Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.- बिलासपुर। शराब में लग रहे 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स के मुद्दे पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जनहित याचिका दायर किया है. हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने अगले सप्ताह सीजे के डिवीजन बेंच के लिए रेफर किया है. याचिका में कहा गया है कि शराब में लगे कोरोना टैक्स से करोड़ों रुपए जमा हुए है. इस टैक्स का पैसा कोरोना अधोसंरचना में नहीं लगाया गया. सबसे जरूरी स्वास्थ्य विभाग को भी पैसे ट्रांसफर नहीं किये गए. जबकि जिस वजह से टैक्स लिया जाता है, उसका उपयोग उसी अधोसंरचना में किया जाना होता है।
जिला सहकारी बैंक से पांच किसानों के खातों से रुपए पार करने के मामले में महिला कर्मचारी किया गिरफ्तार

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर के जिला सहकारी बैंक से पांच किसानों के खातों से रुपए पार करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक महिलाकर्मी को गिरफ्तार किया है। दो साल पुरानी इस घटना में अन्य बैंककर्मियों की मिलीभगत की आशंका है। पुलिस महिलाकर्मी से कम्प्यूटर वगैरह जब्त कर उससे पूछताछ कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दो साल पहले कोरोना काल के बीच लॉकडाउन के समय सकरी के पांच किसानों के खातों से लाखों रुपए निकाल लिया गया था। इन किसानों का खाता जिला सहकारी बैंक में है। बैंक ने उन्हें एटीएम जारी किया लेकिन, मिला ही नहीं और न ही उन्होंने बैंक से रकम निकाली है। फिर भी उनके खाते से रकम निकल गई। किसानों ने इस मामले की शिकायत जिला सहकारी बैंक के सीईओ से की थी। तब से मामले की जांच चल रही है। इस दौरान पुलिस तक मामला पहुंचा, लेकिन दो साल तक मामले को दबाए बैठी रही। मामले की जांच की जा रही है।
K.W.N.S.-बिलासपुर। पुलिस ने चिटफंड के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफतारी करने एवं निवेशको की धन वापसी की कार्यवाही हेतु 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर बिलासपुर के द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है. माई क्लीक डील डॉट काम कंपनी के विरूद्ध जिले में 1 अपराध थाना मस्तुरी में व रोजवेली होटल एण्ड इंटरटेनमेंट कंपनी के विरूद्ध जिला के थाना तोरवा में 01 प्रकरण एवं राज्य के अन्य जिले जिसमे, कोरबा, कबीरधाम, कोरिया, जगदलपुर, बलारामपुर, सरगुजा, बेमेतरा, हैं में कुल 10 अपराध दर्ज है. जिले में व राज्य में कंपनी द्वारा कई करोड़ो की धोखाधड़ी किया गया है।
आरोपी के विरूद्ध थाना मस्तुरी एवं तोरवा में अपराध दर्ज किया गया था, आरोपियों एवं कंपनी के द्वारा रकम दोगुनी करने का लालच देकर अन्य लोगो से करोडो रूपये जमा कराये, एवं बदले में बांड भी दिया लेकिन जब पैसा वापसी का समय आया तो आफिस से ताला लगाकर सभी एजेंट व डायरेक्टर फरार हो गये, प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम पश्चिम बंगाल भेजा गया था, जिसमें टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद 06 आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया. धन वापसी हेतु रोजवेली होटल एण्ड इंटरटेनमेंट कंपनी के चिन्हित संपत्ति की कुर्की कार्यवाही हेतु कलेक्टर को पत्राचार किया गया है, जो लंबित है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। ऑटो चालकों ने लेनदेन की बात को लेकर एक यात्री की जमकर पिटाई कर दी। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए यात्री को ऑटो से कूचलने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह यात्री ने अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। तोरवा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
