Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.com,बिलासपुर। जिले से फिर एक फ्रॉड का मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उससे शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया। इस दौरान युवक उससे दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में गिरफ्तार युवक को कोर्ट ने 11 माह बाद 20 साल की सजा सुनाई है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, सीपत क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग 2 अप्रैल 2020 की सुबह 6 बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी। एक घंटे बाद भी वह वापस नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इससे परेशान होकर परिजनों ने सीपत थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। करीब 8 माह बाद पुलिस ने 15 दिसंबर 2020 को मोपका से लिंगियाडीह निवासी 41 वर्षीय संतोष उर्फ कृष्ण कुमार वर्मा के साथ नाबालिग को पकड़ लिया।
 

 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। कोटा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया के औरापानी पिकनिक स्पॉट के पास के जंगल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने कोटा थाना के डायल 112 को इसकी सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश औरापानी के जंगल के बीच पड़ी हुई है. डायल 112 घटनास्थल पर पहुंचकर देखा जिसके बाद कोटा थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी. कोटा थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्राम के लोगों से पूछताछ की. मृतक की पहचान ग्राम पंचायत झिंगटपुर निवासी दशरथ सिंह भानु पिता बुद्धू सिंह भानु उम्र 45 वर्ष के रूप में पहचान की गई। 
कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दशरथ सिंह रविवार को अपने घर से निकला था. 23 दिसंबर को उसका शव ग्राम सेमरिया के औरापानी के जंगल में ग्रामीणों ने देखा जिसके बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी. डायल 112 ने कोटा पुलिस को दी. जिसके बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई उपरांत जांच में जुट गई। 
 

panchayattantra24.com, कोटा। कोटा से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है । यह हादसा बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग के बंजारी घाट में हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्री बस से अमरकंटक से राजनांदगांव जिले के खैरागड़ के लिये वापस आ रही थी। तभी बस का ब्रेक फेल हुआ और बस अंनियत्रित होकर घाट से पलट गई है। घटना के बाद गौरेला पुलिस व बेलगहना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक, तीर्थ यात्री बस राजनांदगांव से अमरकंटक गये हुए थे। सभी यात्री नांदगांव जिले के रहने वाले है सभी मां नर्मदा के दर्शन कर के वापस आ रहे थे। तभी बस बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग के बंजारी घाट के पास अनियंत्रित होकर घाट में पलट गई। जानकारी अनुसार सी जी 04 AK 2264 वाल्वो की बस अमरकंटक से वापसी डेलकडीह, खैरागड़ जा रही थी। इस बात की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस व बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल 112 से जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में करीब 60 से 65 लोग सवार थे जिसमे से 16 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है तीनों महिला है। पुलिस की जांच जारी है।
 

panchayattantra24.com,बिलासपुर। कुदुदंड में स्टील फैक्ट्री के कर्मचारी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने नशे की दवा के लिए स्र्पये मांगे। मना करने पर उसने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कर्मचारी की जेब से पांच हजार रूपये भी गिर गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिसजुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कुदुदंड के गौरव चौरा के पास रहने वाले खेमंत राव घाटगे सिरगिट्टी के स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार की दोपहर वे विकास नगर के गार्डन में घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पंप हाउस के पास रहने वाले विक्की पात्रे वहां आया। युवक ने खेमंत से नशे की टेबलेट खरीदने स्र्पये मांगे। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने कर्मचारी पर चाकू से वार कर दिया। बचाव करने पर चाकू उनकी हथेली में लगा। इस दौरान हुई झूमा-झटकी में खेमंत की जेब से पांच हजार स्र्पये गिर गए। मारपीट के बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। आहत ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।
 

panchayattantra24.com,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में सुबह 8 से वोटिंग जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। ​वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। कड़ाके के ठंड के बीच मतदान केंद्रों में वोटरों की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच विवाद की छिटपुट खबरें भी सामने आ रही है। बिलासपुर के तारबाहर बूथ में भाजपाई और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। संजय गांधी नगर वार्ड 29 में चल रहे वोटिंग के दौरान बीजेपी और कांग्रेस आपस में भिड़ गए। मतदान केंद्र के अंदर MLA के जाने को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई। वहीं विवाद में बीजेपी और कांग्रेस में जमकर धक्कामुक्की हो गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति का काबू किया।
बताया जा रहा है कि पूर्व महापौर किशोर राय ने कांग्रेस एमएलए के अंदर जाने को लेकर आपत्ति जताई। जिसके बाद कांग्रेसी और भाजपाइयों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। चार नगर निगम बीरगांव, भिलाई, चरोदा और रिसाली में 809 प्रत्याशी मैदान में है। इसी तरह पांच नगर पालिका बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा ,खैरागढ़ , जामुल, सारंगढ़ और 6 नगर पंचायत प्रेमनगर, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपटनम और मारो में कुल 536 प्रत्याशी हैं। इन जगहों पर मतदान के लिए 12 हजार से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसी तरह मतदान के लिए 18 प्रकार की पहचान पत्र का उपयोग मतदाता कर सकेंगे। कोविड पेशेंट भी पीपी किट पहनकर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कोरोना संकट को देखते हुए मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मी को भी तैनात किया गया है।
 

panchayattantra24.com,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रं. 29 में सपन्न होने वाले  पार्षद पद के उप निर्वाचन  हेतु  मतदान दिवस 20 दिसम्बर 2021 को वार्ड क्रं. 29 की सीमा में समस्त कारखानों, स्थापनाओं में कारखाना अधिनियम 1948 एवं दुकान तथा स्थापना अधिनियम 1958 के अंतर्गत आते है वहां कार्यरत श्रमिक, कर्मचारियों के लिए मतदान करने हेतु अवकाश घोषित किया गया है। 
ऐसे कारखानें जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान हेतु दो-दो घण्टे का अवकाश तथा जो कारखानें निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते है उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी गई है।

