Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-मुंगेली। कलेक्टर अजीत वंसत के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योेजना एवं गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर हकीकत जानने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थापित गौठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। 
इसी कड़ी में राजपूत ने आज पथरिया विकासखण्ड के ग्राम रोहरा कला, पेंड्री और धरदेई में स्थापित  गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम रोहरा कला के गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मवेशियों के लिए पेयजल, छाया, एसएचजी शेड आदि का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में पौधा रोपण, बाड़ी विकास के तहत सब्जी उत्पादन और गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, मुर्गी पालन, बकरी पालन सहित अन्य कार्यो के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और गौठान में अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। 
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे जुड़कर समूह की महिलाएं अधिक से अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में भरी दोपहर दिनदहाड़े गोल बाजार में तीन आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। 
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के शनिचरी बाजार के पास गोडपारा इलाके में 3 आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार पर गोली चला दी। इस दौरान दुकानदार दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन मौका देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। 
 

पार्थ शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का हाथ थामा
K.W.N.S.-बिलासपुर।आम आदमी पार्टी का चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों की सभी विधानसभाओं से आप के वरिष्ठ पदाधिकारी वं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय जी प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी एवं कोमल जी द्वारा प्रदेशभर से आए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की है।
सभी से चर्चा के दौरान किस विधानसभा से आए हैं और अन्य  जानकारी लेने के पश्चात दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय जी एवं प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी प्रदेश भर से आए सभी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति एवं संगठन के बारे में जानकारी दी ।सभी पदाधिकारियों को अपनी विधानसभा के सभी बूथों तक अपनी टीम तैयार करने एवं संगठन विस्तार करने को कहा दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय जी का सीधा एवं  सहज स्वभाव इससे पता चलता है की जब उनको पता चला कि बिलासपुर जिला अध्यक्ष सलीम काली जी का आज जन्मदिन है तब उन्होंने उसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में तत्काल अपने पास से केक मंगाकर उनसे केक कटवाया और उनके जन्मदिन की खुशी में शामिल होकर होने उपहार दिया यह जिससे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर एवं उमंग दौड़ गई और सभी ने उनके स्वभाव की प्रशंसा की गोपाल राय जी एवं संजीव झा जी ने प्रदेश के कोने.कोने से आए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपनी विधानसभा में जाकर संगठन पर काम करने पर जोर दिया चुनावी प्रशिक्षण की समाप्ति के पश्चात दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी ने पत्रकारों से चर्चा कर उन्हें जानकारी दी की आम आदमी पार्टी इस बार के आगामी चुनाव मे पूरी 90 विधानसभाओं मैं चुनाव लड़ेगी एवं जीतेगी।
मीटिंग के पश्चात दिल्ली मंत्री गोपाल राय व राज्य के संयोजक कोमल हुपेंडी जी के उपस्थिती में बड़ी संख्या में लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली, राजनांदगांव से नीलम ठाकुर सहित लगभग 28 लोगो के समूह ने एक साथ पार्टी जॉइन की।
साथ ही प्रियंका शुक्ला व विवेक यादव के नेतृत्व में बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विपक्ष नेता रह चुके, स्वण् बसंत शर्मा जी के भाई पार्थ शर्मा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर, आम आदमी पार्टी में प्रवेश लिया।
पार्थ शर्मा ने लंदन से पढ़ाई करके,  शिक्षा के क्षेत्र के अपना योगदान समाज को दिया है, व लगातार देते आ रहे है। इसके अलावा बिलासपुर शहर के व्यापारी दीपेश परिहार ने आम आदमी पार्टी का हाथ थामा।

K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर नेहरू चौक के पास धरना प्रदर्शन करने वाले संजय सिंघानी सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर डा. सारांश मित्तर को ज्ञापन सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही शराबबंदी करने की घोषणा की गई थी, लेकिन सरकार को बने चार साल बीत गए, पर अभी तक शराब बंद नहीं हुई है। बीते 43 दिनों से संजय सिंघानी बापू के वेश में शराबबंदी की मांग को लेकर गांधीगीरी कर रहे हैं। हाथ में लाठी, आंखों पर चश्मा और गले में तख्ती लटकाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। वे नेहरू चौक, कलेक्टोरेट के सामने रोड के किनारे खड़े होकर गांधीगीरी कर रहे हैं। आंदोलन के जरिए सत्ताधारी दल को घोषणा पत्र की याद दिला रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने की स्थिति में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था।

