Browsing: बस्तर

 
panchayattantra24.-बस्तर । बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से जगन्नाथ पुरी के लिए अलग-अलग 3 तारीखों पर स्पेशन ट्रेन चलेगी। जगदलपुर टू पूरी रथ यात्रा ट्रेन 6 जुलाई को निकलेगी। दूसरी ट्रेन 14 और तीसरी ट्रेन 16 जुलाई को चलेगी। जगन्नाथ पुरी दर्शन और रथ यात्रा को देखते हुए बस्तर के यात्रियों को राहत देने रेलवे ने इस साल 3 दिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जगदलपुर से पुरी के बीच कुल 31 स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा। 
विशाखापट्टनम रेलवे मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि, बस्तर से पुरी के लिए हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर से पुरी तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन इससे पहले भी लगातार 4 सालों तक चली है। यह पांचवां साल है, जब श्रद्धालु इस स्पेशल ट्रेन से सीधे पुरी जा पाएंगे। रेलवे के अफसरों के अफसरों ने प्रारंभिक तौर पर बताया कि, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिसमें 2AC- 1, 3AC -1, स्लीपर कोच- 8, जनरल कोच- 3, चेयर कार -1, और सामान सह ब्रेक वैन होंगे। इन दोनों ट्रेनों के माध्यम से करीब 2 हजार श्रद्धालु एक बार में पुरी पहुंच सकेंगे। जगदलपुर स्टेशन से छूटने के बाद ट्रेन कोटपाड़ रोड, जयपुर, कोरापुट समेत कुल 31 स्टेशनों में रुकेगी।
 

 
panchayattantra24.-बस्तर । जगदलपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला सरपंच को जेल भेजा गया है। इस खबर के सामने आने के आबाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला सरपंच को आर्थिक अनियमितता को लेकर जेल भेजने के साथ ही 20 दिनों के भीतर दस्तावेज और गबन की राशि जमा करने के निर्देश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचायत भानपुरी की महिला सरपंच के खिलाफ 2017 से 2023 के बीच 54 निर्माणकार्यों में लाखों रुपए की आर्थिक अनियमितता की शिकायत की गई थी। इस मामले में जब जांच की गई तो पाया गया कि, 2017 से 2023 के बीच 54 निर्माणकार्यों में लाखों रुपए के गबन के आरोप सहीं थे। इसके बाद बस्तर SDM में बड़ा फैसला लेते हुए महिला सरपंच को जेल भी दिया है। इसके साथ ही SDM ने महिला सरपंच को 20 दिनों के भीतर दस्तावेज और गबन की राशि जमा करने के भी निर्देश दिए हैं।
 

