Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

November 7, 2026

मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत

November 7, 2026

मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बिलासपुर » Page 158

Browsing: बिलासपुर

महिला ने एक साथ 2 बेटियों और 1 बेटे को दिया जन्म, देखने अस्पताल पहुंचते रहे लोग 

बिलासपुर August 25, 2022

K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। गौरेला के उप स्वास्थ्य केंद्र केंवची में कुसुम नाम की महिला की डिलीवरी हुई। महिला ने 2 बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है। तीनों बच्चे प्री-मेच्योर हैं, जिसके कारण इन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है।
 उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉ भारत त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे समय से पहले हो जाने के कारण पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं, इसलिए इन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मितानिन ने बताया कि कुसुम की पहले से ही दो बेटियां और एक बेटा है। अब 3 बच्चे और हुए हैं, इससे अब उसके 6 बच्चे हो गए हैं। 
इधर 3 बच्चे एक साथ होने की खबर सुनकर गांव के लोग उन्हें देखने अस्पताल पहुंचते रहे। मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने डॉक्टरों को मां और बच्चे के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। 
 

शासकीय राशि गबन मामले में सरपंच बर्खास्त

बिलासपुर August 25, 2022

बिलासपुर। ग्राम पंचायत जयराम नगर के सरपंच ने अपने कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता की थी। इस मामले की जांच चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद सरपंच गिरजा देवी अग्रवाल वित्तीय अनियमितता की दोषी पाई गई। इस पर मस्तूरी एसडीएम पंजक डाहिरे ने कार्रवाई करते हुए गिरजा देवी को सरपंच पद से हटाने का आदेश जारी किया है।
अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी ने वित्तीय अनियमितता करने वाले दोषी ग्राम पंचायत जयराम नगर के सरपंच को तत्काल हटाने का आदेश दिया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच गिरजा अग्रवाल पर शासकीय राशि के अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस मामले में एसडीएम मस्तूरी द्वारा कार्रवाई चल रही थी। साल भर मामला चलने के बाद राशि में गड़बड़ी का दोषी पाया है। इस आधार पर अनुविभागीय राजस्व मस्तूरी पंकज डाहिरे ने वित्तीय अनियमितता करने का दोषी पाते हुए बर्खास्तगी आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश दिनांक 18 अगस्त 2022 के अनुसार पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 (1) (ग) के अंतर्गत दोषी पाते हुए सरपंच पद से हटाया जाता है।
शासकीय राशि गबन मामले में सरपंच के उपर सख्त कार्रवाई की गई है। पद से हटाने के साथ ही इस अधिनियम के तहत अगामी 6 साल तक किसी प्रकार के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंधित कर दिया है।

बिजली बिल कम करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

बिलासपुर August 24, 2022

कोरबा। उपभोक्ताओं को फर्जी बिल थमा कर बाद में उसे कम कराने का आश्वासन देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई है। वहीं कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं।
ग्राम नकटीखार निवासी महावीर प्रसाद साहू के घर पहुंच 13 अगस्त को विकास तिवारी नामक व्यक्ति ने कहा कि बिजली का बिल बहुत ज्यादा आया है। अगर आप चाहेंगे, तो मैं कम कर दूंगा। अगले माह से बिल कम आने लगेगा, इसके एवज में आधा बिल पटाना पड़ेगा। तिवारी के झांसे में आकर महावीर द्वारा फोन पे, गूगल पे के माध्यम से 30 हजार रूपये ठगी कर लिए। कुछ दिन पश्चात बिजली विभाग से फिर से बिल प्राप्त होने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। इस पर महावीर प्रसाद ने रामपुर पुलिस चौकी में अज्ञात आरोपित के विरुद्घ धारा 420 मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने अपराध पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। इधर पुलिस को भी लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि जिले में एक गिरोह सक्रिय है जो उपभोक्ताओं के घर जाकर बिजली बिल कम करने का झांसा देकर उनसे ठगी कर रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक कृष्णा साहू व सायबर सेल के टीम को ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने टीम बना कर जांच शुरू की। इस दौरान आरोपित विष्णु देवांगन 30 वर्ष निवासी बेलदारपारा व राकेश रात्रे 26 वर्ष निवासी दर्राभाठा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा द्वारा गिरोह बनाकर उक्त घटना को अंजाम दिए जाने के संबंध में मामला सामने आया। इसमें आरोपितों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के घर पर जाकर- उनके फोन पर वाट्सएप के माध्यम से फर्जी बिल प्रेषित कर फोन पे, गूगल पे व नकदी रकम लेकर धोखाधड;ी कर रहे थे। मामले में आरोपित विष्णु देवांगन एवं राकेश रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सभी आरोपित पूर्व में बिजली मीटर रीडिंग का ठेका लेने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं और कंपनी का ठेका समाप्त होने के बाद बेरोजगार हैं। कंपनी में काम करने के दौरान उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन के बारे में जानकारी इनके पास था। इसका आरोपित दुरुपयोग कर ठगी करना शुरू कर दिया था।

