Browsing: बिलासपुर

 
K.W.N.S.-बिलासपुर l बिलासपुर। देर रात कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के तीन वैगन में आग लग गई। कोयले में लगी आग इतनी तेज थी कि वैगन के अंदर धधक रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर करगी रोड-कोटा स्टेशन में मालगाड़ी को रोका गया। इसके बाद OHE लाइन से बिजली सप्लाई बंद कर फायर ब्रिगेड की मदद से आग को काबू में किया गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक कटनी रूट में ट्रेनों की आवाजाही बंद रही। मालगाड़ी कोयला लेकर मध्यप्रदेश के जैतहरी जा रही थी। जानकारी के अनुसार घटना रविवार की रात करीब 8 बजे की है। एक मालगाड़ी बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होकर कोयला लेकर कटनी रूट पर निकली थी। घुटकू स्टेशन पहुंचने पर गार्ड को किसी ने मालगाड़ी के डिब्बों से धुआं निकलने की जानकारी दी। यहां मालगाड़ी को रोक कर जांच की गई, तब पता चला कि कोयला लोड तीन वैगन में आग लग गई है। स्टेशन में करीब एक घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही, लेकिन आग बुझाने की व्यवस्था नहीं हो पाई। इसके बाद चालक आग लगी मालगाड़ी लेकर करीब 20 किमी दूर करगी रोड स्टेशन पहुंचा। वहां पर पहले कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कोयले अंदर से सुलगने लगे थे। वैगन के अंदर भी आग भड़की हुई थी। इसके चलते कर्मचारी आग पर काबू पाने में नाकाम रहे। फिर अफसरों को जानकारी दी गई। पहले नगर पंचायत कोटा से दमकल बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन खराब होने के कारण नहीं आ सकी। इसके बाद बिलासपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई। दमकल पहुंचने पर स्टेशन की OHE लाइन की बिजली सप्लाई बंद कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल कर्मियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया।
 

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। अकलतरा रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। अकलतरा संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इससे पहले जहां 17 जुलाई को समिति ने स्टेशन के सामने प्रोटेस्ट करते हुए ढोल-नगाड़े बजाए थे, तो वहीं आज उन्होंने पोस्ट कार्ड अभियान चलाया। अकलतरा संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे अभियानों को आम लोगों का पूरा समर्थन है। अकलतरा संघर्ष समिति के सदस्यों ने रेलवे प्रशासन पर हठधर्मी होने का आरोप लगाया। वहीं अकलतरा वासियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे अभियान को जारी रखेंगे. अकलतरा संघर्ष समिति पिछले कई सालों से रेलवे प्रशासन से स्टेशन में सुविधा बढ़ाने की मांग कर रही है, ताकि यात्रियों को सहूलियत हो सके, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण अब अकलतरावासी आंदोलन की राह पर हैं।
 