 
panchayattantra24.-बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मामा-भांजा ने अपने अन्य 2 दोस्तों के साथ मिलकर एक सूने मकान से 10 लाख रुपए के जेवरात समेत नगदी पार कर दिया। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात पार किए थे। 2 चोरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं फरार हुए अन्य दो चोरों में से एक को महाराष्ट्र और दूसरे को जगदलपुर से पकड़ा गया है। मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है। 
जानकारी के मुताबिक, नगरनार के रहने वाले सुरेंद्र कुमार देवांगन कुछ महीने पहले अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे। मकान में ताला जड़ा हुआ था। जब कुछ दिनों के बाद वे घर पहुंचे तो देखा ताला टूटा था और सोने चांदी के जेवरात की चोरी हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने नगर नार थाने में शिकायत दर्ज कराई। महीनेभर पहले पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, दंतेवाड़ा जिले के गीदम का रहने वाले युवक कृष्णा शेट्टी ने वारदात की है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कृष्णा को पकड़ा था। इससे पूछताछ की गई और इसने जुर्म कबूल लिया था। 
इसने पुलिस को बताया कि, अपने मामा संदीप सेठिया, राहुल शेट्टी और मणिकांता के साथ मिलकर वारदात की है। पुलिस ने कृष्णा और संदीप को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन राहुल और मणिकांता फरार थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल शेट्टी महाराष्ट्र के किसी इलाके में छिपा हुआ है। उसका फोन ट्रेस किया गया, जिसके बाद बस्तर पुलिस ने महाराष्ट्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी मणिकांता को जगदलपुर से पकड़ा गया है। इन दोनों के पास से 70 ग्राम जेवरात बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। 
चोरी से 2-3 दिन पहले आरोपी युवक कृष्णा शेट्टी अपने मामा संदीप सेठिया के साथ मकान की रेकी करने पहुंचा था, फिर 30 मार्च की आधी रात दोनों राहुल और मणिकांता के साथ चोरी करने मकान में घुस गए। ताला तोड़कर अंदर गए। जहां कमरे में रखी आलमारी का भी लॉक तोड़ा। फिर अंदर रखे सोने का मंगलसूत्र, झुमका, चेन, हार, पायल समेत नगदी रुपए चुरा लिए थे। वारदात के बाद चुराए कुछ आभूषण को संदीप ने ही रख लिया। कुछ राहुल और मणिकांता के पास था। संदीप ने इसके बदले उसने अपने भांजा चोर कृष्णा को 1 लाख 40 हजार रुपए दिए थे। पैसे मिलने के बाद कृष्णा गोवा चला गया था। जहां उसने सारे पैसे अय्याशी में उड़ा दिए। वहीं पुलिस ने इन चारों चोरों की तलाशी ली तो कुल 10 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए गए। बस्तर के SP शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
 

panchayattantra24-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना जगरगुण्डा से डीआरजी एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम पोरो कोण्डासांवली की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान ग्राम पोरो कोण्डासांवली के जंगल/पहाड़ी के पास से 03 नक्सलियों (1) माड़वी पोदिया पिता स्व. जोगा (कोण्डासांवली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी कर्रेपारा कोण्डासांवली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (2) कुंजाम हुर्रा पिता हुंगा (कोण्डासांवली आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी कर्रेपारा कोण्डासांवली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा एवं (3) पदाम आयतु पिता स्व. पदाम जोगा (गमपुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी बोडोपल्ली पटेलपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 10 मीटर कोर्डेक्स वायर, 2 नग नान इलेक्ट्रिीक डेटोनेटर, 05 नग जिलेटिन राड, 20 मीटर वायर, 5 नग पेंसिल सेल, माचिस का डिब्बा, 1 नग लोहे के टुकड़े, कुंजाम हुर्रा के थैला से 4 मीटर कोर्डेक्स वायर, 5 नग नान इलेक्ट्रिीक डेटोनेटर, 3 नग जिलेटिन रॉड, 10 मीटर वायर, 5 नग पेंसिल सेल, 1 नग टिफिन, लोहे के किले, 03 नग बम फटाखा, 2 नग माचिस का डब्बा बरामद किया गया।
पूछताछ करने से बड़े नक्सली कमाण्डरों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना बताये। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से तीनों नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
 

panchayattantra24.-बस्तर। जिले में बार-बार कानून व्यवस्था तोड़ने वाले 16 आदतन अपराधियों को जिला बदल  किया गया है। अभी सभी 16 अपराधी एक साल तक बस्तर जिले की सीमा के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अगर ऐसा करते हैं तो इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के ने आदेश जारी कर जिला बदर की कार्रवाई की है। दरअसल, ये सभी 16 युवक पिछले कई साल से शहर में कानून व्यवस्था तोड़ रहे थे। मारपीट, गुंडागर्दी, शराबखोरी जैसी वारदातें इनके लिए आम बात हो गई थी। पुलिस की बार-बार दी जा रही समझाइश के बाद भी नहीं सुधरे। 
 जगदलपुर के रहने वाले अमरीश सिंह राजपूत, राकेश सेट्ठी उर्फ मूली, ईमू उर्फ इमरान, राजा उर्फ टांगरी, रूपेश निषाद उर्फ सूरज, कन्नू उर्फ कन्हैया बाघवानी, संजू उर्फ मेवालाल, संतोष उर्फ ठीरली, तुलसी श्रेष्ठ उर्फ छोटू उर्फ नेपाली, ओड़ी उर्फ सुभाष, देवेंद्र उर्फ देबू मंडावी, गनपत सेट्ठी, वासु सेट्ठी उर्फ वासु, राजेश यादव और हेमंत उर्फ टाकलु उर्फ छोटू को जिला बदर किया गया है।
 

