Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार हेडमास्टर की मौत हो गई है। वह अपने पिता को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद उन्हें 10 मीटर तक घसीटा। इससे हेडमास्टर की मौके पर ही जान चले गई। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कटघरी के मिडिल स्कूल के हेडमास्टर अजय कुर्रे(32) रविवार सुबह 11 बजे के आस-पास अपने बीमार पिता को देखने के पचरी गांव जा रहे थे। वो अभी यहां सीसीआई रोड होते हुए अकलतरा मुख्य मार्ग पर जा रहे थे कि सामने से एक ट्रक आ गई और वह सीधे ट्रक के पहियों के नीचे चले गए। उन्हें मेन रोड में घुसते वक्त पता ही नहीं चला कि सामने से एक ट्रक आ रही है और ये हादसा हो गया। ट्रक भी तेज रफ्तार में थी। जिसके चलते ट्रक नहीं रुकी और करीब 10 मीटर तक हेडमास्टर को घसीटा। बताया गया कि हादसे में अजय कुर्रे के शरीर के कई टुकड़े हो गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
 

 K.W.N.S.-कोरबा। सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी आदिवासी शक्तिपीठ के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ. जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. ये कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और हवा में घूमते हुए 200 मीटर दूर जा पलटी. दरअसल, दो चार पहिया वाहन आपास में रेस लगा रहे थे. उनकी इस करतूत से पहले तो घंटाघर के पास दो लोग बाल-बाल बच गए. इसके बाद राम जानकी मंदिर के पास उन्होंने एक श्वान (कुत्ता) को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए फिल्मी स्टाइल में दो-तीन बार घूमते हुए करीब 200 मीटर दूर जाकर पलट गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. हालांकि दूसरी कार और उसका चालक कहां गया इस बात का पता नहीं चल सका है. हादसे में अच्छी बात ये रही कि कार का एयरबैग खुल गया और चालक की जान बच गई. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला और सीधे अस्पताल में दाखिल कराया।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर/कोटा। रतनपुर-लोरमी मार्ग में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा कोटा रोड के ग्राम मेंड्रा पारा के मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। चालक तोषण शुक्ला उम्र 21 वर्ष रेस्ट हाऊस रोड रतनपुर निवासी बताया जा रहा है। जिसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक किराना दुकान चलाता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाने पर युवकों ने किसान की पिटाई की। इसके बाद उसे लेकर थाने आ गए। थाने में किसान ने पुलिस को पूरी बात बताकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने बलवा और मारपीट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। कोनी थाना क्षेत्र के रमतला लखनीपारा में रहने वाले दीपक सिंह ठाकुर किसान हैं। तीन महीने पहले उनकी पहचान संतोष जायसवाल से हुई थी। संतोष ने उनकी 70 डिसमिल जमीन को 25 लाख रूपए में सौदा किया। दीपक ने तीन लाख रूपए एडवांस में लेकर पांच महीने के भीतर रजिस्ट्री कराने एग्रीमेंट कर दिया। 
 जमीन के दस्तावेज तैयार कराने में हुई देरी के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात संतोष अपने साथियों के साथ दीपक के घर पहुंचा। उसने बाहर से गाली-गलौज शुरू कर दी। बाहर संतोष के साथ संदीप, राहुल, दुर्गेश और दिनेश मौजूद थे। उन्होंने दीपक से मारपीट करते हुए अपने वाहन में बिठा लिया। मारपीट करते हुए वे दीपक को थाने लेकर आ गए। थाने में दीपक ने पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताकर मारपीट की शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

K.W.N.S.-कोरबा/कटघोरा। नेशनल हाइवे 130 के निर्माण के बाद से कटघोरा-अम्बिकापुर मार्ग पर रोजाना हो रहे हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. बीती रात तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर बंजारी के समीप घटित हुई, जहां एक बाइक को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बाइक में सवार सोविन्द सिंह राज (22 वर्ष) की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मृतक सोविन्द सिंह पोंडी उपरोड़ा स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक में भृत्य के पद पर कार्यरत था।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में ड्राइवर और उसके भाई पर जानलेवा हमले करने के मामले में फरार चार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाशकांत ने बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर दर्रीघाट में रहने वाले रवि कश्यप मंदिर के पास अपने साथियों से बात कर रहे थे। इसी बीच गांव में रहने वाला योगेश तिवारी अपने साथियों के साथ वहां पर आया। उसने पुरानी रंजिश पर रवि से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर योगेश और उसके साथियों ने रवि की बेसबाल स्टिक, लाठी और राड से पिटाई की। इसके बाद रवि के बड़े भाई नरेंद्र की भी उन्होंने पिटाई की। मारपीट से नरेंद्र को गंभीर चोटे आई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बीच आरोपित फरार हो गए। गुस्र्वार को पुलिस ने मामले में फरार योगेश तिवारी(32), शशि कुमार कश्यप(23), गेंदराम धुरी(53) और दिलीप कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ग्रामीण के घर बकरा तिहार में भोजन करने के बाद 22 ग्रामीण बीमार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक युवक की मौत हो गई और एक बालक गंभीर है। घटना पोड़ी उपरोड़ा के आमा ठीकरा गांव की है। दरअसल पोड़ी उपरोड़ा के आमा ठीकरा गांव में ग्रामीण गुलाब कमरो के यहां बकरा भात कार्यक्रम रखा गया था। इसमें गांव के कई लोग शामिल हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम भोजन करने वाले 22 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। आनन-फानन में सभी को कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां सभी का उपचार जारी है। 4 वर्षीय मिथलेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बकरा भात खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई है।
 

 
 K.W.N.S.-बिलासुपर। जिले में 123 दिन बाद कोरोना से मौत का मामला सामने आया है. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. जिले में एक्टिव केस की संख्या 54 बताई जा रही है. मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में चल रहे मरीजों की निगरानी बढ़ा दी है. अधिकारियों ने निर्देशित किया है कि जिस भी मरीज की हालत बिगड़ रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए. ताकि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो. बता दें ग्राम धूमा निवासी 72 वर्षीय सोनबाई यादव की तबीयत बिगड़ने पर कोरोना के लक्षण नजर आ रहे थे. जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि की गई. इसके बाद उसका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा था. लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया. इधर एक बार फिर कोरोना से हो रही मौत को लेकर लोग सकते हैं में. प्रदेश में 500 से ज्यादा एक्टिव मामले बता दें कि देश समेत प्रदेश में भी एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. बुधवार को प्रदेश में कुल 9 हजार 394 सैंपलों की जांच हुई थी. जिसमें 131 पॉजिटिव केसेस की पहचान हुई है. जिसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव केसेस की संख्या 585 पहुंच गई है।
 

K.W.N.S.- लोरमी। मनचले युवक को स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है, जहां स्कूल से पढ़कर घर जा रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ किया. छात्रा से छेड़छाड़ के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक के खिलाफ लोरमी थाने में छात्रा ने शिकायत की थी. मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में लोरमी थाना प्रभारी एनबी सिंह ने बताया कि कल शाम को पीड़िता ने स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने के दौरान रास्ते मे छेड़छाड़ की घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आरोपी मनोहरपुर निवासी तुषार पिता राजेंद्र टंडन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि बीते दिनों कुछ लोगों ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में भ्रामक पोस्ट किया था। कांग्रेस नेताओं ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी। एक व्यक्ति को पुलिस ने पहले की गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मामले में विनोबा नगर में रहने वाले प्रमोद सिंह की तलाश चल रही थी। प्रमोद सिंह भाजपा के आइटी सेल से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने मामले में आरोपित भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।