हाईकोर्ट ने 500 राशन कार्ड पर लगाई रोक

बिलासपुर August 21, 2022

रायपुर। उचित मूल्य की दुकानों में 500 राशन कार्ड करने की योजना अब अटक गई है। बताया जा रहा है कि इसका विरोध शुरू हो गया है और हाईकोर्ट ने भी इस पर स्टे लगा दिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से इसका जवाब मांगा गया है। विभाग भी इन दिनों जवाब की तैयारी में जुटा हुआ है।
बताया जा रहा है कि रायपुर के आठ राशन दुकान संचालकों ने इस योजना के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका के पीछे दुकानदारों का कहना है कि यदि 500 राशन कार्ड की योजना हो गई तो कमीशन की राशि अधिकतम चार हजार रुपये ही आ पाएगी। इतने कम राशि में दुकान का संचालन नहीं किया जा सकता है।
दुकानों में हर माह 25 हजार रुपये का खर्च होता है। इसमें सेल्समेन 10 हजार रुपये, हेल्पर आठ हजार रुपये, बिजली बिल 500 रुपये, स्टेशनरी 1000 रुपये, टेब रिचार्ज 400 रुपये, गोदाम किराया पांच हजार रुपये देना होता है। इस प्रकार खर्चा ही इतना अधिक हो जाता है।

सड़क किनारे मिली युवक की खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका

बिलासपुर August 21, 2022

जांजगीर-चाम्पा। सड़क किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना पामगढ़ थाना इलाके की है। स्थानीय लोगों ने जब लाश देखी, तो उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है। आसपास के लोगों के बयान पुलिस ने लिए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ले रही है।
पामगढ़ थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने बताया कि मृतक भिलौनी का रहने वाला था। उसकी शिनाख्त संतू यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दरअसल रात में युवक को घूमते हुए देखा गया था। उस वक्त वो बिल्कुल ठीक था। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के लोगों ने सुबह-सुबह युवक की लाश देखी और परिजनों को बताया। खबर मिलते ही घर में अफरातफरी मच गई। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। गांववालों ने भी पुलिस के सामने हत्या की आशंका ही जताई है।

पुलिस ने हथकड़ी लगा कर निकाला गुंडे का जुलूस

बिलासपुर August 20, 2022

कोरबा। आदतन अपराधी चीना पांडेय उर्फ दीपक को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो माह पहले वह गरियाबंद जेल से हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर छूटा था। पुलिस ने उसके पास से एक बटन वाला चाकू जब्त किया है। इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट के एक प्रकरण में भी वह फरार था।
पुरानी बस्ती निवासी चीना पांडेय के खिलाफ कोरबा जिले के थाना व पुलिस चौकियों के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कई गंभीर अपराधिक मामले पंजीबद्ध है। करीब दो साल पहले गरियाबंद जिले में एक शादी समारोह के दौरान उसने गोली चला दी थी। हत्या के प्रयास के इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले में करीब दो माह पहले ही उसे जमानत मिली थी। बताया जा रहा है कि वह वापस कोरबा अपने पुरानी बस्ती स्थित घर पहुंच गया था।
पुलिस की माने तो वह पुनः अपराधिक घटनाओं में संलिप्त हो रहा था। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देता, इसके पहले कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अजाक थाना कोरबा में दर्ज एक प्रकरण में भी उसकी तलाश पुलिस को थी। पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने का मामला 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया है। न्यायालय में प्रस्तुत करने के दौरान पुलिस ने उसे हथकड़ी लगा कर शहर के बीच पैदल मार्च करते हुए ले गई। आम लोगों के बीच चीना का दहशत है, उसे कम करने पुलिस ने ऐसा किया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पदस्थापना के बाद ही दो टूक कह दिया था कि जिले में सिर्फ कानून का राज चलेगा। किसी भी कीमत में गुंडे बदमाशों को बक्शा नहीं जाएगा।
उनका यह भी संदेश है कि जो अपराधी समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर शांतिपूर्वक जीवन यापन करना चाहते हैं, उन्हें पुलिस माफ करने की योजना भी बनाएगी। उन्होंने कहा है कि जिन अपराधियों के आदत में सुधार नहीं आ रहा, उनके विरूद्ध जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई का इस्तगाशा पेश किया जाएगा।