 
 panchayattantra24.-बस्तर । जमीन विवाद के चलते दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान 2 सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, इरिकपाल गांव निवासी योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप का गांव में रहने वाले एक अन्य परिवार से जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच आए दिन मारपीट और लड़ाई-झगड़ा होता था। मंगलवार दोपहर भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। 
 दूसरे पक्ष के लोग योगेश के घर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि घर वालों पर हमला कर दिया गया। योगेश और उसके भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मामले की जानकारी लगते ही एसपी शलभ सिन्हा समेत पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद गांव में और बवाल न हो, इसलिए जवानों को तैनात कर दिया गया है। एसपी शलभ सिंह ने बताया कि, जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच बवाल हुआ है। दो लोगों की हत्या हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 5 से 6 लोगों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
 

panchayattantra24-जगदलपुर। बस्तर बोटेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड अपने स्टार्टअप में महुआ से शराब बनाने के लिए डिस्टिलरी प्लांट लगा सकती है। इसके लिए लोहांडीगुड़ा ब्लॉक के धुरागांव में जगह भी चयनित किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इसके प्लांट लगाने के लिए जल्द ही जनसुनवाई हो सकती है। इस कंपनी का काम महुआ से सिर्फ शराब बनाने का लक्ष्य नहीं है बल्कि यहां आने वाले समय में महुआ समेत यहां के जंगलों में मिलने वाली जड़ी- बूटियों, दुर्लभ पौधों और महुआ के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भी विकसित करना है। जिससे की बस्तर के संसाधनों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय बाजार तैयार किया जा सके। विदित हो कि महुआ मध्य भारत के राज्यों मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबसे लोकप्रिय है। इसमें अल्कोहल की मात्रा 17 से 22 प्रतिशत तक होती है। मध्य प्रदेश सरकार ने इसे राज्य में हेरिटेज लीकर का दर्जा दिया हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के आदिवासी बहूल्य इलाकों में महुआ आदिवासी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है, यहां महुआ की उपलब्धता से आदिवासी समुदाय को अपने उपयोग के लिए सीमित मात्रा में महुआ की देशी शराब बनाने की छूट भी प्राप्त है।
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महुआ से डिस्टिलरी बनाने के लिए एक कंपनी ने रूचि दिखाई है। इसके लिए धुरागांव में जगह का चयन किया गया है, लेकिन प्लांट को लगाने के लिए स्थानीय लोगों की सहमति जरूरी है, 10 जून को इसकी जन सुनवाई की जाएगी। यदि हरी झंडी मिलती है तो कंपनी यहां प्लांट लगाने का काम शुरू कर सकती है।
 

panchayattantra24-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज रविवार को ओडिसा के संबलपुर में केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि नवीन पटनायक के कारण ओडिसा का विकास पुरी तरह से थम सा गया था है। भाजपा की सरकार बनने से ही ओडिसा के विकास को नवगति मिलेगी। अब प्रदेश की जनता के पास भाजपा का मजबूत विकल्प है।
पूरे देशमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है, वहीं ओडिसा में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी रोक लगाई जा रही है। उन्होने कहा कि ओड़िशा में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है, इस हालत के लिए यहां की बीजेडी की सरकार जिम्मेदार है। हम सबका संकल्प उत्तम ओडिसा का निर्माण करना है, जिसके लिये यहां की जनता ने अपना मन बना लिया है।
 

