जांजगीर-चाम्पा। प्रार्थी आनंद कुमार उम्र 48 वर्ष निवासी करही के द्वारा थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पामगढ़ के रहने वाले राजू दिवाकर अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटर सायकल में आये और इसके बेटे से मारपीट करते हुए जबदस्ती मोटर सायकल में बैठाकर अपहरण कर कटही पूल के पास ले गए जहाँ इसके पुत्र से अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये फिर मोटर सायकल में बैठाकर बिर्रा शराब भट्टी के पास ले गए फिर कुछ देर रुकने के बाद मोटर सायकल में बैठाकर बसंतपुर चौक ले गये जहाँ प्रार्थी के पुत्र से मारपीट कर छोड़कर भाग गये प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 144/22 धारा 363,365,294,506,323,34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी राजू दिवाकर व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकर करने पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा सी.बी. साईन बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपी राजू दिवाकर उम्र 20 वर्ष, जलेश्वर जायसवाल उम्र 24 वर्ष एवं सतीष खरे उम्र 20 वर्ष सभी निवासी चण्डीपारा को दिनांक 25.10.22 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, घनश्याम पटेल, प्रधान आरक्षक मोहित देवांगन, भागीरथी नेताम, नरेंद्र पात्रे, आरक्षक राजेश कौशिक एवं कार्तिक कंवर का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.- बिलासपुर। जंगल में एक बार फिर करंट लगाकर आठ जंगली सुअरों को मार दिया गया। मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने सुअर और उसके मांस को जब्त किया है। वहीं, जंगल में करंट लगाने वाले छह ग्रामीणों को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में दो शिकार फरार बताए जा रहे हैं। मामला सीपत थाना क्षेत्र के सीपत वन सर्किल का है। जानकारी के अनुसार सीपत वन परिक्षेत्र में आए दिन जंगली सुअरों के साथ ही चीतल और तेंदुए का शिकार होता है। इसी सर्किल से लगा हुआ ठरकपुर गांव है, जहां खेतों में फसल लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने यहां जंगली सुअर मारने के लिए करंट बिछाया था।
इस दौरान एक साथ आठ सुअर करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। जंगली सुअरों की करंट से मौत होने के बाद तड़के ग्रामीण वहां पहुंचे और बिजली तार से करंट डिस्कनेक्ट कर सुअरों को उठाकर ले गए। ग्रामीण सुअरों के मांस को काट रहे थे। गांव वालों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां उन्होंने आधा दर्जन ग्रामीणों को दबोच लिया।

K.W.N.S.-मुंगेली। जिस प्रकार मिट्टी की खुशबू बरकरार है, उसी प्रकार मिट्टी के दिये की भी महत्ता बरकरार है। मिट्टी के दिये के उपयोग से लोगों को संतुष्टि मिलती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिले में मिट्टी के काम करने वाले कुंभकार आज भी बड़ी मात्रा में मिट्टी के दियों का निर्माण कर रहे हैं। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय में स्थित कुम्हारपारा में श्री शंकर कुंभकार और श्री संतोष कुंभकार के घर पहुंचकर मिट्टी के दिये बनाने की विधि का बारीकी से अवलोकन किया और लागत मूल्य, विक्रय से होने वाली आमदनी आदि के संबंध में जानकारी ली। वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को सहेज कर रखने वाले कुंभकारों के कार्यों की सराहना की और उनसे मिट्टी के दिये खरीदकर दिये की राशि का भुगतान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली त्यौहार छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ प्रमुख त्यौहार है। इस त्यौहार में प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में दिये जलाए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज बहुत मेहनती समाज है। उनमें काफी प्रतिभा और हुनर होता है। दिये के साथ बहुत सुंदर मूर्तियों सहित अन्य सामग्रियों का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा कुम्भकारों एवं मिट्टी शिल्पियों के आर्थिक एवं तकनीकी विकास के लिए छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड का गठन किया है। इसके माध्यम से पारंपरिक माटी शिल्पियों के सर्वागीण विकास के लिए प्रशिक्षण, औजार, उपकरण सहायता, कार्यशाला अनुदान सहायता, अध्ययन प्रवास आदि के संबंध में जानकारी दी जा रही है, ताकि उनमें उद्यमिता कौशल विकास हो सकेगा। कलेक्टर ने कुंभकारों के परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए जिले के प्रत्येक नागरिकों से दीपावली त्यौहार में मिट्टी के दिए सहित मिट्टी के अन्य सामग्री कुंभकारों से खरीदने की अपील की।
