Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-मुंगेली। छेड़खानी के आरोप को लेकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया है. बीच बाजार में दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने युवक पर हमले के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी. बीच बाजार इस तरह की वारदात से दहशत का माहौल है. लोगों में खौफ साफ देखा जा रहा है। 
मामले की जानकारी लगते ही युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है.. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थाना के बुधवारी बाजार की घटना है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम जितेंद्र साहू 36 वर्ष है. वहीं आरोपी का नाम सीमा साहू 36 वर्ष है. दोनों अलग अलग मोहल्ले रामगढ़ निवासी हैं. इस वारदात ने सनसनी फैल दी है। 
 

K.W.N.S.-कोरबा। शिक्षा सत्र 2022-23 में शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, आई.टी.आई., नर्सिंग, पॉलिटेक्निक, डाईट आदि संस्थाओं में नियमित अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाईन आवेदन 25 अक्तूबर 2022 तक मंगाए गए हैं। जिले में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलंब से प्रारंभ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के फलस्वरुप तिथि में वृद्धि की गई है। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, उनका पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई ऑनलाइन पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर किया जाना है। अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करना नहीं पड़ेगा।
 अनुसूचित जाति वर्ग के सभी विद्यार्थियों को केवल राज्य पोर्टल पर ही आवेदन करना होगा। पूर्व में जिन विद्यार्थियों द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन किया जा चुका है उन विद्यार्थियों को भी पुनः राज्य पोर्टल पर आवेदन करना होगा। वर्ष 2021-22 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है, इसलिए सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार से लिंक बैंक खाता नंबर की जानकारी देनी होगी। 
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग माया वारियर ने बताया कि सभी कालेजों के विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नये आवेदन एवं नवीनीकरण के आवेदन राज्य के पोर्टल पर स्वीकार किये जायेंगे। शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा ड्रॉफ्ट प्रपोजल 31 अक्तूबर 2022 तक लॉक कर दिये जायेंगे तथा सेंकशन ऑर्डर 10 नवंबर 2022 तक लॉक कर दिए जाएंगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि महाविद्यालयांे के प्राचार्यों और प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों को अपने संस्था के सभी पात्र विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति से वंचित रहने पर संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में 17 साल की लड़की और युवक की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों की पहचान हो गई है। दोनों दो दिन पहले घर से निकले थे। माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे और दो दिन पहले घर से निकले थे। इधर, पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तभी उनके शव मिलने की खबर आ गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। दोनों की लाश एक पेड़ पर एक ही फंदे पर लटक रही थी। 
उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. रतनपुर TI शांत कुमार साहू ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने शुक्रवार को उसके गायब होने का केस दर्ज कराया है। वह 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे गायब हुई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब वह नहीं मिली तब अपहरण की आशंका से केस दर्ज कराया। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
 

K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। ट्रेन से कटकर 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के घंटों बाद शव के ऊपर से ट्रेनें गुजरती रही, लेकिन शव पर किसी की नजरें नहीं पड़ी. दरअसल, मृतक प्रशांत गुप्ता जांजगीर के वार्ड नंबर 18 के रमन नगर का रहने वाला है. घर से सुबह फूल लेने के लिए निकला था। 
जहां पटरी पर ट्रेन से कट गया. ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई. मौके पर ही मौत हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को मिली. मौके पर जांजगीर पुलिस पहुंची. मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांजगीर के खोखसा फाटक के पास हादसा हुआ है. बता दें कि हादसे में सिर अलग और धड़ अलग हो गए हैं. रेलवे ट्रैक पर जो हिस्सों में बंटे दिख रहे हैं. वहीं इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल है। 
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में ससुर की हत्या करने वाले दामाद को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी है। दामाद ने अपनी पत्नी को मायके में रखने का आरोप लगाकर ससुर के साथ ही साले पर चाकू से हमला किया था। घटना तीन साल पहले की है, जिस पर गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश स्मिता रत्नावत ने दामाद को हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। हत्या का यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं की रहने वाली सुजाता (30) की शादी 15 साल पहले राजपुर निवासी सुरेश कर्ष (38) के साथ हुई थी। महिला का पति सुरेश उसके साथ आए दिन झगड़ा करता था। इससे तंग आकर वह पति व बच्चों को छोड़कर मई 2020 में अपने मायके आ गई थी। एक सप्ताह बाद सुरेश 6 मई को दोपहर अपने ससुराल कुआं पहुंचा, जहां उसने आंगन में सो रहे साले कुलदीप रजक को चाकू मार दिया। अचानक हमला होने के बाद घायल कुलदीप डर कर बाहर भाग गया। फिर सुरेश ने अपने ससुर शिवराम के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश की तलाश कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया था।

