Browsing: बिलासपुर

 K.W.N.S.-बिलासपुर। साल 2014 में छत्तीसगढ़ में तत्कालीन भाजपा सरकार की भारी फजीहत कराने वाले नसबंदी कांड का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। 8 साल बाद फिर से नसबंदी कांड की फाइल खोली गई है। इस कांड की जांच से असंतुष्टों की शिकायत के बाद राष्ट्रपति भवन से पत्र आया। पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले में सस्पेंड औषधि निरीक्षक का फिर से बयान लिया है। उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर 2014 को जिला मुख्यालय बिलासपुर से लगे पेंडारी गांव में नसबंदी ऑपरेशन के बाद 13 महिलाओं की मौत हो गई थी। उस समय जांच के बाद मौत का कारण सिप्रोसीन सिरप पीना बताया गया था। मामले में सिप्रोसीन दवा बनाने वाली कंपनी महावर फार्मा के संचालक रमेश महावर और दवा को बेचने वाले दुकानदार कविता लेबोरेटरी के संचालक राकेश खरे के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। करीब 6 साल बाद प्रकरण को न्यायालय में पेश किया गया और शासन ने तत्काल औषधि निरीक्षक राजेश क्षत्रिय और महावीर सिंह ध्रुव को सस्पेंड कर दिया था। तत्कालीन विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उस वक्त प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप जड़ते हुए नसबंदी कांड को बहुत उछाला था।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। नेहरू चौक पर गुरुवार की रात 11.45 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने जाइलो कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक को चोटे आई। वहीं, वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाइवा का चालक रायपुर रोड की ओर भाग निकला। शहर के सबसे व्यस्त चौक में हादसे के दौरान पुलिस या यातायात के जवान मौजूद नहीं थे।गुरुवार की रात जाइलो कार का चालक नरेश उसलापुर की ओर से आ रहा था। नेहरू चौक के पास रतनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसमें जाइलो के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार करीब 20 मीटर तक घसीटती रही। हादसे के बाद हाइवा का चालक वहां से भाग निकला। हादसे के एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। आसपास बस का इंतजार कर रहे लोगों ने किसी तरह धक्का देकर क्षतिग्रस्त कार को किनारे किया। इसके बाद भी पुलिस नेहरू चौक में नहीं पहुंच पाई थी।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। आरपीएफ ने ईमानदारी का और परिचय दिया है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लावारिस पड़े बैग को उठाकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। यहां जांच करने में आरपीएफ दंग रह गई। बैग के अंदर के अंदर सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल, दो घड़ी के अलावा 50 हजार रुपये नकद रखे थे। यात्री ने मोबाइल के आधार पर बैग मालिक का पता लगाया। इसके बाद सामान समेत सुरक्षित बैग यात्री को लौटा दिया गया। बिलासपुर रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके शुक्ला के अनुसार मामला उमरिया का है। सर्कुलेटिंग एरिया में चौकी प्रभारी व पाली ड्यूटी में तैनात बल सदस्य ह्वीएस सिंह को तत्काल वहां भेजकर पुलिस थाना कोतवाली प्रभारी को बैग के बारे में बताया। स्थानीय थाना कोतवाली से सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी एवं सहायक उप निरीक्षक रोहणी प्रसाद मिश्रा मौके पर पहुंचे। भूरे रंग के उस बैग को की जांच करने करने पर उसमंे मोबाइल, नगद, सोने के आभूषण एवं अन्य सामान मिला। बैग में मिले मोबाईल के माध्यम से सूचना देने पर बैग मालिक द्वारा फोन उठाया गया। पूछने पर वह उन्होंने अपना नाम पता शालिनी द्धिवेदी निवासी भदिया टोला मानपुर जिला उमरिया बताया और बताई कि वह 18233 नर्मदा एक्सप्रेस में बी – 04 कोच की बर्थ नंबर 33 व 36 में भोपाल से उमरिया तक यात्रा कर रही थी। उमरिया स्टेशन में ट्रेन से जल्द उतरी और सीधे कार में बैठकर चली गई । बैग स्टेशन के सर्कुलेटिग एरिया में भूल गई। इस जानकारी के बाद उन्हें आरपीएफ पोस्ट बुलाया गया। यात्री स्वजनों के साथ बैग की पहचान करने के लिए आरपीएफ पोस्ट पहुंची। उसमें रखे सामान को चेक करने उपरान्त सही सलामत होना बताई। सामान की कीमत 275000 रूपये है। उक्त बैग को सही सलामत उपस्थित गवाहो के समक्ष सुपुर्द किया गया। उक्त महिला यात्री के द्वारा आरपीएफ उमरिया एवं स्थागनीय पुलिस कोतवाली का आभार व्यक्त किया गया। अमूमन छूटा सामन कभी नहीं मिलता।