Browsing: बिलासपुर

 

K.W.N.S-बिलासपुर। जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण खरौद के सूत सारथी समाज के 13 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म व हत्या के मामले युवा सूत सारथी समाज ने फांसी पर लटकाने की मांग की है। युवाओं ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और वारदात में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। समाज के युवाओं ने सोमवार को में विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल रैली व कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी। समाज के सदस्य करन सारथी ने बताया कि 29 जून को किशोरी अपने घर से बिस्किट लेने गई थी। जिसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अगवा कर लिया गया था। जिसकी सड़ी गली लाश तालाब किनारे 15 जुलाई को मिली थी। इस मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को आरोपित बनाया है। इससे जिससे सूत सारथी समाज संतुष्ट नहीं हैं। क्योंकि अपहरण के 16 दिन तक स्थानीय पुलिस कुंभकर्णी निद्रा में सोती रही। इससे गुस्साए सूत सारथी समाज युवा संगठन बिलासपुर के युवाओं ने नेहरू चौक में सोमवार को मृतका के हत्यारे को फांसी दिलाने और पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। कैंडल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से युवा सूत सारथी समाज के सदस्य करन सारथी, राहुल सारथी, हरीश सारथी, राजेश सोनवानी, विशाल सारथी, बाबी साहनी, सोम सारथी, रोहित सारथी, सागर सारथी, शुभम सारथी, राहुल सोनवानी विराज सारथी,दिनेश सारथी, श्याम सारथी, विराज सारथी, अंकित सारथी, अभिषेक सारथी,आशीष सारथी,उमेश सारथी, कार्तिक सारथी, अभी सारथी पवन सारथी संदीप सारथी, अमन सारथी, सोनू सारथी, विनोद सारथी,चंद्र प्रकाश साहनी, विजय सारथी, रूपेश सारथी, अनिल सारथी, सागर सोनवानी, आनंद सागर, मयंक सारथी, विकास सारथी, सानिध्य सारथी, अभय सारथी, डब्बू सारथी हेमंत सारथी, रोशन सारथी, देव सारथी, आनंद सागर ,सुनील दत्त साहनी, अनुराग सागर, सैम सारथी, बलराज सारथी, अनुज सारथी, बंटी सारथी,पिंटू सारथी सोनी सारथी, समेत बड़ी संख्या में युवा सूट सारथी समाज के लोग उपस्थित रहे।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। घर के अंदर खेलते समय अलग-अलग क्षेत्र में दो बच्चियों युवतियों को साप ने काट लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। स्वजन ने घायल बच्चियों को सिम्स लेकर पहुंचे। केजुअल्टी वार्ड के डाक्टर ने जांच करने के बाद मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया है। मरीजों के शरीर से जहर के असर को खत्म करने के लिए दवाई लगातार दवाई दी जा रही है। डाक्टरों का कहना है कि दोनों मरीज की हालत अभी सामान्य है। धीरे-धीरे सेहत में सुधार आ रहा है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमसेना के रहने वाली आठ वर्षीय पल्लवी अनंत पिता हीरा लाल रविवार को अपने घर पर थी। पिता अनंत रोजी मजदूरी करने गए थे। कमरे के अंदर पल्लवी खेल रही थी। इसी दौरान साप कमरे के अंदर घुस गया था। बच्ची खेलते हुए सामान को उठाया। इसी दौरान साप ने उसे काट लिया। दर्द होने के कारण बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर उसकी मां बच्ची के पास पहुंची। कुछ ही समय में बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। उसकी मां ने फोन कर अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। फिर आनन फानन में बच्ची को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं,कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निरतू के रहने वाली दस वर्षीय विनिता कुमार पिता ज्वाला प्रसाद रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। जब बच्ची रोने लगी। तब स्वजनों को घटना के बारे में पता चला।

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने 14 फरियादी ग्रामीणों की याचिका पर अवकाश के दिन अदालत लगाई हैं। हाईकोर्ट ने शनिवार को अवकाश के दिन ग्रामीणों की याचिका पर सुनवाई की, और सारंगढ़ के चंदई ग्राम में बरसों से छोटे झाड़ के जंगल में रह रहे ग्रामीणों को बेदखल करने पर अंतरिम राहत देते हुए, अगले बुधवार तक किसी भी को हटाने की कार्रवाई पर रोक लगा दिया है। दरअसल, सारंगढ़ तहसील के चंदई ग्राम में दुर्गा प्रसाद साहू और अन्य तेरह लोग करीब 30 सालों से छोटे झाड़ के वन में रह रहे हैं। सारंगढ़ तहसीलदार ने 11 मई 2022 को इन सबको शो काज नोटिस जारी कर अदालत बुलाया। इस मामले में बाद में 12 जुलाई को एक बेदखली वारंट जारी हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल अपने अधिवक्ता से सम्पर्क कर अर्जेंट याचिका लगवाई । इस मामले में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे जस्टिस पी. सेम कोशी ने अवकाश होने के बाद भी सुनवाई की। उन्होंने कहा कि भरी बारिश में प्रशासन कैसे लोगों को बेदखल कर सकता है। इसके साथ ही बेदखली की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। साथ ही याचिकाकर्ताओं को बुधवार तक अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा है।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। मस्तूरी विधायक व प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा है कि सरकार को चाहिए कि वह शराब की जगह गांजा और भांग के नशे को प्रमोट करे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कबीर चबूतरा स्थित छेरछेरा रिसॉर्ट में रखे गए जश्न-ए-जायका कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार को पहुंचे डॉ. बांधी ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शराब के चलते हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती और लड़ाई झगड़े के केस होते हैं, जबकि गांजा-भांग पीने वाले ऐसा नहीं करते। डॉ. बांधी ने कहा कि शराबबंदी के लिए अभी जो समिति बनी है उसे चाहिए कि वह शराब बंद कर गांजा और भांग के नशे को बढ़ावा देने की सिफारिश करे।
 

