Browsing: बिलासपुर

 
 K.W.N.S.-कोरबा। शहर के बुधवारी बस्ती में रहने वाले एक युवक ने आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म किया था। वीडियो बनाकर वह ब्लैकमेल करते हुए 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा। मामले में दोषी काे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बुधवारी बस्ती निवासी युवक शमशेर अली मार्च 2016 में एक आदिवासी किशोरी के घर घुसकर उससे दुष्कर्म किया था। घटना के समय किशोरी के परिजन बाहर गए थे। शमशेर ने किसी काे घटना के बारे में नहीं बताने की धमकी दी। किशोरी डर से चुप रही। शमशेर मोहल्ले में बदनाम करने की बात कहते हुए उससे लगातार दुष्कर्म करने लगा। उसका वीडियो भी बनाया। किशोरी बालिग हुई ताे उसकी शादी तय हुई।
 तब शमशेर पीड़िता के साथ ही उसके परिजन काे वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। यहां तक कि उसने जिस युवक से शादी तय हुआ था, उसका वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़िता व उसके परिवार काे ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए मंगाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामले में दुष्कर्म, धमकी, ब्लैमेलिंग के साथ ही एट्रोसिटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी शमशेर काे गिरफ्तार कर लिया है। तब से वह जेल में बंद था। दूसरी ओर मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय में चल रही थी, जहां शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अरूण कुमार ध्रुव ने पक्ष रखते हुए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए आरोपी शमशेर काे दोषी साबित किया।
 

K.W.N.S.- कोरबा। पाली स्थित बुड़बुड़ खदान से रात के अंधेरे में कोयला  चाेरी कर हाइवा में परिवहन का अवैध काराेबार लंबे समय से चल रहा था। कोयला ले जा रहे हाइवा के कीचड़ में फंसने के बाद मामला पकड़ाया। पुलिस ने कार्रवाई की लेकिन वाहन के चालक व हेल्पर पर कोयला तस्कर को बचा दिया गया। जिले में एक ओर पुलिस अवैध काराेबारियाे के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है ताे दूसरी ओर रात के अंधेरे में कोयला, रेत व डीजल चाेरी का अवैध काराेबार जाेराे पर है। हरदीबाजार पुलिस ने जहां दाे दिन पहले खदान से डीजल चाेरी का मामला पकड़ा, वहीं शुक्रवार काे पाली में एसईसीएल के बुड़बुड़ खदान से काेयला चाेरी कर हाइवा सीजी-10-एएक्स-0817 में ले जाने का मामला पकड़ाया। वह भी तब जब रात के अंधेरे में कोयला लेकर खपाने के लिए हाइवा रवाना हुई ताे बुड़बुड़ गांव के स्कूल के मैदान में बारिश के कारण कीचड़ में फंस गया। खदान से कोयला चाेरी का मामला जगजाहिर हाेने पर पुलिस समेत प्रशासन व खनिज विभाग की टीम माैके पर पहुंची। पाली पुलिस ने 9 टन कोयला लदे हाइवा काे जब्त कर केस दर्ज किया। मामले में आराेपी वाहन चालक मनीष कुमार कैवर्त व हेल्पर हेमंत कुमार केंवट काे आरोपी बनाया गया।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप बिलासा एयरपोर्ट के विकास के लिए शेष 24 करोड़ रुपये की राशि 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। इस राशि से एयरपोर्ट में टर्मिनल एवं नाइट लैंडिंग सुविधा मिलेगी और एयरपोर्ट का 3सी कैटेगरी में उन्नयन हो सकेगा। 
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति लगातार सरकार से मांग कर रही थी कि राज्य शासन ने जो राशि स्वीकृत की है, वह जल्द से जल्द बिलासपुर के विकास के लिए मिले। समिति ने राशि स्वीकृत करने के लिए राज्य शासन को धन्यवाद दिया है। समिति ने मांग की है कि अब एयरपोर्ट के विकास का कार्य जल्द से जल्द किया जाए। समिति ने बिलासपुर शहर के समस्त सामाजिक, राजनैतिक संगठनों का भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास में सहभागिता निभाई है।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। तबादला आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर 30 से अधिक पटवारियों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। बिलासपुर जिले के 7 पटवारी इनमें शामिल है। मुख्यमंत्री की कलेक्टर कांफ्रेंस में 3 साल से अधिक समय से एक स्थान पर जमे पटवारियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया था। इसके पहले ही शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न जिलों में 3 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पटवारियों का तबादला किया गया था। इनमें से अधिकांश पटवारियों ने अपनी जॉइनिंग नई जगह पर नहीं दी है। अधिकारियों ने भी कई लोगों को रिलीव नहीं किया है। इन्होंने अब हाईकोर्ट में अपने स्थानांतरण पर रोक लगाने अथवा निरस्त करने की मांग को लेकर याचिका दायर की है। इस पर अभी सुनवाई की तिथि तय नहीं हुई है।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर डॉ.चरण दास महंत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा का अगला सत्र दिसंबर के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। वे विधायकों की मांग के अनुरूप ज्यादा दिनों का सत्र रखने का प्रयास करेंगे। रायपुर से कोरबा जाते हुए कुछ देर के लिए छत्तीसगढ़ भवन में रुके डॉ महंत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधायकों की मांग है कि सत्र ज्यादा दिन का होना चाहिए क्योंकि वे गांव शहर कस्बों के विभिन्न मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा करना चाहते हैं। विधायकों की मांग पर गौर किया जा रहा है। इस प्रवास के दौरान महंत की पत्नी सांसद ज्योत्सना महंत भी उनके साथ थीं।
 

