Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
रोजगार मूलक गतिविधियों से जुड़कर उत्साहित हैं महिलाएं

K.W.N.S.-बिलासपुर। राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद के क्रम में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज कोरबा जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पाली और पोड़ी-उपरोड़ा के विकासखण्ड की महिलाओं से चर्चा कर उनके अनुभव सुनें। समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठानों में रोजगार मूलक गतिविधियों से जुड़कर उनमें आत्मविश्वास जागा है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने से उन्हंे हिम्मत मिली है। अब वे परिवार की हर जिम्मेदारी निभाने में बराबर का साथ दे रही है, इससे परिवार एवं समाज में उनका सम्मान बढ़ा है। पहले रोजगार नहीं होने के कारण उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कतें होती थी, लेकिन अब सब कुछ आसान हो गया है।
डॉ. अलंग ने आज पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कापूबहरा की सूर्या स्व सहायता समूह और सुतर्रा की मां भवानी स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। सूर्या स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती चंदरबाई ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं पिछले वर्ष से सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही है। उन्होंने बाड़ी में मूली, बिन्स, गोभी की सब्जी लगाई है। इससे उन्हें 35 हजार की आमदनी हुई है। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उनकी मदद की है। मां भवानी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बाई ने बताया कि उन्होंने बाड़ी में टमाटर, आलू की फसल लगाई है। इससे उन्हें 17 हजार रूपए की आमदनी हुई है। इस राशि का उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में उपयोग किया है।
विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत सेंदरी-पाली एवं ग्राम पंचायत दमिया की महिलाओं ने भी संभागायुक्त डॉ. अलंग से अपने अनुभव साझा किए। मां महामाया स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी उरांव ने बताया कि सब्जी उत्पादन से उनके समूह को 52 हजार रूपए की आमदनी हुई है। इस राशि का उपयोग उन्होंने घर के खर्चांे में किया। वे कहती हैं कि रोजगार मिलने से उन्हें अब बहुत अच्छा लगता है, परिवार का खर्च चलाने में मदद मिली है। आसपास की महिलाएं भी उनसे प्रेरित होकर अब स्वरोजगार से जुड़ने लगी है। दमिया महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती रानी जगत ने अपने अनुभव बताएं। श्रीमती जगत ने बताया कि रोजगार मूलक योजनाओं से जुड़कर उनका जीवन ही बदल गया है। परिवार एवं समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले में 155 सामुदायिक बाड़ी विकास का कार्य किया गया है, जिनमें महिलाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्री अखिलेश साहू भी मौजूद रहे।

K.W.N.S.-मुंगेली। जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम झझपुरीकला के गौठान में कार्यरत् गायत्री महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए कड़कनाथ मुर्गी का पालन आय का जरिया बना है। समूह की महिलाएं कड़कनाथ मुर्गी से प्राप्त अण्डे का विक्रय कर लगभग 900 रूपये प्रतिदिन आमदनी प्राप्त कर रही हैं। गायत्री महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि समूह में लगभग 10 महिलाएं कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम झझपुरीकला में गौठान स्वीकृति उपरांत सामुदायिक मुर्गी शेड का निर्माण किया गया एवं मुर्गी पालन हेतु ग्राम गौठान समिति द्वारा उनकी समूह का चयन किया गया तथा मुर्गी पालन का कार्य दिया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा से शेड एवं डीएमएफ मद से कुक्कुट आहार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदाय की गई। पशु धन विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण उपरांत बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना अंतर्गत 450 कड़कनाथ के चूजे व चूजे के लिए पॉच माह का आहार प्रदाय किया गया।
समूह की महिलाओं ने बताया कि लगभग 05 माह होने के उपरांत अतिरिक्त नर मुर्गों का विक्रय किया गया। समूह के पास वर्तमान में 150 मुर्गियां एवं 20 मुर्गे उपलब्ध हैं। सभी 150 मुर्गियां अंडे प्रदाय योग्य हो गई हैं और प्रतिदिन समूह को 55 से 60 अंडे प्राप्त हो रही है। उन्हांेने बताया कि क्षेत्र में कड़कनाथ के अंडों की अत्यधिक मांग होने से 15 रूपए प्रति नग की दर से अंडों का विक्रय समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है, जिससे वर्तमान में समूह को लगभग 900 रूपए प्रतिदिन की आमदनी प्राप्त हो रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में स्वयं के व्यय से 200 अतिरिक्त चूजे खरीदकर व्यवसाय बढ़ाने का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। कड़कनाथ मुर्गी के अण्डा के विक्रय से लगभग 900 रूपये प्रतिदिन आमदनी होने से समूह की महिलाएं काफी खुश है। समूह की महिलाओं ने जिला प्रशासन क प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। उठाईगिरी के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। सरकंडा क्षेत्र के जयराम मेटल्स बर्तन दुकान से शनिवार की आज सुबह 7 लाख पचास हजार की उठाई गिरी हुई थी। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं को घुटकू स्टेशन से पकड़ लिया है। सभी महाराष्ट्र नागपुर की रहने वाली है। सरकंडा पुलिस ने साढ़े सात लाख रुपये आरोपी महिलाओं से जप्त किया कर लिया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ जारी है।