K.W.N.S.-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव द्वारा जिले के नागरिकों को आवश्यक सेवा उपलब्ध कराने के लिए निर्माण और विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों और स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने कल शाम जिला चिकित्सालय के ओपीडी एवं अन्य विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कर्तव्य पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 11 डॉक्टरों सहित 27 मेडिकल स्टाफ के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर संबंधित डाक्टरों एवं स्टाफ के विरूद्ध सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। ड्यूटी के समय कार्य में अनुपस्थित डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ में डॉ. के. एस. कंवर पैथोलाजी विशेषज्ञ, डॉ. देवेश खाण्डे नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. अभिषेक सिंह एवं डॉ. श्रेयांस पारख अस्थिरोग विशेषज्ञ, डॉ. कविता प्रसाद, डॉ सौम्या गौरहा, डॉ. आकांक्षा बघेल, डॉ. नेहा राजपूत एवं डॉ. दिनेश साहू चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती प्रतिमा रानी गेंदले रिकार्ड किपर, श्री दिलीप बसंत परामर्शदाता, श्रीमती श्वेता सोनी सायक्रेट्रिक नर्स, श्रीमती अनिता शुक्ला परामर्शदाता, श्री प्रहलाद सिंह ठाकुर, श्री अनिल मरकाण्डे आडियोलाजिस्ट, श्री पीयूषकान्त द्विवेदी एवं श्री अमित कोशले आडियो सहायक, श्री सोमेश जायसवाल परामर्शदाता, श्री ओमप्रकाश भास्कर फार्मासिस्ट ग्रेड दो, श्री टीकाराम साहू योगा प्रशिक्षक इसके अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉ प्रगति कौशिक विशेषज्ञ चिकित्सक, श्री विजय गेेंदले फार्मास्टि, उमेश कोशले एवं वीणाकांत पंचकर्म सहायक और देवेन्द्र साहू औषधालय सेवक शामिल हैं। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और उपकरणों की संख्या में कई गुना वृद्धि की गई है। उन्होंनेे कहा कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं स्टॉफ द्वारा ड्यूटी के समय कर्तव्य पर अनुपस्थित होने के कारण मरीजों का उपचार एवं जांच बाधित हुआ है, जो कि घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने चिकित्सकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय पहुंचने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए कहीं भटकना ना पड़े। उन्हें समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। इसमें किसी भी प्रकार की समझौता नहीं की जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने जिला चिकित्सालय में उपचार कराने आए मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीमती मधुलिका सिंह और डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी मौजूद थे।
 

 
 K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा जिले में कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने एसईसीएल की दो बड़ी मेगा परियोजनाओं का निरीक्षण किया। वे आज सुबह मुख्यालय बिलासपुर से गेवरा हाउस पहुंचे। यहां महाप्रबंधक और कोर टीम के साथ आरंभिक चर्चा के बाद वे माइन का निरीक्षण करने पहुंचे। श्री अग्रवाल ने माइन के अलग-अलग पैचों में चल रहे उत्पादन गतिविधियों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय ओबी निष्कासन का भी निरीक्षण किया। माइन में चर्चा के दौरान आमगाँव, नराइबोध आदि गाँवों से सटे खदान के विस्तार से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और चेयरमैन कोल इंडिया ने टीम के साथ जाकर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया। गेवरा परियोजना के निरीक्षण के बाद प्रमोद अग्रवाल दीपका व्यू प्वाइंट पहुंचे। यहां वे खदान की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने खदान के विस्तार से जुड़े आमगाँव, सुआभोंडी, मलगाँव आदि गाँवों की ओर परियोजना के विस्तार से सम्बंधित बिंदुओं का भी स्वयं अवलोकन किया। श्री अग्रवाल ने पॉवर सेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर कोयला डिस्पैच करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने सीपत एनटीपीसी संयंत्र को हो रही आपूर्ति की भी जानकारी ली। प्रमोद अग्रवाल ने मेगा परियोजनाओं के कार्य निष्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि ये परियोजनाएँ केवल कोल इंडिया के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कोयले की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर हम सबका यह दायित्व है कि अधिकाधिक उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं।
 