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पूछताछ में शहर में गांजा सप्लाई करने वालों की भी जानकारी मिली है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि चिंगराजपारा प्रभात चौक के पास एक युवक नशेड़ियों को छोटे-छोटे पुड़िया में गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रभात चौक के पास रहने वाले बाला सिंह को पकड़ लिया। आरोपित पहले तो पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई करने पर उसने नशेड़ियों को पुड़िया में गांजा बेचना स्वीकार कर लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने करीब तीन किलो गांजा जब्त किया है। पूछताछ में उसने शहर में गांजा सप्लाई करने वालों की भी जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस गांजा सप्लाई करने वालों की तलाश कर रही है। वहीं आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने महुआ शराब की पैकिंग करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कोरबा जिले का रहने वाला है। वह शराब खरीदने के लिए रतनपुर क्षेत्र में आया हुआ था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रतनपुर पुलिस को मंगलवार की रात सूचना मिली कि ग्राम खैरा में एक ग्रामीण महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर श्यामलाल साहू(50) के घर दबिश दी। मौके पर श्यामलाल के साथ रामधुन यादव(35) निवासी खैरा और सूरज कंवर(20) निवासी बावापारा फुलवारीपारा थाना पाली जिला कोरबा पन्नी में शराब की पैकिंग कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर 30 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
 

 
 K.W.N.S.-बिलासपुर। सरकंडा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने युवक के सिर में शराब की बोतल फोड़ दी। इससे लहूलुहान युवक ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाले जय यादव निजी संस्थान में काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर वे अपने दोस्त सन्नी साहू के साथ अशोकनगर की ओर गए थे। वहां पर दोनों बिजली आफिस के पास बैठकर शराब पीने लगे। नशा चढ़ने के बाद सन्नी उनसे गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने जय के सिर में शराब की बोतल फोड़ दी। इससे उनके सिर से खून बहने लगा। खून देखकर सन्नी वहां से भाग निकला। लहूलुहान जय ने घटना की जानकारी अपने दोस्तों को देकर इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। दुष्कर्म पीड़िता प्रेग्नेंट युवती की अबॉर्शन की अनुमति की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट के जस्टिस पी सेम कोशी ने CMHO से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दुष्कर्म पीड़िता की जांच के लिए टीम गठित कर चार जुलाई तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। दरअसल, युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक ने उसका साथ छोड़ दिया है। युवती बिन ब्याही मां नहीं बनना चाहती। इसलिए अबॉर्शन कराने के लिए चक्कर काट रही है। मामला महासमुंद जिले का है। प्रेग्नेंट युवती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया है कि बसना थाना क्षेत्र में रहने वाले गुणसागर पसायत ने उसे पहले धोखे से प्यार में फंसाया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। उसके भरोसे में आकर युवती ने अपना सब कुछ लूटा दी। उसे उम्मीद थी कि युवक उसके साथ धोखा नहीं करेगा और उससे शादी करेगा। युवक का साथ छोड़ने के बाद युवती परेशान थी। लिहाजा, वह पुलिस के पास गई। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर 23 मई को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इधर, दुष्कर्म से पीड़िता अपना अबॉर्शन कराने के लिए भटकती रही। गर्भपात कराने के लिए वह जहां भी गई वहां, नियमों का हवाला देकर गर्भपात करने से इंकार कर दिया गया। याचिकाकर्ता युवती ने कोर्ट से आग्रह किया है कि वह बिन ब्याही मां बनना नहीं चाहती। इसलिए अबॉर्शन कराना चाहती है। याचिका में कानूनी तर्कों के साथ ही हाईकोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया गया है। युवती का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि अबॉर्शन के पहले गर्भ की डॉक्टर जांच करेंगे। कोर्ट ने युवती को 30 जून को महासमुंद के CMHO के पास जाने का आदेश दिया है। साथ ही CMHO को निर्देशित किया है कि वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाकर युवती की जांच कराएं और 4 जुलाई को रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
 

 
