Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.com, बिलासपुर। राजकिशोर चौक के पास संचालित जिम के मैनेजर ने ट्रेनर की पिटाई कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। व्यापार विहार के नागदौने कालोनी निवासी रुपेंद्र पटनायक जिम ट्रेनर हैं। वे लोयला स्कूल के पास किराए का मकान लेकर रहते हैं। बुधवार की सुबह जिम में आए युवकों को ट्रेनिंग देने के बाद निकल रहे थे। इसी दौरान जिम का मैनेजर स्टन फिलिप्स आ गया। उसने पुरानी बातों को लेकर रूपेंद्र से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने ट्रेनर से मारपीट की। इस बीच वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट से आहत ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

panchayattantra24.com, बिलासपुर। पुलिस की दबिश में हुक्के का कश लगाती हुई लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलीस हुक्का बार के मैनेजर व वर्करों पर कोटपा एक्ट की कार्यवाही कर रही हैं। वहीं हुक्का बार का संचालक फरार हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी पारुल माथुर को सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिशन हास्पिटल कैम्पस में सन्चालित वेलहल्ला कैफे में ग्राहकों को इकठ्ठा कर हुक्का पिलाया जा रहा है।
एसएसपी पारुल माथुर ने सिविल लाइन एसएसपी मंजुलता बाज, कोतवली सीएसपी स्नेहिल साहू,व सिविल लाईन थाना प्रभारी सनिप रात्रे की सँयुक्त टीम बना कर मौके पर कार्यवाही करने भेजा। वेलहल्ला का संचालक आकाश यादव मैनेजर मनीष चेतानी अपने वर्करों के साथ ग्राहकों को इकट्ठा कर के हुक्का पिलाते हुए मिले। कैफे में हुक्का पीते हुए,यश चावला, यश अग्रवाल,विनय कुमार,शुभम सिंह, सोहेब खान, भूपेंद्र पटेल के अलावा दो युवक्तियाँ रूपल पटेल रश्मि यादव मिले। हुक्का पीने वालो के परिजनों को बुला कर समझाइश दे कर छोड़ा गया। वही हुक़्क़ा बार का संचालक आकाश यादव मौका पाकर फरार हो गया। उसके मैनेजर व कर्मचारियों को पुलिस ने पकड़ा।
1.आकाश यादव (संचालक वेलहल्ला कैफे) फरार आरोपी
2. मनीष चेतानी पिता स्व. दिलीप चेतानी उम्र 27 वर्ष निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (मैनेजर)
3.अमर केंवट पिता बलराम केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी लिमतरा था मस्तूरी जिला बिलासपुर (वर्कर)
4.निशांत गुप्ता पिता केशरी चंद गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी विनोवा नगर थाना जिला बिलासपुर (वर्कर)
5.दुर्गेश कोरी पिता देवचरण कोरी उम्र 24 वर्ष निवासी द्यालबंद गुरूद्वारे के पास थाना सिटि कोतवाली जिला बिलासपुर (वर्कर)
6. शंकर बोरकर पिता स्व. हरिनाथ बोरकर उम्र 25 वर्ष निवासी मगरपारा चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (वर्कर)
मौके पर से 03 नग हुक्का पॉट अलग अलग कलर के निकोटिन युक्त फ्लेवर 03 पैकेट 01 डिब्बा स्प्रिंग वॉटर 01 डब्बा पान सालसा कुल कीमती 20,500/- रूपए जब्त किए गए हैं।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। पथरिया मोड़ दुर्गा दाल मिल के पास कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत हुई. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर बाइक चालक युवक की मौत हो गई. वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को तखतपुर अस्पताल पहुंचाया गया. युवक की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफेर किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पथरिया मोड़ दुर्गा दाल मिल के पास शनिवार की रात यह हादसा हुआ है. मुंगेली की ओर से आ रही बाइक को तखतपुर की ओर से जा रही कार ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक चालक ओमप्रकाश ग्राम कोसमा निवासी के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

panchayattantra24.com, बिलासपुर। लोरमी के सरगांव शराब दुकान में डकैती की वारदात हुई है। नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार हाथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने सबसे पहले सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया। इसके दुकान के तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद सुरक्षा गार्ड ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बताया कि तिजोरी में करीब 9 लाख से अधिक रकम थी। शराब दुकान में डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है। शहर में कई जगह नाकेबंदी भी की है।

panchayattantra24.com,मुंगेली। मुंगेली विकासखंड में भी कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल बंद करने का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है. जिले में एक हफ्ते स्कूल बंद रहेंगे. इस दौरान बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन के माध्यम से होगी. जिले के लोरमी और पथरिया विकासखंड के स्कूल खुले रहेंगे।