panchayattantra24-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के कुम्हड़ाकोट वन के 35 एकड़ इलाके में वन विभाग ने 1700 मीटर के नेचर ट्रेल को हेल्थ पार्क के रूप में विकसित करने की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस पार्क के अंदर लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी होंगी, पार्क के अंदर ही घूमने और व्यायाम करने के संसाधन होने से लोग सड़क पर घूमना बंद करेंगे, और सड़क में टहलने के दौरान दुर्घटना के शिकार होंने से बचेंगे। पार्क में नेचर ट्रेल और वॉटर स्ट्रक्चर 25 लाख की लागत से बनाई गई है, वर्ष 2025 से इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
बस्तर डीएफओ उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐसी कई खबरें आ रही थी कि सड़क में टहलने निकले लोग दुर्घटना का शिकार हो गए इस पर विराम देने के लिए कुम्हाडाकोट के 35 एकड़ क्षेत्र में नेचर ट्रेल हेल्थ पार्क बनाने का फैसला लिया गया है। जो सुबह और शाम में पैदल चलने वालों के लिए खुलेगा। यहां बस्तरवासियों को हेल्थ के लिए एक पैकेज मिलेगा, जिसमें 1700 मीटर नेचर ट्रेल बन रहा है, जो नेचुरल मिट्टी मुरुम की सड़क है, जिसमें जॉगिंग, वाकिंग और साइकिलिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा वाटर स्टोरेज के लिए संरचना बनाई जा रही है। साथ ही योगा शेड और ओपन योगा चबूतरा भी बन रहा है। इसके साथ ही हाई क्वॉलिटी का ओपन जिम इस क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इसके अलावे 10 हजार स्क्वेयर फिट में एक लॉन भी तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए चारों तरफ फेंसिंग होगी। ग्रीन बेल्ट तैयार किया जाएगा, ताकि बाहरी आवाज, गाड़ी की आवाज, प्रदूषण पार्क में नहीं आए। स्वास्थ्य प्रेमी को यह महसूस होगा कि वे जंगल के अंदर शांत क्षेत्र में हैं। केवल चिड़ियों की चहचहाट को सुन सकेंगे, वहीं इस पार्क में आने वाले लोगों के लिए एक कैंटीन की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके स्वास्थ्यवर्धक चीजों को लोगों को दिया जा सके।
 

panchayattantra24-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के थाना सिटी कोतवाली को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति आमागुडा चौक के पास मादक पदार्थ गांजा लेकर आने वाले लोगो का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही हेतु पुलिस की टीम द्वारा नया पुलिया के पास से घेराबंदी कर दो आरोपियों घंटेश्वर माहरा उर्फ टिमुथी बेल पिता स्व सामू माहरा राजेश बघेल पिता पदम बघेल दोनो निवासी जगदलपुर ने बताया कि मोनू यादव से हमारा बातचीत हुआ है, जो हमे 20 किलो गांजा उडिसा से लाकर देने वाले है। 
पूर्व में भी उनसे गांजा खरीदकर ले गये थे बताये, तभी तीन व्यक्ति मोनू यादव पिता मंगल यादव निवासी जगदलपुर, किशनलाल उर्फ कन्हैया सालेवी पिता देवीलाल, निवासी रजस्थान एवं शिवलाल गाडरी पिता मेरू लाल माडरी निवासी राजस्थान एक लालरंग के मोटर सायकल सुजुकी वाहन में आये जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हे भी पकडकर उनके कब्जे से 20.390 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। मामले में आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। आरोपियो के संयुक्त कब्जे से 20.390 किलो एक सुजुकी मो.सा. क्र. सीजी 17 केडब्ल्यु 9606 एवं 04 नग मोबाईल जुमला बरामद किया जाकर गिरफ्तार कर सभी उपरोक्त 05 आरोपियों को आज शनिवार केा कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया।