Browsing: बिलासपुर

 
 K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण में असामाजिक तत्व के लोगों का उत्पात काफी बढ़ चुका है. क्षेत्र में इनकी दहशत इस कदर बढ़ गई है कि डर के कारण लोग पुलिस को भी सूचना नहीं दे रहे हैं. ऐसा ही एक और मामला समाने आया है. शिवनारायण के न्यू मार्केट में कुछ लोगों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया. जहां दुकानदार के शटर को तोड़ने की कोशिश की. साथ ही बाहर रखे दुकानदारों के कूलर को भी तोड़ फोड़ डाला. यहां तक की खंबे में लगे बिजली मीटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. यह सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दिख रहा है कि दो-तीन युवक नशे की हालत में उत्पात मचा रहे हैं. वहीं असामाजिक तत्व के लोगों का डर इस कदर दुकानदारों पर बैठा है कि वह पुलिस को भी की शिकायत नहीं कर रहे हैं. सारी घटनाओं को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि शिवरीनारायण में पुलिस का डर अपराधियों के मन से पूरी तरह से खत्म हो चुका है, जिसके चलते ऐसे लोग बिना डर के उत्पात मचा रहे हैं और लोगों के संपत्ति का नुकसान कर रहे हैं।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। महिला एवम बाल विकास मंत्री अनिल भेड़िया आज कुछ घण्टों के लाइट शहर प्रवास पर आ रही हैं। रायपुर से सीधे रतनपुर जाएंगी। मा महामाया मन्दिर में पूजा अर्चना करेंगी। वहां से बिलासपुर के रवाना होगी। दोपहर साढ़े 12 बजे योग आयोग के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के कार्यक्रम शामिल होंगी। मंत्री निवास से जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के तहत मबतरी भेड़िया सोमवार को सुबह 9 बजे अपने निवास से रतनपुर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगी।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से बिलासपुर के लिये रवाना हुई एक यात्री बस क्रमांक सीजी 10 एएस 4483 आज सुबह 4 बजे उमरिया के घोघरी घाट पर मनु ढाबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 20 यात्री घायल हो गए। 108 की मदद से उमरिया जिला अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उमरिया कोतवाली के थाना प्रभारी सुदेश मरावी के अनुसार घायल लोगों में भूमिका पिता मनीष साहू (4वर्ष), नीतू पति मनीष साहू कवर्धा, तुलसी पिता दिलीप कुमार, बनिता पिता बसंत राय बिलासपुर, सुजीत पिता दयाशंकर शुक्ल प्रयागराज, जीवन पिता मंगनी पटेल छत्तीसगढ़, घनश्याम पटेल, दरसराम पिता तेजराम सीपत (बिलासपुर), दीपक पिता दुखु राम उड़ीसा, राजेश पिता कमला प्रसाद निवासी खोह, हलधर पिता दासरती पटेल खरसिया रायगढ़ तथा प्रमोद कुमार पिता टीकाराम निवासी घटगांव शामिल हैं। घायलों में किसी भी हालत बहुत गंभीर नहीं बताई जा रही है। बताया जाता है कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां घुमावदार पहाड़ी है। इस जगह पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आरटीओ विभाग के उड़नदस्ता टीम ने बिना परमिट के चल रही यात्री बस को पकड़ा है। 56 सीटर एसी मदन बस सर्विस पटना से कोरबा चल रही थी। आरटीओ विभाग ने बस संचालक के खिलाफ एक लाख चार हजार का जुर्माना किया है। बताया जा रहा है कि ये बस लंबे समय से बिना परमिट के चल रही थी। बता दें कि उड़नदस्ता की टीम ने कोरबा में कई कार्रवाई की है। जिले में और भी बस बिना परमिट की चलने की शिकायत मिली है।
 

 
K.W.N.S.-कोटा। अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरूवार की बताई जा रही है। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के खैरा चपोरा मेन रोड में हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चौकीदारी का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार, बरभाटा निवासी रंजीत सिंह टेकाम उम्र 70 वर्ष को खैरा चपोरा मेन रोड में अज्ञात वाहन ने बीते कल अपने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और दुर्घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में किसान के पैरावट में आग लग गई। घटना में पैरा जलकर राख हो गया। सूचना पर डायल 112 स्टाफ और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिर पानी का छिंड़काव कर आग पर काबू पाया गया। इस घटना से किसान को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने चकरभाठा पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चकरभाठा बस्ती के रहने वाले सुनील कुमार कौशिक पिता राम कुमार कौशिक (25) खेती किसानी का काम करते हैं। उसका आवास पारा स्कूल के पास पैरा था। गुस्र्वार को दोपहर 2.30 बजे सुनील अपने घर पर थे। 
स्वजन अपने-अपने काम पर चले गए थे। इसी दौरान अचानक पैरावट में आग लग गई। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने अपने घर की टंकी में पाइप लगाकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच सुनील ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। 112 के आरक्षक राजेश कुमार श्रीवास और चालक शशांक दास ने दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर तत्काल आग में पानी डाला गया। करीब आधा घंटा के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पूरा पैरा जलकर राख हो गया था। इस घटना से आसपस हड़कंप मच गया।
 

