Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
panchayattantra24.com,बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में तलवार लेकर लोगों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा क्षेत्र के सतबहनिया मंदिर के पास का है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र के सतबहनिया मंदिर में रहने वाला एक युवक हाथ में तलवार लेकर लोगों को डरा धमका रहा था। जिसके बाद लोगों ने इस बात की शिकायत सरकंडा पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वही बिलासपुर से एक युवक ने पुरानी रंजिश पर मोटर मैकेनिक को चाकू मारा है। बदला लेने के लिए युवक पर हमला किया। इस बात की सूचना फौरन कोतवाली पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना जूना बिलासपुर के हटरी चौक का है। मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

panchayattantra24.com, बिलासपुर। SECR की 8 ट्रेनें 6 से 11 जनवरी तक रद्द रहेंगी। विद्युतीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। बता दें कि राजनांदगांव और कलमना के बीच तीसरी लाइन में काम होगा। इसके चलते इस रूट की ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेन रद्द होने से इस रूट में सफर करने वाले रेल यात्रियों को असुविधा होगी। 7 से 11 जनवरी, 2022 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या 12856 इतवारी- बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस. ट्रेन संख्या 18240 इतवारी-गेवरा रोड एक्सप्रेस व 6 से 10 जनवरी, 2022 को गेवरा रोड से चलने वाली ट्रेन संख्या 18239 गेवरा रोड–इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 8 जनवरी 2022 को ट्रेन संख्या 12808 निजामुद्दीन- विशाखापटनम समता एक्सप्रेस को नागपुर एवं भंडारा रोड रेलवे स्टेशन के बीच 35 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।

panchayattantra24.com,मुंगेली। पूरे प्रदेश भर में हुए नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव जैसी ही स्थिति आज मुंगेली नगर पालिका में अध्यक्ष निर्वाचन में देखने को मिली। यहां प्रदेश की सत्तारूढ़ दल का प्रभाव देखने को मिला। जिसके बाद बहुमत के बावजूद भाजपा के अध्यक्ष उम्मीदवार गायत्री आनंद देवांगन को हार मिली उनको महज 5 वोट ही मिले इसके अलावा क्रॉस वोटिंग होने के कारण कांग्रेस कैंडिडेट हेमेंद्र गोस्वामी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। हेमेंद्र को 13 मत मिले।
मुंगेली नगर पालिका के आज हुए निर्वाचन में भाजपा की तरफ से कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग होने की संभावना लगाई जा रही थी और वैसा करने में कांग्रेस सफल रही। जिसके बाद मुंगेली नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी को विजय मिली। हेमेंद्र को 13 मत, गायत्री आनंद देवांगन को 5 एवं 3 मत अवैध घोषित किया गया।
बता दें बहुत सारी विषम परिस्थितियों को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षात्मक चाक चौबंद व्यवस्था की थी। मतदान स्थल में अनाधिकृत लोगो के प्रवेश वर्जित रखे गए थे।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। दो साल पहले गुपचुप खाने के लिए गई किशोरी को युवक ने प्रेमजाल में फंसा कर अपने साथ भगाकर ले गया था।
सरकंडा के अशोक नगर मुरुम खदान के पास रहने वाले युवक धर्मेंद्र यादव (22) के साथ एक 15 साल की लड़की से जान पहचान हो गया था। धर्मेंद्र ने उससे दोस्ती की और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। 27 अक्टूबर को किशोरी अपने घर से सहेलियों के साथ गुपचुप खाने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में धर्मेंद्र मिला और उसे अपने साथ ले गया। किशोरी जब शाम तक अपने घर नहीं लौटी तब परिजन ने उसकी तलाश करने निकले। उसकी सहेलियों व परिचितों से जानकारी जुटाई गई, तब भी उसका कुछ पता नहीं चला। इससे परेशान होकर उसकी मां ने सरकंडा थाने में सूचना दी। पुलिस अपहरण की आशंका से मामले की जांच कर रही थी। तब पता चला कि धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने धर्मेंद्र को पकड़ लिया और किशोरी को उसके परिजन को सौंप दिया। पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने पर उसके साथ दुष्कर्म का राज खुला।
पुलिस ने अपहरण के साथ ही दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर, फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चला। सभी पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश विवेक तिवारी ने आरोपी धर्मेंद्र को नाबालिग से अपहरण कर दुष्कर्म करने का दोषी माना। लिहाजा, कोर्ट ने उसे 20 साल कारावास व 500 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।
panchayattantra24.com,बिलासपुर। जोनल स्टेशन के यार्ड में स्थित कटनी मिडिल लाइन में शुक्रवार की सुबह 7.45 बजे के करीब एक मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। पटरी से उतरते है इंजन के पहिए जमीन में धंस गए। घटना के बाद जैसे ही हूटर बजा अधिकारी से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि घटना क्रास पाइंट में होने के कारण कटनी सेक्शन व मेन लाइन दोनों की गाड़ियां प्रभावित हो रहीं है। कटनी सेक्शन से ट्रेनें बिलासपुर आ सकती है पर यहां से नहीं जा सकेंगी। रेल प्रशासन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न् हो इसलिए अन्य लाइन से परिचालन जारी रखने जद्दोजहद कर रहा है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। संभागायुक्त डा. संजय अलंग ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में विभिन्ना कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। रिकार्ड और पंजी समुचित रूप से संधारित नहीं करने पर उन्होंने दो कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस और एक कर्मचारी का वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया। संभागायुक्त डा. अलंग ने सबसे पहले राजस्व मंडल परिसर में स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन यंत्री कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी शाखाओं में बारी-बारी से संधारित पंजियों और रिकार्ड का निरीक्षण किया।