panchayattantra24.com-मुंगेली। जिला प्रशासन द्वारा जिले में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के शत्-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। जिले में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अब तक 07 लाख 81 हजार 481 नागरिकों को कोरोना वायरस(कोविड-19) का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 04 लाख 84 हजार 808 को प्रथम डोज और 02 लाख 96 हजार 673 को द्वितीय डोज का टीका लगाया जा चुका है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि नए वेरियंट ओमिक्राॅन संक्रमण के दृष्टिगत इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए संभावित उपाय अमल में लाया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के द्वितीय डोज के लिए शेष बचे नागरिकों के टीकाकरण हेतु 23 फरवरी को एक दिवसीय टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर वसंत ने अपील की है कि ऐसे नागरिक जो कोरोना का प्रथम डोज का टीका लगवा चुके हंै तथा उनके टीकाकरण की अवधि पूर्ण हो गई है, वे 23 फरवरी 2022 को आयोजित टीकाकरण अभियान में शामिल होकर द्वितीय डोज का टीका अवश्य लगवाएं।
18 हजार 800 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

panchayattantra24.com-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन ने जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 24 करोड़ 12 लाख 48 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से अठारह हजार आठ सौ इक्यान्बे हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड-जैजैपुर अंतर्गत लोकलनाला पर कंचनपुर स्टापडेम निर्माण के लिए एक करोड़ 99 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 58 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत घोघरा वितरक नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी लाईनिंग का पुननिर्माण कार्य, कोलाबा फिक्सिंग एवं फिलिंग रीच में टो-वाल का निर्माण कार्य तथा मिट्टी का कार्य के लिए एक करोड़ 23 लाख 14 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1104 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-सक्ती अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के सक्ती शाखा नहर के अंतर्गत सरहर माईनर, लछनपुर माईनर, दर्री माईनर, भागोडीह माईनर एवं दुरपा माईनर के नहरों के सी.सी लाईनिंग एवं फिलिंग क्षेत्र में टो-वाल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 97 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1118 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-सक्ती अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत पुटेकेला उप वितरक नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग पुननिर्माण कार्य, कोलाबा फिक्सिंग एवं फिलिंग रीच में टो-वाल का निर्माण कार्य तथा मिट्टी का कार्य के लिए एक करोड़ 71 लाख 52 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 573 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिले के खरसिया शाखा नहर के कुरदा वितरक नहर अंतर्गत लीमगांव माईनर, पीहरीद माईनर नवागांव माईनर रबेली माईनर में क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग एवं केनाल बैंक रेजिंग कार्य के लिए दो करोड़ 60 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 3968 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
जिले के विकासखण्ड-डभरा अंतर्गत खरसिया शाखा नहर के सिंघरा वितरक नहर के माईनरों का रिनोवेशन कार्य के लिए दो करोड़ 96 लाख 57 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 4652 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिले के विकासखण्ड-डभरा अंतर्गत खरसिया शाखा नहर के सिंघरा वितरक नहर के धुरकोट उपवितरक नहर के अंतर्गत माईनरों का रिनोक्ेशन कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 29 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 6636 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिले के विकासखण्ड-सक्ती की कोतरी नाला पर अचानकपुर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 72 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले के विकासखण्ड-सक्ती अंतर्गत रनई नाला पर गुरेराडीह स्टापडेम का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 55 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 65 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिले के विकासखण्ड-सक्ती अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत सक्ती शाखा नहर के मध्य सकरेली वितरक नहर तक नहरों के सी.सी. लाईनिंग एवं फिलिंग क्षेत्र में टो-वाल का निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 45 लाख 39 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 639 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिले के विकासखण्ड-सक्ती अंतर्गत नवागांव स्टापडेम (लोकल नाला) निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 91 लाख 31 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 78 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