हर्षाेल्लास पूर्वक संपन्न हुआ तीन दिवसीय युवा महोत्सव
 panchayattantra24.com,जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में आज तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का समापन समारोह उत्साह पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।  पटेल ने प्रतिभागियों  को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश की दिशा और दशा निर्धारित करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनः स्थापित करने के लिए विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजनों से स्थानीय कलाकारों और खेल प्रतिभाओं को राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ  राजगीत से हुआ।  समारोह में प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
 पटेल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तरोत्तर प्रगति कर रही है।   वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया। विशेष कर युवाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनके विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्ष राज्य महिला आयोग की सदस्य सुशशिकांता राठौर ने   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवन को हमेशा स्मरण में रखना चाहिए। वर्तमान समय में भी उनके विचार प्रासंगिक हैं। स्वामी विवेकानंद ने विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया था। उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता चंद्रा, राज्य माटी कला बोर्ड की सदस्य सुपुनीता प्रजापति, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवानदास गढेवाल, रवि पांडे, देवेश सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
 जिला पंचायत सीईओ एवं समारोह के नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बघेल ने आभार प्रदर्शन और  व्याख्याता दीपक यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। 
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, नगर पालिका परिषद के सभापति रामविलास राठौर, अर्जुन सिंह क्षत्रीय, विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी, प्रतिभागी व प्रभारी शिक्षक उपस्थित थे।

10,38,534 को प्रथम और 4,82,528 हितग्राहियों को दूसरी खुराक का लगा टीका
panchayattantra24.com,जांजगीर-चांपा। जिले में 13 दिसंबर तक 15 लाख 21 हजार 62 हितग्राहियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है ‌। ज़िला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा शत-प्रतिशत हितग्राहियों को कोविड का टीका लगे इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए राजस्व, पंचायत, नगरीय निकाय, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय कर टीकाकरण के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए लगातार टीका लगाने के निर्देश दिये है। ताकि जानलेवा कोविड-19, के संक्रमण से ज़िले के लोगों को सुरक्षा मिल सके।  कोविड संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते आवश्यक सावधानी के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
     कलेक्टर ने कहा है कि प्रथम डोज का टीका लगा चुके हितग्राहियों को निर्धारित अंतराल के बाद द्वितीय डोज का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। कोई भी हितग्राही टीकाकरण से ना छुटे यह सुनिश्चित किया जाय।  सोमवार 13 दिसंबर तक जिले में 15 लाख 21 हजार 62 लोगों का टीकाकरण किया गया।  10 लाख 38 हजार 534 हितग्राहियों को प्रथम डोज का टीका लगाया गया। 4 लाख 82 हजार 528 हितग्राहियों को दूसरे खुराक का टीका लगाया जा चुका है।
 

गरीब मरीज सिर्फ चादर के सहारे ही ठिठुरन भरी रात गुजारने को मजबूर
panchayattantra24.com,बिलासपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही घरों में कंबल व रजाई निकल चुके हंै। लेकिन सिम्स व जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को यह सुविधा अब तक नहीं मिल पाई है। ऐसे में वार्डों में भर्ती गरीब मरीज सिर्फ चादर के सहारे ही ठिठुरन भरी रात गुजारने के लिए मजबूर हैं।
सिम्स के विभिन्न् वार्डों में 750 बिस्तर हंै। ऐसे में ठंड शुरू होने के साथ ही सभी मरीजों को सरकारी कंबल देना होता है। ताकि मरीजों को ठंड न झेलनी पड़े। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। ठंड बढ़ चुकी है पर मरीजों को कंबल नहीं दिया गया है। इसी तरह की स्थिति जिला अस्पताल की भी बनी हुई है। जहां भी अभी तक मरीजों को कंबल नहीं दिया जा सका है। जबकि गरीब मरीज लगातार कंबल की मांग कर रहे हैं। स्टाफ कंबल देने की बात कहकर सिर्फ खानापूर्ति करते आ रहा है। इसका खामियाजा मरीजों को झेलना पड़ रहा है।
बिलासपुर में ठंड को देखते हुए हर वार्ड में मरीजों के लिए हीटर की भी व्यवस्था की जाती है। आवश्यकता अनुसार एक वार्ड में ही तीन से चार हीटर का उपयोग होता है। लेकिन सिम्स व जिला अस्पताल के आधे से ज्यादा हीटर खराब हो चुके हैं। वहीं जो बचे हुए हैं उन्हें अभी तक स्टोर से निकाला ही नहीं गया है। ऐसे में मरीजों को हीटर के माध्यम से भी गर्मी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में रात गुजराने के दौरान ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 

 panchayattantra24.com,बिलासपुर। भीषण सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक सभी कैटरिंग का काम करने वाले हैं, जो बीती रात समारोह से काम खत्म करके बाइक में घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की रात चैतन्य वाटिका उसलापुर में एक शादी समारोह का कार्यक्रम था। इस समारोह में कैटरिंग का काम करके मोहम्मद बशीर दो महिला मजदूर के साथ एक बाइक में सवार होकर अपने अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान उसलापुर ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचे थे, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार वेगानार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार तीनों उछलकर रोड पर जा गिरे। इस दुर्घटना के बाद बशीर खान, महिला मजदूर संगीता बाई, कारी बाई को गंभीर अवस्था मे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों की मौत हो गई। मृतक दोनों महिला तालापारा की रहने वाली थी। वहीं आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।