इसके साथ ही उन्होंने छोटे व्यापारियों से भी लाई बताशा खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने कहा कि इससे कुंभकार परिवारों और छोटे व्यापारियों को संबल मिलेगा और उनका बेहतर जीवकोपार्जन हो सकेगा। उन्होंनेे श्रीमती धनईया बाई की मांग पर उन्हें तत्काल मिट्टी के सामग्री निर्माण हेतु चाक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टेराकोटा निर्माण विधि सीखने के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण शाला आयोजित करने की भी बात कही। कलेक्टर से चर्चा के दौरान श्री शंकर कुम्भकार ने बताया कि विगत 10 सालों से वे मिट्टी सेे विभिन्न सामग्रियों का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 01 हजार दिये बनाते हैं। इसे बनाने से लेकर बाजार में विक्रय तक तीन से चार दिनों का समय लगता है। इससे उनके परिवार को जीविकोपार्जन हो जाता है। वे अपने इस कार्य से काफी खुश हैं। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

K.W.N.S.-जांजगीर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम केसला से पहुँचे गौपालक दिलेराम कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं गौधन न्याय योजना के तहत अब तक 90 हजार रूपए गोबर बेचकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित किया हूं। जिस मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए पूछा इस पैसे का क्या उपयोग किए। उस पर दिलेराम कश्यप ने बताया कि मैंने एक साइकिल खरीदा हूं साथ ही बच्चों की पढ़ाई एवं दैनिक रोजमर्रा के लिए उक्त राशि का उपयोग करता हूं। इसी तरह ग्राम मुलमुला से पहुँचे ललिता सिदार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं बचपन मे बहुत गेड़ी चलाती थी आज 40 साल बाद इस तरह खेल में भाग लेकर गेड़ी प्रतियोगिता में जीती हूँ। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी साथ ही उनसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से हो रहें राशन वितरण संबंधित जानकारी हासिल की है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। दुर्गा विसर्जन के दौरान उपद्रव फैलाने वाले नवीन तिवारी का जुलूस निकला. रायगढ़ के रेलवे कॉलोनी के मकान में छुपे आरोपी को पकड़ने लाने के बाद बिलासपुर पुलिस ने उसका जुलूस निकालते हुए कोतवाली से सिम्स लेकर पहुंची. बता दें कि दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुटों में सिम्स चौक और करोना चौक के पास मारपीट हुई थी, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था।
मामले में पुलिस ने बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन उपद्रव को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी नवीन तिवारी मौके से फरार चल रहा था. घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. मंगलवार को एक आरोपी को कोतवाली पुलिस में सरकंडा इलाके से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नवीन तिवारी को रायगढ़ के रेलवे कॉलोनी के एक मकान से गिरफ्तार किया गया था।

K.W.N.S.- बिलासपुर। प्रयागराज से सवारी लेकर बिलासपुर आ रही राजधानी बस सर्विस की बस आज सुबह केंदा के पास बंजारी घाट में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना में चार यात्रियों को चोट आई है। सूचना मिलने पर बेलगहना और रतनपुर से पुलिस टीम पहुंची। बस से यात्रियों को निकालकर उनमें से घायल चार यात्रियों को रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शेष यात्रियों को दूसरी बस से बिलासपुर रवाना किया गया। बस में 25 यात्री सवार थे। इस घाट में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कल मैंने चंद्रपुर विधानसभा के ग्राम मुक्ता, ग्राम साराडीह और चंद्रपुर में लोगों से भेंट-मुलाकात की, नए जिले का उत्साह है। दो दिन पहले ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत लगभग 1900 करोड़ रुपए का अंतरण हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे किया गया है। दीवाली के ठीक पहले इस राशि के अंतरण से इस बार भी त्यौहार की रौनक बढ़ी है। सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की अग्रिम बधाई। 01 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगी, इस साल 01 करोड़ मीटरिक टन से अधिक धान खरीदने की तैयारी हमने की है। पिछली बार हमने 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की थी, जो अपने आप में रिकार्ड है। बिजली बिल हॉफ योजना के अंतर्गत 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को अब तक 2500 करोड़ रुपए की राहत दी जा चुकी है। राज्य में कोदो-कुटकी- रागी का समर्थन मूल्य घोषित करने साथ साथ हमने इन फसलों की खरीदी की व्यवस्था भी सुनिश्चत की है। धान और लघु धान्य फसलों के साथ दलहन फसलों को प्रोत्साहित करते हुए अब मूंग, उड़द, अरहर की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की जा रही है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म फिर प्रेग्नेंट लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने 17 साल की लड़की को प्यार में फंसा लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की जब प्रेग्नेंट हुई, तब युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया और उससे बात करना भी बंद कर दिया, जिससे परेशान होकर लड़की ने खुद पर आग लगाकर जान दे दी थी। पूरा मामला तीन माह पहले सकरी थाना क्षेत्र का है, जिस पर जांच के बाद पुलिस ने अब कार्रवाई की है। सकरी क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की ने बीते 20 जून को खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। पांच