Browsing: बिलासपुर

 
 K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक लापरवाही से बच्ची की जान चली गई. मृतका के परिजन का कहना है कि सांप काटने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था. इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज में देरी कर दी. समय में इलाज नहीं मिल पाने से बच्ची की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पहुँच गए. समझाइस के बाद हंगामा शांत हुआ है. अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले स्टॉफ पर कार्रवाई करने की बात कही है. पीएम के पश्चात् परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। उरगा थानांतर्गत ग्राम दादरकला के जंगल में नर कंकाल के कुछ अवशेष पाए गए हैं. मौके पर पाए गए कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान गिरधारी लाल यादव के रुप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 1 सितंबर को दर्ज कराई गई थी. मौके पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर उसकी मौत किसी जंगली जानवर के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
 उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम दादरकला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के जंगल में नरकंकाल के कुछ अवशेष पाए गए. घने जंगल के मध्य झाड़ियों के बीच कंकाल मिलने से पूरा गांव सकते में आ गया. हकीकत जानने लोग जंगल पहुंचे और मौके पर मौजूद कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान गिरधारी लाल यादव के रुप में की गई. गिरधारी लाल 1 सितंबर को लकड़ी काटने जंगल गया हुआ था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा. परिजन लापता होने के बाद आसपास और रिश्तेदारों के घर उसकी खोज की, लेकिन उसका जब कोई नहीं पता चला, तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी. उरगा पुलिस ने इस मामले में परिजनों के सूचना के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी. उरगा थाना में पदस्थ एएसआई बलीराम निराला ने बताया कि ग्राम दादरकला में झाड़ियों के बीच नरकंकाल मिलने की जानकारी मिली थी. जहां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की तो नरकंकाल के पास मिले चप्पल, गमछा और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की गई. जहां नरकंकाल दादरकर आदिवासी गिरधारी लाल यादव के रूप में की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। डेढ़ माह से लापता 15 साल की लड़की के मामले में बिल्हा पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन उसकी खोजबीन की कार्रवाई नहीं की। इसके चलते परिजन हाईकोर्ट गए। कोर्ट ने पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। बिल्हा क्षेत्र की उक्त नाबालिग 5 अगस्त से गायब है। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वे थाने में लगातार पूछताछ करते रहे कि उसे ढूंढने के लिए क्या किया लेकिन उनको संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। कोर्ट में शासन की ओर से बताया गया है कि प्रकरण में 363 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अदालत ने शासन और जिला पुलिस को जवाब दाखिल करने कहा है कि उनकी खोज के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है।
 

 
   K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा में एक ग्रामीण अपने पालतू कुत्तों को कोरोना का टीका लगवाने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच गया। स्वास्थ्य कर्मियों से अपने कुत्ते को वैक्सीनेट करने का आग्रह करने लगा। उसकी बात सुनकर मेडिकल स्टाफ भी हैरान रह गए। उन्होंने ग्रामीण को समझाइश दी। मगर यह बात उसे नागवार गुजरी और वह स्वास्थ्य कर्मियों से विवाद करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। बताया जा रहा है कि रामायण सिंह शराब के नशे में धुत था। वह लड़खड़ाते हुए अपने कुत्तों के साथ केंद्र पहुंचा था। मामूली बात को लेकर उसने लैब टेक्नीशियन से विवाद करना शुरू कर दिया। जबकि वहां पर महिला स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे। इसकी परवाह किए बगैर रामायण सिंह भद्दी गालियां देते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। महिला स्टाफ ने भी उसे समझाने का काफी प्रयास किया। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मचारी अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
 

  K.W.N.S.-मुंगेली। सरगांव के पास नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है. लोहे से भरी खड़ी ट्रक को कोयले से भरी ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके बाद कोयले की ट्रक में आग लग गई. इस हादसे में कोयले वाली ट्रक के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई. जानकारी मिलने पर दमकल वाहन आग बुझाने में जुटी है. मौके पर पुलिस भी मौजूद है. बिलासपुर-रायपुर मुख्य मार्ग (नेशनल हाइवे) पर ये घटना हुई है।
 