panchayattantra24.com-बिलासपुर। जिला पंजीयक उषा साहू ने बताया कि बिलासपुर सहित प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य की दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ प्रदेशवासी 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाईड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी।
गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मार्केट वेल्यू गाईड लाईन की दरों को 30 प्रतिशत के स्थान पर घटाकर 40 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप केबिनेट के इस निर्णय के परिपालन में वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग मंत्रालय द्वारा 7 फरवरी को गाईड लाईन दर में 40 प्रतिशत की छूट दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के तहत नगर निगम एवं उनके निवेश क्षेत्र की संपत्तियों के मामले में मार्केट वेल्यू गाईड लाईन की दरों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए 30 प्रतिशत की छूट दी गई है। जिला पंजीयक उषा साहू ने अपील की है कि बिलासपुर जिलेवासी भी 40 प्रतिशत छूट का लाभ उठाते हुए दस्तावेजों का पंजीयन कराए।

K.W.N.S.-बिलासपुर। राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना से मजदूरों को काफी राहत मिली है। योजना की प्रथम किश्त की राशि 2 हजार रूपये उनके खातों में पहुंच चुकी है। राशि का उपयोग किसी ने बच्चे की पढ़ाई तो किसी ने कपड़े-लत्ते अथवा घरेलू सामान खरीदने में कर रहे हैं। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज कोटा विकासखण्ड के योजना के कुछ हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए चर्चा कर उनका हाल-चाल पूछा। श्रमिकों ने बताया कि जीवन में पहली बार उन्हें सरकार से इस तरह की सीधी मदद मिली है। अल्प आमदनी में किसी तरह गुजर बसर कर रहे हम जैसे गरीब लोगों के लिए सालाना 6 हजार रूपये बहुत बड़ी रकम है। इससे हम जैसे लाखों मजदूर परिवारों में खुशी की लहर है। इससे हमार जीवन स्तर बढ़ने के साथ सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्परता से मदद दिलाने के लिए धन्यवाद दिये हैं।
कमिश्नर डॉ. अलंग ने आज कोटा विकासखण्ड के 7-8 हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। उन्होंने करीब आधे घण्टे तक मजूदरों से उनकी रोजी-रोटी, आमदनी और बाल-बच्चों की शिक्षा, इलाज आदि के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। ग्राम पटैता के मजदूर रमेश साहू ने बताया कि वे गांव में ही कृषि मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं। वर्ष भर में 12-15 हजार की आमदनी हो जाती है। सालाना 6 हजार की राज्य सरकार की ओर से योजना के अंतर्गत राशि मिलने से जीवन आसानी से गुजर जायेगा। नवाडीह के रामसुरेश जगत ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि राज्य सरकार हम जैसे गरीब लोगों के लिए इस तरह की योजना लायेगी। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह संभव कर दिखाया और इसके भरोसे उनका जीवन सुखपूर्वक गुजर रहा है। घर में तीन बच्चे भी अच्छी पढ़ाई कर रहे हैं। इसी तरह के विचार होरीलाल साहू, आनंद कुमार भट्ट एवं भागवत ने भी व्यक्त किये हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू एवं अर्चना मिश्रा भी उपस्थित थीं।