 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। जिला पुलिस ने कटनी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मूलतः बिहार और उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। इन्होंने फर्जी वेबसाइट के जरिये मुद्रा लोन मंजूर कराने का झांसा देकर रेलवे कॉलोनी के एक व्यक्ति से 4 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले जसविंदर कुमार को अपने पैतृक जमीन पर मकान बनवाना था। उसने लोन के लिए गूगल से ऑनलाइन सर्च किया। एक वेबसाइट में मुद्रा लोन व बजाज फाइनेंस के जरिये लोन दिलाने का ऑफर दिया गया था। उसने लिंक पर जाकर जरूरी दस्तावेज दिए। ऋण की मंजूरी के लिए वेबसाइट के जरिये रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। आरोपियों ने फोन से भी बात की। 
फरियादी जसविंदर ने उनकी बातों पर भरोसा कर तीन किश्तों में 4 लाख 32 हजार 535 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों के फोन नंबर और वेबसाइट का लिंक बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर उसने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर सेल ने वेबसाइट और फोन नंबर की तकनीकी जानकारी जुटाकर आरोपियों का लोकेशन पता किया। पहले उनका लोकेशन दिल्ली में मिला। वहां पहुंचने के बाद उनका लोकेशन कटनी बताने लगा। पुलिस ने वहां जाकर एक मकान में दबिश दी, जहां आरोपी किराये से रहते थे और रैकेट चला रहे थे। यहां से मास्टर माइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे लैपटॉप, 2.55 लाख नगद, एक टेबलेट, 4 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड और बड़ी संख्या में चेकबुक और पास बुक जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी फूलपुर वाराणसी का रविंद्र कुमार (26 वर्ष) है जो फर्जी वेबसाइट बनाता था। 
दूसरा आरोपी गोपालगंज बिहार का विजय कुशवाहा (24 वर्ष) कॉल सेंटर का कर्मचारी बताकर लोगों से बात करता था और लोगों से कमीशन का झांसा देकर बैंक खाते जुटाता था। तीसरा आरोपी दरभंगा बिहार का सुजित कुमार (26 वर्ष) बैंक खाते में आने वाली रकम को ट्रांसफर करने का काम देखता था। सभी के विरुद्ध धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
 

 
K.W.N.S.- बिलासपुर। कोयला परिवहन के दौरान डस्ट को उड़ने से रोकने के लिए प्रावधानों का पालन नहीं करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने रायपुर व बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधकों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। याचिका में कहा गया है कि कोयले से लदी गाड़ियों और वैगन को परिवहन के दौरान ढकने का प्रावधान है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद रेलवे की ओर से प्रावधानों का पालन नही किया जा रहा है। कोयला डस्ट से 7 किलोमीटर का क्षेत्र प्रदूषित होता है। बीमारियों के साथ ही इसका असर फसलों की उर्वरक क्षमता पर भी पड़ता है। मामले की सुनवाई करते हुए पर्यावरण संरक्षण मंडल को भी जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
 

K.W.N.S.-कोरबा। क्रेन का टायर फटने से एक एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने पर दीपका पुलिस मौके पहुंचकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, क्रेन की बेरिंग खराब होने की वजह से उसे रिपेयरिंग के लिए दीपका महाप्रबंधक कार्यलय के पास ले जाया गया था। 
 इस दौरान टायर खोलते समय अचानक फट गया, जिससे चोट लगने से दीपका वर्कशॉप में कार्यरत सीनियर मैकेनिकल फिटर लालदास खरे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सहकर्मी घनश्याम गभेल के हाथ में चोट आई है, और एक ठेका श्रमिक के पैर में चोट आई है. दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने हाल ही में खराब सड़कों का वीडियो शेयर करते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अब सांसद सरोज पांडेय के इस वीडियो को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने करारा प्रहार किया है। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सरोज पांडेय खराब सड़क के नाम पर फोटो खिंचवा रहीं, गड्ढे में अपना चार्मिंग फेस लेकर फोटो खिंचवा रहीं है। सड़कें बनाने के लिए पहले खोदना होता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दो चार साल बाद भाजपा सिर्फ नाम की पार्टी रहेगी। भाजपा में सारे कांग्रेसी रहेंगे। अच्छा है इनकी संस्कृति फिर खत्म हो जाएगी। कांग्रेस छोड़कर कोई नहीं भाग रहा, ये सिर्फ भाजपा वालों की ओर से फैलाई गई अफवाह है। केंद्र सरकार विरोधियों की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बता दें कि सरोज पांडेय ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए अकलतरा विधानसभा से कोरबा जाने वाली सड़क का हाल दिखाया था। सड़क के गड्ढे दिखाते हुए सरोज पांडे कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साध था। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीडब्ल्यूडी मंत्री को सड़क का हाल देखने के लिए न्योता दिया भी दिया था।
 

 
 K.W.N.S.-बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने भाजपा पार्षदों की अपील को मंजूर करते हुए लोरमी नगर पंचायत के अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को पूरी करने का कलेक्टर को आदेश दिया है। मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत की अध्यक्ष जोगी कांग्रेस समर्थित अलका शुक्ला के खिलाफ भाजपा समर्थित पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया था। कलेक्टर ने 29 अगस्त की तारीख तय करते हुए अध्यक्ष व संबंधित लोगों को इसकी सूचना दी थी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 408 (2) को भी असंवैधानिक बता कर चुनौती दी। सिंगल बेंच में सुनवाई करते हुए कलेक्टर के पत्र पर स्थगन आदेश दे दिया। इस पर भाजपा पार्षदों ने डिविजन बेंच में अपील की। जस्टिस गौतम भादुड़ी व जस्टिस राधा कृष्ण अग्रवाल की बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश को निरस्त कर दिया तथा कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव के लिए समय निर्धारित करने का आदेश दिया है।