 K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर ग्राम पिहरीद में राहुल साहू के रेस्क्यु के लिए खोदे गए गड्ढे को दिन-रात मेहनत कर पाट दिया गया है। जांजगीर -चाम्पा जिले के अंतर्गत मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम पिहरीद में 11 वर्षीय बालक राहुल साहू अपने घर के पीछे खुले हुए बोरवेल में गिरकर फंस गया था। 10 जून को दोपहर लगभग 2 बजे अचानक घटी इस घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यु टीम ने कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में राहुल को बाहर निकालने के लिए लगभग 65 फीट गड्ढे खोदे थे। सुरंग बनाकर राहुल का रेस्क्यु किये जाने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर घटना स्थल पर पुलिस की तैनाती भी की गई थी। आसपास बेरीकेड लगाकर आम नागरिकों को यहा आने-जाने पर रोक भी लगाया जा रहा था। बारिश और सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर शुक्ला ने उक्त गड्ढे को तत्काल पाटने के निर्देश दिए थे। लगभग दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी एवं हाइवा से मिट्टी डालकर राहुल के बचाव के लिए खोदे गए गड्ढे को पाट दिया गया है। फिलहाल उक्त स्थल पर अभी किसी को जाने पर भी रोक लगा दी गई है। 
 कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने पिहरीद जैसी घटना पुनः कहीं न हो, इसके लिए आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निजी घरों या आसपास किसी प्रकार का बड़ा गढ्ढा या बोरवेल खुला न छोड़े। उन्होंने खुले हुए बोरवेल होने पर आसपास कोटवारों, सरपंचों के माध्यम से या जिला प्रशासन को इसकी सूचना देने की अपील भी की है। कलेक्टर ने बोरवेल खुला छोड़े जाने पर या लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की बात भी कही है।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। जिले में आठ नए कोरोना मरीज की पहचान की गई। इसमें शांतिनगर में रहने वाले दंपती के एक साथ कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की गई है। नियंत्रण कार्य में गति लाने के साथ ही जिलेवासियों को गाइडलाइन का पालन करने की सलाह स्वास्थ्य विभाग ने दी है। सोमवार को शांतिनगर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग व उनकी पत्नी के साथ ही ओछिनपारा रतनपुर निवासी 36 वर्षीय युवक, सरकंडा निवासी 29 वर्षीय युवक, अभिषेक विहार मंगला निवासी 22 वर्षीय युवक, कुदुदंड निवासी 30 वर्षीय युवक, परिजात एक्सटेंशन नेहरू नगर निवासी 32 वर्षीय महिला के साथ ग्रीन पार्क जरहाभाठा निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित हुए हैं। मालूम हो कि इन संक्रमितों में से चार की ट्रेवल हिस्ट्री निकली है। ऐसे में इनके संपर्क में आने वालों की खोजकर कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ठाकुरदेवा में कुछ लोगों ने किसान की जमीन में कब्जा करने जान से मारने की धमकी दी। इस बीच उन्होंने किसान को मारने के लिए भी दौड़ाया। इससे डरकर किसान ट्रैक्टर और बीज छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भाग निकला। किसान की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मस्तूरी क्षेत्र के ठाकुरदेवा में रहने वाले हीरादास कोसले किसान हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के कुटेला खार में उनकी एक एकड़ पैतृक जमीन है। 
 इसका लंबे समय से जग्गू यादव से कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी साल न्यायालय में उनके पक्ष में फैसला आया। इसके बाद राजस्व निरीक्षक ने जमीन का सीमांकर कर कब्जा दे दिया। रविवार की दोपहर वे अपनी पत्नी कौशिल्या और मां धानबाई के साथ खेत गए थे। एक खेत में बुआई के बाद वे दूसरे खेत की ओर जा रहे थे। इसी बीच गांव के जग्गू यादव अपने साथियों मोतीलाल, जसवंत और गोटीलाल के साथ वहां आया। उन्होंने खेत में कब्जे को लेकर हीरादास को जान से मारने की धमकी देकर दौड़ाया। इससे डरकर किसान अपनी ट्रैक्टर और बीज छोड़कर जान बचाकर वहां से भाग निकला। किसान ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।