ग्राम बरदुली के जैजेपुर जांजगीर चापा के रहने वाले नीशु संध्या वर्तमान में विनोबा नगर एल 10 गली में किराया में अमन जुनेजा के मकान में रहते हैं। वह श्योर जिंदगी फायनेंस कंपनी बिलासपुर में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है। बीते तीन फरवरी की रात की रात 8 बजे वह बराद्वार से बिलासपुर ट्रेन से आया। पुलिस चौकी तोरवा के पास विपरित दिशा से आटो चालक को आवाज लगाई। एक आटो वाला ने उसे दूसरा आटो वाला के पास लेकर गया।
उस आटो मे 2186 नंबर लिखा था। ऑटो चालक ने युवक से पूछताछ किया। तब युवक ने विनोबा नगर जाने की बात की और शुल्क के बारे में पूछा। आटो वाला ने 50 रूपये बोला। तब युवक ने उसे 20 स्र्पये देने की बात कही। यह बात सुनकर आटो वाला अचानक गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करते हुए तु बड़ा हीरो बन रहा है कहते हुए अपने साथी गोलू नामक युवक के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने मिलकर हाथ मुक्का से पीड़ित के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए यात्री को ऑटो से कूचलने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह यात्री ने अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। तोरवा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
ग्राम बरदुली के जैजेपुर जांजगीर चापा के रहने वाले नीशु संध्या वर्तमान में विनोबा नगर एल 10 गली में किराया में अमन जुनेजा के मकान में रहते हैं। वह श्योर जिंदगी फायनेंस कंपनी बिलासपुर में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है। बीते तीन फरवरी की रात की रात 8 बजे वह बराद्वार से बिलासपुर ट्रेन से आया। पुलिस चौकी तोरवा के पास विपरित दिशा से आटो चालक को आवाज लगाई। एक आटो वाला ने उसे दूसरा आटो वाला के पास लेकर गया।
उस आटो मे 2186 नंबर लिखा था। ऑटो चालक ने युवक से पूछताछ किया। तब युवक ने विनोबा नगर जाने की बात की और शुल्क के बारे में पूछा। आटो वाला ने 50 रूपये बोला। तब युवक ने उसे 20 स्र्पये देने की बात कही। यह बात सुनकर आटो वाला अचानक गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करते हुए तु बड़ा हीरो बन रहा है कहते हुए अपने साथी गोलू नामक युवक के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने मिलकर हाथ मुक्का से पीड़ित के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। कोयला कंपनी की मशीनों के लिए लुब्रीकेंट आइल मंगाकर 22 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यवसायी ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन के राजेंद्र नगर में रहने वाले अरविंद गर्ग लुब्रीकेंट आइल के व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि सरगुजा के परसा ब्लाक में कोयला खनन करने वाली कंपनी के साथ सीइरा इंफ्रावेंचर पश्चिम बंगाल कोलकाता का व्यवसायिक संबंध है।
सीइरा के अशोक जैन, अजय जैन, ऊर्जा जैन ने कंपनी की मशीनों के लिए 2020 से लुब्रीकेंट आइल मंगा रहे थे। उनके द्वारा 12 फरवरी से लेकर पांच मई तक 14 बार लुब्रीकेंट मंगाया गया। इसके बदले उनके द्वारा एक लाख 30 हजार 342 स्र्पये का भुगतान किया गया। शेष 22 लाख 34 हजार 100 स्र्पये का पेंमेंट करने के लिए उनके द्वारा टालमटोल किया जाने लगा। इस पर व्यवसायी ने विभिन्न् माध्यम से अपने स्र्पये मांगे। स्र्पये नहीं मिलने पर उन्होंने सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुम दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। झीरम घाटी मामले में राज्य सरकार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अपील को खारिज करते हुए राज्य सरकार की जांच एजेंसी को जांच के लिए स्वतंत्र करार दिया है. बता दें कि झीरम घाटी नक्सली हमले में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने बस्तर में दूसरा एफआईआर दर्ज कराया था. इसके खिलाफ एनआईए की ओर से निचली अदालत में लगाई याचिका खारिज हो गई थी, जिसके बाद एनआईए ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. अब हाईकोर्ट से भी एनआईए को झटका लगा है. मामले में जितेंद्र मुदलियार की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और सरकार की ओर से सुनील ओटवानी की ओर अपना-अपना पक्ष रखा।

