Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-बिलासपुर। एनटीपीसी सी डब्ल्यू स्टेज-2 ट्रीटमेंट प्लांट में हेल्पर का काम करने वाले कौड़िया निवासी मनोज कुमार गंधर्व की शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई है। मनोज ने मौत से पहले एसिड टैंक के ढक्कन को सफाई के लिए खोला था। ठीक आधे घण्टे बाद उसी स्थान पर गिरकर उसकी मौत हो गई। मनोज को एम्बुलेंस से एनटीपीसी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन यानि शनिवार को सीपत पुलिस ने पंचनामा किया। डॉक्टरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया। बहरहाल शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
एसिड टैंक का ढक्कन हटाने के बाद जहरीली गैस की चपेट में आने से एनटीपीसी मजदूर की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार गंधर्व नजमूल हसन के ठेका कंपनी में हैल्पर के पद पर कार्यरत था। नाम नही छापने के शर्त पर मृतक का साथी मजदूर ने बताया कि रोजाना की तरह मनोज शुक्रवार को सुबह ड्यूटी पर आया। दोपहर 2 बजे एसिड टैंक का मेन होल खोलने का परमिट मिला था। लंच करने के बाद मनोज ने टैंक खोला और थोड़ी दूर जाकर बैठ गया। आधे घण्टे बाद बैठे ही बैठे मनोज बेहोश हो गया। जानकारी के बाद आनन फानन में मनोज को अस्पताल भर्ती कराया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एनटीपीसी प्रबंधन ने मामले को छिपाना चाहा । लेकिन कामयाबाी नहीं मिली है।
गैस से हुई मनोज की मौत घटना के बाद मनोज की मौत की जानकारी को प्रबंधन ने दबाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन मृतक के करीबी और परिजनो समेत प्रबंऎधन में काम करने वालों ने मनोज की मौत की वजह को एसिड गैस की चपेट में आना बताया है। दूसरी तरफ एनटीपीसी एचआर अधिकारियों ने घटना की जानकारी को दबाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। हो हल्ला मचने के बाद एनटीपीसी प्रबंधन दबाव में आया। मृतक के भाई ने बताया कि मनोज की मौत एसिड से हुई है। एनटीपीसी ने मृतक की पत्नी को पेंशन और दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने का वादा किया है। एक व्यक्ति को यूपीएल में नौकरी दिए जाने का आश्वासन भी दिया है।
भरणपोषण की लिखित मांग एनटीपीसी एचआर के अधिकारी घटना के बाद से मृतक के परिवार को समझाने पहुंचे। समझाने बुझाने का सिलसिला घंटो चला। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का छोटा भाई विनोद गंधर्व जब स्थानीय मीडिया बातचीत का प्रयास किया तो एचआर के अधिकारियों ने कुल भी बोलने से रोक दिया। दबाव में आकर मौत से पल्ला झाडने वाले अधिकारियों ने मृतक के परिवार और दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया। विनोद ने आश्वासन को लिखित में मांगा। इस दौरान अधिकारियों और मृतक परिवार के बीच जमकर कहा सुनी हुई। लेकिन मामला किसी तरह शांत हो गया।
लंच टाइम में कराया जाता है काम मजदूरों ने बताया कि एनटीपीसी में दोपहर 1 से 3 बजे के बीच लंच का समय होता है। लेकिन एनटीपीसी के अधिकारी और ठेका कंपनी के लोग मजदूरों को आराम नहीं करने देते। बहुत ही मुश्किल में खाने की छूट देते हैं। शुक्रवार को भी मनोज गंधर्व के साथ ऐसा ही हुआ। दोपहर 2 बजे लंच के समय मनोज को एसिड टैंक खोलने को कहा गया था। और इसी दौरान उसकी गैस की चपेट में आकर मौत हो गयी। ठेका कंपनी ने दिया मुआवजा में 5 हजार एनटीपीसी ठेकेदार नजमुल हसन के कंपनी मैनेजर सुनील पांडेय ने मृतक के परिवार को मात्र 5 हजार रुपये का सहयोग दिया। इस बात को लेकर कंपनी में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने जमकर आक्रोश जाहिर किया। आवाज को दबाने के लिए अधिकारियों ने नौकरी से हटाने की धमकी दी। डॉक्टर ने नही उठाया फोन मृतक मनोज का पोस्टमार्टम करने वाले पीएचसी प्रभारी डॉ राजेन्द्र मरावी से फोन पर सम्पर्क का प्रयास किया। लेकिन डॉक्टर ने दिनभर फोन नही उठाया। लगातार फोन की आवाज से बचने के लिे डॉक्टर मरावी ने फोन ही बंद कर दिया। लोगो ने पीएम रिपोर्ट बदले जाने की आशंका को जाहिर किया। एनटीपीसी दावा हार्ट अटैक से मौत एनटीपीसी के डीजीएम एचआर विवेक चन्द्र ने बताया कि मजदूर की मौत हार्ट अटैक से हुई है मृतक के परिजनों को हर सम्भव मदद किया जाएगा। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है ।