K.W.N.S.-पेंड्रा। पेंड्रा में आज सुबह हुई। जहां खड़े ट्रेलर को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। जिसमें हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है । पेंड्रा-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर पानी टंकी के पास ये हादसा हुआ जिसमें कटनी से बिलासपुर जा रहे ट्रक के चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर वाहन को पीछे से ठोकर मार दिया। ड्राइवर को जिला चिकित्सालय में इलाज कराय जा रहा है। एक और हादसे में जिंदा जला ड्राइवर बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर सरगांव बाईपास में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमे लोहे से भरी खड़े ट्रक को पीछे से कोयले से भरे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसके बाद पीछे वाले ट्रक में आग लग गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि पिछले ट्रक ड्राइवर को निकलने तक का मौका भी नहीं मिला और वो आग में जिंदा ही जल गया। मिली जानकारी के अनुसार लोहे से भरा ट्रक खराब हो गया था और सड़क किनारे खड़ा हुआ था जिसको बिलासपुर की ओर से आ रहे कोयले से भरे ट्रक ने टक्कर मारी, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाई, वही पूरी तरह जल चुके ड्राइवर के लिए एफ़एसएल की टीम आयी हुई है।
 

K.W.N.S.-मुंगेली। तंबाकू उत्पाद अधिनियम का पालन करते हुए जिले को तंबाकू मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस क्रम में कलेक्ट्रेट में अंर्तविभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह अंर्तविभागीय बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं द यूनियन संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर राहुल देव ने की। इस दौरान राज्य विधिक सलाहकार ख्याति जैन ने राष्ट्रीय तंबाकू सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के समस्त धाराओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही कलेक्टर ने समस्त विभागीय कार्यालय परिसर में धारा 4 के तहत धूम्रपान निषेध क्षेत्र का बोर्ड लगाने और इन धाराओं के उल्लघंन होने पर कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। कार्यशाला के दौरान राज्य विधिक सलाहकार ख्याति जैन ने राष्ट्रीय तंबाकू सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के समस्त धाराओं की विस्तार से जानकारी दी। 
उन्होंने समस्त सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध क्षेत्र का बोर्ड प्रदर्शित करने, समस्त शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान हेतु 100 गज के दायरे पर तंबाकू विक्रय के प्रतिबंधित होने, धारा 5 के तहत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापनों पर प्रतिबंध, बिना वैधानिक चेतावनी के तंबाकू पदार्थों के विक्रय पर सख्ती से कार्यवाही करने के संबंध में भी बताया। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया:” राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कई गतिविधियों की गई हैं। साथ ही प्रवर्तन दल, जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों हेतु क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है । राज्य से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप समस्त शासकीय कार्यालयों में धूम्रपान निषेध क्षेत्र के बोर्ड प्रदर्शित किए जा चुके हैं एवं नगर पालिका से सहयोग लेते हुए तंबाकू उत्पादों के विज्ञापनों को हटाने की कार्यवाही भी की जा रही है।” इस अवसर पर द यूनियन संस्था के संभागीय सलाहकार संजय नामदेव ने तंबाकू मुक्त/ धूम्रपान मुक्त जिला घोषित किए जाने हेतु रणनीति के संबंध में बताते हुए कहा:” यदि कोटपा अधिनियम 2003 के समस्त धाराओं का अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है तो जिले को तंबाकू मुक्त जिला घोषित किया जा सकता है। वर्तमान में राज्य के जशपुर शहर एवं सरगुजा जिला धूम्रपान मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।” जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी ने बताया:”जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर इस पर तेजी से कार्य किया जाएगा। जिससे जिले को तंबाकू मुक्त बनाया जा सकेगा ।
” कार्यक्रम में समस्त विभाग के प्रमुख, स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला इकाई के सदस्य जिला नोडल अधिकारी डॉ कमलेश खैरवार एवं द यूनियन संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। तंबाकू मुक्त जिले के लिए निर्देश- इस दौरान कलेक्टर राहुल देव ने समस्त विभागीय कार्यालय परिसर में धारा 4 के तहत धूम्रपान निषेध क्षेत्र का बोर्ड लगाने , तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4 और 6 के उल्लघंन होने पर कार्यवाही सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को नगरी निकाय एवं पुलिस विभाग के सहयोग से शैक्षिक संस्थानों के 100 गज मे स्थापित तंबाकू विक्रय केंद्रों को हटाने तथा कोटपा अधिनियम के अंतर्गत प्रावधानों को लागू कर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने को कहा है। इसके अलावा राज्य से प्राप्त निर्देश के अनुसार जिले से तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापनों को जल्द से जल्द हटाने, बिना चित्रात्मक चेतावनी के बेचे जा रहे तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। ताकि जिले को तंबाकू मुक्त बनाने का प्रयास सफल हो सके।