आवक-जावक पंजी में नियमानुसार एंट्री नहीं करने पर उन्होंने प्रभारी लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा। इसी तरह स्थापना शाखा में कर्मचारियों के सर्विस बुक अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई और संबंधित लिपिक को कारण बताओं नोटिस जारी करने कहा। केश बुक पूर्ण नहीं होने पर प्रभारी लिपिक का वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया। लेखा शाखा में संधारित सभी पंजियों की जांच की गई। डा. अलंग ने अधीक्षण अभियंता से कहा कि कार्यालय में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों को एक-एक टेबल निरीक्षण करने का दायित्व सौंपे और अगले माह तक कार्यालय के सभी रिकार्ड अपडेट करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने महिला एवं बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय के पंजी और रिकार्ड पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। उपस्थित पंजी, आवक-जावक पंजी, केश पंजी, भंडार पंजी का निरीक्षण किया। केश पंजी से भंडार पंजी का मिलान करने कहा। वितरण पंजी, आंबटन पंजी, संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कर्मचारियों का अपूर्ण सर्विस बुक दो हफ्ते के भीतर पूर्ण और सत्यापित नहीं होता है तो संबंधित शाखा लिपिक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग द्वारा संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र की जानकारी ली। वहीं संभागायुक्त ,जिला पंचायत कार्यालय गए और वहां मनरेगा प्रकोष्ठ, कम्प्यूटर कक्ष, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्थापना, आवक-जावक आदि शाखा का निरीक्षण किया।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। बिलासपुर एडिशनल एसपी शहर उमेश कश्यप को कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उमेश कश्यप अपने घर पर ही होम आइसोलेशन में हैं। पिछले दिनों चुनावी ड्यूटी के बाद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को लगातार सर्दी, खांसी और बुखार आ रहा था और उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे।
जिसके बाद उन्होंने अपना आरटीपीसीआर जांच कराया था।मंगलवार शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी ने वैक्सीन का दोनों डोज़ लगवा लिया है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। आल इंडिया पुरुष आरपीएफ/आरपीएसएफ राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। निरीक्षक विकास कुमार व प्रधान आरक्षक आरिफ खान ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं आरिफ ने एक सिल्वर मेडल भी जीते। इस प्रतियोगिता आयोजन रेलवे सुरक्षा विशेष बल /प्रथम वाहिनी लामड़िग द्वारा 20 से 26 दिसंबर तक किया गया। स्पर्धा की सूचना पहले से ही सभी जोन को भेज दी गई थी, ताकि वहां के खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ स्पर्धा में जौहर दिखा सके। जोन के रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने भी अभ्यास किया। इसी का नतीजा है कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किए। निरीक्षक विकास कुमार ने 100 मीटर इंसास राइफल स्टैंडिग पोजिशन में प्रथम स्थान अर्जित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
वहीं प्रधान आरक्षक आरिफ खान ने 40 यार्ड एम्ड में गोल्ड मेडल एवं 25 यार्ड अनएम्ड में सिल्वर मेडल जीता। आरक्षक नरेंद्र कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें ब्रांज मेडल ही मिला। यह मेडल उन्होंने 200 मीटर इंसास राइफल निलिग पोजिशन इवेंट में जीता। रेलवे सुरक्षा बल के पुरुष शूटिंग टीम के पदक विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने प्रशंसा की।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। व्यापार विहार के 11 व्यापारियों से 42 लाख रूपए का किराना सामान लेकर दुकान संचालक फरार हो गए। आरोपितों के चेक भी बाउंस हो गए हैं। शिकायत पर तारबाहर पुलिस जुर्म दर्ज कर दुकान संचालक की तलाश कर रही है। व्यापार विहार के एसएन ट्रेडर्स के संचालक सच्चिदानंद वाधवानी ने तारबाहर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की है। व्यवसायी ने अपनी शिकायत में बताया कि शुभम अग्रवाल कोरबा जिले के पाली में बजरंग किराना स्टोर का संचालन करते थे। शुभम का रिश्तेदार अंकित अग्रवाल निवासी सरकंडा भी दुकान के लिए लेनदेन करता था। दोनों ने व्यापार विहार के 11 व्यापारियों से 42 लाख स्र्पये का किराना सामान लिया। दोनों ने व्यापारियों को सामान के भुगतान के लिए चेक दिया था। व्यापारियों ने चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गए। इसके बाद व्यापारियों ने दुकान संचालक की तलाश की। इस पर पता चला कि दोनों अपने ठिकानों से फरार है। दो महीने तक उनकी तलाश करने के बाद पीड़ित ने तारबाहर थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने शुभम अग्रवाल और अंकित अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। जिले से हेराफेरी की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 5 हजार टन कोयले की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। हेराफेरी करने वाला आरोपी मौके से फरार है। उसका नाम राजू सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई अजय सिंह के कोल डिपो को सील कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 5 हजार टन कोयले की हेराफेरी का मामला सामने आया है। हेरफेर करने वाला आरोपी राजू सिंह मौके से फरार हो गये है। जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपी के बड़े भाई अजय सिंह के पास पहुंची और पूछताछ की लेकिन उसने भी कुछ नहीं बताया जिसके बाद पुलिस ने हरदी स्थित छत्तीसगढ़ स्टील ट्रेडर्स कोल डिपो को सील कर दिया है। और साथ ही 18 सौ टन कोयला भी जप्त किया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।