Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-बिलासपुर। सरकारी कार्यक्रम में भूमिपूजन करने पहुंचे बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को स्थानीय महिलाओं ने घेर लिया. महिलाएं शराब दुकान को बंद करने की मांग कर रही थीं. वहीं विधायक ने महिलाओं के विरोध को खारिज करते हुए कहा कुछ महिलाएं ड्रामा कर रही थी. शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं में सक्रियता नजर आने लगी है. ऐसा ही एक नजारा बिलासपुर में देखने को मिला, जहां सरकारी कार्यक्रम में भूमिपूजन करने पहुंचे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को महिलाओं ने घेर लिया. महिलाएं सरकंडा में शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर उद्वेलित थीं. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाएं हल्ला करते हुए विरोध करने लगी. पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पूरे घटनाक्रम को लेकर विधायक ने कहा कि विपक्ष की महिलाएं बेवज़ह माहौल बनाने की कोशिश कर रही थी, जबकि सरकंडा स्थित शराब भट्टी भाजपा शासन से चल रही है. कहीं कोई विरोध नहीं हुआ. कुछ तथाकथित महिलाएं ही ड्रामा कर रही थी।

K.W.N.S.- जांजगीर-चांपा। जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसे प्यार के झांसे में लिया था। इसके बाद घर ले जाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी और लड़की की शादी भी करवा दी। बाद में लड़की को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। अब मामला थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। 16 साल की पीड़िता के माता-पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं। इस वजह से वह अपने नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। पिछले साल उसकी मुलाकात दिल कुमार कश्यप(19) से हुई थी। कहा जा रहा है कि लड़की जब स्कूल जाती थी, तब दिल कुमार उसे देखता था। बाद में युवक ने लड़की से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। शादी करना चाहता हूं, चलो मेरे साथ, हम दोनों पहले शादी कर लेंगे। पता चला है कि युवक ने पढ़ाई छोड़ दी और रोजी-मजदूरी का काम करता था। इसके बाद लड़की भी उसकी बातों में आई और लड़के के साथ चली गई। युवक उससे शादी न करके उससे रेप करता रहा। लड़की ने कई दफा इस बात का विरोध किया, फिर भी वह नहीं माना। इस पर लड़की ने उससे कहा कि मुझे वापस घर जाना है। लेकिन युवक ने उसे जाने भी नहीं दिया। उधर कुछ समय बाद युवक के माता पिता ने जबरदस्ती ही युवक की शादी लड़की से करवा दी। वहीं घर से भगा देने के बाद लड़की बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगने लगी। उधर, जब लड़की के माता बाहर से काम करके वापस लौटे, तब उन्होंने अपनी बेटी को स्टेशन के बाहर देखा था। जिसके बाद लड़की ने पूरी बात अपने माता पिता को बताई। फिर 6 नवंबर को मामले में पुलिस से शिकायत की गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिल कमार संतोष कश्यप और गंगोत्री बाई कश्यप को गिरफ्तार किया है।

K.W.N.S.-कोरबा। खुद के घर का दीवार प्लास्टर करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हाे गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। उरगा थाना के कापूबहरा गांव का गीता प्रसाद कुर्रे राेजी-मजदूरी करता था। वह अपने ही घर का दीवार प्लास्टर कर रहा था। उस दाैरान पास से गुजरे बिजली तार से संपर्क हाेने से वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हाे गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां परीक्षण उपरांत उसे मृत घाेषित कर दिया गया। मामले में अस्पताल चाैकी पुलिस ने मर्ग कायम किया। परिजन के मुताबिक 5 साल पहले गीता प्रसाद की शादी हुई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है। परिवार में खुशी आने से पहले ही हुए हादसे से गम छा गया।
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर के नदी में करंट लगाकर मछली मारना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ. मछली मार रहे इस शख्स की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई. लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया कि मस्तूरी स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर नहीं होने से युवक की जान गई है. स्वास्थ्य केन्द्र में घंटों इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे. जिससे नाराज परिजनों ने स्वास्थ्य केन्द्र के पास चक्का जाम कर दिया. मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली का है. मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाली इटवा के कन्हैया लाल केवट गांव में ही स्थित अरपा नदी में मछली मारने निकला था. तकरीबन एक बजे के आसपास बिजली की करंट से मछली मारते वक्त करंट के संपर्क में वह खुद आ गया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आधे घंटे बाद जब उसके पिता ने उसे नजदीक आकर देखा, तो वह मृत पड़ा हुआ था. जिसे आसपास के ग्रामीणों की मदद से तत्काल मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र से गायब था डॉक्टर: मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं थी. परिजन 1 घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल परिसर में हंगामा कतरते हुए मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद परिजन शांत हुए।

K.W.N.S.-कोरबा। शहर के रामपुर में रहने वाली एक महिला ने पहले एक निरीक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बाद में खंडन करते हुए शिकायत को खारिज करने आवेदन लगाया। मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया में वायरल हुए शिकायत पत्र में पूर्व रामपुर चाैकी प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के खिलाफ शहर की महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। एसपी से की गई उक्त लिखित शिकायत पर जांच व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही जरूरत के अनुसार साक्ष्य के रूप में सीडी, मोबाईल चेटिंग व रिकार्डिंग होना बताया था। आरोप को निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने निराधार बताते हुए महिला के किसी के बहकावे में आकर वैसा करना बताया था, हालांकि हालांकि देर शाम सोशल मीडिया पर महिला ने एसपी कार्यालय में एक और आवेदन सामने आ गया। उसमें उसने उक्त घटना का खंडन करते हुए भावेश और दूसरे के बहकावे में आकर शिकायत करने का उल्लेख किया।

