Browsing: बिलासपुर

 K.W.N.S.-बिलासपुर। कोनी क्षेत्र में एक महीने पहले हुए लूट के मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। मामले में एक आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। वहीं, एक आरोपित की तलाश की जा रही है। कोनी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि 18 मई को सेमरताल में रहने वाले मुकेश खरे ने लूट की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि 17 मई को शादी में शामिल होने के लिए मस्तूरी क्षेत्र के लिमतरा गया था। 
वहां से अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। रात तीन बजे वे बिरकोना के पास पहुंचे थे। इसी बीच बाइपास में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की। इसके बाद उनका मोबाइल लूटकर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी। इसी बीच साइबर सेल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले राजेंद्र साहू को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस बहतराई अटल आवास में रहने वाले विजय सिंह ठाकुर(24) और उसके साथी राजवीर की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपित विजय अपने घर आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। वहीं, राजवीर की तलाश की जा रही है।
 

K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा के दीपका खदान में ब्लास्टिंग के दौरान मंदिर का छज्जा गिर गया। इसके साथ ही ब्लास्टिंग से गांव में कई घरों की दीवारों में दरार और बोरवेल धसने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस घटना में ग्रामीण बाल-बाल बचे। ग्रामीण बोरबेल धसने और घर के दीवाल में दरार आने की शिकायत लेकर हरदी बाजार चौकी पहुंचे है। इसके साथ ही हरदीबाजार काँलेज चौक निवासी पुरनलाल जायसवाल ने हरदीबाजार पुलिस चौकी में लिखित में शिकायत की है। ग्रामीण एसईसीएल प्रबंधन से उचित मुआवजा और क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे। 
 

 
 K.W.N.S.-बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्रामीण के घर के अंदर अहिराज सांप घुस गया। सांप को देखकर परिवार वाले घबरा गए। अपनी जान बचाने सभी सदस्य भागकर घर से बाहर निकले। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। रेक्स्यू आपरेशन चलाकर सांप को घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। चकरभाठा बस्ती के रहने वाले मनजीत नायक पिता मनोज नायक(18) खेती किसानी का काम करते हैं। बीते शनिवार की रात मनजीत अपने स्वजन के साथ घर पर थे। बच्चे भी कमरे में टीवी देख रहे थे। मां खाना पकाने में व्यस्थ थी। इसी दौरान बगल के कमरे में छह फीट का अहिराज सांप घुस गया। इस बीच मनजीत की नजर सांप पर पड़ी। 
उन्होंने लाइट जलाकर देखा को घबरा गया। फिर सांप के बारे में अपने माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद सभी सदस्यों ने घर से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। लेकिन कोई सांप को बाहर निकालने के लिए आगे नहीं आए। इसके बाद मनजीत ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सांप के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। आरक्षक राजेश श्रीवास्तव और चालक शशांक दास ने घर के अंदर जाकर देखे तो छह फीट का अहिराज सांप घुसा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू करने वाली टीम को फोन लगाया। फिर लेने के लिए उसके घर गए। रेस्क्यू टीम के सदस्य को लेकर मौके पर पहुंचे। फिर पुलिसकर्मियों की मदद से सांप को रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। घंटों मशक्कत करने के बाद सांप को बाहर निकाल लिया गया। वहां से सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
 

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार हाइवा के टक्कर मारने के चलते हुआ। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, पर वहां खड़े किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। इसके चलते युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि समय पर अस्पताल ले आते तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। जानकारी के मुताबिक, कोरबा में उरगा क्षेत्र के तिलकेजा निवासी राम लाल कंवर (35) एक कंपनी में काम करता था। वह अपने रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सक्ती क्षेत्र के ग्राम पोरथा आया था। यहां से रात को बाइक पर लौटने के दौरान गांव के पास ही नेशनल हाईवे-49 पर रायगढ़ की ओर से आ रही हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक रामलाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि रामलाल कोरबा की ही एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
 

अजय शर्मा-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी नए रोस्टर जारी कर दिया है। नए रोस्टर पर सोमवार से कामकाज प्रारंभ होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पांच दिनों के लिए रजिस्ट्रार जनरल ने रोस्टर जारी किया था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि पांच दिनों के लिए इसे प्रभावी किया गया है। नए रोस्टर पर सोमवार से कामकाज प्रारंभ होगा जो आगामी आदेश तक जारी रहेगा। इसमें तीन डिवीजन बेंच व 14 सिंगल बेंच में याचिकाओं की सुनवाई होगी।
चीफ जस्टिस एके गोस्वामी व जस्टिस पीपी साहू के डिवीजन बेंच में सभी रिट याचिका,रिट अपील,जनहित याचिका,रिट पिटिशन,बंदी प्रत्यक्षीकरण व टैक्स से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई होगी। जस्टिस गौतम भादुड़ी व जस्टिस रजनी दुबे के डिवीजन बेंच में सभी सिविल मैटर,कमर्शियल व रेंट कंट्रोल से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। जस्टिस संजय के अग्रवाल व जस्टिस सचिन सिंह राजपूत के डिवीजन बेंच में सभ क्रिमिनल याचिकाओं की सुनवाई होगी।

