Browsing: बिलासपुर

 
 
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका पति आए दिन उससे झगड़ा करता था। शादी के एक साल बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आखिरकार युवती ने अब अपनी जान दे दी है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। नवागढ़ के अवरीद गांव की रहने वाली साधना कश्यप (21) की शादी 3 साल पहले शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भंवतरा निवासी कृष्णा कश्यप(23) से हुई थी। शादी के एक साल तक तो सब कुछ ठीक था। मगर एक साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। पति आए दिन झगड़़ा करता था। किसी ना किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि साधना के ससुरालवाले खेत में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद दोपहर को वे जब वापस लौटे तो उन्होंने साधना का शव फंदे पर लटका हुआ देखा था। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा दिया था और मामले में जांच शुरू की है।
 

 
 

   K.W.N.S.-बिलासपुर। स्कूल में छत से गिरे प्लास्टर की चपेट में प्रधान पाठक आ गईं। घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जरहाभाठा शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल की हेड मास्टर निर्मला भास्कर कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों की संयुक्त क्लास ले रही थीं। इसी दौरान जर्जर छत से प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर से निर्मला के सिर में चोट लगी है। अन्य शिक्षक उन्हें तत्काल पास के निजी अस्पताल लेकर गए। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। जिले के अति जर्जर 288 स्कूल भवनों को तोड़ने के आदेश पर सात माह बाद भी अमल नहीं हो पाया है। इस सत्र में भी कई जर्जर स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इससे बच्चों और शिक्षकों की जान खतरे में है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग के अफसर स्र्चि ही नहीं दिखा रहे हैं। राज्य सरकार ने अति जर्जर स्कूल भवनों को गिराने के निर्देश दिए थे। शासन के आदेश के सात माह बाद भी बिलासपुर जिले के जर्जर भवनों को नहीं तोड़ा गया है। जबकि 16 जून से नया सत्र शुरू हो चुका है।
 

जांजगीर-चांपा। जिले में एक अधेड़ व्यक्ति ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म rape किया। पीड़िता के पहचान करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आश्रित गांव निवासी पीड़िता मानसिक रूप से बिकलांफ है। वह ना बोल सकती है और ना ही सुन सकती है। शुक्रवार की शाम लड़की घर से बाहर गई थी। जब वह घर लौटी तो सारे कपड़े बिखरे हुए थे और रो रही थी। इस पर परिजनों ने पूछा तो युवती ने दुष्कर्म की बात इशारों से बताई।

इसके बाद परिजनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव के ही निवासी आरोपी गंगाराम जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने इशारों से आरोपी की पहचान की है। युवती का मेडिकल कराया गया है। इसमें उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में सागौन प्लांटेशन के पास नाले में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली है। युवक के शरीर में चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतक की बाइक नाले में पुल के नीचे गिरी पड़ी थी। मृतक का नाम 32 वर्षीय शैलेष श्रीवास बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के घोड़ामार गांव का है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने घोड़ामार गांव के सागौन प्लांटेशन के पास नाले में युवक के शव को देखा। शव पानी में भीगकर अकड़ गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तखतपुर पुलिस को दी। इस बीच ग्रामीणों ने मृतक युवक की पहचान बेलपान निवासी शैलेष श्रीवास के रूप में की। वह बेलपान में अपने भाई के साथ सैलून चलाता था। घटना की सूचना मिलते पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल कोटा थाना क्षेत्र में होने के कारण कोटा पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर शव का परीक्षण किया तो युवक के सिर और अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले। घटनास्थल के आसपास खून भी फैले हुए थे। ऐसे में उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला है कि युवक की पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह अपनी बेटी को छोड़कर बाइक से घर से निकला था। रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी ने उसे फोन किया था तो उसका मोबाइल बंद मिला।

 K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल के गेट से एक कैदी फरार हो गया। वह 18 दिन की पैरोल पर अपने गांव गया था। शुक्रवार को उसकी जेल में वापसी होनी थी। देर शाम तक जब वह वापस जेल नहीं पहुंचा, तब प्रबंधन ने उसके परिजनों कॉल किया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि अभी उसे जेल के गेट तक पहुंचाकर लौटे हैं। इसके बाद पता चला कि वह जेल के गेट से अंदर जाने के बजाए फरार हो गया। जेल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फरार कैदी मुंगेली का रहने वाला है और दो स्कूली बच्चों के अपहरण के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। पुलिस के अनुसार मुंगेली जिले के करही निवासी अनिल कुमार पाठे (30) को 2018 में अपहरण के केस में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद वह केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। उसके जेल में रहते हुए परिजनों ने उसे पैरोल पर छोड़ने की मांग की थी। इसके बाद जेल महानिदेशक के आदेश पर अनिल को 11 जुलाई को 16 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। महिला ने अपने देवर के खाने में जहर मिला दिया। देवर को जहर मिला भोजन खिलाने के बाद महिला घर से फरार हो गई। इधर जहरीला भोजन करने के बाद युवक की स्थिति बिगड़ गई। घबराए स्वजन ने डायल 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकरभाठा क्षेत्र के बोड़सरा में रहने वाले युवक की दो महीने पहले बलौदाबाजार जिले में शादी हुई थी। इसके बाद से वह अपनी पत्नी के साथ गांव में रह रहा था। युवक की पत्नी का उसके देवर से आए दिन विवाद होता था। इससे महिला अपने देवर से नाराज रहती थी। महिला ने अपने देवर के खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद देवर को जहरीला खाना परोस दिया। इसे खाकर युवक की स्थिति गंभीर हो गई। इधर भाभी ने पहले भी वाहन खुला लिया था, जिसमें सवार होकर फरार हो गई। युवक की तबीयत बिगड़ते देख स्वजन ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पर डायल 112 में तैनात आरक्षक संजय विश्वास और चालक चंचल धुरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल घटना की शिकायत स्वजन ने थाने में नहीं की है। चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि युवक की स्थिति में सुधार होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