 
K.W.N.S.- बिलासपुर। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 22 हजार स्र्पये नकद पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सकरी क्षेत्र के उसलापुर शारदा विहार में रहने वाले राजेश कुमार साहू निजी संस्थान में काम करते हैं। अपने मकान में ताला लगाकर रायपुर में अपनी मां से मिलने के लिए गए थे। घर के एक्वेरियम में मछलियों को दाना देने के लिए उन्होंने चाबी पड़ोसी को दे दी थी। पड़ोसी ने मंगलवार की रात मछलियों को दाना देने के बाद मकान में ताला लगा दिया। पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा है। इस पर वे परिवार को साथ वापस आए। मकान के अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का सामान को बिखेर दिया है। आलमारी में रखा सोने का एक हार, तीन जोड़ी सोने का झुमका, एक सोने की चेन, सोने के दो लाकेट, चार जोड़ी पायल और नकद 22 हजार स्र्पये गायब थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
 

 
K.W.N.S-कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत लैंको पावर प्लांट के बाहर गेट पर दूसरे दिन भी सुबह 6 बजे से स्कूली छात्रों का आंदोलन जारी है. जिसके चलते प्लांट का गेट बंद करने के बाद कर्मचारी और लोगों की आवजाही प्रभावित हो रही है. आंदोलन के चलते हो ये रहा है कि लैंको प्लांट के अंदर कॉलोनीवासी भी इसके चलते कॉलोनी में ही फंस गए हैं. उन्हें भी नहीं आनेजाने नहीं दिया जा रहा है. इसके अलावा कई स्कूली बच्चों को भी नहीं आने दिया जा रहा है. जिसके चलते विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है. दरअसल, लैंको पावर प्लांट के प्रभावित भूविस्थापित आसपास के गांव के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल बस की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. छात्राओं का आरोप है कि लैंको प्रबंधन हर साल स्कूल बस उपलब्ध कराता था. लेकिन इस साल उन्हें बस की सुविधा नहीं दी गई है. जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
 

 
K.W.N.S-बिलासपुर। दुर्ग-भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी श्रुति यादव व भाई धर्मेंद्र यादव को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने कहा है। यह नोटिस दुर्ग में हाउसिंग बोर्ड की जमीन उन्हें आवंटित करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दी गई है। दुर्ग के मेहरबान सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का कालीबाड़ी चौक में 1410 एकड़ व्यावसायिक भूखंड है। इसे बेचने के लिए बोर्ड ने 30 सितंबर 2021 को दो अखबारों में विज्ञापन दिया, साथ ही वेबसाइट पर इसे प्रकाशित किया। वेबसाइट में बताया गया था कि प्रत्येक 15 दिन में ऑफर खोला जाएगा जबकि अखबार में बताया गया था कि ऑफर प्रत्येक शुक्रवार को खुलेगा। इस भूखंड के लिए डॉ. श्रुति यादव ने हाउसिंग बोर्ड में आवेदन जमा किया। हाउसिंग बोर्ड ने 15 दिन वाले नियम का हवाला देते हुए डॉ. श्रुति का आवेदन निरस्त कर दिया, जबकि 30 सितंबर को अखबारों में ऐसा प्रकाशित नहीं किया गया था। उनका आवेदन निरस्त करने के बाद धर्मेंद्र यादव के आवेदन को स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद श्रुति यादव ने एक नया आवेदन दिया जिसमें मालिकाना हक में अपना नाम भी जोडऩे का निवेदन किया गया था। हाउसिंग बोर्ड ने इस आवेदन को स्वीकार करते हुए 15 नवंबर 2021 को उनका भी नाम जोड़ दिया। कोर्ट में याचिकाकर्ता ने कहा है कि श्रुति यादव विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी हैं और धर्मेंद्र यादव विधायक के भाई हैं। इसलिए नियमों को खिलाफ जाकर उनका आवेदन स्वीकार किया गया। उन्हें विज्ञापन में बताए गए क्षेत्रफल से अधिक भूखंड का आवंटन भी किया गया है। इस जमीन का बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपये है, जबकि बोर्ड ने इसे 2.52 करोड़ रुपये में बेच दिया। याचिकाकर्ता ने कहा है कि पूर्व में उन्होंने इस मामले की शिकायत राज्यपाल से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
 

 K.W.N.S,-बिलासपुर। नानी के घर गई अपनी बड़ी बेटी को लेने ससुराल जा रहा युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उन्होंने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है। जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बरेली निवासी नरेंद्र यादव, उम्र 45 वर्ष एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। वे स्कूल से छुट्टी होने के बाद मोटर साइकिल से ससुराल ग्राम बेलसरी तखतपुर अपनी बड़ी बेटी जया यादव 15 वर्ष को लेने जा रहे थे। इस दौरान खपरी के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। घायल नरेंद्र का तखतपुर में प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया लेकिन स्थिति नहीं सुधरी और गुरुवार को घायल नरेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। सीपत पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर तखतपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।