panchayattantra24.com,मुंगेली। नवोदय आवासीय स्कूल में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। स्कूल में कोरोना के 24 मरीज मिले हैं। संक्रमितों में 19 छात्र और 5 शिक्षक शामिल हैं। स्कूल को तत्काल सील कर दिया गया है। बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 5151 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 483 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग, रायपुर , राजनांदगांव , जांजगीर चाम्पा, कवर्धा , बिलासपुर और धमतरी से है।


panchayattantra24.com,बिलासपुर। में जनपद पंचायत के प्यून और मंत्री के कथित PA के साथ मिलकर हाईकोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख 60 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने है। रुपए देने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने और रकम नहीं लौटाने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इधर, पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम दुर्गडीह निवासी रामगोपाल यादव (54) ने पुलिस को बताया कि जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम भथरी के शशिकांत जोशी उसके गांव के घासीराम सांडिल्य के घर आता था। इसके चलते रामगोपाल का शशिकांत से जान-पहचान हो गया। शशिकांत जनपद पंचायत बिल्हा में चपरासी है। अक्टूबर 2020 में रामगोपाल अपने निजी काम से जनपद पंचायत कार्यालय बिल्हा गया था। जहां उसे शशिकांत मिला। बातचीत में उसने बच्चों की जानकारी ली और उन्हें नौकरी लगाने का दावा किया। रामगोपाल ने बताया कि उसका बेटा कृष्ण गोपाल यादव को 12वीं पास करने के बाद DCA कर रहा है और बेटी ममता यादव कक्षा 12वीं पढ़ी है। शशिकांत ने दोनों बच्चों को हाईकोर्ट में माली, चौकीदार, चपरासी जैसे पद में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि इसके एवज में रुपए देने होंगे। शशिकांत तैयार हो गया और तीन-तीन लाख रुपए में एक-एक बच्चे की नौकरी के लिए सौदा तय किया। रामगोपाल 6 लाख देने के लिए तैयार हो गया। इसके साथ ही उसने अपने भतीजे को भी नौकरी लगवाने के लिए बात कर ली। रुपए देने के बाद भी न तो उसके बेटा व बेटी को नौकरी मिली और न ही रकम वापस किया। तब उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।

panchayattantra24.com,जांजगीर-चाम्पा। पर्यावरण विभाग ने आरकेएम (RKM) पावर प्लांट पर 89 लाख 40 हजार का जुर्माना ठोका गया है। अवैध तरीके से जगह-जगह पर राखड़ डम्प करने का मामला सामने आया है। इस बात की शिकायत करीब आधा दर्जन गांव के लोगों ने एसडीएम से की थी। जांच के बाद पर्यावरणीय नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की गई है।
वही अगर 15 दिन के भीतर जुर्माना राशि नही जमा करने पर विद्युत विच्छेदन या उत्पादन बंद किये जाने के कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। आरकेएम पावरजेन प्राइवेट लिमिटेड प्लांट डभरा तहसील के उच्चपिंडा में संचालित है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। बिलासपुर में एक नाबालिग के अपहरण के बाद रेप का मामला सामने आया है। 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की मांग में स्कूल वापस आते वक्त आरोपी ने सिंदूर भर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्ची के गले में मंगलसूत्र डाला और फिर उसका अपहरण कर लिया। घटना के एक सप्ताह बाद जब लड़की बुधवार को वापस घर आई, तो घरवालों को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा 29 दिसंबर को स्कूल से वापस नहीं आई। घरवालों ने तलाश करने के बाद मामले में अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार को लड़की घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिवारवालों और पुलिस को दी।
लड़की ने बताया कि आरोपी विशाल यादव उसे स्कूल से निकलने के बाद अपने साथ ले गया और उसकी मांग में जबरन सिंदूर भरते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद आरोपी ने लड़की का रेप किया। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी विशाल यादव की तलाश शुरू की। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस तोरवा क्षेत्र के देवरी खुर्द पहुंची, जहां आरोपी अपने घर में छिपा था। पुलिस ने वहीं से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शहर और देहात क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही आरोपियों के कब्जे से 7 नग बाइक बरामद किया है. अभी भी एक आरोपी फरार बताए जा रहे है।
बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर पुलिस अलर्ट नजर आ रही है. सभी जिलों में अवैध तस्करों के खिलाफ ख़ुफ़िया तंत्र मजबूत कर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है. वही अन्य मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी रही है।