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। हिंदी दिवस 14 सितंबर को जस्टिस रजनी दुबे ने हाईकोर्ट में एक प्रकरण पर हिंदी में आदेश जारी कर नई परंपरा शुरू की है। फैसले के प्रमुख अंश हिंदी में लिखे गए हैं। जस्टिस रजनी दुबे ने इस अपराधिक मामले में आरोपियों की दोषमुक्ति के खिलाफ शासन की अपील खारिज कर दी। इस मामले में हाईकोर्ट ने 26 जुलाई को निर्णय सुरक्षित रखा था। प्रकरण के अनुसार गुलाब सिंह वर्मा, सफदर अली रायपुर और अविनाश चन्द्र के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बिलासपुर ने 10 अप्रैल 2022 को निर्णय पारित कर सभी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोप से दोषमुक्त किया गया था। इसके खिलाफ शासन ने हाईकोर्ट में अपील की थी। सुनवाई के बाद जस्टिस रजनी दुबे ने कहा कि विचारण न्यायालय द्वारा सूक्ष्मतापूर्वक मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य की विवेचना करते हुए जो निर्णय पारित किया गया है वह प्रकरण में आए साक्ष्य के आधार पर विधि एवं तथ्य के अनुरूप है। इस आधार पर कोर्ट ने शासन की अपील निरस्त कर दी। शासकीय कर्मी गुलाब सिंह वर्मा, सफदर अली और अविनाश चन्द्र के खिलाफ धारा 409,467,468,471 और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। दरअसल सफदर अली स्टोर कीपर, एसई सोढ़ी एसडीओ और गुलाब सिंह वर्मा उपयंत्री के तौर पर जल संसाधन विभाग में पदस्थ थे। इन पर जलाशय निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप था। सीमेंट की बोरी के साथ निर्माण सामग्री की सप्लाई नहीं हुई और काम समय पर पूरा नहीं किया गया। शासन द्वारा दर्ज कराए गए मामले को जिला कोर्ट में आरोपियों ने चुनौती दी। 
कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया था। इसी के खिलाफ शासन ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट में जस्टिस द्वारा आर्डर तो हिंदी में पहली बार किया गया है लेकिन फैसलों की कापी हिंदी में पहले से मिल रही है। हाईकोर्ट ने इससे पहले दो मामलों की सुनवाई के दौरान पाया था कि अंग्रेजी में मिले कोर्ट के फैसले के कारण पक्षकार को समझने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए याचिकाकर्ता या पक्षकार की मांग पर आदेश की कापी हिंदी में दी जा रही है। इसके लिए एक अनुवादक की भी नियुक्ति की गई है। याचिकाकर्ता या पक्षकार को इसके लिए 10 रुपया प्रति कॉपी शुल्क देना पड़ता है। दरअसल मामले की सुनवाई के बाद आमतौर पर हाईकोर्ट में फैसले अंग्रेजी में ही जारी किए जाते हैं। अंग्रेजी सभी को समझ न आने से अधिकतर याचिकाकर्ता व पक्षकार पूरी तरह अपने अधिवक्ताओं पर निर्भर रहते हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हिंदी में याचिका दायर करने के साथ ही उन याचिकाकर्ताओं को जो अपनी याचिका पर हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर बहस करना चाहते हैं, उन्हें हिंदी में बहस करने की छूट दी जा रही है। इसके पीछे कोर्ट का उद्देश्य याचिकाकर्ता को अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने की आजादी देना और हिंदी को बढ़ावा देने की कोशिश भी शामिल है।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा में एक महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बेटा जब देर शाम घर लौटा तो सारे खिड़की और दरवाजे बंद थे। इस पर उसने पड़ोसी के घर से झांक कर देखा तो अंदर महिला का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। मामला हरदी बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक़, धतूरा गांव निवासी कलाबाई राठौर (60) अकेले रहती थी। महिला के पति नेहरू लाल राठौर की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा मनीष राठौर पास के ही गांव उतरदा में अपने परिवार के साथ रहता है और केजेएसएल धतूरा प्लांट में काम करता है। मनीष की नाइट शिफ्ट थी, तो वह रोज की तरह बुधवार शाम करीब 7 बजे अपनी मां के घर खाना खाने के लिए पहुंचा था। मनीष आया तो देखा की घर के सारे खिड़की और दरवाजे अंदर से बंद है। काफी देर तब उसने मां को आवाज़ दी और दरवाजा खटखटया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मनीष पड़ोस के मकान में गया और वहां से वहां से मां के घर में घुसा तो अंदर कला बाई का खून से लथपथ शव पड़ा था। शव के पास ही खून लगा बट्टा (सिल-बट्टा) भी पड़ा था। इस पर मनीष ने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस ने व्हाट्सएप पर मिली शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप पर मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक शराब की अवैध बिक्री कर रहे है. जिस पर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित किया. इस दौरान घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में शराब की बोतल जब्त की गई है. आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम कृष्णा कुमार मधुकर और शिव कुमार बताया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते जेल दाखिल कर दिया है।