K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। जिले के स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्यों ने स्कूल में अधोसंरचना से संबंधित अनेक कार्या की मांग रखी है। स्कूल में अतिरिक्त भवन, शौचालय, कीचन, लैब भवन सहित बाऊण्ड्रीवॉल आदि के लिए मांग आने पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्माण एजेंसियों को संबंधित स्कूलों में जाकर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल के प्राचार्यों की बैठक लेकर कलेक्टर ने वहां की समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय योजना के रूप में शासन की जो मंशा है, वह धरातल पर नज़र आनी चाहिए। विद्यालय में गरीब वर्ग के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। उन्हें गुण्वत्तापूर्ण शिक्षा मिले और सुविधाएं भी पर्याप्त हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आप लोग वर्तमान में जो कमियां है, उसे दूर करने ईमानदारीपूर्वक कार्य करे और जिले में प्रदेश का सबसे बढ़िया स्वामी आत्मानन्द विद्यालय बनाए। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारीश्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी को निर्देशित किया कि प्राचार्यों से समन्वय बनाकर विद्यालय में अधोसंरचना के कार्यों को गति दें। कलेक्टर ने स्कूल भवन निर्माण एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, आरईएस, हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों से पूर्व में किये गये कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूल को बेहतर से बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। स्कूल बेहतर होंगे और अच्छी शिक्षा मिलेगी तो यहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी बेहतर भविष्य बना पायेंगे। देश का नाम रौशन करेंगे। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजना है। इससे सभी को मन से जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्कूलों के आवश्यकताओं को ध्यान रखकर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्कृष्ट लैब, आधुनिक स्तर का शौचालय, कमरे सहित अन्य जरुरतों पर ध्यान फोकस करने के निर्देश देते हुए कहा कि दिए गए राशि का सदुपयोग ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की कक्षाओं में प्राकृतिक हवाएं, रोशनी आ सकें, वेन्टीलेशन और एक्जास्ट हो ताकि पढ़ाई करते समय किसी को बैचेनी महसूस न हो। उन्होंने मच्छरों को रोकने खिड़कियों में जाली लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुछ स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों में अतिरिक्त फर्नीचरों को अन्य स्कूलों में पहुचाने के भी निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर ज्योति पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी और प्राचार्य उपस्थित थे।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ को टीबी मुक्त करने को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षय रोग को मात दे चुके मरीज, अब टीबी मितान बनकर जनमानस को जागरूक करने में सहयोग कर रहे हैं। टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसका समय से उपचार शुरू कर दिया जाए, इसका संदेश देते हुए टीबी मितान इलाज से कतरा रहे टीबी रोगियों का उपचार भी करा रहे हैं। साथ ही साथ शासन की ओर से मिलने वाली पोषण राशि दिलाने में सहयोग भी कर रहे हैं। कोटा निवासी 22 वर्षीय विकास साहू बताते हैं: “टीबी मितान का कार्य मेरे लिए आसान नहीं था। इस काम में कई बार अपमान, लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा मगर दृढ़इच्छाशक्ति की बदौलत मैं लोगों को जागरूक करने में सफल हुआ हूं। लोग अब मेरी बात भी मानते हैं और खुद ही अपनी समस्या भी बताते हैं।” छोटे भाई-बहन को ना हो बीमारी, इसका सता रहा था भय- विकास के मुताबिक चार साल पहले 2017 में उन्हें पता चला कि उन्हें टीबी हो गई है। वह घबरा रहे थे लेकिन क्षय रोग अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों और उनकी टीम ने उनका इलाज शुरू किया। नौ माह के नियमित इलाज के बाद उन्होंने टीबी को हरा दिया। इस दौरान उन्हें क्षय पोषण योजना के तहत रुपये प्रतिमाह मिले। विकास कहते हैं: “मुझे बीमारी से ज्यादा डर इस बात का लग रहा था कि कहीं मेरे भाई-बहन को भी टीबी ना हो जाए। इसलिए मैंने अपना खाना-पीना, उपयोग का सारा सामान अलग रखा था । 12 वीं में पढ़ रहा था तब मुझे टीबी हुआ। मेरे गाल के नीचे गांठ थी, जो लगातार बढ़ती जा रही थी, इसको देखकर मेरे शिक्षक ने जांच करवाने को कहा, जब मैंने जांच कराई तो टीबी निकला। शुरू में प्राइवेट अस्पताल में हजारों रूपए खर्च किए मगर मेरी बीमारी बढ़ती गई, इसके बाद सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू हुआ और मैं आज स्वस्थ हूं। टीबी से मेरा वजन लगातार कम हो रहा था, में जीवित नहीं बचूंगा इसका भय सता रहा था। ऐसे समय में शिक्षकों, सहपाठियों और परिवार वालों के सहयोग और मदद से मैंने बीमारी पर विजय पाई है। मैं लोगों को भी धैर्य रखने के लिए प्रेरित करता हूं।” लोगों को अनुभव बताना बड़ी चुनौती – विकास कहते हैं: “वर्ष 2021 से मैं प्रशिक्षण लेकर टीबी मितान के रूप में कार्य कर रहा हूं। लोगों को अपने अनुभव के बारे में बताना बड़ी चुनौती थी क्योंकि लोग उनकी बात सुनना नहीं चाहते थे। कुछ लोग तो अपनी बीमारी के बारे में बताते भी नहीं थे। किसी तरह परिवार वालों , मरीज के परिजनों, उनके आसपास के लोगों को समझाकर जानकारी लेते थे तथा उनका टीबी का इलाज शुरू करवाते थे। कई बार तो विभागीय अधिकारियों, टीबी समन्वयक के हस्तक्षेप करने पर टीबी मरीजों का इलाज शुरू होता था। मगर अब लोग जागरूक हो रहे हैं, लोग अब खुद ही फोन या संपर्क कर टीबी मरीजों की जानकारी देते हैं।” समन्वयक पीएमटीडी टीबी कार्यक्रम, अजीत नाविक का कहना है: “टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो शरीर के हर अंग को प्रभावित करती है। समय पर इसके लक्षणों की पहचान और उपचार कराकर इस रोग से बचा जा सकता है। सरकारी अस्पतालों में टीबी का इलाज मुफ्त होता है, यह जानकारी टीबी मितान लोगों को बता रहे हैं। अपनी आप बीती और अनुभवों को लोगों तक सही तरीके से पहुंचाते हुए टीबी मितान कार्य कर रहे हैं, जिससे बिना भेदभाव के लोग अपनी स्वास्थ्यगत समस्या बता रहे हैं।” टीबी का इलाज और पोषण भत्ता – सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में इसकी निःशुल्क जांच, इलाज और दवाई उपलब्ध है। टीबी के पंजीकृत मरीजों को क्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान पोषण आहार के लिए प्रति माह 500 रूपए की राशि दी जाती है। डॉट सेंटर्स या डॉट प्रोवाइडर्स के माध्यम से टीबी से पीड़ित मरीजों को घर के पास या घर पर ही दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।
 