K.W.N.S.-बिलासपुर। गोंदिया-झारसुगुड़ा ट्रेन (जेडी पैसेंजर) से अज्ञात चोर ने एक महिला यात्री के नकद समेत 95 हजार रुपये के गहने पार कर दिए। यात्री लेडिस बैग कंधे में लटकाई हुई थी। इसी बैग का चेन खोला और अंदर रखे ज्वलेरी पर्स गहने ले भागे। यात्री की रिपोर्ट पर बिलासपुर जीआरपी ने शून्य में अपराध दर्ज किया है। केस डायरी रायपुर जीआरपी थाने को भेजी गई है। घटना सोमवार की है। रायपुर के गुलमोहर रेसीडेंसी महावीर नगर निवासी संगीता उपाध्याय (32) इस ट्रेन में रायपुर से रायगढ़ के लिए सफर कर रहीं थीं। कोच में भारी भीड़ थी। वह बैग को कंधे में लटकाई हुई थीं। तिल्दा रेलवे स्टेशन पहुंचकर कोच में भीड़ कम हुई। यहां से ट्रेन छूटने के बाद यात्री की नजर अचानक बैग पर पड़ी। अंदर रखा ज्वेलरी पर्स नहीं था। बिलासपुर पहुंचकर उन्होंने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। यात्री ने बताया कि पर्स के अंदर सोने का आयरन, एक जोड़ी झुमका, दो अंगूठी, एक माथे का टिका, मंगलसूत्र की चेन, एक नथ, चांदी का सिक्का और 3300 रुपये नकद रखे हुए थे। चूंकि घटना रायपुर जीआरपी थाना क्षेत्र में हुई की है। इसलिए यहां शून्य में अपराध दर्ज किया गया है।

K.W.N.S.- लोरमी। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारधा में फर्जीवाड़ा के बाद अब रोजगार सहायक की फर्जी नियुक्ति का मामला उजागर हुआ है. फर्जीवाड़े की शिकायत में अब तक जांच नहीं हो सकी है. बता दें कि वार्ड पंचों ने आरोप लगाते हुए एक और शिकायत कर कहा है कि ग्राम पंचायत सारधा में रोजगार सहायक के पद के लिए वर्ष 2007 में विज्ञापन निकाला गया था, जिसके आधार पर सारधा ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था. जिस पर उस समय पूर्णिमा राजपूत ने रोजगार सहायक के पद पर जॉइन किया था. हालांकि पूर्णिमा राजपूत के द्वारा पद का त्याग करने के बाद नियम के विरुद्ध पैसों का लेनदेन कर जनपद पंचायत के अधिकारियों ने महिला के जगह पुरुष वर्ग से खेदूराम को रोजगार सहायक के पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया था. वहीं पूर्णिमा राजपूत की जगह अन्य महिला अभ्यर्थी की नियुक्ति होनी थी. इस पूरे मामले की सारधा ग्राम पंचायत के पंचों ने लिखित शिकायत करते हुए रोजगार सहायक को तत्काल बर्खास्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं जनपद पंचायत लोरमी की सीईओ अनुराधा अग्रवाल ने भी इस पूरे मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में शराब के नशे में दामाद अपने ससुराल में घुस गया और महिला से गंदी हरकतें करने लगा। उसके चिल्लाने और विरोध करने पर वह भाग निकला। इस घटना की जानकारी सामने उसकी पत्नी ने भी विरोध किया और पति को सजा देने की बात कही। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। TI परिवेश तिवारी ने बताया कि लिंगियाडीह निवासी रामगोपाल यादव (28) प्राइवेट जॉब करता है। वह शराब पीने का आदी है। सरकंडा क्षेत्र में ही उसका ससुराल है। रविवार की देर शाम करीब 7 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा। इस दौरान वह मौका पाकर अपने साले की 20 वर्षीय पत्नी के कमरे में घुस गया और गंदी हरकतें करने लगा। महिला के चिल्लाने और विरोध करने पर रामगोपाल वहां से भाग निकला। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर शिकायत करने थाना पहुंच गई। इस घटना की जानकारी आरोपी रामगोपाल की पत्नी को हुई, पति की हरकतों को सुनने के बाद उसने अपनी भाभी का पक्ष लिया। उसने पुलिस से कहा कि उसके पति के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी रामगोपाल अपने साले के घर पहुंचा, उस समय उसका साला घर में नहीं था। उसकी पत्नी को अकेली पाकर वह जबरदस्ती करने लगा।