K.W.N.S.- बिलासपुर। मवेशियों की तस्करी करते हुए पुलिस ने नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से 24 मवेशियों को बरामद किया है। ये तस्कर मवेशियो को लेकर बूचड़खाना जा रहे थे। मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ापुरी का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस से मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग क्रूरतापूर्वक मवेशियों को लेकर जा रहे है। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवहन कर रहे 24 पालतू मवेशियों को बरामद किया। बरामद किये गये मवेशियों की कीमत करीब 14 लाख रूपये आंकी गई है। सकरी पुलिस ने धारा- 6/10 छ.ग. कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत जुर्म दर्ज किया है। इन आरोपियों में साधेलाल टंडन उम्र 37 वर्ष, प्रमोद लहरे उम्र 26 वर्ष, रामेश्वर टंडन उम्र 29 वर्ष, कलेश टंडन उम्र 19 वर्ष एवं 01 अपचारी बालक शामिल है।


K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 28 करोड़ 40 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से दो हजार चार सौ चालीस हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बिलासपुर जिले के शिवनाथ नदी पर मनुआ के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-मस्तूरी अंतर्गत शिवनाथ नदी पर ग्राम कुकुर्दी के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 70 लाख 38 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-तखतपुर की कपसियाखुर्द एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 27 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
योजना के पूरा होने से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-तखतपुर अंतर्गत भकुर्रा नवापारा एनीकट कार्य के लिए दो करोड़ 64 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-तखतपुर की खपरी एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 80 लाख 52 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मस्तूरी अंतर्गत बोहारडीह स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 01 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-तखतपुर की नगोई एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 76 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-कोटा अंतर्गत सल्का व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर/माईनर नहर लाईनिंग कार्य के लिए बारह करोड़ 58 लाख 65 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1960 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

K.W.N.S.-मुंगेली। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दशरथ सिंह राजपूत ने विगत दिनों मुंगेली विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुॅचकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों एवं गौठानो में आजीविकामूलक गतिविधियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत बंुदेली में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों व गौठान में एसएचजी शेड निर्माण, मुर्गी शेड निर्माण व बकरी शेड निर्माण, मछली पालन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन का निरीक्षण किया। इसी प्रकार उन्होंने ग्राम पंचायत नवागाँव (टे) में मुर्गी पालन, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, पैरादान, मछली पालन के कार्य, ग्राम पंचायत पुरान में गौठान के कार्य एवं ग्राम पंचायत टेमरी में एसएचजी शेड, तालाब निर्माण के कार्य आदि का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वहां गौठानो अधिक से अधिक आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन के लिए अधिकारियो से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत जिले के गौठानों को विकसित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने गौठानो में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मनरेगा के सहायक परियोजना अधिकारी सहित संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव व ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।

K.W.N.S.- बिलासपुर। हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी के निर्देश पर 28 फरवरी सोमवार से नया रोस्टर लागू किया जा रहा है, जिसमें डिविजन बेंच में बदलाव किया गया है. इसमें 12 सिंगल बेंच है, और 5 को स्पेशल बेंच बनाया गया है. चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी के निर्देश पर सोमवार से हाईकोर्ट का रोस्टर बदल रहा है. अब पहली डिविजन बेंच में चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस गौतम चौरसिया पीआईएल, रिट अपील, हैबियस कार्पस के मामले सुनेंगे. दूसरी डीबी में जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस दीपक तिवारी कंपनी अपील, कमर्शियल डीबी मामले, सिविल मामले सुनेंगे. तीसरी डीपी में जस्टिस आरसीएस सामंत, जस्टिस अरविंद चंदेल के साथ सारे डीबी के क्रिमिनल मामले सुनेंगे. इसके अलावा चीफ जस्टिस समेत जस्टिस सामंत, जस्टिस चंदेल, जस्टिस गौतम चौरडिया की स्पेशल बेंच भी होगी. जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस संजय के अग्रवाल, जस्टिस पी सैम कोशी, जस्टिस संजय अग्रवाल, जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू, जस्टिस गौतम चौरसिया, जस्टिस एनके व्यास, जस्टिस एनके चंद्रवंशी सिंगल बेंच में भी सुनवाई करेंगे।