Browsing: बस्तर

 
 panchayattantra24.-बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए आमाबाल गांव पहुंचकर यहां आयोजित सभा स्थल पर मौजूद हैं। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार किया। दरअसल, छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है। इसलिए यहां मोदी की गारंटी गिनाने और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए पीएम की सभा की जा रही है। 
बता दें कि इससे पहले आखिरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की नई सरकार के गठन के समय छत्तीसगढ़ आए थे। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी आखिरी सभा 13 नवंबर 2023 को महासमुंद में हुई थी। मोदी इससे पहले 3 अक्टूबर को जगदलपुर और 2 नवंबर को कांकेर में भी चुनावी रैली कर चुके थे।
 

 panchayattantra24.-बस्तर। जगदलपुर में आज बीजेपी की नामांकन रैली हुई। जिसमें प्रदेश में सीएम समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, प्रदेश की जनता ने शानदार-जानदार ढंग से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई, उसी तरह यह मोदी जी का चुनाव है, उनके लिए वोट करके जीत दिलानी है। प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा, आप लोगों के आशीर्वाद से आने वाले समय में कांग्रेस को बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से मुक्त करेंगे। वही मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महेश कश्यप जी को जिताना है। गृहमंत्री शर्मा बोले नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए एक कमल बस्तर से भेजना जरूरी है। 
 आगे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, जहाँ भाजपा हा बस्तर के बेटा महेश कश्यप जी ला प्रत्याशी बनाये हे, वहीं कांग्रेस पार्टी महादेव के नाम मा सट्टा खेलवात हे,पता नहीं कै झन अभी जेल जाही। ये अंतर हे भाजपा अऊ कांग्रेस में। साथ ही सीएम साय ने कहा, कांग्रेस ने बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास को रोकने का काम किया था। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये देंगे और चरण पादुका की योजना भी हम शुरू कर रहे हैं।
 

 
panchayattantra24.-बस्तर। बस्तर में होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए इसके लिए पुलिस फोर्स अलर्ट हो गई है। बस्तर पुलिस ने शहर के लोगों को सख्त हिदायत दी है कि, यदि कोई भी व्यक्ति मुखौटा पहनकर बाइकों में घुमा, हुड़दंग किया तो उसकी खैर नहीं। साथ ही तेज DJ में गाना बजाकर और बाइक में ट्रिपल सवारी बिठाकर यदि गलियों के चक्कर लगाते पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, होली पर्व को देखते हुए बस्तर जिले के ASP महेश्वर नाग ने जगदलपुर के जनप्रतिनिधियों और शहर के लोगों की बैठक ली। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील की है। ASP ने कहा कि, शहर में लगे लगभग 200 CCTV कैमरों से शहर की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही जो भी व्यक्ति हुड़दंग करता हुआ पाया गया तो उसपर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। तेज आवाज में DJ बजाया गया तो DJ जब्त किया जाएगा साथ ही ऑपरेटर पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। होली पर्व को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। शहर की गलियों में भी पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।
 

panchayattantra24.-कोंडागांव। अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पूर्व सैनिक कल्याण परिषद द्वारा युवाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि सेना में जिले के युवाओं की भागीदारी बढ़ सके। जिले के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए। 
 उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के आसपास के युवाओं को भी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराएं और उन्हें भी देश सेवा के लिए प्र्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश का हित ही सैनिक का कत्र्तव्य है तथा वे युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर यह कार्य करें, जिससे दूसरे युवाओं का भविष्य भी उज्ज्वल हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निरंतर आपके साथ है तथा प्रशिक्षण को और अधिक बेहतर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बड़ी संख्या मंे जिले के युवाओं का अग्निवीर हेतु चयन होने पर गर्व का अवसर बताया। उन्होंने सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम, अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक परिषद कोंडागांव के संयोजक सुब्रत शाहा, अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्य सोमेश्वर भारती साहू उपस्थित थे।
 

panchayattantra24-बीजापुर। जिले के नवनियुक्त बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज गुरूवार को पत्रवार्ता के दौरान उन्होने कहा कि बीजापुर नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण काफी चुनौती भरा जिला है, यहां कि परिस्थिति मैदानी जिलों से एक दम अलग है। इसके बावजूद नक्सल गतिविधियों पर अंकुशलगाने के साथ-साथ जिले का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में पुलिस विभाग के सारे कार्य पारदर्शिता से किया जायेगा जिससे किसी प्रकार कि असमंजस कि स्थिति निर्मित ना हो सके। मिडिया कर्मियों ने अवैध नशा पर रोक लगाने के साथ यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ का आग्रह किया, जिस पर एसपी ने गंभीरता पूर्वक कार्य करने का आश्वासन भी दिया।
विदित हो कि जितेंद्र यादव 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान बलौदाबाजार, कांकेर और दुर्ग जिले में एडिशनल एसपी के रूप में कार्य करने के पश्चात बालौद जिले के एसपी के रूप में एक वर्ष आठ माह अपनी सेवा प्रदान किया। जिसके बाद राज्य शासन ने उन्हें बीजापुर जिले के एसपी का दायित्व सौंपा हैं।

