Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.com, बिलासपुर। चोरों ने न्यायालय कक्ष, विवाह घर और किसान के बाड़े में धावा बोलकर मोबाइल, बाइक और बकरियां पार कर दी। तीनों मामलों की शिकायत संबंधित थाने में की गई है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज मामले की जांच कर रही है। नेहरू नगर में रहने वाले नरेंद्र सिंह चौहान बिल्हा व्यवहार न्यायालय में क्रिमिनल रीडर हैं। 30 नवंबर को वे न्यायालय में अपना काम कर रहे थे। दोपहर तीन बजे वे अपना मोबाइल टेबल पर रखकर किसी काम से बाहर निकले। थोड़ी देर बाद वे लौटे तो उनका मोबाइल गायब था। उन्होंने न्यायालय में अपने साथी कर्मचारियों से मोबाइल के संबंध में पूछताछ की। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने सोमवार को इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। वहीं, व्यापार विहार के त्रिवेणी भवन से चोरों ने जेलकर्मी की बाइक पार कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। मंगला में रहने वाले संतोष बंजारे ने बताया कि वे मुंगेली जिला जेल में कर्मचारी हैं। शनिवार की रात उनके रिश्तेदार की शादी व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में थी। वे शादी में शामिल होने के लिए आए थे। रात 11 बजे वे घर जाने के लिए बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
 

panchayattantra24.com-जांजगीर-चांपा। बेहतर स्वास्थ्य और बीमारी के समुचित इलाज की सुविधा हर व्यक्ति का अधिकार है। स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा के साथ हर छोटी बड़ी बीमारियों का इलाज समय पर और सहजता से हो इसके लिए राज्य सरकार ने प्राथमिकता के साथ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर लोंगो को समुचित ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया गया। 
 जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 100 बिस्तर वाला एक जिला चिकित्सालय, 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 02 सिविल डिस्पेंसरी, 47 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 269 उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है। स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक सहित प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं के उपचार के लिए 10 आईसीयू बेड और 40 ऑक्सीजनयुक्त बेड का नियोनेटल वार्ड संचालित है।  
कोविड उपचार के लिए समुचित व्यवस्था – 
 कोरोना संक्रमण के दौरान संक्रमित मरीजों के समुचित उपाचार के लिए 3 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है।  2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट जिला अस्पताल में और एक प्लांट सक्ती सामुदायिक केन्द्र में स्थापित किया गया है। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 4-4 नग और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 1-1 नग ऑक्सीजन कानसन्ट्रेटर प्रदान किया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों के समुचित एपचार के लिए जिला अस्पताल को 130 बिस्तर का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाया गया है। जिसमें 37 बेड आईसीयू, 93 बेड ऑक्सीजनयुक्त है। इसके अलावा 14 कोविड केयर सेंटर्स में 1,263 बेड की व्यवस्था की गई है। जिमसें 412 बेड ऑक्सीजनयुक्त और 851 सामान्य की व्यवस्था की गई है।  निजी अस्पतालों में भी 263 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमें 143 बेड ऑक्सीजनयुक्त है। 
 हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम 214 स्वास्थ्य केन्द्रों में – 
 जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 214 स्वास्थ्य केन्द्रों में हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम संचालित है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स में जहां स्वास्थ्य जांच और उपचार सुविधाएं सुलभ हो रही है, वहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के परामर्श से गर्भवती माताएं संस्थागत प्रसव सुविधा से लाभान्वित हो रही हैं। इससे जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं। 
 मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना – 1,17,682 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण –
 मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत चिन्हांकित किये गये 74 हाट बाजारों में निर्धारित दिवसों में क्लिनिक आयोजित कर अबतक 1 लाख 17 हजार 682 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं दवाईयां उपलब्ध कराई गई है। इससे हाट बाजार करने आये ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की सुविधा गांव के पास ही मिल रही है। योजना के तहत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जा रही है। 
 कोविड टीकाकरण – 
 वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान संचालित है। जिसके तहत नवम्बर 2021 तक 18 वर्ष से अधिक के 82.05 प्रतिशत हितग्राहियों को प्रथम डोज और 40.22 प्रतिशत दूसरा डोज का टीका लगाया जा चुका है। कोविड टीकाकरण एवं कोविड से सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता के लिए विशेष प्रचार-प्रसार अभियान भी जारी है। 
 डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना –
 डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 17 लाख 15 हजार 714 लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमें से 10 लाख 38 हजार 231 लोगों का कार्ड बनाया गया है। इस योजना से जिले के 4 लाख 73 हजार 491 परिवार लाभान्वित होंगे। अब तक 16 हजार 7 प्रकरणों के माध्यम से 14 करोड़ 8 लाख 77 हजार 219 रुपए का दावा किया गया है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। अचानकमार टाईगर रिजर्व में नरवा विकास योजना के तहत भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण वन्यप्राणियों के रहवास सुधार आदि में काफी मद्दगार साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वहां टाईगर रिजर्व में विगत दो वर्षों में 16 हजार 675 विभिन्न संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से अब तक 13 हजार 424 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इनके निर्माण के लिए कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 तथा 2020-21 के अंतर्गत 21 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत है।
 इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी (बिलासपुर) में वर्ष 2019-20 के तहत दियाबार नाला, मनियारी नाला, जैनघाट नाला, रक्षाछाक नाला तथा सतबहिनया नाला और बेंदरी नाला में 9 करोड़ 72 लाख रूपए की स्वीकृत राशि से 6 हजार 678 संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से अब तक 5 हजार 850 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसके तहत 5 हजार 104 लूज बोल्डर चेक डेम, 1155 ब्रशवुड चेक डेम, 125 गेबियन संरचना, 25 कन्टूर ट्रेच तथा 8 स्टॉप डेम का निर्माण किया जा रहा है। 
 इसी तरह वर्ष 2020-21 के भाग-एक के तहत चिरकापहाड़ नाला, कन्हैया नाला, गोई नाला, छोटे ठोड़ापानी नाला, बाघदुध नाला तथा सूखा नाला और चकदा नाला में 8 करोड़ 70 लाख रूपए की स्वीकृत राशि से 7 हजार 35 संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें अब तक 5 हजार 609 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो गया है। इसके तहत 4 हजार 247 लूज बोल्डर चेक डेम, 2 हजार 420 ब्रशवुड चेक डेम, 48 कन्टूर ट्रेच, 4 स्टॉप डेम, 9 डबरी, 4 तालाब तथा 5 अरदन डेम आदि का निर्माण किया जा रहा है। 
 इसके अलावा वर्ष 2020-21 के भाग-दो के तहत अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत बावापत्थरा नाला तथा बारझोरी नाला में 03 करोड़ रूपए की राशि से 02 हजार 962 भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण जारी है। इनमें से अब तक 02 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि व्यय कर 01 हजार 965 संरचनाओं को पूर्ण कर लिया गया है। इसके तहत 1641 लूज बोल्डर चेक डेम, 1298 ब्रशवुड चेक डेम, 02 पारकुलेशन टैंक, 01 स्टॉप डेम, 02 डबरी तथा 03 अरदन डेम आदि का निर्माण किया जा रहा है।
 

