Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.com,बिलासपुर। पंधी स्थित बोरी फैक्ट्री से पश्चिम बंगाल के लिया निकला ट्रक का चालक वाहन समेत गायब हो गया। ट्रक में 70 लाख की सीमेंट बोरी थी। बोरी फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। चिल्हाटी के विवेकानंद नगर में रहने वाले महावीर प्रसाद मंडल(41) पंधी स्थित बोरा फैक्ट्री में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की रात आठ बजे उन्होंने ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीडी 9368 में 24 टन प्लास्टिक बोरी लोड कराया। इसके पश्चिम बंगाल के सालबोनी स्थित सीमेंट फैक्ट्री पहुंचाना था। ट्रक लेकर हरियाण के कुस्र्क्षेत्र अंतर्गत लांघी निवासी चालक सुरेश कुमार रवाना हुआ। तय समय पर ट्रक नहीं पहुंचने पर सुपरवाइजर ने उसके मोबाइल पर काल किया। इस दौरान उसका मोबाइल बंद था। वहीं, ट्रक में लगा जीपीएस सिस्टम भी अंबिकापुर के बाद बंद बता रहा है। सुपरवाइजर ने ट्रक चालक के खिलाफ सीपत थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

 
panchayattantra24.com, बिलासपुर। लोखंडी फाटक रेलवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां सब-वे का निर्माण चल रहा है। इस दौरान 30 जनवरी को रेलवे ने इस रूट पर ब्लाक लेने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोगी की अपील की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के उसलापुर-घूटकू स्टेशनों के बीच ब्लॉक दिया जाएगा है। रेल सेवाओं में विस्तार और सुविधा के नाम पर ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है। इस दौरान सब-वे का निर्माण किया जाएगा। इसके चलते 29 और 30 जनवरी को बिलासपुर से कटनी और भोपाल रूट की 6 गाड़ियों को कैंसिल किया गया है। वहीं 29 जनवरी को पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) दो घंटे देरी से छूटेगी। 
 ये ट्रेनें रहेगी रद्द 30 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। • 29 जनवरी को चिरमिरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। • 30 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। • 29 जनवरी को इंदौर से चलने वाली गाडी संख्या 18233 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। • 29 जनवरी को बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। • 30 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
 

 

panchayattantra24.com, बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की है. और बताया कि गांव के पारस बैसवाडे घर के पास पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्तार कर रहा था. जिसका विरोध करने पर तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर पुन: गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी. एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिससे शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है. किसान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है।
 

 
 panchayattantra24.com,बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने मीसाबंदियों की पेंशन सुविधा को बहाल करने का आदेश सुनाया है. इससे पहले सिंगल बेंच की मीसाबंदियों के पक्ष में दिए फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने डबल बेंच में अपील की थी. बीते दिनों मामले में बहस पूरी होने के बाद चीफ़ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. बता दें कि भाजपा शासन काल मे मीसाबंदियों को पेंशन की सुविधा दी जा रही थी. 2019 में सरकार बदलने के बाद भौतिक सत्यापन और समीक्षा की बात कहते हुए राज्य सरकार ने इसे बंद कर दिया गया था, जिसके खिलाफ मीसाबंदियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. तीस से ज्यादा मीसाबंदियों ने पेंशन की मांग को लेकर याचिका लगाई थी. इस मामले में राज्य सरकार ने 2020 में दो नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें मीसाबंदियों को सम्मान निधि दिए जाने के पिछली सरकार के फैसले को निरस्त कर दिया था. मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज कोर्ट ने फैसला सुनाया है, जिसमें राज्य सरकार के नोटिफिकेशन को रद्द करते हुए मीसाबंदियों को बड़ी राहत दी है। 
 

