Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गर्मी और लू से 41 लोग बीमार पड़ गए है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें से 28 सिम्स में और 12 जिला अस्पताल में भर्ती है. सभी मरीज सिर दर्द, बुखार, चक्कर और पेट दर्द की समस्या से ग्रसित बताए जा रहे है।
बता दें कि उत्तर भारत में गर्मी ने कहर बरपा रखा है. राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्य बीते कई दिनों से हीट वेव (Heat Wave) की चपेट में हैं. वही दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में आज यानी मंगलवार को भी हीट वेव की स्थिति रहेगी, जबकि कल से दिल्ली पंजाब व हरियाणा में हीट वेव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में प्रेमी के युवक के शादी करने से इंकार करने पर युवती ने रेप का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज करा दी है। दरअसल, युवक-युवती के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई थी। दोनों मोबाइल से आपस में बात करते थे और उनके बीच प्यार हो गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। अब युवक ने उससे कहा कि मुझे शादी नहीं करना है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के रहने वाली 21 वर्षीय युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसकी पहचान कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र छीरपानी में रहने वाले यशवंत साहू से हुई। उनका परिचय फेसबुक के माध्यम से हुआ था। युवक के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद दोनों चेटिंग करते रहे। फिर युवक ने उससे दोस्ती करने के बहाने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद दोनों आपस में बात करते रहे। फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती भी उसे चाहने लगी थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया।

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। नगर में 5 अप्रैल की रात हुए एक विक्षिप्त व बुजुर्ग महिला की हत्या नगर के वार्ड नंबर 9 निवासी किशन यादव ने ही की थी। हत्या से पहले उसने महिला जहां सोई थी, वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। यहां महिला के विरोध करने पर वह सफल नहीं हो सका, तो दूसरी बार वह उसे खींचते हुए अपने साथ ले गया। उसके साथ मारपीट की। उसके बाल पकड़कर दोनों हाथ से घ्ासीटते हुए उसे एक खाली प्लाट के पास ले गया। वृद्धा उसका विरोध नहीं कर सकी इसके बाद उसने दुष्कर्म किया । विरोध्ा करने पर मुंह और आंख पर भी प्रहार किया तथा सिर को पत्थर से पटककर उसे घ्ाायल कर दिया और अपनी जेब में रखे एक लोहे के राड को महिला के गुप्तांग में घुसा दिया, जिससे महिला को अधिक खून बह गया। रात भर इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हो गई।
दुकान के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा था कि युवक ने पहले भी कोशिश की होगी, जिससे महिला जाग गई और वह खुद को बचाने का प्रयास करती दिख रही है। पुलिस ने आरोपित युवक को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर हत्या और दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर जमा कर लिए गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित किशन यादव ने बताया कि उसने पहले महिला से दुष्कर्म किया उसके बाद हत्या कर दी। वारदात के दौरान पहने कपड़े और लोहे के राड को श्मशान घाट जाने वाले रास्ते में नहर पुल के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपित को भादवि की ध्ाारा 302, 376 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मृतका का पिता एक सरकारी कार्यालय में वाहन चालक था। 7-8 साल पहले उसकी मृत्यु हो गई थी। वहीं उसकी मां भी 2-3 साल पहले चल बसी थी। महिला अनाथ थी और वह विक्षिप्त हो गई थी। इसलिए वह दर-दर भटकती थी। किसी को मन पड़ता था तो खाना दे देते थे।
K.W.N.S.-बिलासपुर। शातिरों ने मंदिर में मुकुट, त्रिशूल और नकदी पार कर वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि वारदात के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपियों को धर दबोचा है. बता दें कि, चौबे कॉलोनी में माता के मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मुकुट, त्रिशूल नकदी रकम पर हाथ साफ किया था. जिसके बाद पुजारी के बेटे ने चोरी की रिपोर्ट द्वारा थाना सरकंडा में दर्ज कराई थी. मामले की शिकायत मिलते ही सरकंडा पुलिस मंदिर के पास पहुंच गई और आसपास सीसीटीवी कैमरे की तलाश की, लेकिन मंदिर के आसपास कोई भी कैमरा नहीं मिला।
हालांकि, लोकल इंटेलिजेंस कारगर रहा. जहां संदेही की जानकारी मिली, जिसे रात में मंदिर के पास देखा भी गया था. जिसके बाद पुलिस ने रेड मार कर आरोपी ओम दुबे पिता सुरेश दुबे निवासी ईरानी मोहल्ला सरकंडा और शिवम पिता धर्मेंद्र निवासी चौबे कॉलोनी जोरापारा सरकंडा को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस की सख्ती दिखाने पर चोरी की बात कबूल ली और चोरी किए हुए सामान को भी पुलिस ने चंद घंटों में बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।
K.W.N.S.- कोटा। बिलासपुर जिले में कपूत बेटे की करतूत से तंग आकर एक 70 वर्षीय महिला ने आत्मदाह का फैसला किया है। दरअसल वृद्धा को उसके बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया है। इस पर वृद्धा को पेट भरने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इसके बाद वह इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। मामला कोटा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत करगीखुर्द का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करगीखुर्द के कोरीपारा में निवास करने वाली निर्मला बाई पाण्डेय को उसके बेटे मोहन पाण्डेय और बहू ने घर से बाहर निकाल दिया है। साथ ही खेती व रहने के लिए मकान से भी वंचित कर दिया।
इस वजह से वृद्धा को दर-दर भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि बुजुर्ग महिला को पेट भरने भोजन के लिए रिश्तेदारों का सहारा लेना पड़ रहा है। महिला से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि मैंने 20 जनवारी 2021 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मुझसे मारपीट कर घर से बाहर निकालने की शिकायत की थी। इसके बाद 12 नवंबर 2021 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा से भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस वालों ने मोहन पाण्डेय व बहु को समझाइश दी। पुलिस के जाने के बाद फिर बेटा-बहू ने मिलकर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर घर से बाहर कर दिया। आज आलम यह है कि मुझे पेट भरने रिश्तेदारों से गुहार लगाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वृद्धा ने फिर से अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष गुहार लगाई है कि एक सप्ताह के भीतर अगर मेरी समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो मजबूरी वस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सामने ही आत्मदाह कर लूंगी।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित कार मकान में जा घुसी। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दरअसल ब्रेक फेल होने से चालक ने कार को रॉन्ग साइड में घुसा दिया और पैदल चल रहे युवक को रौंद दिया। कार के सामने सीट पर बैठे युवक की मौत हो गई। वहीं, चालक समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोनी थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बृहस्पति बाजार के पास रहने वाले प्रेम ध्रुव पिता रामकृष्ण ध्रुव के घर में शादी होने वाली है। जिसके लिए वह अपने दोस्त तुषार यादव पिता रामकृष्ण यादव को लेकर कोनी क्षेत्र के ग्राम घुटकू में डीजे बजाने वाले युवक राहुल यादव के पास दोनों कार में सवार होकर बुकिंग कराने गए थे।सौदा तय होने के बाद वे राहुल यादव को साथ लेकर बिलासपुर अपने घर लौट रहे थे। कोनी TI सुनील तिर्की ने बताया कि कार सवार तीनों युवक बिलासपुर आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी कार ग्राम निरतू के पास पहुंची थी। तभी सामने आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक प्रेम ध्रुव ने कार को रॉन्ग साइड में घुसा दिया। कार की रफ्तार तेज थी। पहले उसने पैदल चल रहे जीतू यादव पिता स्व. रमेश यादव (22 साल) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। फिर अनियंत्रित कार मकान में जा घुसी। इस घटना में कार के सामने सीट पर बैठे तुषार यादव पिता रामकृष्ण यादव की भी मौत हो गई। वहीं, चालक प्रेम ध्रुव और पीछे बैठे राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। ट्रांसपोर्ट नगर में काम करने वाले कर्मचारी के साथ अनजान युवकों ने जमकर मारपीट की और राड से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के डायल 112 वाहन ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमला करने वाला एक आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। देवरीखुर्द के सतबहिनी मंदिर के पास रहने वाले रजनीश पांडे पिता आरएन पांडे (45) चकरभाठा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में काम करते हैं। मंगलवार की रात 10:15 बजे रजनीश काम खत्म कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 3-4 अनजान युवक वहां पहुंचे और राड से रजनीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने जमकर पिटाई करने के बाद एक युवक ने राड से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपित युवक फरार हो गए। इस बीच ट्रांसपोर्ट नगर के किसी व्यक्ति ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी। आरक्षक राजेश श्रीवास और चालक दुर्गेश साहू जांच करने मौके पर पहुंचे। रजनीश की हालत बिगड़ती जा रही थी। 112 के स्टाफ ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस आरोपितों की तालाश में जुट गई।

