Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अग्रणी पंक्ति के नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यर्पण कर सादर नमन किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पाण्डेय, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, महापौर रामशरण यादव, विधायक रजनीश सिंह भी उपस्थित हैं। सीएम भूपेश बघेल ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप के जीवन संघर्ष,व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तक “पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर्ष नायक- रामाधार कश्यप” का विमोचन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभा देवी मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के द्वारा किया जा रहा है. यह कार्यक्रम लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी.

K.W.N.S.-बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में खाद संकट पर कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक केवल 75% ही खाद की आपूर्ति की गई है। जितनी हमने डिमांड की है, उसका केवल 75% ही खाद उपलब्ध कराया गया है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं, भारत सरकार से मांग कर रहे हैं। भेज रहे हैं डिमांड.. हमारे अधिकारी लगातार लगे हुए हैं कि खाद की आपूर्ति पूरी हो सके। इसके लिए केंद्र सरकार से लगातार डिमांड की जा रही है। वहीं ट्रेनों के कैंसिलेशन को लेकर उन्होंने कहा कि, यात्री ट्रेनों को लगातार बंद करना बेहद दुर्भाग्य जनक है। जो गरीब, मिडिल क्लास लोग हैं, उनकी यात्रा के लिए सबसे सस्ती सुविधा थी रेलवे। कोयले की आपूर्ति के नाम से पैसेंजर ट्रेनों को बंद करना मैं नहीं समझता कि उचित कदम है। एक-दो दिन, एक हफ्ता बंद हो तो समझा जा सकता है, लेकिन महीनों- महीनों तक हजारों ट्रेनों को रोकना यह कतई उचित नहीं है। नाएडा में एक न्यूज एंकर की गिफ्तारी के लिए गई छत्तीसगढ़ पुलिस के मामले में सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ पुलिस कोर्ट के आदेश से वहां गिरफ्तारी करने गई थी। लेकिन आरोपी को बचाने का काम कर रही है उत्तर प्रदेश पुलिस। यह दुर्भाग्य की बात है, हमारे पास न्यायालय का आदेश था, उत्तर प्रदेश पुलिस के पास कुछ नहीं था।

K.W.N.S.-बिलासपुर । प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में तीन दिन पहले यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए थे। जिले के लोरमी क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के ये रफ्तार अभी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देर रात से बारिश का सिलसिला जारी हैं। जिसके कारण आम जन जीवन प्रभावित हैं। तेज बारिश और आंधी तूफान के जुगलबंदी ने बिजली व्यवस्था को अच्छा खासा प्रभावित किया हैं। लोरमी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बिजल गुल हो गई हैं। बता दें कि बीते दो दिनों रायपुर, बलौदा और कोरबा क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश हो रही हैं। बलौदा बाजार के पलारी ब्लॉक में तो सोमवार को भारी बारिश हुई।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को दोपहर मैरिज पैलेस के सामने महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। अपने ममेरे भाई की शादी में आई महिला अपनी बच्ची को देखने बाहर निकली थीं, तभी बाइक सवार दो युवक आए और गले से मंगल सूत्र लूटकर भाग निकले। लूट की यह घटना मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। घटना सकरी थाने की है। TI पौरुष पुर्रे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाली नम्रता पाठक के पति रेलवे कर्मचारी हैं। उनकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के गोंदिया में है। रविवार को उनके ममेरे भाई की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने परिवार के साथ आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम उसलापुर के गीता पैलेस में चल रहा था। तभी उनकी चार साल की बेटी बाहर निकल गई। उसे देखने के लिए वह बाहर आई। उसी समय बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतरा और गले से मंगलसूत्र लूट कर भाग गया। लूट की यह पूरी घटना मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और CCTV से लुटेरों की पहचान की। इस दौरान पता चला बाइक चलाने वाला युवक सिरगिट्टी क्षेत्र के कोरमी का रहने वाला है। गांव में पूछताछ करने पर युवक की पहचान सन्नी चक्रवर्ती (31) के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अंबिकापुर जिले के सीतापुर के मालीपारा निवासी अपने साथी मानिक उर्फ संजय मानिकपुरी (35) के साथ लूट की वारदात को अंजाम देना बताया। पुलिस ने दूसरे आरोपी संजय मानिकपुरी को भी पकड़ लिया। उनके पास से सोने की मंगलसूत्र बरामद किया गया। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए अंबिकापुर भागने की फिराक में थे। तभी ऐन वक्त पर पुलिस ने उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