K.W.N.S.-कोरबा। थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक 384 , 506 भादवि के मामले में फरार आरोपी गुंडा बदमाश दीप नंदा उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की, और आरोपी को दबोचा। वही त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही व्यापारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
 

  
K.W.N.S.-पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गौरेला पुलिस द्वारा नाबालिग पीड़ित को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को राजकोट गुजरात से पकड़ने में सफलता हासिल किया है। दरअसल गौरेला थाना के भदौरा गांव से एक नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला परिजनों ने दर्ज कराया था जिसकी पतासाजी के दौरान पता चला कि नाबालिग बालिका तथा उसको भगाकर ले जाने वाला आरोपी राजकोट गुजरात में है, तत्काल पुलिस टीम गठित कर राजकोट के लिए रवाना किया गया तथा नाबालिग बालिका को बहला फुसला के भगा के ले जाने वाले आरोपी अमन राठौर को थाना लाया गया। वहीं इस मामले में आरोपी के द्वारा लड़की को भगाने में सहयोग करने के एक अन्य आरोपी निखिल राठौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। 17 साल की लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक महाराष्ट्र से आकर बहुरूपिया बनकर भीख मांगता था। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया और भगाकर ले गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के शंकरपुरा देसाईगंज निवासी आकाश सुतार (23) बहुरूपिया बनकर भीख मांगने का काम करता था। अप्रैल माह में वह अपने साथियों के साथ सकरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। इस दौरान 17 वर्षीय किशोरी से उसकी जान-पहचान हुई। फिर उसने किशोरी से दोस्ती कर लिया। इस दौरान उसने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। किशोरी भी उसकी बातों में आ गई। बीते 24 अप्रैल की दोपहर वह किशोरी से मिलने गया और उसे अपने साथ भगाकर ले गया। इसके बाद से वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इधर, किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने पहले आसपास तलाश की। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। सिरगिट्टी के नजरलालपारा में नए मकान की तराई करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। झुलसे युवक को स्वजन अपोलो लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिरगिट्टी के नजरलालपारा में रहने वाले दुर्गेश कुमार यादव के नए मकान में प्लास्टर हुआ था। वे दीवार की तराई कर रहे थे। वे टूटे हुए तार की करंट की चपेट में आ गए। करंट से झुलसे युवक को स्वजन अपोलो लेकर गए। अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
 

खबर वर्ल्ड न्यूज-जांजगीर-चाम्पा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सम्बंधित शिकायतों के निराकरण लिये भारत सरकार द्वारा 31 जुलाई को किसान शिकायत निवारण पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। कृषक बंधुओं से अपील है, कि 14447 टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर शिकायत निवारण पोर्टल में फसल बीमा से सम्बंधित अपनी शिकायत दर्ज कराकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते है।
 

 
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। भारतीय खाद्य निगम में समय पर चावल नहीं जमा करने वाले राइसमिलर्स के विरुद्ध खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही प्रारंभ की की गई है। इसी कड़ी में आज अकलतरा स्थित राधाकृष्ण राइसमिल में कार्यवाही करते हुए 170 क्विंटल धान एवम् 112 क्विंटल चावल की जब्ती बनाकर छ ग कस्टम मिलिंग उपार्जन आदेश 2016 के तहत कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राइसमिलर जिनके द्वारा भारतीय खाद्य निगम में कस्टम मिलिंग चावल नियमित जमा नही किया जा रहा है उनका चिन्हाकन कर उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही किया जाना है। भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने में कोताही बरतने वाले राइसमिलर्स के विरुद्ध जिलाप्रशासन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। खाद्य निगम में चावल जमा कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।