K.W.N.S- बिलासपुर। बिलासपुर में PM आवास में दो मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने नगर निगम के अधिकारियों तक खुद की पहुंच बताई और चार लाख रुपए हड़प लिए। छह माह तक चक्कर काटने के बाद भी मकान हीं मिला तो लोग थाने पहुंचे। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि चांटीडीह में रहने वाले प्रमोद दुबे और उसका भाई शिवबोध दुबे एक साथ किराए के मकान में रहते थे। तोरवा निवासी पवन पटेल उनका पूर्व परिचित है। उन्हें मकान की जरूरत थी। तब पवन ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों को मकान दिलवाया है। उन्हें भी दिला देगा। उसकी नगर निगम में अफसरों से जान-पहचान है और रुपए खर्च करने पर मकान मिल जाएगा।
प्रमोद इसके लिए तैयार हो गया। एक अप्रैल 2021 को उसने पवन से दो मकान के लिए चार लाख रुपए में सौदा तय किया और एग्रीमेंट भी करा लिया। इसके साथ ही उसने रुपए भी दे दिए। लेकिन, बाद में न तो उसे मकान मिला और न ही पवन ने उसे रुपए लौटाए। तब उसने थाने में केस दर्ज करा दी। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी पवन की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह फरार था। शुक्रवार की शाम पुलिस ने तोरवा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चार लाख रुपए को जुआ-सट्टा खेल कर हारने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पवन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।



K.W.N.S.-बिलासपुर। देर रात रतनपुर से पेंड्रा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार रतनपुर क्षेत्र के चपोरा स्थित दुकान का शटर तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। उसने घटना की जानकारी कार के मालिक को दी। इस पर कार मालिक ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है।
रतनपुर क्षेत्र के भरारी में रहने वाले संदीप मिश्रा रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में पुजारी हैं। शनिवार की रात वे अपने दोस्त की शादी में शामिल होने रतनपुर आए थे। रात नौ बजे उनका ड्राइवर कार को लेकर चपोरा की ओर गया था।
चपोरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर संजू यादव की दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे के बाद चालक संदीप यादव कार को छोड़कर मौके से भाग निकला। उसने घटना की जानकारी कार मालिक को दी। कार मालिक ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
तेज आवाज से सहमे मकान मालिक
शनिवार की रात हादसे के दौरान दुकान बंद थी। दुकान के मालिक संजू यादव पास के ही मकान में परिवार के साथ थे। दुर्घटना के दौरान तेज रफ्तार कार शटर तोड़ते हुए दुकान में घुस गई। इससे वहां पर तेज आवाज हुई। इससे संजू समेत परिवार के लोग सहम गए।
आवाज सुनकर संजू समेत परिवार के लोग बाहर निकले। बाहर में उनकी दुकान के अंदर कार घुसी हुई नजर आई। वहीं, वाहन का चालक वहां से भाग रहा था। कार में और लोगों के फंसे होने की आशंका पर वे ड्राइवर को छोड़कर कार की ओर गए। अंदर कोई नहीं होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

K.W.N.S.-बिलासपुर। यहां कांग्रेसियों ने SECL मुख्यालय का घेराव कर दिया है। बड़ी संख्या में हल्लाबोल प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों ने नॉन पॉवर कंपनियों को कोयला नहीं देने को लेकर अपना आक्रोश जताते हुए SECL की पक्षपाती नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परिसर में घुसने का भी प्रयास किया जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर झड़प भी हुई।
SECL मुख्यालय के गेट पर जारी उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर ASP उमेश कश्यप समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान तैनात हैं।

K.W.N.S.-बिलासपुर। कटनी रेल मार्ग के कलमीटार रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, जिसे कलमीटार रेलवे स्टेशन से माल गाड़ी द्वारा करगी रोड स्टेशन भेजा गया। जहां से स्वास्थ्यकर्मी डायल 112 की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार डिंडौरी मध्य प्रदेश निवासी मन्ना घोपत बिलासपुर कटनी रेल मार्ग के कलमीटार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर घायल पड़ा हुआ था जिस स्टेशन मास्टर द्वारा माल गाड़ी से घायल युवक को इलाज के लिए करगी रोड स्टेसन भेजा गया जहां कोटा थाना की डायल 112 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती किया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया।

K.W.N.S.-मुंगेली। छत्तीगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा छत्तीगसढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के हितग्राहियों के लिए संचालित भगिनी प्रसूति सहायता योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। इस योजना में की गई आंशिक संशोधन के तहत अब पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में अब एकमुश्त 20 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। यह राशि बच्चे के जन्म के पश्चात दी जाएगी। इसके पूर्व इस योजना के तहत 10 हजार रूपए की राशि बच्चे के जन्म के पश्चात प्रदान किया जाता था।

