Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर 1 मई श्रम दिवस को जिसे देखों वही बासी खाता दिखा। यहां तक कि कोई अफसर थाली में बासी खा रहा था तो कई नेता चम्मच से बासी खाते दिखे। अब इस पूरे बोरे-बासी खाने के अभियान पर ठेठ छत्तीसढ़िया नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने सवाल उठाए हैं।
श्री कंवर ने कहा है कि किस डॉक्टर ने कहा है बोरे-बासी में होता है प्रोटीन, मुख्यमंत्री बताएं तो जरा। श्री कंवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गरीब मजदूर मजबूरी और गरीबी की वजह से खाते हैं बोरे-बासी। श्री कंवर ने कहा कि राज्य के आईएएस, आईपीएस अफसर मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए खा रहे थे बोरे बासी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि राज्य के गरीब मजदूरों को बोरे-बासी खाने की नौबत ना आए ऐसे इंतजाम होने चाहिए। सीएम राज्य की जनता को बोरे-बासी से ऊपर उठाएं। यदि मेरी बात किसी को समझ में नहीं आ रही है तो जाकर देखे गांव में, और पूछें ग्रामीणों से कि क्या वे शौक से खाते हैं बोरे-बासी।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। तेज रफ्तार बाइक के चालक ने टहलने के लिए निकली मां बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोटे आई है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र के वैशाली नगर की है। सिविल लाइन क्षेत्र के व्यापार विहार वैशाली नगर में रहने वाली आशा मसीह गृहणी हैं। वे खाना खाने के बाद अपने बेटी मनोरमा दास, नातिन रितिका के साथ टहलने के लिए निकली थीं। रात 10 बजे वे मेन रोड में टहल रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक के चालक ने आशा और उनकी बेटी को टक्कर मार दी। इससे आशा के सिर और मनोरमा के हाथों में चोटें आईं। वहीं, रितिका के सिर में चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उनके स्वजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। किसान ने अपने खेत में घुसे दो मवेशियों का पैर डंडे से मारकर तोड़ दिया। मवेशियों के मालिक ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोटा थाना क्षेत्र के गोबरीपाट में रहने वाले संजय बंजारे किसान हैं। उन्होंने भैंस पाल रखी है। 25 अप्रैल को उन्होंने अपने मवेशियों को चरने के लिए खेतों की ओर छोड़ दिया था। मवेशी चरते हुए मोहंदी गांव तक पहुंच गए। वहां वे मोहन भारद्वाज के खेत तक चले गए। शाम तक मवेशियों के नहीं लौटने पर संजय ने अपने रिश्तेदार संतोष जोशी को मवेशियों को खोजने के लिए भेजा। इस दौरान मोहन व गांव के अन्य लोग मवेशियों को लाठी और टंगिया से मार रहे थे। इसे देख संतोष लौट आए। उन्होंने संजय को इसकी जानकारी दी। इस बीच मवेशी भी लौट आए। एक मवेशी का पैर टूटा था। दूसरे के पैर में चोट आई थी। मवेशी के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

K.W.N.S.-मुंगेली। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने 28 अप्रैल रात 9 बजे कार्यभार संभाल लिया. 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डाॅ. गौरव कुमार सिंह की मुंगेली जिले में कलेक्टर के रूप में दूसरी पदस्थापना है. मुंगेली जिले के 9वें कलेक्टर के तौर पर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया. इसके पूर्व वे सूरजपुर जिले के कलेक्टर थे. कार्यभार सम्भालने के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एवं मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस राजपूत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत, जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधीक्षक अशोक सोनी ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। चोरों ने सीपत क्षेत्र में बैंक से स्र्पये निकाल कर लौट रहे किसान के थैले से 12 हजार स्र्पये पार कर दिए। घर लौटने के बाद किसान को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने घटना की शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर सीपत क्षेत्र के कौड़िया में रहने वाले कंवलधर पटेल किसान हैं। बुधवार की दोपहर वे सीपत स्थित जिला सहकारी बैंक में स्र्पये निकालने के लिए आए थे। उनके साथ गांव के अमीर सिंह भी थे। बैंक से उन्होंने 12 हजार स्र्पये निकलवाए। इसके बाद वे गांव लौट रहे थे। 
दोपहर 12:30 बजे से सीपत के नवाडीह चौक के पास पहुंचे थे। वहां पर किसान ने बाइक रोककर फल लिया। इस दौरान स्र्पयों से भरा थैला उनकी बाइक में ही था। फल लेने के बाद वे अपने साथी के साथ गांव लौट गए। घर जाकर उन्होंने देखा कि थैले में रखे स्र्पये गायब थे। साथ ही उनका पासबुक भी नहीं था। उन्होंने नवाडीह चौक में जाकर इसकी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बैंक के पास भी पूछताछ की। बाद में उन्होंने सीपत थाने में घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