 
 K.W.N.S.- बिलासपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस से महिला यात्री का डायमंड लाकेट अज्ञात चोरों ने पार कर दिया. बस्तर के तेलीमारेंगा की रहने वाली महिला यात्री का यात्रा के दौरान पर्स चोरी हो गई, जिसमें दो डायमंड लॉकेट, दो मोबाइल, 6 हजार रुपए नगद रखे थे. पर्स जैतहरी स्टेशन के पास से चोरी हुई. महिला यात्री ने बिलासपुर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 बस्तर तेलीमारेगा में रहने वाले मोहन कश्यप अपनी पत्नी के साथ स्लीपर कोच में बिलासपुर तक सफर कर रहे थे. मंगलवार की देर रात ट्रेन के जैतहरी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद अज्ञात चोर ने मोहन कश्यप की पत्नी के सिराहने पर रखे बैग को पार कर दिया, जिसमें डायमंड लाकेट, मोबाइल, नकद रकम सहित जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।
 उनकी नींद खुली तो बैग को गायब देखकर कोच में खोजबीन की, बैग नहीं मिला तो मोहन कश्यप ने ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई को जानकारी दी, फिर ट्रेन के बिलासपुर स्टेशन पहुंचने पर मोहन कश्यप ने चोरी की शिकायत जीआरपी में की. जीआरपी ने शून्य में मामला कायम कर डायरी जैतहरी जीआरपी को भेज दिया है।
 

 
K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में गंदे पानी की वजह से एक बार फिर से डायरिया फैलने लगा है। बुधवार को 15 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इनमें से चार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी इलाज के बाद घर चले गए हैं। इधर, मोहल्ले में पानी और नाली का इंतजाम नहीं होने से परेशान मोहल्लेवालों ने पार्षद के घर का घेराव कर दिया और नाली-पानी का इंतजाम करने की मांग करने लगे। पार्षद में काम कराने का भरोसा दिलाकर घर भेज दिया। मामला शहर से लगे सिरगिट्‌टी इलाके के फदहाखार का है। दरअसल, नगर निगम ने सिरगिट्‌टी नगर पंचायत, नगर पालिका तिफरा समेत शहर से लगे 17 ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया है। लेकिन, नगर निगम के इन नए मोहल्लों में विकास कार्य करीब चार साल से ठप है। सिरगिट्‌टी से लगे फदहाखार में करीब 500 से अधिक परिवार के लोग रहते हैं। यहां पीने की पानी और नाली की समस्या से मोहल्लेवाले परेशान हैं।
 