 
 panchayattantra24.com,बिलासपुर। बिलासपुर में एक दुष्कर्मी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 15 साल की लड़की की मां बचपन में ही घर छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद से ही पिता लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कई साल तक सिलसिला चलता रहा। फिर बेटी हिम्मत कर थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। नाबालिग किशोरी जब 29 सितंबर 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तब वह 15 साल की थी। घर में छोटा भाई व बहन भी हैं। उसके पिता से परेशान होकर मां 7 साल पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। तब से वह अपने पिता के साथ ही रह रही है। मां के जाने के बाद उसके पिता जबरदस्ती उसके साथ साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। किसी को बताने पर घर से भगा देने की धमकी देता था। इसके डर से वह किसी को कुछ नहीं बता सकी। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि शारीरिक संबंध बनाते समय उसके छोटे भाई ने पिता को देख लिया था। इस पर उसके पिता ने उसे मारने के लिए दौड़ाया, तब उसका भाई डर के कारण घर से भाग गया था।
आरोपी पिता अपनी बेटी को जब भी घर में अकेली देखता, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पिता के डर व धमकी से वह घबरा गई थी। इसके कारण इस घटना की जानकारी नहीं दी थी। रात में भी आरोपी पिता उसके साथ जबरिया संबंध बनाता था। आरोपी पिता अपनी सगी बेटी का रेप तो करता ही था, उसकी भाई बहू से भी उसके अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर झगड़े के कारण आरोपी की पत्नी घर छोड़ गई थी। मां के घर छोड़ते ही आरोपी निडर हो गया वह अपनी बेटी के साथ रेप करने लगा, साथ ही वह जेठ होते हुए अपनी भाई बहु से भी अवैध संबंध रखता था। पिता की हरकतों से नाबालिग बेटी तंग आ गई थी। फिर हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह दो साल से जेल में बंद है। इस बीच फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चला। जस्टिस विवेक कुमार तिवारी ने विचारण के बाद आरोपी को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का दोषी माना है। इस पर आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
 