K.W.N.S.-बिलासपुर। शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए भोपाल गए वृद्ध के मकान से चोरों ने लाखों स्र्पये के जेवर पार कर दिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने महज 20 हजार स्र्पये की चोरी का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में मकान मालिक ने जेवर की लिस्ट पुलिस को सौंपी तो इसमें लाखों स्र्पये के जेवर थे। तीन महीने बीत जाने के बाद भी सरकंडा पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। सरकंडा क्षेत्र के विवेकानंद नगर में रहने वाले इंद्रजीत गुप्ता व्यवसायी हैं।
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर को वे पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए भोपाल गए थे। इस बीच उनके मकान में ताला लगा था। सात दिसंबर की शाम वे अपने घर लौटे। उनके मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सामान बिखेर दिया था। कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में व्यवसायी जेवर का लिस्ट नहीं दे पाए थे। बाद में उनके बेटे जब वापस लौटे तो उन्होंने लाखों स्र्पये के जेवर की लिस्ट पुलिस को सौंप दी। इस बीच तीन महीने गुजर जाने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। पार्टी की स्थापना के बाद यह पहली बार होगा जब स्थापना दिवस के दिन भाजपा के दिग्गज नेताओं से लेकर मैदानी कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का कमल छाप का झंडा लिए सड़कों पर दिखाई देंगे। बुधवार छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। सुबह नौ बजे जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में झंडा फहराएंगे। इसके बाद आम से लेकर खास कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लहराते सड़कों पर नजर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी निर्देश पर गौर करें तो पहली बार स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति लगाव व झुकाव पैदा करने के लिए आम और खास कार्यकर्ताओं को एकसाथ शोभायात्रा में शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है। राष्ट्रीय कार्यालय से मिले संदेश के मद्देनजर प्रदेश भाजपा कार्यालय ने प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों को वाट्सएप ग्रुप के जरिए संदेश भेजकर बुधवार को स्थापना दिवस के अवसर में कार्यालय में पार्टी का झंडा लहराने और उसके बाद भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्देश दिया है।

K.W.N.S.- कोरबा। कोरबा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक उरगा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में ब्लेडकांड हुआ है. आठवीं कक्षा के छात्र ने ब्लेड से एक छात्रा पर हमला किया। जिससे छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है. चांपा अस्पताल में छात्रा की इलाज चल रही है. वही घटना को अंजाम देने के बाद हमला करने वाला नाबालिग छात्र फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्कूली पहुंची है. इस घटना से बच्चे सहमे हुए है. वही गाँव में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है।