चार लाख स्र्पये गबन मामले में बार मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर August 20, 2022

बिलासपुर। महाराणा प्रताप चौक स्थित बार के पूर्व मैनेजर ने सामान खरीदी के नाम पर चार लाख स्र्पये का गबन कर लिया। हिसाब में मामला सामने आने पर उसने साथी कर्मचारियों को धमकी दी। साथ ही दबाव डालने पर आत्महत्या की धमकी दी। बार के कर्मचारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित बार मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र अंतर्गत साल्हेपारा में रहने वाले याकूब साहू(29) महाराणा प्रताप चौक स्थित प्लेटिनम बार में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उनके बार का मैनेजर जान पीटर बिक्री की रकम से बार के लिए सामान की खरीदार करता था। मैनेजर बार के लिए चिकन, मटन मछली और रेस्टोरेंट संबंधित सामानों की खरीदारी के लिए बिक्री की रकम से भुगतान करता था। उसने हिसाब में रकम का भुगतान करना बताया। वहीं, सप्लायरों को इसकी रकम नहीं मिली थी।
इसकी जानकारी होने पर मैनेजर से पूछताछ की गई। इस पर वह उल्टा जवाब देने लगा। रकम वापसी की बात कहने पर वह कर्मचारियों को देख लेने की धमकी देने लगा। दबाव डालने पर उसने आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद वह मोबाइल बंद कर गायब हो गया। कर्मचारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आरोपित जान पीटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

महिला प्यून के अंधे कत्ल का खुलासा- प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार

बिलासपुर August 18, 2022

जांजगीर-चाम्पा। महिला प्यून के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 14 अगस्त को महिला की लाश रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र के पलगढ़ घाट के जंगल में बरामद की गई थी। मृतका बेमेतरा के कुटुंब न्यायालय में पदस्थ थी। पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को मृतका के पिता ने जांजगीर-चांपा जिले के डभरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी 14 अगस्त की सुबह 9 बजे अपने घर से बेमेतरा में दफ्तर जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। सुबह 11 बजे से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। थोड़ी देर बाद फिर उन्होंने कॉल किया, लेकिन फिर भी मोबाइल बंद ही था। इससे वे परेशान हो गए। इसके बाद 14 अगस्त की रात में भी जब बेटी घर वापस नहीं लौटी, तब जाकर उन्होंने अगली सुबह थाने में केस दर्ज कराया।
पिता की रिपोर्ट पर डबरा थाने में गुम इंसान का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान लापता युवती के परिजनों ने ग्राम सुखदा में रहने वाले शंकर लाल केवट (24 वर्ष) पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की बात अक्सर इस लड़के से होती थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।
सीसीटीवी फुटेज में रायगढ़ जिले के खरसिया के ग्राम पलगढ़ में 14 अगस्त को करीब 11 बजे लापता युवती एक लड़के के साथ जाती हुई दिखाई दी। उनकी स्कूटी पलगढ़ घाटी की ओर जाती नजर आई थी। लगभग 12 बजे स्कूटी पर युवक अकेला आता हुआ नजर आया था। सीसीटीवी फुटेज और उनकी लोकेशन से ये साफ हो गया कि लापता युवती शंकर लाल केवट के साथ गई थी और वापस नहीं लौटी। इन सबूतों के आधार पर जांजगीर-चांपा की डभरा पुलिस ने शंकर लाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। आरोपी पुलिस की कड़ाई से टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
डभरा एसडीओपी भवानी शंकर खुंटिया ने बताया कि आरोपी ने कत्ल की पूरी दास्तां बताई। उसने कहा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। 14 अगस्त को बाढ़ के कारण कई जगह रास्ते बंद थे। ऐसे में वो बेमेतरा जाने के लिए रास्ता बताने की बात कहकर युवती को भदरी चौक फगुरम बुलाया था। इसके बाद वो अपनी बाइक से और लड़की अपनी स्कूटी से खरसिया रेलवे स्टेशन तक गए।
आरोपी शंकर लाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यहां उसने अपनी बाइक रेलवे स्टेशन में ही रख दी और लड़की को उसकी स्कूटी पर बैठाकर पलगढ़ जंगल ले गया। आरोपी ने कहा कि यहां उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी, जिस पर विवाद हो गया। तब तैश में आकर उसने युवती की कलाई को ब्लेड से काट दिया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 
 

