Browsing: बिलासपुर

 K.W.N.S.-कोरबा। हवस की आग में रिश्ते का भी अहसास नहीं रहा. मवेशी चराने निकली 8 साल की मासूम भतीजी से 16 साल के नाबालिग चाचा ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी होने पर पीड़िता को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. घटना कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत ग्रामीण इलाके की है, जहां एक गांव में निवासरत तीसरी में पढ़ने वाली 8 साल की लड़की माता-पिता के खेत जाने के बाद मवेशी चराने जंगल गई हुई थी, जहां रिश्ते में चाचा लगने वाले नाबालिग युवक ने दुष्कर्म की घटोना को अंजाम दिया. लड़की जब घर वापस लौटी तो सुस्त थी, और निजी अंग से रक्तस्राव हो रहा था. खेत से वापस लौटे माता-पिता ने जब इस दृश्य को देखा तो कारण पूछा. इस पर डरी सहमी लड़की ने घटना की जानकारी दी.
 


K.W.N.S.-कोरबा। जिले के सलियाभाटा आंगनबाड़ी केंद्र में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। बच्चे के पिता ने बताया कि सुबह उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था, लेकिन बाद में उसके आंगनबाड़ी में बेहोश होने की खबर मिली। जब वे बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। सलियाभाटा के जितेंद्र दिवाकर अपनी पत्नी गुलशन और दो बेटों के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा 5 साल का है, जिसका नाम भावेश दिवाकर है। वहीं छोटा बेटा अभी सिर्फ 6 महीने का है। जितेंद्र दिवाकर ने बताया कि उनका 5 साल का बेटा भावेश रोजाना की तरह शविवार दोपहर को 12 बजे अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र गया था। वहीं वे उस वक्त गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी बीच उन्हें खबर मिली कि भावेश आंगनबाड़ी में बेहोश होकर गिर गया है। पिता ने बताया कि बेटे के बेहोश होने की खबर सुनकर वे तुरंत आंगनबाड़ी पहुंचे और वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में साधारण मारपीट के केस में अपने भाई के साथ मारपीट करने के आरोपी युवक को जेल भेजने के लिए स्काई अस्पताल के मैनेजर की साजिश सामने आई है। जिस स्काई हॉस्पिटल में युवक का भाई का काम करता था, वहां उसने डॉक्टरों की जानकारी के बिना ही संचालक से मिलीभगत कर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाकर थाने में पेश कर दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हैरानी की बात है कि जब मेडिकल रिपोर्ट तैयार किया गया, उस समय अस्पताल ही बंद हो गया। अब पुलिस ने इस केस में स्काई हास्पिटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगा है। ताकि, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट की जांच की जा सके। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सिविल लाइन पुलिस ने कुछ समय पहले सरकंडा के जबड़ापारा निवासी शक्ति सिंह ठाकुर को हत्या के प्रयास केस में जेल भेज दिया। शक्ति सिंह की मां और कांग्रेस नेत्री आशा सिंह उस समय शहर से बाहर थीं। वापस आने पर उन्होंने बेटे के जेल जाने की जानकारी जुटाई, तब पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत का मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि साधारण मारपीट के दस माह पुराने केस में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में धारा 307 जोड़ कर यह कार्रवाई की है। इसमें स्काई अस्पताल के डॉक्टरों की मर्जी और जानकारी के बिना ही फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का मामला भी सामने आया है।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। पुलिस सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ बीजापुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने शासन को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। बीजापुर के भाजपा नेता लव कुमार रायडू के भाई की सन् 2016 में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक में प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया था कि लव कुमार ही नक्सलियों के टारगेट में थे। तब राज्य सरकार ने उनको 1-4 गार्ड की सुरक्षा दी थी। सन 2017 में उनकी सुरक्षा बिना कारण बताए वापस ले लिया गया। सन् 2018 में जब कांग्रेस सरकार बनी तब रायडू को दोबारा सुरक्षा दी गई। इस बीच उन्होंने कांग्रेस छोड़कर दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद अप्रैल 2022 में और उनकी सुरक्षा फिर हटा दी गई। उन्होंने अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 21 नवंबर को सुनवाई होगी।
 