 
 K.W.N.S.- बिलासपुर। एक 78 वर्षीय बुजुर्ग बिल्डर से रुपए लेने करीब 25 से परेशान है। मामला चंदेला बिल्डर का है। बिल्डर की मनमानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य उपभोक्ता फोरम से आदेश होने के 15 साल बाद भी उसने रुपए वापस नहीं किए। अब राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम ने कलेक्टर के माध्यम से वसूली का आदेश दिया है। कलेक्टर ने तहसीलदार के माध्यम से चंदेला बिल्डर की चल और अचल संपत्ति की जानकारी मांगी है। इस पर तहसीलदार ने 17 अक्टूबर तक तिफरा और तालापारा के पटवारी से प्रतिवेदन मांगा है। याचिकाकर्ता 78 वर्षीय वी. कोटेश्वर राव ने 1997 में चंदेला बिल्डर से अज्ञेय नगर में एक मकान को लेकर सौदा किया था। इसके एवज में 5.30 लाख रुपए लेकिन बिल्डर केवल स्ट्रक्चर बनाकर छोड़ दिया। इसके बाद याचिकाकर्ता ने चेक के माध्यम से 50 हजार और दिए, इसके बाद भी मकान अधूरा ही रहा। बिल्डर ने घर पूरा नहीं बनाया तो उन्होंने स्वयं 70 से 80 हजार रुपए खर्च कर मकान पूरा कराया। इसके बाद इस राशि की मांग वे बिल्डर से करते रहे लेकिन उसने हमेशा टाल दिया। बाद में बिल्डर ने बिलासपुर स्थित कार्यालय को बंद कर रायपुर शिफ्ट हो गया। वहां पर राव पत्राचार करते रहे लेकिन बिल्डर ने पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम में 2006 में मामला दायर किया। फोरम ने 2007 में अपना फैसला दिया, इसमें 78484 रुपए दो माह के भीतर देने का आदेश दिया। साथ ही ऐसा नहीं करने पर 9 फीसदी ब्याज देने का आदेश दिया था।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी वीआईपी आयोजन, खेलकूद, शिविर और जेल में लगाई जा रही है। इसे लेकर सिविल सर्जन ने सीएमएचओ को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि जिला अस्पताल के 31 डॉक्टर हर रोज 450 मरीजों को संभाल रहे। उसके बावजूद उन्हें कई दूसरी नौकरियां करनी पड़ रही। इससे अस्पताल के संचालन में दिक्कत आ रही है। जिला चिकित्सालय प्रबंधन और सीएमएचओ दफ्तर के बीच यह विवाद डॉक्टर शुभ्रनील घोष की जेल में ड्यूटी लगा देने के बाद शुरू हुआ है। सीएमएचओ ने डॉ घोष की ड्यूटी जेल में नियमित तौर पर लगा दी है। उसके बाद ही सिविल सर्जन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया है कि वे अस्पताल में रात्रिकालीन ड्यूटी, पोस्टमार्टम ड्यूटी और वीआईपी ड्यूटी भी करते हैं। उन्होंने लिखा है कि जिला चिकित्सालय बिलासपुर में वर्तमान में 16 विशेषज्ञ एवं 14 चिकित्सा अधिकारी कार्यरत हैं। जिनके द्वारा सुबह 450 की ओपीडी और शाम के वक्त 15 से 20 महिलाओं की डिलीवरी और कैजुअल्टी का संचालन दिनभर किया जाता है। उन्होंने सीएमएचओ को लिखा है कि वे अपने दफ्तर के अधीन मौजूद डॉक्टरों की जेल में ड्यूटी लगाएं, जिससे अस्पताल का काम प्रभावित नहीं हों।
 

बिलासपुर। दशहरा अवकाश के बाद 10 अक्टूबर से खुल रहे हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू किया गया है। इसके अनुसार तीन डिवीजन बेंच होंगे। डिवीजन बेंच एक चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टिस संजय अग्रवाल की होगी। यह कोर्ट रेंट कंट्रोल ट्रिब्यूनल के मामलों को छोड़कर डिवीजन बेंच में लाए गए सभी रिट मैटर, पीआईएल, रिट अपील, रिट पिटीशन, हेबियस कार्पस, टैक्स और टैक्स अपील मामलों की सुनवाई करेगी।
दूसरी डिवीजन बेंच जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की होगी, जिसमें डिवीजन बेंच में लाए गए सभी सिविल मैटर, कंपनी और कमर्शियल अपील और रेंट कंट्रोल ट्रिब्यूनल के मामलों की सुनवाई होगी। तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के. अग्रवाल व जस्टिस दीपक कुमार तिवारी होंगे जो सभी क्रिमिनल मैटर सुनेंगे।
चीफ जस्टिस की स्पेशल सिंगल बेंच में आर्बिट्रेशन और कॉंसिलेशन एक्ट व लाए गए अन्य मामले दोपहर बाद सुने जाएंगे। जस्टिस गौतम भादुड़ी की स्पेशल बेंच में रुके हुए मामले दोपहर बाद सुने जाएंगे। जस्टिस संजय के अग्रवाल की स्पेशल बेंच में दोपहर बाद क्रिमिनल और सिविल के ट्रांसफर पिटीशन की सुनवाई होगी। जस्टिस पी. सैम कोशी की स्पेशल सिंगल बेंच में सेकेंड अपील, फर्स्ट अपील और कंपनसेशन के मिसलिनियस मामले सुने जाएंगे। जस्टिस संजय अग्रवाल की स्पेशल बेंच में सन् 2011 तक के क्रिमिनल रिवीजन मामले तथा रुके मामले सुने जाएंगे।