panchayattantra24.com, बिलासपुर। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार निलंबित एडीजी जीपी सिंह 14 दिन के न्यायिक रिमांड में जेल में हैं. जीपी सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जल्द ही होने की उम्मीद है. बता दें कि जमानत याचिका में कहा गया है कि पुलिस रिमांड में पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया है. अब उन्हें आय से अधिक संपत्ति का ब्यौरा देने मौका दिया जाना चाहिए, जिसके लिए उन्हें जेल से बाहर आना जरूरी है।
EOW की टीम ने एडीजी जीपी सिंह को बीते 11 जनवरी को नोएडा से गिरफ्तार किया था. 7 दिन की पुलिस रिमांड के बाद 18 जनवरी को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. इस दौरान कोर्ट ने उनकी जमानत की खारिज कर दी गई थी. निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उनके वकील आशुतोष पांडेय ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका पेश की है।
 

 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। बिलासपुर में हाइवा और ट्रक में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद हाइवा में आग लग गई। हाइवा जलकर खाक हो गई है। घटना के बाद हाइवा का चालक फरार हो गया। जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग को काबू में किया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के पुस्र्लिया जिले के धटाड़ा में रहने वाला ड्राइवर हैं। वह दीपका में एबीसी कंपनी की ट्रक को चलाता है। शुक्रवार की शाम वह हाइवा में कोयला लेकर रायपुर जाने के लिए निकला था। घटना रात करीब 8.15 बजे की है। अभी ट्रक सकरी क्षेत्र के पांड के पास पहुंची थी। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा के बाद ट्रक में आग लग गई। किसी तरह चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं ठोकर मारने वाला चालक भी कूदकर फरार हो गया।
 

 panchayattantra24.com,बिलासपुर, छत्तीसगढ़। दैनिक रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रविवार से MST की सुविधा फिर से मिलेगी। SECR ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हजारों रेल यात्रियों को MST की सुविधा मिलने लगेगी। जोन के तीनों रेल मंडल रायपुर,बिलासपुर, औऱ नागपुर रेल मंडल के यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेगी। अनरिजर्व कोच में MST की सुविधा मिलेगी। बीते 22 महीने से MST की सुविधा बंद थी।
 

 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। बिलासपुर के रेलवे कोचिंग डिपो में खड़ी ट्रेन की पार्सल बोगी में एक युवक लाश मिली है. युवक की लाश फांसी पर लटका मिली है. लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई है. जीआरपी मामले की जांच कर रही है। 
बता दें कि चिरमिरी बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह रेलवे स्टेशन में आने के बाद कोचिंग डिपो में साफ-सफाई के लिए खड़ी की थी. जब रेलवे कर्मचारी साफ सफाई करने के लिए गए तो पार्सल बोगी में एक युवक की लाश फांसी पर लटकी दिखी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची. फंदे से मृतक का शव उतारकर मरच्यूरी में रखा गया है. मामले की जांच की जा रही है। 
 

 
panchayattantra24.com, बिलासपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र में महिला को छत से फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में की. और पुलिस को बताया कि वे श्रीराम प्लाजा अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में रहती है. चौथे फ्लोर में नितिश द्रोण रहता हैं और छत आने जाने का रास्ता एक ही हैं उसी रास्ते से अपार्टमेंट के सभी रहवासी छत में कपडा सूखाते हैं. जब कपडा सूखाने के लिये छत ऊपर जा रही थी. तब नितिश द्रोण छत पर अपना गेट लगा रहा था. नितिश द्रोण को पूछने पर बताया कि रजनीश ठक्कर के बोलने पर ये सब कर रहा है. जब उन्होने रजनीश ठक्कर को बुलवाया तो रजनीश ठक्कर और जलाराम मिचर वाला आए. और मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे. इतना ही नहीं छत के ऊपर से फेंकने की धमकी दी,महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। 
 

 
panchayattantra24.com,गौरेला/पेंड्रा/मरवाही। मरवाही वन मंडल कार्यालय में वन विभाग की लापरवाही से एक बड़ी घटना घट गई। यहां काष्ठागार प्रांगण में बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें लापरवाही पूर्वक खोदे गए 4 फीट के गड्ढे में डूबने से मासूम बच्चे की जान चली गई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।