Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
K.W.N.S.- बिलासपुर। 15 साल की लड़की को दो युवक जबरदस्ती एक कमरे में ले गए और बंधक बना लिया। एक आरोपी उसके साथ दो दिन तक लगातार रेप करता रहा। दूसरे ने बाहर से ताला लगा दिया था। अपराध दर्ज कर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। बिल्हा पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार रविवार की दोपहर में किशोरी किसी काम के लिए घर से निकली थी। पास ही रहने वाले पवन गोंड (24 साल) और पप्पू नेताम (20 वर्ष) उसे खींचते हुए एक कमरे में ले गए। किसी को पता न चले इसलिए पवन गोंड ने बाहर से ताला लगा दिया और भाग गया। बाहर निकलने के लिए जब पीड़िता चीखने लगी तो आरोपी पप्पू नेताम ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। पीड़िता जब घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे गांव में ढूंढने लगे। वे आरोपी के घर भी गए, पर परिवार वालों ने जानकारी नहीं होने की बात की। आरोपी के कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था, इसलिए उन्हें दोनों के भीतर होने का अंदाजा नहीं लगा। दोपहर में पीड़िता को आरोपियों ने छोड़ा तो उसने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को सारी बात बताई। परिजनों ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। केंद्र सरकार ने हाल ही में उड़ान-5 स्कीम के लिए घोषित शहरों में बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के किसी भी शहर को शामिल नहीं किया है। इस पर यहां आंदोलन कर रही संघर्ष समिति ने तीखी नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। बिलासा एयरपोर्ट में हवाई सुविधा के विस्तार के लिए जन संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। आंदोलन स्थल पर समिति के वरिष्ठ सदस्य सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि उड़ान योजना में बिलासपुर को शामिल नहीं करने के कारण यहां से और एयरलाइंस कंपनियां अपने विमान नहीं उड़ा रही हैं। उड़ान योजना में शामिल करने से बड़ी कंपनियां महानगरों के लिए विमान सेवा शुरू कर सकती थीं। इसका बिलासपुर और आसपास के जिलों को लाभ मिलता। उड़ान स्कीम पर्यटन स्थल और अभयारण्यों को जोडऩे के लिए बनाई गई है। बिलासपुर से अचानकमार और सतरेंगा सहित अनेक पर्यटन स्थल नजदीक हैं। पर, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बिलासपुर और छत्तीसगढ़ को कोई नई उड़ान नहीं देना चाहते। केंद्र सरकार बिलासपुर व छत्तीसगढ़ की उपेक्षा बंद करे। संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर बिलासपुर की उपेक्षा के प्रति विरोध प्रदर्शित किया।

K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। थाना पामगढ़ क्षेत्रांतर्गत रहने वाली पीड़िता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक पुत्री घर में नहीं थी जिसे खोजते हुए अपने देवरानी के घर गई तो वहॉ आरोपी संजय टंडन निवासी मेऊ द्वारा पीड़िता को तुम हम लोगों के प्यार में बाधा डालती हो कहते हुए पीड़िता को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं क्रिकेट बैट से मारपीट कर बेईज्जत करने की नियत से छेड़खानी किया गया। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 366/22 धारा 323,294,354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी संजय टंडन निवासी मेऊ को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होेने पर पामगढ़ पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि शिव चंद्रा, आर. राजेश कश्यप एवं म.आर. सविता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

K.W.N.S.-कोरबा। नवा खाई मनाने ससुराल पहुंचे पति ने विवाद होने पर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है. जानकारी के अनुसार, घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सायला की है. आरोपी पति कुमान सिंह पेंड्रा जिले के कोटमी क्षेत्र से पत्नी युमती बाई के साथ नवा खाई त्योहार मनाने अपने ससुराल सायला पहुंचा था. ससुराल में किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिससे गुस्से में आकर पति ने टांगी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. ससुराल में मौजूद अन्य रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया. पति हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया. घटना के बाद गंभीर हालत में महिला को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां स्थिति को देखते हुए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया है. वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर पसान पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ हत्या के प्रयास के मामले में जेल दाखिल करने के साथ मामले की जांच में जुटी है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। चलती कार में ड्राइविंग सीट के पास रखे मोबाइल फोन से अचानक धुआं निकला और ब्लास्ट हो गया। तुरंत सूझबूझ दिखाने के चलते एक गंभीर हादसा टल गया। कुदुदंड बिलासपुर निवासी अमित मिश्रा अपने परिवार के साथ भुवनेश्वर से बिलासपुर वापस लौट रहे थे। उनका एमआई कंपनी का मोबाइल फोन सीट के बगल में स्टेयरिंग के पास रखा था। दोपहर एक बजे जब वे सतकोशिया टाइगर रिजर्व के पास से गुजर रहे थे, तभी मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। उन्होंने देखा कि फोन से धुआं उठ रहा है और वह फट कर जल रहा है।
गाड़ी को किनारे कर के सभी तुरंत बाहर निकले। गाड़ी चला रहे अमित मिश्रा ने तुरंत जलते हुए मोबाइल फोन को उठाया और उसे बाहर फेंक दिया। इस दौरान कुछ लोग आसपास के खेतों में काम कर रहे थे, वे भी वहां पहुंच गए। जलते हुए फोन को उठाने से अमित मिश्रा की उंगलियां भी जल गई। मगर एक गंभीर हादसा टल गया। फोन को उन्होंने करीब 9 महीने पहले बिलासपुर से ही खरीदा था।