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन द्वारा आपात चिकित्सा व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित टीम मौजूद है। ऑक्सीजन के पर्याप्त सिलेंडर रखे गए हैं। फायर ब्रिगेड भी मौजूद है। अतरिक्त जेसीबी, पोकलेन, हाइवा भी मंगाए गए हैं। कोरबा, झारखंड से भी खदान एक्सपर्ट और कई मशीने ड्रिल तथा अन्य कार्य के लिए मंगाई गई है। बोरवेल में फंसे 12 वर्षीय राहुल साहू को बचाने के लिए प्लान सी पर काम शुरू हो गया है। रोबोट के माध्यम से राहुल को बोरवेल से निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुजरात से पहुंचे रोबोट विशेषज्ञ महेश अहीर ने बताया कि ब्लू प्रिंट मिल गया है. मशीन तैयार किया जा रहा है. आधे घंटे में मशीन बनकर तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि जिस तरह से ब्लूप्रिंट मिला है, उसमें थोड़ी अड़चन है लेकिन सफलता ज़रूर मिलेगी।
 
 
 

 
K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर नवापारा गांव के पास एक बोरवेल वाहन की चपेट में आकर मोटर मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस ने दुर्घटनकारित बोरवेल वाहन को जब्त कर लिया है दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोडाकर फरार तलाश पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांजगीर थाना क्षेत्र के लछनपुर निवासी मोटर मैकेनिक नरसिंह गोंड ( 32) और उसका हेल्पर रोहित यादव( 21) साल 9 जून की शाम अपने काम से जा रहे थे। वे नेशनल हाइवे 49 पर बोरवेल मशीन लोड ट्रक के पास पास चल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ओवर टेक करने का प्रयास किया और बोरवेल लोड ट्रक नवापारा की ओर जाने के लिया मुड़ा जिसकी वजह से बाइक सीधे बोरवेल लोड ट्रक में जाकर फंस गई, बाइक में सवार नरसिंह गोंड और रोहित यादव ट्रक में फंस कर काफी दूर तक घसीटते चले गए। घटना में नरसिंह का पेट फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित यादव की कमर व पैर की हड्डी टूट गया इसके साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस की डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के आरक्षक और चालक हितेश यादव ने मौके की गंभीरता को देखते हुए संजीवनी 108 को बुलाया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं युवक के शव को जिला हास्पिटल के मर्चुरी भेजा गया। घटना के बाद बोरवेल लोड ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ भादवि 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
 

 
 K.W.N.S.-बिलासपुर। जमीन विवाद को लेकर युवक को जान से मारने की धमकी मिली है और जमीन खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि उस जमीन का उपयोग पीड़ित का परिवार दो पीढ़ी कर रहा है। धमकी से परेशान युवक अपने स्वजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी पारुल माथुर से शिकायत कर धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पुरेना के रहने वाले नरेश कुमार साहू पिता झाडू राम साहू खेती किसानी का काम करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में उनके दादा और पिता द्वारा सरकारी जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। गांव के अन्य लोग भी सरकारी जमीन पर काबिज हैं। 13 साल पहले दादा की मौत हो गई। तब से नरेश उस जमीन का उपयोग करते हुए आ रहे हैं। इस दौरान गांव के शिवनंदन अपने अन्य साथियों के साथ आया और जमीन खाली करने की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। पीड़ित ने शिवनंदन के खिलाफ तखतपुर तहसील में मामला दर्ज कराया है। इसकी सुनवाई अभी चल रही है। पीड़ित नरेश उस जमीन पर अकेला रहते हैं।
 

 

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह नगर के बाजार पारा में एक सराफा दुकान से बुजुर्ग व्यवसायी को चकमा देकर 5 तोला सोने का जेवर पार कर दिया. पीड़ित सराफा व्यवसायी ने मिलाने के दौरान जब सामान कम पाया और सीसीटीवी फुटेज चेक किया तब खुलासा हुआ. दुकान में सामान लेने पहुंचे दो लोगों ने अलग अलग तीन डिब्बे पार कर दिए. जिसमें 5 तोला से ज्यादा सोना था. सराफा व्यवसायी के मुताबिक पार किए गए सोने की कमीत ढाई से पौने तीन लाख के करीब है. बम्हनीडीह पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बम्हनीडीह के बाजार पारा में 66 वर्षीय गणेश प्रसाद पिता स्व. परसादी लाल सराफ मां दुर्गा ज्वेलर्स के नाम से सराफा दुकान का संचालन किया जाता है।
उनके दुकान में बीते रोज 2 जून को सुबह लगभग 11ः30 बजे के करीब दो व्यक्ति बच्चों के लिए चांदी की चूड़ी लेने आए. सामान लेने के दौरान उनके द्वारा बुजुर्ग सराफा व्यवसायी गणेश प्रसाद को बातों में उलझाकर 3 छोटे डिब्बों में रखे सोने के मराठी लॉकेट 15 जोड़ी, सोने की अंगूठी संख्या लगभग 10 पीस, सोने का गेहूं दाना 20 से 25 पीस लगभग कुल वनज 50 ग्राम से कुछ ज्यादा को अपने जेब में रख कर फरार हो गए. सामानों के मिलान के दौरान सराफा व्यवसायी को संदेह हुआ, तब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तब दुकान आए दोनों व्यक्तियों के एक एक कर तीनों डिब्बे पैंट के जेब में रखते रिकार्डिंग में नजर आए. पीड़ित सराफा व्यवसायी की रिपोर्ट पर बम्हनीडीह पुलिस ने आईपीसी की धारा 34, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. मामले की जांच कर रही है।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र निवासी गृहणी को 25 लाख स्र्पये इनाम का झांसा देकर जालसाजों ने मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रामाग्रीन सिटी में रहने वाली संध्या गुहा गृहणी हैं। उन्होंने सरकंडा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने महिला को 25 लाख रुपये इनाम का लालच देकर झांसे में ले लिया। इसके बाद उनसे बैंक की गोपनीय जानकारी और मोबाइल पर आए ओटीपी को मांग लिया। ओटीपी मिलते ही जालसाज ने महिला के खाते से पांच लाख स्र्पये निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।