 
  K.W.N.S.-बिलासपुर। सेंट्रल जेल में बंदी पर जानलेवा हुए हमले के बाद उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे व सिर पर 22 टांके लगाए। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकंडा बंधवापारा बंसोड़ मोहल्ला निवासी विष्णु वंशकार पिता शिवप्रसाद (23) मारपीट के आरोप में 2 नवंबर से जेल में बंद है। वह अन्य लोगों के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराने जेल अस्पताल आया था। उसी समय जेल में छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद सिरगिट्‌टी गणेश नगर चुचुहियापारा शेख अजहर उर्फ अज्जु (26)आया। उसका विष्णु के साथ पुराना विवाद थी। आते ही वह गाली-गलौज करने लगा और अपने साथ छिपाकर लाए टीने के टुकड़े से उसपर हमला कर दिया। वह चेहरे व सिर पर वार किया। इससे विष्णु लहुलुहान हो गया। वहां मौजूद दूसरे बंदियों ने बीच बचाव किया। इसके बाद जेल अस्पताल में ही प्राथमिक इलाज किया गया लेकिन हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे सिम्स रेफर कर दिया।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर से सीमेंट प्लांट की जनसुनवाई में हुए हंगामे का वीडियो सामने आया है। बिलासपुर के मस्तूरी में ACC सीमेंट जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। इस हंगामे में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर तोड़-फोड़ भी की है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। दरअसल मस्तूरी अंतर्गत ग्राम लोहर्सी सोन में ACC सीमेंट का प्लांट का प्लांट लगना है। इससे आस-पास के लगभग 10 से भी अधिक गांव प्रभावित हो रहे हैं। 
इनमें बुहारडीह, गोडाडीह, टाँगर, लोहर्सि, घोडाडीह, भुरकुंडा शामिल हैं। इसके चलते यहां के ग्रामीण भड़के हुए हैं। ग्रामीण इस सीमेंट प्लांट का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं, सीमेंट प्लांट की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। इस योजना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जनसुनवाई में जमकर तोड़फोड़ भी की है। सुनवाई शुरू होने से पहले ही यहां लोगों की तोड़फोड़ शुरू हो गई। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों को देख एडीएम मौके से भाग निकले। जनसुनवाई में एसडीएम समेत आला अफसर और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। बावजूद मौके पर तनाव की स्थिति को काबू नहीं कर सकी।
 

 K.W.N.S.-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीजों की उपचार एवं स्टॉफ की समय पर उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चन्द्र प्रभाकर ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में ओपीडी सेवा चिकित्सकों द्वारा दी जा रही थी, लेकिन दो चिकित्सक विलंब से उपस्थित पाए जाने पर उन्हे कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.आई. मिंज को मरीजों को सही समय पर समुचित इलाज कराने, भर्ती मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन प्रदाय करने और अधिनस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरेला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोडरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सधवानी का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक विभा टोप्पो, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद सोनी एवं विरेन्द्र सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्गल एवं डॉ. देवेश द्विवेदी भी उपस्थित थे।
 

  K.W.N.S.-कोरबा । छत्तीसगढ़ के कटघोरा इलाके को जिला बनाने की मांग तेजी से हो रही है। जिसके लिए यूकां अध्यक्ष 210 किलोमीटर की यात्रा पर निकल गए है। वे कल तक राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। CM ने कटघोरा में ADM और ASP पदस्थ करने की घोषणा की थी। 6 महीने बीत जानें के बाद इस दिशा में कोई विशेष कार्रवाई नहीं हुई। कटघोरा वासी चुनाव से पहले कटघोरा को जिला बनाने की मांग कर रहे है। गौरतलब है कि साल 2023 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारी में बीजेपी कांग्रेस जुट गई है।
 

 

K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से भंडारित करने व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जारी छापामार कार्रवाई में तीन व्यापारियों के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित कुल 220 क्विंटल धान जब किया गया। इनमें सुरेश कुमार गुप्ता अमरपुर, ताज राइस मिल पटेरा टोला अंजनी और सुरेश कुमार शुक्ला लटकोनीकला शामिल है।
 

  K.W.N.S.-बिलासपुर। युवती से दोस्ती कर उसके साथ रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की से शादी करने का वादा कर आरोपी युवक उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बाद में युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तब युवक ने यह कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया कि उसके परिवार वाले इंटरकास्ट मैरिज करने के लिए तैयार नहीं है। इससे परेशान होकर युवती ने प्रेमी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के गनियारी निवासी दुर्गेश साहू (28) सब्जी बेचने का धंधा करता है। करीब साल भर पहले उसकी पहचान सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से हुई। लड़की सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। पहचान होने के बाद दोनों की बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। 
इस दौरान दुर्गेश साहू ने युवती से प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। युवती भी उसकी बातों में आ गई और उससे प्यार करने लगी। बीते 14 सितंबर को युवक उसे घुमाने के बहाने सिविल लाइन क्षेत्र के होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। कुछ समय पहले युवती ने जब अपने प्रेमी दुर्गेश पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू की, तब युवक उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। युवती ने उससे शादी नहीं करने का कारण पूछा, तब दुर्गेश ने कहा कि वह दूसरे कास्ट की है और उसके घरवाले इंटरकास्ट मैरिज के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। प्यार में धोखा खाने के बाद युवती शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गई। TI परिवेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक दुर्गेश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।