panchayattantra24.com,बिलासपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को झटका देते हुए हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत की मांग की खारिज कर दिया. आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए जीपी सिंह ने याचिका लगाई थी, जिस पर रोक लगाने से कोर्ट ने इंकार करने के साथ शासन से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है. दरअसल, सस्पेंड IPS जीपी सिंह ने हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिल पाई। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया था। इस बीच जीपी सिंह के अधिवक्ता ने याचिका वापस ले ली। यही वजह है कि इस बार उनकी तरफ से दोबारा धारा 482 के तहत याचिका दायर कर आपराधिक प्रकरण को चुनौती देते हुए निरस्त करने की मांग की गई है।
 

panchayattantra24.com, बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के विकास नगर में युवक चाकू लेकर मकान में घुस गया। युवक ने मकान मालिक को चाकू दिखाकर डराने का प्रयास किया। इस बीच मकान मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे युवक को दबोच लिया। इसकी सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विकास नगर में रहने वाले पल्लव चक्रवर्ती(50) व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे वे अपने घर में थे। इसी बीच एक युवक चाकू लेकर उनके मकान में घुस गया। युवक ने व्यवसायी को चाकू दिखाकर डराते हुए स्र्पये मांगे। इस पर व्यवसायी ने युवक को दबोच लिया। झूमाझटकी के बीच उन्होंने युवक को किसी तरह कब्जे में कर लिया। इस बीच व्यवसायी के शोर को सुनकर उनकी पत्नी संध्या भी वहां पहुंच गई। संध्या ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वंश शर्मा निवासी देवनंदर नगर सरकंडा बताया। डायल 112 में तैनात आरक्षक ने युवक को सिविल लाइन थाने के हवाले कर दिया है। वहीं, युवक की स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ कर रही है।

 

panchayattantra24.com,बिलासपुर। सीपत चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पिकअप में भरे लोहे की पाइप सामने की कार में घुस गई। हादसे में कार में सवार कृषि विभाग के अतिरिक्त संचालक बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोट आई है। दरअसल कृषि अनुसंधान विभाग के अधिकारियों का जिले में निरीक्षण था। इसमें शामिल होने के लिए कृषि विभाग के अतिरिक्त संचालक डा. राजेश बघेल सर्किट हाउस जा रहे थे। उनकी कार को गीतराम पोर्ते चला रहे थे। अधिकारी पीछे की सीट में बैठे थे। सीपत चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पिकअप में भरे पाइप सामने की ओर आ गए। करीब दर्जनभर पाइप अतिरिक्त संचालक की कार के पीछे वाले शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुस गए। इससे अतिरिक्त संचालक डा. बघेल के सिर, कमर, पीठ और कंधे में साधारण चोटे आई है। घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। ड्राइवर गीतराम ने इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस और अपने विभाग के अधिकारियों को दी। पिकअप के मालिक और चालक की तलाश की जा रही है।
 

