वही महिला ने बताया कि वो मंगलवार रात्रि शौच करने अपने घर से दूर गई थी। जहाँ दो युवकों द्वारा उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की गई जिसमें वो असफल होने पर महिला का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। जिससे परेशान महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही खुड़िया चौकी प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है दूसरे की खोजबीन जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर




अजय शर्मा-बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग को निजी हास्टल में ले जाकर दुष्कर्म किया। सुबह नाबालिग ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित भाजपा नेता के बेटे समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले सैम और शनि से पहचान थी। रविवार को युवकों ने उसे क्लब ले जाने का झांसा देकर मंदिर चौक के पास लेकर गए। इसके बाद उसे पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी हास्टल में लेकर गए। वहां युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। नाबालिग ने सोमवार की सुबह मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित भाजपा नेता के बेटे समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
अजय शर्मा-बिलासपुर। मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने वाले संचालक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दुकान से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और टेबलेट बरामद किया गया है। दुकान संचालक बिना डॉक्टर के परची के ही लोगों को बेच रहा था। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, नवाडीह में राज मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचाने की सूचना पुलिस को लगी। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दुकान संचालक मनोज कुमार गुप्ता बगैर डॉक्टर की पर्ची प्रतिबंधित कफ सिरप और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली, तब कोरेक्स, रिलेक्सोकॉफ सहित 294 प्रतिबंधित कफ सिरप और स्पॉस ट्रेनकॉन, स्पॉस मो नील सहित 147 प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किया। पूछताछ में दुकान संचालक ने स्वीकार किया कि वह डॉक्टर की परची के बिना ही प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेच रहा था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ बीते मंगलवार रात्रि में शौच करने गई आदिवासी महिला से दो मनचलों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के आपत्ति करने पर महिला को अर्धनग्न कर उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल करने का घिनौना हरकत कर दिया। जिसमें एक आरोपी अभी खुड़िया पुलिस के गिरफ्त में है। तो वही दूसरा आरोपी फरार है।
अजय शर्मा-बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में पता चला कि उसके पिता चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी से मारपीट करते थे। घटना के दिन भी उसने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। पिता की प्रताड़ना से उसने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उठाने का जुर्म दर्ज किया है।
सिरगिट्टी के आवासपारा में रहने वाली ममता राजपूत ने 16 मार्च की शाम 7:00 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। ममता के भाई राहुल और मां ज्योति ने उसे फांसी के फंदे पर झूलते देखा। दोनों ने किसी तरह फांसी का फंदा काटकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 18 मार्च की रात 1:00 बजे ममता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ में ममता की मां ज्योति, भाई राहुल और रिश्तेदारों ने बताया कि ममता के पिता चुरावन सिंह राजपूत आए दिन मारपीट करता था। चुरावन पत्नी पर चरित्रशंका करते हुए अक्सर विवाद करता था।
कवर्धा। जिले से पंचायत सचिव के रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। जिसमें सचिव हितग्राही से राशन कार्ड बनवाने के नाम से पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी सचिव ने हितग्राही का राशन कार्ड नहीं बनाया। अब रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, सचिव ललित बांधे पहले भरेवा पारा पंचायत में पदस्थ था। जिसपर वहां भी अन्य मामले में गबन करने का आरोप लगा था, जिसके बाद सचिव ललित बांधे को निलंबन की कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद उसे पंडरिया जनपद पंचायत में अटैच किया गया था।
पेंड्रा। मरवाही के कॉपरेटिव बैंक में खाताधारक के पैसे अचानक गायब हो गए और शिकायत की तो बैंककर्मियों ने पैसे वापस डाल दिए। जिस पर खाताधारक ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। दरअसल मरवाही के कॉपरेटिव बैंक में खाताधारक रामवती शर्मा के मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया, जिसके बाद उन्होने बैंक में संपर्क किया। जहां बैंक अधिकारी ने बताया कि खाते का एटीएम किसी और को जारी कर दिया गया, इसलिये पैसे कटे।
शिकायत की बात कहने पर बैंक कर्मचारियों ने पैसे खाते में वापस जमा करवा दिए और शिकायतकर्ता का एटीएम निरस्त कर दिया। अब शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बैंक अधिकारियों ने ही पैसा निकाल लिया और जब शिकायत की बात की, तो फिर से रकम जमा करा दिया गया, मोबाइल पर मैसेज नहीं आया होता, तो पता भी नहीं चलता। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी जीपीएम से की है।