K.W.N.S.-कोरबा। वहीं केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह डीए और एचआरए की मांग को लेकर प्रदेश में 25 जुलाई से शुरू हुए सरकारी कर्मचारियों के पांच दिवसीय हड़ताल के कारण सभी सरकारी विभागों का कामकाज प्रभावित है। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की ओर से आर पार की लड़ाई की जा रही है। कोरबा में आईटीआई चौक पर धरना देकर प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के तीसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। कर्मचारियों ने मंच पर ढोल बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाएं झूमती नजर आई। इसके अलावा 20 से अधिक कर्मचारियों ने अपना सिर भी मुंडवाया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई से सरकारी कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह डीए और एचआरए की मांग को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इस हड़ताल से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वर्तमान में सरकारी स्कूलों में पूर्ण तालाबंदी जैसी स्थिति है।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। नगर के सर्वमंगला चौकी स्थित बरमपुर बस्ती में एटीएम, राशन दुकान और घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने की घटना सामने आई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सर्वमंगला चौकी पुलिस ने एक आदतन नशेड़ी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, एटीएम, राशन दुकान और घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने की घटना में पकड़ा गया आरोपी कुसमुंडा वैशाली नगर निवासी मनीष कौशिक इससे पहले भी नशीली दवा के मामले में पकड़ा जा चुका है. आरोपी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम देना कबूल किया है. बहरहाल, पुलिस मामला दर्ज कर जांच की कार्रवाई कर रही है.
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले में रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक नियुक्ति आदेश लेकर जॉइन करने पहुंचा, तब पता चला कि लेटर फर्जी है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवक बिना ने एग्जाम दिए ही रेलवे में नौकरी पाने के लिए दो लाख रुपए दे दिए थे। मामला सिविल लाइन थाने का है। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम कुकुरहट्टा निवासी हिमांशु पांडेय (24) ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उनके जीजा प्रियांशु मिश्रा के माध्यम से उसकी पहचान शुभम विहार निवासी अभिषेक पांडेय से हुई थी। इस दौरान अभिषेक ने उसे रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी लगाने का दावा किया। इसके लिए उससे दो लाख रुपए खर्च होने का झांसा दिया। साथ ही बताया कि बिना एग्जाम दिलाए उसे रेलवे में नौकरी मिल जाएगा। हिमांशु ने बताया कि वह नौकरी की लालच में आकर अभिषेक को दो लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गया। 3 अक्टूबर 2021 को वह शुभम विहार स्थित अभिषेक के घर पहुंचा। इस दौरान अपनी मार्कशीट के साथ उसने अभिषेक को दो लाख रुपए दिया। तंग आकर हिमांशु लेटर लेकर अचानक DRM ऑफिस पहुंच गया। पूछताछ करने पर लेटर के फर्जी होने का पता चला। हिमांशु ने अभिषेक को फोन कर अपने रुपए वापस करने कहा, तब वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
 

 
K.W.N.S-कोरबा। कोरबा शहर में एक एक्टिवा पर किक मारते ही अचानक आग लग गई। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड को कोई बुला पाता एक्टिवा पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। एक्टिवा सेकंड हैंड खरीदी गई थी, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सर्वमंगला रोड निवासी अनवर खान अपने दोस्त इमामुद्दीन के साथ एक्टिवा से चाय पीने के लिए पुराने बस स्टैंड पहुंचा था। जब इमामुद्दीन ने एक्टिवा को स्टार्ट करने के लिए किक मारी तो अचानक आग लग गई। उसको कुछ समझ में आता तब तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। वहीं पास खडे लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश भी की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। एक्टिवा में अचानक आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को जब दी, तब तक एक्टिवा जल चुकी थी। 1 दिन पहले ही ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑटो डील की दुकान से युवक ने 40 हजार रुपए में उस एक्टिवा को खरीदी थी। पहली बार ही वह इस एक्टिवा में घूमने निकला था। उसने एक्टिवा को पहली किक घर से निकलते वक्त मारी थी, जबकि दूसरी किक लगाते ही वह जलकर राख हो गई। फिलहाल लोगों की सूचना देने पर ही पुलिस पहुंचकर इस बारे में जानकारी ले रही है कि आखिर आग के पीछे क्या वजह हो सकती है।