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितम्बर तक

बिलासपुर August 17, 2022

जांजगीर-चाम्पा। जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in पर 30 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थाओं से प्रस्ताव लॉक करने हेतु 10 अक्टूबर और Sanction Order Lock करने हेतु 20 अक्टूबर 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है।
भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार वर्ष 2022-23 से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को भी छत्तीसगढ़ राज्य पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in आवेदन किया जाना है। पूर्व में जिन विद्यार्थियों द्वारा NSP पर आवेदन किया जा चुका है उन विद्यार्थियों को भी पुनः राज्य पोर्टल पर आवेदन किया जाना है। वर्ष 2021-22 से छात्रवृत्ति का भुगतान PFMS के माध्यम से किया जा रहा है। PFMS द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है। सभी विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करते समय आधार लिंक बैंक खाता नंबर प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।

पालतू कुत्ते की मौत पर मालिक ने किया मरिया भोज का आयोजन

बिलासपुर August 10, 2022

K.W.N.S.-कोरबा। कुत्ते की मौत के बाद मालिक ने जो किया उसे देखकर सब हैरान रह गए। उसने न केवल कुत्ते की अंतिम यात्रा निकाली बल्कि परिवार के सदस्य की तरह कफन- दफन कर अंतिम संस्कार भी किया। यह मामला कोरबा के ढोढ़ीपारा बस्ती का है। यहां रहने वाले कन्हैया चौहान के घर उनके साथ 17 साल से एक पालतू कुत्ता रह रहा था। उसकी मौत हो जाने पर 10 दिन बाद दशगात्र का आयोजन किया। इस दौरान मुंडन करा पिंडदान के साथ मृत कुत्ते की तस्वीर में माल्यार्पण कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पूजा पाठ कर आया। बात यहीं खत्म नहीं हुई दशगात्र के इस मौके पर बस्ती के डेढ़ सौ से अधिक लोगों को आमंत्रित कर मृत्युभोज भी कराया। बालको संयंत्र में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत कन्हैया ने बताया कि उसने अपने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में कार्यरत एक मित्र से कुत्ते का पपी लिया था। उस वक्त उसके बेटा बेटी भी छोटे थे। उनके साथ ही वह बड़ा मैं उसे अपने तीसरे बच्चे की तरह देखता था। मेरे दोनों बच्चों को भी उस से बेहद लगाव रहा। इसलिए मैं उसकी मौत से बेहद व्यथित हूं और उसका अंतिम संस्कार उसी तरह किया जिस तरह परिवार के किसी व्यक्ति के नहीं रहने पर किया जाता है। कन्हैया की बेटी मेघा कलेक्ट्रेट में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। उसने बताया कि उसके पिता ने कुत्ते का नाम विनी रखा था आमतौर पर पशुओं को केवल नाम से ही पुकारा जाता है पर मेरे पिता ने नाम के साथ चौहान सरनेम भी उसे दिया था वह हमेशा विनीत चौहान कह कर ही उसे बुलाते थे।
 

Previous 1 … 156 157 158 159 160 … 212 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
  • मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत
  • मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
  • पीएम किसान सम्मान निधि से बदली नारायणपुर के नरेन्द्र कुमार की खेती की तस्वीर, खाद-बीज के लिए नहीं होना पड़ता परेशान
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पंचायती राज संगठन के 28 जिला अध्यक्ष नियुक्त

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.