K.W.N.S.-बिलासपुर। मामूली बात पर चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाला नाबालिग रायपुर में जाकर छिप गया। आठ घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपित को रायपुर के मौदहापारा में घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि जबड़ापारा में रहने वाला राजेंद्र केंवट(29) बुधवार को रिश्तेदार के दशगात्र में शामिल होने चांटीडीह गए थे। रात आठ बजे कार्यक्रम निपटा कर वे रिश्तेदारों के साथ घर के पास ही नदी में बन रही सड़क पर टहलने के लिए गए थे। इस बीच चांटीडीह में रहने वाला नाबालिग और उसका साथी आवेश कुरैशी वहां आया। उसने नदी किनारे खड़े राजेंद्र और उसके साथ आए लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आवेश और नाबालिग मारपीट पर उतारू हो गए। इस बीच राजेंद्र की मां लक्षन बाई भी वहां आ गई। महिला अपने बेटे को वहां से खींचकर ले जाने लगी। इसी बीच नाबालिग ने राजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल राजेंद्र वहीं पर गिर गया। उसे मां और भाई सिम्स ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि आरोपित नाबालिग रायपुर में जाकर छिप गया है। इस पर पुलिस ने रायपुर के मौदहापारा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। वहीं, उसके साथ आवेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और उसकी बाइक को जब्त किया गया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। पड़ोसी किरायेदार द्वारा वकील को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत वकील ने सिविल लाइन थाने में की है. और पुलिस को बताया कि किराये मकान में रहने वाले मनोज सिंह ठाकुर भी अपने परिवार के साथ रहता है. सुबह जब घर पर ही था कि उसी समय बाहर से आवाज आयी तो बाहर निकलकर देखा, तो हमारे पानी को खराब कर रहे हो कहा. जिस पर मनोज सिंह ठाकुर के पुत्र बिट्टू ठाकुर द्वारा जबरन अश्लील व बुरी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. और आरोपी के खिलाफ 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। सामान के रूपए मांगने पर युवकों ने किराना दुकान संचालक से मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद अपने साथियों के साथ लौटकर दुकान संचालक के घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान युवकों ने बीच-बचाव करने वालों को भी चाकू मार दिया। मारपीट में दुकान संचालक समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। इसमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरगिट्टी क्षेत्र के धुमा मोड़ में रहने वाले रोहित पटेल(36) किराना दुकान संचालक हैं। शनिवार की शाम चार बजे नयापारा में रहने वाले सुमेंद्र, दीनू निषाद और उसके साथी दुकान पर आए। युवकों ने दुकान से नमकीन और पान मसाला लिया। इसके बाद युवक बिना स्र्पये दिए ही वहां से जा रहे थे। दुकान संचालक ने युवकों से स्र्पये मांग। इस पर युवकों ने स्र्पये देने से मना करते हुए उनकी पिटाई की। साथ ही दुकान से बिक्री की रकम और सामान निकालकर वहां से भाग गए। थोड़ी देर बाद युवक लाठी, राड और चाकू लेकर लौटे।
मारपीट के डर से दुकान संचालक अपने घर की ओर भागा। इस पर युवक उसे दौड़ाते हुए घर में घुस गए। उन्होंने दुकान संचालक के पिता धरमलाल, मां फेकन बाई की पिटाई की। मारपीट में धमरमलाल का हाथ टूट गया। इस दौरान दुकान संचालक की पत्नी राधा, भतीजे सूरज और सुधीर भी बीच-बचाव के लिए आए। युवकों ने सुधीर के सिर में चाकू मार दिया। वहीं, सूरज के पेट में भी चाकू से वार किया। मारपीट के दौरान युवकों ने घर के सामने खड़ी चार बाइक में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घायल सुधीर, सूरज, धरमलाल और फेकन बाई को सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस लूट, हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपित सुमेंद्र और आकाश धु्रव को पकड़ा गया है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर/कोटा। रतनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों ने एक फार्म हाउस में घुसकर बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा उन्होंने डीजल चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था। रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनिकेत कौशिक, राहुल उपाध्याय और धर्मपाल प्रभाकर ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इन आरोपियों ने मोटरसाइकिल में आकर घटना को अंजाम दिया, उन्होंने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि 1 माह पूर्व ग्राम लखराम में फ्लाई अश ब्रिक्स कंपनी में दो ट्रैक्टर में डीजल चोरी की गई थी, इसके अलावा एक फार्महाउस के कोठार के सामने खड़े महिंद्रा ट्रैक्टर में लगे बैटरी को भी चोरी कर ले गए थे।
इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को त्वरित गिरफ्तार किया और मामले का खुलासा किया। अपराधियों को पकड़ने में पुलिस जवान प्रवीण कुमार पांडे, दीपक मरावी, कीर्ति पैकरा, रामदेव टोप्पो की मुख्य भूमिका रही। वहीं, पुलिस के साथ-साथ फॉर्म हाउस के मालिक अंकित गौरहा और उनके चौकीदार की भी भूमिका रही। पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपी के पकड़े जाने पर अन्य डीजल चोरी, बैटरी चोरी और अन्य चोरी का खुलासा होने की उम्मीद जताई है।