 
 K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में मनरेगा के तहत 40 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो गया है। इन पंचायतों के कार्यों में 2083 मजदूर कार्य कर रहे हैं। जिला पंचायत (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक श्री आर के खूंटे ने बताया कि मजदूरों को काम की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए मनरेगा के तहत स्वीकृत विभिन्न कार्य प्रारंभ हो गए है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 166 ग्राम पंचायतों मे से 40 पंचायतों में काम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में मनरेगा के कार्यो में और भी गति आएगी।
उन्होने बताया कि जनपद पंचायत पेंड्रा के अंतर्गत 41 पंचायतों में से 7 पंचायतों में मनरेगा का कार्य चल रहा है, इन कार्यो में 194 मजदूर लगे हैं। इसी तरह जनपद पंचायत गौरेला के अंतर्गत 51 पंचायतों में से 12 पंचायतों में मनरेगा का कार्य चल रहा है, इन कार्यों में 549 मजदूर और जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत 74 पंचायतों में से 21 पंचायतों में मनरेगा का कार्य चल रहा है, इन कार्यों में 1340 मजदूर लगे हैं।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक कार ने कार को ठोकर मार दी. गनीमत रही कार सवार महिला को चोट नहीं आई है. पुलिस के मुताबिक अभिलाषा बचन अपनी निजी स्वीफ्ट कार से कालोनी के गेट के बाहर निकल रही थी. उसी समय विपरित दिशा से स्वीफ्ट कार क्रमांक CG10Z8305 के चालक ने बड़ी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते ठोकर मार कर एक्सीडिंट कर दिया। एक्सीडेंट से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रार्थियां की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने स्वीफ्ट कार CG10Z8305 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर । जिला अस्पताल का ओपीडी सुबह नौ बजे से शुरू होता है। लेकिन 32 डाक्टर एक घंटे विलंब से सुबह 10 बजे ड्यूटी पर पहुंचे। इसे सिविल सर्जन डा. अनिल गुप्ता ने गंभीरता से लिया। उन्होंने लेट आने वाले 32 डाक्टर को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही साफ किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा।
जिला अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही की वजह से पहुंचने वाले मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। रोजाना ओपीडी सुबह नौ बजे से संचालित होता है। ऐसे में मरीज तो इलाज करवाने के लिए सुबह नौ बजे से पहुंच जाते हैं। लेकिन, डाक्टरों का लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में अक्सर ओपीडी की शुरुआत सुबह 10 से हो पाती है। इसकी वजह से रोजाना सैकड़ों मरीजों को डाक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है। चेतावनी देने के बाद भी डाक्टर समय पर नहीं आ रहे थे। वही सोमवार को इस लेटलतीफी को सिविल सर्जन डा. अनिल गुप्ता ने गंभीरता से लिया। इसके बाद तत्काल देरी से आने वाले सभी डाक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसमें 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर डाक्टरों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
 

कलेक्टर ने दिए सभी राजस्व अनुविभाग स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश
K.W.N.S.-मुंगेली। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। 
बैठक में कलेक्टर वसंत ने मैदानी स्तर पर लोगों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मैदानी स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को स्थल पर ही निराकरण के लिए राजस्व अनुविभाग स्तर पर गुरूवार 28 अप्रैल से प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं अथवा संगठनों के द्वारा जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना ही धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आदि आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे भीड़ इकट्ठी होती है। ऐसी स्थिति में जहां एक ओर आम नागरिक के दैनंदिन कार्यों में बाधा पहुंचती है और व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। 
वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था बिगड़ जाने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए उन्होंने धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आदि आयोजन के लिए जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी को इस निर्देश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर वसंत ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत निर्मित गौठानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस हेतु उन्होंने जिले के 58 गौठानों को विद्युतीकरण करने के निर्देश दिए। 
बैठक में उन्होंने कोरोना वायरस की संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाए गए कोविड-19 रोधी कार्बिवैक्स वैक्सीन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 रोधी कार्बिवैक्स वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त और निराकृत प्रकरणों, राजीव युवा मितान क्लब का गठन, छत्तीसगढ़ी व्यजनों को बढ़ावा देने के लिए गढ़ कलेवा का भवन निर्माण, नगर पालिका में आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के लिए (ई डब्लू एस) भूमि का पंजीयन, दिव्यांग बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय हेतु भवन निर्माण, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का अल्पकालीन कृषि ऋण से उठाव वितरण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के बैंक विवरण में सुधार, पशुपालन, डेयरी एवं मछली पालन में संलग्न कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, समितियों में खाद् भण्डारण, नक्शा बटांकन आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। 
इसी क्रम में उन्होंने विगत दिनों आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक में स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्माण कार्यों के संबंध में सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक डी. आर. आंचला, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
 

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। भारत शासन द्वारा प्रायोजित संतृप्ति अभियान किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी ( 24 अप्रैल से 01 मई) के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन 24 अप्रैल को किया जा रहा है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पंजीकृत समस्त कृषकों को, जिन्हें किसान क्रेडिट कार्ड जारी नहीं किया जा सका है, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने आवेदन प्राप्त किये जायेंगे।
उक्त विशेष अभियान में पंचायत के साथ कृषि से संबंधित सभी विभाग एवं जिले के अंतर्गत बैंकों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। समस्त पंजीकृत कृषक पंचायत विभिन्न विभाग के ग्रामीण स्तर पर कार्यरत बैंक कर्मी के माध्यम से कृषि पशुपालन अथवा मत्स्य पालन हेतु केसीसी के आवेदन जमा कर सकते हैं।
पी.एम. किसान के तहत पंजीकृत समस्त पात्र कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड के त्वरित निराकरण हेतु बैंको द्वारा प्रायोजित इस विशेष अभियान के संचालन  24 अप्रैल से 01 मई तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत बैंकों के ग्रामीण और अर्ध शहरी शाखाओं कृषक सेवा सहकारी समिति के प्रतिनिधियों एवं विभागीय ग्रामीण अधिकारी द्वारा आवेदन प्राप्त किये जाते रहेंगे। समस्त पंजीकृत पात्र किसानों को त्वरित गति से किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जाने की कार्यवाही बैंको द्वारा की जाएगी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं के भी आवेदन उक्त ग्राम सभा एवं अभियान अवधि में जमा किये जा सकेंगे।
 कार्यक्रम की सफलता हेतु सहयोग के लिए कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के जिले में कार्यरत मैदानी अमला किसानों से केसीसी के आवेदन जमा कराये जाने में सहयोग करेंगे पंजीकृत कृषकों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित बैंकों की शाखाओं में जमा किये जाएंगे ताकि केसीसी जारी किये जाने की कार्यवाही त्वरित गति से किया जा सके।