K.W.N.S.-बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व के लमनी रेंज में बीते 4 दिनों से हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। मालूम हुआ है कि दल कटघोरा के पसान रेंज होते हुए मरवाही वन मंडल पहुंचा और उसके बाद एटीआर के अतरिया गांव के आसपास पहुंच गया है। हाथियों के एक और दल के इसी और पहुंचने को लेकर वन विभाग ने सतर्क किया है। हाथियों ने कई खेतों को रौंदकर फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि अब तक किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हाथियों के जमे रहने से ग्रामीण दहशत में है और वे रातभर जाग कर अपने परिवार, घरों तथा खेतों की रखवाली कर रहे हैं। इधर वन विभाग ने भी हाथियों की गतिविधि नजर रखी है। उन्होंने ग्राम वासियों को जंगल की ओर न जाने के लिए आगाह किया है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर में केरल से सीधे बिलासपुर आएंगे। उनका चाटर्ड प्लेन चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में लैंड करेगा। CM शहर में तकरीबन दो घंटे बिताएंगे। लेकिन, इस दौरान कांग्रेस नेताओं से उनकी मुलाकात नहीं होगी। जिला प्रशासन ने भी उनके कार्यक्रम को रिजर्व बताया है। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को उनके सक्ती में रोड शो के लिए रुट चार्ट भी तैयार किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि CM रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कन्याकुमारी गए हुए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1.45 बजे तिरुवनंतपूरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए उड़ान भरेंगे। उनका चार्टड प्लेन शाम 4.30 चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट में लैंड करेगा। मुख्यमंत्री अपने रिजर्व कार्यक्रम में जाएंगे, जहां 4.40 बजे से 6.40 बजे तक रहेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार 6.45 बजे वे कार से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
K.W.N.S.-बिलासपुर। निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता के प्रमोशन मामले में राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. दरअसल, कैट द्वारा प्रमोशन के पक्ष में आदेश के विरुद्ध राज्य शासन के द्वारा अपील दायर की गई थी. बीते 4 जुलाई को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रमोशन पर स्टे दिया था. आज शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने बहस की है. बता दें कि राज्य शासन ने मुकेश गुप्ता के 3 साल पूर्व हुए प्रमोशन को निरस्त कर दिया था. इसके खिलाफ मुकेश गुप्ता ने कैट में याचिका दायर की थी. कैट ने सुनवाई के बाद मुकेश गुप्ता की पदस्थापना का आदेश दिया था, जिसे राज्य शासन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

K.W.N.S.-जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा के मुलमुला हाई स्कूल में हफ़्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी में पढ़ाने के आदेश का पालन हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ भी न्याय हो रहा है। सप्ताह में एक दिन स्कूलों में छत्तीसगढ़ी बोली को रहेगा समर्पित दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं के हित में बड़े फैसले लिए हैं। राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक सामग्री भी तैयार की जा रही है। बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में वहां की स्थानीय आदिवासी बोलियों के अनुसार एवं शेष क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पाठ्य सामग्री तैयार की जा रही है। सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई से स्थानीय भाषा को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को भी मुख्यमंत्री ने अनिवार्य करने की बात कही है। मुख्यमंत्री बघेल ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बालक का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करे और इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवाचार को अपना रही है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। भूगोल बार के संचालक को आखिर पुलिस ने ड्रग्स बिक्री मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 2 माह तक पुलिस ने उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाने के बाद यह कार्रवाई की है। मालूम हो कि 19 जून की रात चकरभाठा पुलिस ने काली ढाबा के पास भूगोल बार के मैनेजर योगेश द्विवेदी को पकड़ कर उससे 4 ग्राम एमडीएमए मौली जब्त किया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया था। द्विवेदी ने अपने बयान में कहा था कि वह बार के संचालक अंकित अग्रवाल के कहने पर बिक्री कर रहा था। उसने यह भी खुलासा किया था कि भूगोल बार में ग्राहकों को वाशरूम में ले जाकर ड्रग्स पिलाता था और इसके एवज में उसे अलग से रुपये और शराब दी जाती थी। यह जानकारी भी सामने आई थी कि जब द्विवेदी के ऊपर चकरभाठा में कार्रवाई की गई तब अंकित अग्रवाल भी वहीं मौजूद था लेकिन उसके पास से ड्रग्स नहीं मिलने के कारण पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की थी। बार के संचालक पर कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे थे। पुलिस का कहना है कि 2 महीने तक की गई जांच में पता चला है की ड्रग्स उपलब्ध कराने और बिक्री कराने में बार के संचालक आरोपी अंकित अग्रवाल की भूमिका है। इसलिए उसे एनडीपीएस की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है।