महिलाओं ने कहा सशक्तिकरण की दिशा में अनोखी पहल 
बस्तर संभाग में जमा हुए अब तक 93,828 आवेदन
 
panchayattantra24-रायपुर। बस्तर अंचल में महतारी वंदन योजना को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं के मोबाईल और ऐसी महिलाएं जिनके पास मोबाईल नहीं है। वे महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायतों में जाकर आवेदन कर रही है।
 
महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। बस्तर अंचल में इस योजना के लिए अब तक 93,828 महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें बस्तर में 35590, बीजापुर में 2428, दंतेवाड़ा में 14719, कांकेर में 9706, कोंडागांव में 27396, नारायणपुर में 926, सुकमा में 3063, आवेदन प्राप्त हुए है।
 
जगदलपुर शहर के लालबाग निवासी श्रीमती आसमती कश्यप ने स्थानीय हल्बी बोली में बताया कि हम सभी महिलाएं बहुत खुश है कि हमारे खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि आएगी। वे इस योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग साग-सब्जी तथा अन्य जरूरत के लिए करेंगी। महतारी वंदन फॉर्म भराने के लिए शिविरों में कई महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में शासन की यह अनोखी पहल है।
 
आड़ावाल निवासी स्वाति राव ने कहा कि महतारी वंदन योजनांतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग वह अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगी। आड़ावाल की श्रीमती रुक्मिणी एवं कृष्णादेवी ने भी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद दिया।

 

panchayattantra24.-बस्तर। अबूझमाड़ में नक्सलियों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए जमीन के अंदर सुरंग बनाया जिसमें नक्सली जंग के बाद कुछ देर तक आराम करते है। सोशल मीडिया में एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ये देखा जा सकता है कि नक्सलियों का दिमाग पुलिस और CRPF के जवानों से ज्यादा तेज़ चलता है।
जिसके वजह से नक्सली अक्सर इन सुरंग में चलकर सेना के जवानों पर हमला करते है और मौका देखकर इसी सुरंग से भाग निकलते है। आज सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमें ये देखा गया है कि नक्सली किस तरह जमीन में रेंगने वाले सुरंग के साथ-साथ चलने वाला सुरंग भी बनाया है। बस्तर में जवान माओवादियों पर लगातार अटैक कर रहे हैं। अबूझमाड़ में माओवादियों ने अपने लीडरों को सुरक्षित रखने के लिए जो सुरंग बनाया है।
 

 

panchayattantra24.-बस्तर। जिले के नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट से लोहा चोरी का मामला सामने आया है. प्लांट में शातिर तरीके से प्लान कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। 
सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने लोहा चोरी करते हुए एक ही नंबर के दो ट्रकों को पकड़ा है. उसके बाद मामले की सूचना नगरनार थाने में दी। 
सीआईएसएफ के जवानों को चोरी का शक तब हुआ जब माल वाहक ट्रक में लोहा ओवरलोड प्राप्त हुआ. इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस बीच दोनों ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए. एनएमडीसी के सुरक्षा अधिकारियों ने घटना को लेकर नगरनार थाने में एफआईआर दर्ज कराई. मौके पर पंहूची पुलिस ने चोरी में उपयोग हो रहे वाहनों को जब्त कर लिया है। 
 

 
panchayattantra24.-बस्तर। बस्तर के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने पिछले 4 दिनों के अंदर करीब 100 किलो बारूद बरामद किया है। फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने छत्तीसगढ़-ओडिशा के बॉर्डर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में करीब 19 IED प्लांट कर रखा था। जिसे जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया।
3 दिन पहले नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना इलाके में नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर घायल है। ये सभी मजदूर आमदई माइंस में काम करने के लिए जंगल के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान प्रेशर IED पर इनका पैर आ गया था। घटना 2 दिन पहले की है।
 

 

panchayattantra24.-बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के तारीखों के ऐलान होते ही चंद घंटों में बीजेपी ने अपनी 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में अब कुल 90 में से 85 कैंडिडेट तय हो चुके हैं, जो विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. केवल 5 सीट ही ऐसी है जहां प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है. वहीं अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची पर हमला बोला है. बैज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने हारे हुए प्रत्याशियों को एक बार फिर टिकट देकर कांग्रेस की जीत पक्की कर दी है ।
बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. एक दर्जन से अधिक सीटों पर भाजपा ने पूर्व मंत्रियों विधायकों पर विश्वास जताते हुए टिकटों का ऐलान किया है. भाजपा द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने निशाना साधा है. दीपक बैज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने हारे हुए प्रत्याशियों को एक बार फिर टिकट देकर कांग्रेस की जीत पक्की कर दी है।