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सक्ती विधानसभा क्षेत्र को 226 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपए के 30 विभिन्ना कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 13 करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपए 11 विभिन्ना कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 19 कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास के कार्य शामिल हैं।
सीएम के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा – विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय उमा वि बालक बाराद्वार में कला एवं संस्कृति कक्ष निर्माण कार्य लागत 7 लाख रुपए, प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य लागत 7.6 लाख रुपए, पुस्तकालय कक्ष निर्माण कार्य लागत 9 लाख रुपए और शाउमावि बीडीएम सारागांव में कंप्यूटर कक्ष निर्माण कार्य लागत 7 लाख रुपए। लोक निर्माण विभाग – मरकामगोढी से खुशउडेरा अमलीडीह पहुंच मार्ग लंबाई 1.80 किलोमीटर लागत 2 करोड; 53 लाख 90 हजार रुपए, विकासखंड बम्हनीडीह ग्राम बघौदा से सुखरीकला तक मार्ग लंबाई 2.10 किलोमीटर लागत 2करोब 22 लाख 70 हजार रुपए, विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम कड़ारी से गतवा मार्ग लंबाई 1.55 किलोमीटर लागत 2 करोड 50 लाख 30 हजार रुपए और संजयग्राम से बस्ती बाराद्वार मार्ग का निर्माण लंबाई 3.10 किलोमीटर लागत 3 करोड़ 54 लाख 60 हजार रुपए। लोक निर्माण विभाग भवन कार्य – शासकीय चिकित्सालय भवन सक्ती में आक्सीजन प्लांट के लिए शेड निर्माण कार्य 20 लाख रुपए, तहसील सक्ती ग्राम गड़गोड़ी में वर्क शेड स्ट्रांग रूम 02 यूनिट भवन निर्माण कार्य लागत 30 लाख रुपए, जल संसाधन विभाग – दारंग एनीकट लागत 2 करोड़ 5 लाख, 70 हजार रुपए का लोकार्पण करेंगे।
 

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। हाथ में बिजली तार लपेटकर एक युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़पार में एक युवक ने अपने हाथ में बिजली तार लपेटकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले मृतक ने परिजनों से विवाद कर घर के सामानों को तोड़फोड़ किया था।
 

 
K.W.N.S.-कोटा। रतनपुर के लालपुर पोड़ी के पास रमचंदा के जंगल में एक तालाब के पास प्लास्टिक की थैली में सोमवार को मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण ने तालाब के पास देखा कि प्लास्टिक की थैली से पैर का पंजा बाहर दिख रहा है। जिसकी सूचना ग्रामीण ने रतनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और गोताखोरों की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आशंका जताई जा रही है कि किसी की हत्या कर शव को छिपाने प्लास्टिक की थैली में बांधकर तालाब में फेंका गया होगा, जिसे जंगली जानवर बाहर निकाल लाये होंगे, यही वजह है कि शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश शुरू कर दी गई है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि यह पैर किसी महिला की है, फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट हुई है।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस कर्मचारी सुनील जांगड़े ने धोखाधड़ी के शिकार होने के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसपी पारुल माथुर से शिकायत की है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिसकर्मी सुनील जांगड़े ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सरकंडा थाना के डायल 112 में पदस्थ हैं। कुछ महीनों पहले वे बीमार हो गए थे। इस दौरान मुकेश जांगड़े नामक परिचित साथ मे आना-जाना करते थे। इस दौरान मुकेश जांगड़े नामक व्यक्ति ने उनके गाड़ी से उनका दस्तावेज चोरी कर उस दस्तावेज को मस्तूरी निवासी तारकेश्वर पाटले को सौंप दिया। जिसके बाद तारकेश्वर ने चालाकी के साथ और दस्तावेज के आधार पर सुनील जांगड़े को गारंटर बनाया और सुनील का फर्जी साइन कर गाड़ी फाइनेंस करा ली। गाड़ी फाइनेंस कराने के बाद अब तारकेश्वर द्वारा किस्त नहीं पटाया जा रहा है।
जिसकी वजह से पुलिसकर्मी सुनील जांगडे का सिविल खराब हो गया है और उन्हें लोन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस बीच उस गाड़ी को तत्कालीन मस्तूरी थाना प्रभारी लाल सिंह मोहले द्वारा खरीद लिया गया। अभी लाल सिंह मोहले डीएसपी के पद पर रायपुर में पदस्थ है। इन सबके बीच धोखाधड़ी के दौरान गारंटर बने सुनील जांगड़े को गाड़ी की किस्त भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसके बाद अब वह न्याय के लिए पुलिस के आला अधिकारियों के आफिस के चक्कर काट रहा है।