K.W.N.S.-बिलासपुर। हेमूनगर में रहने वाले तांत्रिक ने 14 साल पहले महिला को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला का उसके पति से तलाक करा दिया। बाद में ढोंगी और महिला साथ रहने लगें। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर महिला भाग निकली। उसने दो महीने पहले घटना की शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर जिले में रहने वाली महिला ने दो महीने पहले तोरवा थाने में दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि 14 साल पहले वह सिविल लाइन क्षेत्र में रहती थी। इस दौरान उसके पति को नशे की लत लग गई। इस बीच मायके वालों ने तंत्र-मंत्र से नशा छुड़ाने की बात कहते हुए हेमूनगर में रहने वाले ढोंगी नागेश चंद्र महौत(45) से मिलाया। मायके वालों के कहने पर वह सितंबर 2009 को ढोंगी के घर गई। वहां पर ढोंगी ने स्र्माल में नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म किया। बाद में वह महिला को बार-बार घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। तीन महीने बाद ही उसने महिला का पति से तलाक करा दिया। वह महिला को किराए के मकान में रखकर शारीरिक शोषण करने लगा। तीन चार साल बाद वह महिला को लेकर चिरमिरी चला गया। वर्ष 2019 में महिला उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके आ गई। यहां पर मायके वालों ने उसके रोजगार की व्यवस्था कर दी। इसकी जानकारी होने पर ढोंगी वहां आकर महिला को धमकियां देने लगा। इससे डरकर वह ढोंगी के साथ चली गई। चिरमिरी में उसने महिला को बंधक बनाकर रखा था। फरवरी 2022 में महिला उसकी कैद से भागकर अपने मायके पहुंच गई। अप्रैल 2022 में महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। वह पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

K.W.N.S.-छत्तीसगढ़। बिलासपुर में महिला से दिनदहाड़े लूट हो गई। वो अपने बच्ची को देखने बाहर आई थी। इसके बाद वह रास्ते के किनारे झुककर बच्ची से बात कर रही थी। इतने में आए बाइक सवार युवक ने उसके गले से सोने की हार लूटी और भाग गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला सकरी थााना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाल नमृता पाठक शादी में शामिल होने जांजगीर-चांपा आई थीं। उनके मामा के बेटे की शादी रविवार को बिलासपुर के उसलापुर स्थित न्यू गीता पैलेस से हो रही है। इसी कार्यक्रम में नमृता भी शामिल हुई थी। दोपहर के वक्त था। अंदर बारात के पहले की रस्म पूरी की जा रही थी। इतने में उनकी बेटी बाहर खेलते-खेलते चले गई थी। बताया गया कि नमृता अपने बेटी को बाहर देखने आई थीं। वह पैलेस के बाहर रोड किनारे झुककर बेटी से बात कर रहीं थी। इतने में एक बाइक में सवार होकर 2 युवक पहुंचे। महिला अपने बेटी से बात कर ही रही थी। युवक बाइक से उतरा और महिला के गले से 2 तोले का सोने का हार लूटकर भाग गया। महिला को जब तक ये पता चलता दोनों युवक भाग चुके थे। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। लूटे गए हार की कीमत लगभग एक लाख रुपए है।

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले में एक घर में नाग के 12 से अधिक बच्चे निकलने की पहली घटना सामने आई है. नागरदा कुर्दा गांव में रह रहे बृहस्पति कंवर अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से खौफ में रह रहे थे, बृहस्पति कंवर का परिवार इतना ज्यादा डर गया था उस कमरे के आस पास जाना ही बंद कर दिया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद 8 घंटे के कड़ी मेहनत के बाद रेस्क्यू में 12 नाग के बच्चे निकाले गए. जिसके बाद घर वालों के साथ गांव वालों ने राहत की सांस ली. बता दें कि, गरदा कुर्दा गांव में रह रहे बृहस्पति कंवर के घर से नाग के 12 बच्चे निकाले गए हैं. बृहस्पति के घर से जब भी सांप के बच्चे बाहर निकलते एक-एक कर के मार दिया जाता था, पर इतनी हिम्मत किसी में नहीं थी की उस कमरे को खोल कर ये देख सके कि आखिरकार नाग के बच्चे निकल कहा से रहे हैं. ये घटना गांव और आस-पास के गांव में आग की तरह फैल गई पर कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि अंदर जाकर देखे. हालांकि, इससे पहले भी एक बाद एक सांप के 5 बच्चे निकले थे. जिन्हें मार दिया गया था. उसके बाद भी जब सांप के बच्चों का निकलना बंद नहीं हुआ तो उन्होंने स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद जितेन्द्र सारथी अपने टीम नागेश सोनी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया. जैसे-जैसे दीवार को तोड़कर खुदाई करते गए वैसे-वैसे दीवार और नीचे जमीन से एक-एक कर 12 बच्चे निकाले गए.