दिन तक उपचार के बाद लड़की की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद रायपुर के गोलबाजार थाने में मर्ग कायम कर 10 अगस्त को केस को सकरी थाना भेजा गया। लड़की ने अस्पताल में मौत से पहले डॉक्टर को बयान दिया था, जिसमें उसने बताया कि लाखासार निवासी रितिक मानिकपुरी से दो साल से उसकी दोस्ती थी। तब वह 16 साल की थी। इस दौरान युवक ने उससे प्यार करने और शादी करने का वादा किया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म भी किया। इसके चलते लड़की दो माह की गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी उसने युवक को दी, उसने शादी करने से इंकार कर दिया और उससे बातचीत भी बंद कर दी। इससे परेशान होकर उसने यह आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आरोपी रितिक मानिकपुरी फरार हो गया था। सकरी पुलिस ने मर्ग डायरी थाना आने के बाद जांच शुरू की। जांच के दौरान लड़की के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। लड़की की मौत के पहले बयान और परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रितिक मानिकपुरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस ने दीपावली त्यौहार के पहले फरार अपराधियों की धरपकड़ की। इस दौरान एक ही दिन में 60 से अधिक वारंटी पकड़े गए। इसमें कई आरोपी ऐसे थे, जो लंबे समय से फरार थे और घर में रह रहे थे। ऐसे से एक आरोपी 20 साल से फरार था और गांव में रह रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी ही नहीं थी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए SSP पारुल माथुर ने सभी थाना प्रभारियों को दीपावली त्यौहार से पहले शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुंडा-बदमाश और निगरानीशुदा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और फरार वारंटियों की जानकारी जुटाकर धरपकड़ करने के निर्देश दिए। इसके लिए रविवार को विशेष अभियान भी चलाया गया। इस दौरान एक ही दिन में जिले में 60 से अधिक वारंटी पकड़े गए, जो चोरी, लूट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे थे।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिहान ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं एवं युवतियों को स्वयं सहायता समूह के रूप में गठित कर एवं उन्हें प्रेरित कर स्व रोजगार से जोड़े जाने की महत्वकांक्षी योजना है। आज छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिलाएं समूह से जुड़कर सफलता की नयी कहानियां लिख रही है तथा अपने सपने को पंख दे कर नयी उड़ान के लिए तैयार है। तीनों स्तर की पंचायतों एवं बिहान टीम की सहायता से इन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। विकासखंड बिल्हा के ग्राम पंचायत रहंगी में चांदनी महिला स्वयं सहायता समूह का गठन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत किया गया। इस समूह में कुल 11 सदस्य है। इस योजना से जुड़कर समूह की महिलाओं को 2 लाख से अधिक की आमदनी हो चुकी है। इन दीदियों का परिवार व्यक्तिगत रूप से कृषि एवं गैर कृषि कार्य में संलग्न हैं एवं यह इनके परिवार की आय का एक प्रमुख स्त्रोत भी है। योजना से जुड़ने के बाद इन्हें अतिरिक्त आय का साधन मिल गया है। समाज में भी उनका मान अब बढ़ गया है। बिहान योजना के तहत समूह को मिलने वाले वित्तीय सहायता एवं लाभ ने इस समूह की दीदियों को अधिक प्रभावित किया और सभी दीदियों ने मिलकर एक स्वयं सहायता समूह का गठन करने एवं इसके माध्यम से मिलने वाले वित्तीय सहायता एवं लाभ लेकर आर्थिक रूप से अपने परिवार को मजबूत बनाने का निर्णय लिया। समूह की अध्यक्ष श्रीमती अंजली श्रीवास एवं सचिव श्रीमती मीना ध्रुव है। बिहान योजना से जुडने बाद समूह की सभी दीदियों को बिहान योजना के तहत 15 हजार रूपये मिले। इसके एक वर्ष के बाद समूह को सामूदायिक निवेश कोष की राशि 60 हजार प्राप्त हुए। इस राशि का उपयोग करते हुए समूह की दो दीदियों ने अपने परिवार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से किराना दुकान और बाड़ी विकास का कार्य प्रारंभ किया। समूह ने ग्राम में ही बने तालाब में सामुहिक रूप से मछली पालन करने की योजना बनाई एवं इस हेतु आवेदन दिया। इसके अलावा समूह की दीदियां ने अपने आय के साधन बढाने के लिए विकासखंड परियोजना प्रबंधन इकाई की टीम की मदद से लोन हेतु आवेदन बैंक में प्रस्तुत किया। जिससे समूह को लोन के रूप में बैंक से 50 हजार रूपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि में से 17 हजार रूपये की राशि का उपयोग करते हुए समूह ने मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया। समूह की दीदियों को मछली पालन का कार्य करते हुए तीन वर्ष से अधिक हो चुका है दीदीयों को इस कार्य से अच्छी आमदनी भी प्राप्त हो रही है। इस कार्य से समूह को अब तक 2 लाख 9 हजार रू आय प्राप्त हुई है। जिससे सभी समूह की दीदियां काफी उत्साहित है। चांदनी महिला स्वयं सहायता समूह की सभी दीदियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर गांव की अन्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने हेतु प्रेरणा दे रही है।