 panchayattantra24.com,बिलासपुर। राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना में उद्यानिकी फसलों को शामिल करने से किसानों की आमदनी बढ़ गई है। इस योजना के अनुसार खरीफ 2020 में बोये गये धान के बदले कृषक उद्यानिकी फसल की खेती करता है तो उसे 10 हजार रूपए प्रति एकड़ अनुदान राशि का प्रावधान है। यदि कृषक पूर्व में धान की खेती में पंजीकृत नहीं है और वह खरीफ वर्ष 2021 में उद्यानिकी फसल लगा रहा है तो ऐसे में कृषकों को 9 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जाएगी।
इस योजना के तहत विकासखण्ड कोटा के ग्राम कुरूवार निवासी किसान अन्नपूर्णा देवी साहू ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की सलाह पर पपीते की खेती शुरू कर दी। साहू परम्परागत रूप से धान की खेती अपने 25 एकड़ भूमि पर करती थी। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की समझाइश पर उसने अपने 15 एकड़ भूमि पर धान के बदले पपीते की खेती करने का मन बनाया और पपीता फसल की खेती की तैयारी में जुट गयी। श्रीमती साहू ने उद्यानिकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में पौध रोपण का कार्य प्रारंभ किया और प्रति एकड़ 1200 पौध रोपण किया। उन्होंने अपने प्रक्षेत्र पर 18 हजार पपीता पौध का रोपण किया हुआ है। उन्होंने पपीते की खेती में ड्रीप सिंचाई का उपयोग किया हुआ है जिससे पौधों को पानी एवं खाद दवाई आसानी से पौधांे की जड़ों तक पहुंचाया जा सकता है। फसल की उम्र अब लगभग 6 माह की है ओर पोधों पर फसल परिपक्व होना प्रारंभ हो चुके  है । वर्तमान में फल को तोड़ा जा सकता है। उनके द्वारा पके हुए फसलों को तोड़कर फल, सब्जी, मण्डियों में विक्रय हेतु भेजा जा रहा है। अभी तक इन्होंने लगभग 125 क्विंटल पपीते को मण्डियों में भेजकर बिक्री किया है। जिससे इन्हें 2 लाख की आमदनी प्राप्त हो चुकी है। इनका अनुमान है कि पूरी फसल से इन्हें 8 से 10 लाख रूपये का शुद्ध लाभ मिल सकता है।
 

panchayattantra24.com,बिलासपुर। निलंबित आईपीएस अफसर जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में नई याचिका लगाई है. जीपी सिंह ने एफआईआर निरस्त करने की मांग की है. रायपुर में जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह, उगाही और अन्य मामलों में एसीबी ने मामला दर्ज किया है. इस मामले में आज नवंबर को सुनवाई होगी. बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी जीपी सिंह और उनके निकट संबंधियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापे में जीपी और उनके संबंधियों से लगभग 10 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की जानकारी दी गई थी।
एसीबी की कार्रवाई के बाद पुलिस ने IPS जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था. बताया जाता है कि सिंह के निवास पर पुलिस छापे के दौरान एक डायरी फेंकी हुई मिली थी, जिसमें तमाम लेन-देन का जिक्र करने के साथ किस तरह से सरकार को गिराने की साजिश लिखी हुई थी. इस पर उच्चाधिकारियों को जानकारी होने के बाद पुलिस ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया था।
 

K.W.N.S.-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। आंवला नवमी के साथ शनिवार से 1 भोज का सिलसिला शुरू हो गया देवरघटा आश्रम महानदी के किनारे जंगल में आंवला वृक्ष के नीचे विप्र समाज के महिलाओं एवं पुरुषों ने  आंवला नवमी का पूजन ग्रुप द्वारा मनाया गया। साथ ही यहां जिले भर के पिकनिक स्पाट में वन भोज करने वालों की भीड़ रही श्रद्धालुओं ने अल सुबह से महानदी मैं स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना की लोग काफी संख्या में महा नदी किनारे देवरघटा बड़ी संख्या में पहुंचे थे। शनिवार को सुबह से लोग 1 भोज के लिए आंवला पेड़ के नीचे अपना स्थान सुरक्षित रखने पहुंचे थे दोपहर 11:00 बजे तक पिकनिक स्पाट आंवला पेड़ के नीचे अपना डेरा बना लिया था। 
शनिवार को मौसम का मिजाज अच्छा नहीं था हल्की हल्की बारिश हो रही थी। इसके बाद भी लोग भारी संख्या में आंवला नवमी की पूजा अर्चना की लोग दूर-दूर से यहां आए हुए थे। अक्षय नवमी के दिन महिलाएं आंवला वृक्ष का पूजन करती है एवं उसकी छांव में भोजन करने की प्राचीन परंपरा है परिक्रमा भी करते हैं। इसके पीछे प्रकृति का औषधीय गुणों से भरपूर आंवला पेड़ के नीचे अमृत वर्षा होने की भी बात प्रचलित है। हरा वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से निश्चित ही मनोकामनाएं पूर्ण होती है जंगलों के अंधाधुंध कटाई की चपेट से आंवला जैसे गुणकारी पर भी अछूते नहीं हैं। विप्र समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अजय शर्मा महिला जिला अध्यक्ष कस्तूरी तिवारी मंजू शर्मा पुष्पा पांडे आर पांडे केदार पांडे प्रदीप तिवारी नंदिनी तिवारी निशू तिवारी मंजू मिश्रा लता मिश्रा अंजू नीरू और बहुत से लोग विप्र समाज के श्रद्धालु पहुंचे थे।