेल्डिंग मशीन, जनरेटर और वेल्डिंग रॉड जैसे उपकरण भी बरामद किए गए हैं. 
पुलिस का मानना है कि यह फैक्ट्री नक्सलियों के हथियार मरम्मत और निर्माण का अहम ठिकाना थी, बरामद सभी विस्फोटक और सामग्री को सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया है, जबकि जब्त किए गए सामानों को आज जिला पुलिस कार्यालय में प्रदर्शित किया गया, मलकानगिरी पुलिस ने इसे नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार बताया है और आगे भी ऐसे अभियानों को तेज करने की बात कही है.
 

Read More