K.W.N.S.-बिलासपुर। सीआइएसएफ एसईसीएल ईकाई गेवरा पोस्ट में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत जवान ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि आला अधिकारी लगातार काम ले रहे हैं। 12 से 14 घंटे की ड्यूटी के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। साप्ताहिक अवकाश ना मिलने के कारण मन अवशादग्रस्त हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट उप कमांडेंट व उपमहानिरीक्षक सीआइएसएफ मध्य क्षेत्र भिलाई को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। कोरबा जिले के गेवरा के रहने वाले अनुपम देवनाथ ने अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान के जरिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। दायर याचिका में कहा है कि वह सीआइएसएफ एसईसीएल ईकाई गेवरा पोस्ट में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। लगातार कई दिनों से वह ड्यूटी कर रहा है। इसके कारण शारीरिक व मानसिक रूप से थक गया है। जवानों को निर्धारित अवकाश का प्रविधान किया गया है। इसके बाद भी अवकाश नहीं दिया जा रहा है। छुट्टी मांगने पर अनुशासन का भय दिखाया जाता है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि अवकाश के दिनों के एवज में अतिरिक्त राशि का भुगतान भी वेतन में नहीं किया जा रहा है। वेतन से अन्य कटौती के नाम पर आला अधिकारी मनमाने राशि का कटौती भी कर लेते हैं। इससे मानसिक और आर्थिक दोनों ही तरह की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मामले की सुनवाई जस्टिस आरसीएस सामंत के सिंगल बेंच में हुई।

K.W.N.S.- बिलासपुर। बड़े भाई और भाभी ने घर के अंदर घुसकर छोटे भाई से मारपीट की। पीड़ित ने भाई व भाभी के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया। इसी बात को लेकर बड़े भाई के पुत्र ने फोन कर अपने चाचा और उसके परिवार की सुपारी देकर हत्या करवाने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित भतीजा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिनोचा कालोनी मकान नंबर बी-7 में रहने वाले हेमंत खन्ना कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि छह जून 2022 की शाम 6:20 बजे उनके बड़े भाई देवेंद्र खन्न्ा और भाभी निरजा खन्न्ा ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की थी। घर के अंदर रखे सामान में तोड़फोड़ की। इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज है। पीड़ित हेमंत की बेटी व दामाद गुस्र्ग्राम में रहते हैं। आरोपित बड़े भाई देवेंद्र का बेटा भी गुस्र्ग्राम में रहता है। उसी दिन रात आठ बजे साहिल ने हेमंत के पुत्र अनिस्र्द्ध को फोन किया। उसने सुपारी देकर गुस्र्ग्राम में रहने वाली बहन आयुश्री और जीजा की हत्या करने की धमकी दी। इससे पीड़ित परिवार डरा हुआ है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने आरोपित साहिल के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। दिव्यांग पुत्र की परेशानी को लेकर पिता के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत राहत पहुंचाई। सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने बच्चे के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है। शहर के प्रशांत दास मानिकपुरी ने अपने 11 वर्षीय दिव्यांग बेटे सुशांत मानिकपुरी के लिए ट्वीटर के माध्यम से मुख्यमंत्री से सहायता मांगी थी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने उनके ट्वीट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संभागायुक्त डा.संजय अलंग को मामले का परीक्षण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उनके उसलापुर स्थित निवास में भेजा। अधिकारियों ने सुशांत की जरूरत को देखते हुए उसे आने जाने में सुविधा देने के लिए ह्वील चेयर तत्काल दिया। सालों से बहुदिव्यांगता का दंश झेल रहे सुशांत के लिए यह व्हीलचेयर किसी वरदान से कम नहीं है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इनका यूडीआइडी कार्ड भी तत्काल बनाया गया। इसमें बताया गया कि सुशांत की दिव्यांगता का प्रकार मानसिक मंदता है। यह 60 प्रतिशत है। फिलहाल सुशांत की शिक्षा व्यवस्था प्राथमिक शाला शांतिनगर में हो रही है। सुशांत को छात्रवृत्ति के साथ सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्काउड एलाउंस भी शिक्षण व्यवस्था के तहत दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग द्वारा स्पेशल एजुकेशन एवं पेंशन देने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है।