 
 K.W.N.S.-कोरबा। उरगा के समीप रेलवे ट्रेक पर एक युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. मॉर्निंग वॉक पर गए कुछ लोगों ने लड़की की क्षत-विक्षत लाश देखी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है. उसके शरीर में जख्म के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि, उरगा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. रेलवे कर्मी सुबह जब काम पर निकले तो युवती की लाश देखी गई और उनके होश उड़ गए. घटना की सूचना मिलने पर उरगा टीआई राजेश जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया और जांच कार्रवाई शुरू की गई. वहीं ग्रामीणों की माने तो सुबह सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे और लाश को देखा तो उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया होगा।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। मंगला में पैतृक संपत्ति के विवाद में रिश्तेदारों ने पंप आपरेटर और उसके परिवार पर हमला कर दिया। घायल पंप आपरेटर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मंगला के पटेल पारा में रहने वाले दिलीप पटेल पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में आपरेटर हैं। उनके पिता पारिवारिक विवाद के कारण अलग रहते हैं। उनकी मां ने संपत्ति के लिए न्यायालय में परिवाद दायर किया है। उनकी मां के भरण पोषण का भी मामला न्यायालय में चल रहा है। 
 पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उनके चाचा और चचेरे भाई आए दिन विवाद करते हैं। बुधवार की रात नौ बजे दिलीप के घर चचेरे भाई रोहन और कोमल आए और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने और रिश्तेदारों को बुलाकर आपरेटर और उनके भाई दीपक से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसे देख उनकी मां शिवकुमारी और पत्नी द्रोपती बीच-बचाव करने लगीं। मारपीट से दीपक और उनकी मां शिवकुमारी को चोटे आई है। घायल ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर से गुजरात के एक ट्रांसपोर्टर को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसका शव ओडिशा में राउरकेला और झारसुगड़ा के बीच बरामद कर लिया है। इससे पहले बिलासपुर पुलिस की सूचना पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा से आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर को मौके पर लेकर रवाना हो गई है। वारदात चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात में कच्छ के गडसिला निवासी अब्दुल रजाक ट्रांसपोर्टर हैं। वह पिछले दो-ढाई महीने से बिलासपुर के सिरगिट्‌टी स्थित गिरनार लॉजिस्टिक में कपड़े लेकर आ रहे थे। उनके साथ बेटा मो. अकरम (22) भी ट्रांसपोर्टिंग करता है। अकरम 8 अप्रैल को ट्रक लेकर माल खाली करने बिलासपुर आया था। यहां दोपहर 3 बजे वह पहुंचा और शाम 5 बजे तक ट्रक खाली किया। इसके बाद पिता अब्दुल ने उसे रात रास्ते में पेट्रोल पंप में रुक कर रात बिताने की बात कही और सुबह भाटापारा जाने के लिए बोला था।
अगले दिन 9 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे जब उन्होंने अकरम के मोबाइल पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ था। इसके बाद से लगातार बेटे से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन नहीं हो सका। इस पर उन्होंने अपने भाई और परिजन को इस घटना की जानकारी दी। फिर सभी अगले दिन 10 अप्रैल को बिलासपुर पहुंचे। इससे पहले ही रास्ते में उनके मोबाइल पर अलग-अलग जगह व दूसरे राज्य की लोकेशन पर फास्टैग से रुपए कटने का मैसेज आया। इस पर उन्हें अपहरण की आशंका हुई और पुलिस में शिकायत की थी।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई। पेट्रोल प्रति लीटर 33 पैसे व डीजल में प्रति लीटर 32 पैसे की कमी आई। मंगलवार को कुछ इसी अंदाज में पेट्रोल व डीजल के दाम में प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। मंगलवार को पेट्रोल व डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए थे। सोमवार के मुकाबले पेट्रोल व डीजल में 25 व 26 पैसे प्रति लीटर की तेजी आई। मंगलवार को पेट्रोल प्रति लीटर 112.50 रुपये व डीजल 103.88 रुपये पर बिकने शुरू हुआ था। आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 
रविवार को बिलासपुर में पेट्रोल प्रति लीटर 112.24 रुपये और डीजल 103.63 रुपये की दर से पम्पों में बिकना शुरू हुआ। लगातार अस्थिर चल रहे पेट्रोलियम बाजार में स्थिरता दिखी। सोमवार को पेट्रोल प्रति लीटर 112.17 रुपये व डीजल प्रति लीटर 103.56 पैसे की दर से पंपों में बिकना शुरू हुआ। मामूली गिरावट के बीच पेट्रोल व डीजल के दाम में अब भी तेजी बनी हुई है। प्रति लीटर 100 रुपये के आंकड़े से ऊपर बिक्री हो रही है। बीते सप्ताह पेट्रोलियम बाजार पर नजर डालें तो पेट्रोल व डीजल प्रति लीटर 100 रुपये के आंकड़े से ऊपर बिक रहा था। कुछ पैसों की कमी और बढ़ोतरी होती रही।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। ट्रेक्टर नदी से रेत लोड कर निकला था तभी बालक उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने सिविल लाईन थाने पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र के धुरी पारा में रहने वाले ऑटो चालक राम कृपाल साहू का 12 वर्षीय पुत्र मुकेश साहू 7 वी कक्षा का छात्र है। दो भाइयों में मुकेश बड़ा है, उसका भाई 5 वी कक्षा का छात्र है। आज शाम वह मोहल्ले में साइकिल चला रहा था,तभी मंगला धुरी पारा की तरफ से नदी से रेत लोड कर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के पहिये में मुकेश के आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रेक्टर चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर मालिक का नाम भुवन टांडे है और चालक भी धुरिपारा का ही है। फिलहाल परिजन सिविल लाईन थाने पहुँच कर एफआईआर की प्रक्रिया करवा रहे हैं।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम पंचायत महमंद में 14वें-15वें वित्त आयोग के 10 लाख रुपए का गबन का मामला सामने आया है। सरपंच की शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच बिठा दी है। महमंद जैसे कई पंचायत हैं, जहां 14वें-15वें वित्त आयोग के लाखों रुपए का गबन किया गया है। सभी पंचायतों में इसकी जांच होगी तो गड़बड़ियां सामने आएंगी। ग्राम पंचायत महमंद के सरपंच ने जिला पंचायत सीईओ से शिकायत कर तत्कालीन सचिव गंगे निर्मलकर पर 14वें वित्त के 3 लाख और 15वें वित्त के 8 लाख रुपए आहरण कर गबन करने की शिकायत की थी। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ हरीश एस ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच बिठा दी है। कमेटी को मामले की जांच कर सात दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है।