K.W.N.S.- बिलासपुर। पुलिस ने कथित साधु को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक तस्कर वेशभूषा बदल कर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहा था. जिसकी सूचना बेलगहना पुलिस को मिली थी. जिस पर पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर छापेमारी की. और तस्कर को 4kg गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम कदरी साताराव उर्फ संतोष गिरी पिता कदरी दण्डासी उम्र 46 वर्ष निवासी आम्टी थाना गुनपुर जिला रायगढ़ उड़ीसा बताया । वही नशे के खिलाफ SSP बिलासपुर के निर्देश पर तख़तपुर टाउन तथा नागोई गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वाले 2 आरोपियो को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा मे शराब जप्त कर #ACCU की टीम ने तख़तपुर थाने में अग्रिम कार्यवाही हेतु दिया है। आरोपियों का नाम – 1. अनीश कौशिक 2. गोवर्धन साहू

K.W.N.S.- बिलासपुर। वन विभाग में मजदूरों के पारिश्रमिक राशि में घोटाला सामने आया है। मजदूरों से काम कराने के बाद भी एक साल तक मजदूरी भुगतान नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने रेंजर को पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। आखिरकार, रेंजर ने जब उन्हें भुगतान करने के लिए लिखित में आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। दरअसल, गांव के करीब 800 मजदूरों ने वाटर ऑब्जर्वेशन प्लान के तहत काम किया था, जिसका उन्हें पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया गया है। रेंजर जब गांव पहुंचे, तब भड़के मजदूरों ने जमकर हंगामा मचाया और उन्हें बंधक बनाकर रोक लिया। पूरा मामला वन विभाग के रतनपुर रेंज का है। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने साल 2021 में जंगल में वाटर आब्र्वेशन प्लान के तहत बारिश का पानी रोकने के लिए जंगल और आसपास गड्ढे कराए थे। इससे जंगली जानवरों के लिए पीने की पानी का इंतजाम होगा और जानवर भटक कर गांव तरफ नहीं जाएंगे। साथ ही बारिश का पानी तालाबनुमा छोटे-छोटे गड्ढों में ठहर जाएगा। इस काम के लिए छतौना गांव के 800 से अधिक मजदूरों ने काम किया था। काम कराने के बाद वन विभाग ने उन्हें एक साल से मजदूरी का भुगतान नहीं किया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की 11 नवंबर को प्रस्तावित महतारी हुंकार रैली को प्रशासन अनुमति दे। उसे वक्त की नजाकत को समझना चाहिए कि 11 महीने के बाद हमारी सरकार बन रही है। चंदेल ने कहा कि बिलासपुर की रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होने वाली हैं। प्रशासन को बिना हीला हवाला इसकी अनुमति देनी चाहिए।
कांग्रेस सरकार को 4 साल बीत चुके हैं। 11 माह के बाद प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार आएगी। यह कोई इमरजेंसी नहीं है जो प्रशासन ने ऐसा रवैया अपना रखा है। बीते विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने 36 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया था, उसे पूरा नहीं किया गया। सरकार ने महिलाओं से रोजगार छीना। युवाओं को रोजगार दिया नहीं गया और शराबबंदी का वादा भी पूरा नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि भाजपा की महतारी हुंकार रैली 11 नवंबर को दयालबंद से नेहरू चौक तक आयोजित की गई है। हाल ही में जिला प्रशासन ने नेहरू चौक, कलेक्ट्रेट सहित कई स्थानों को रैली, धरना-प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और धारा 144 लागू की है। तेरे कर्म के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली नेहरू चौक में समाप्त होगी।
K.W.N.S.-बिलासपुर। सिम्स में सीने में दर्द होने पर आई 19 साल की युवती का डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। युवती के पिता ने अस्पताल में डॉक्टर और इलाज नहीं मिलने की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की है। इसके बाद डीन ने सुपरिटेंडेंट को जांच का जिम्मा सौंपा है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट नहीं हुई है, इससे मामला रुका है। कोनी में रहने वाली 19 साल की रानू सोनवानी को 22 सितंबर को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया। उनके पिता राजकुमार सोनवानी ने बेटी के उपचार पर भर्ती की औपचारिकताएं निभाई। जिसके बाद उन्हें बेड दिया गया। जब वार्ड में भर्ती रानू की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्होंने यहां एक महिला डॉक्टर से उसे देखने की गुजारिश की। महिला डॉक्टर ने उन्हें यह कहकर भगा दिया कि वे अस्पताल में अकेली हैं और मरीज नहीं देख पाएंगी। कुछ देर बाद पिता की आंखों के सामने उसकी बेटी ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसकी बॉडी को पिता घर ले आए। यहां अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने अपनी पीड़ा स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और बड़े अधिकारियों को बताई है। कलेक्टर ने मामले में डीन को चिट्ठी भेजकर इसकी जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

K.W.N.S.-कोरबा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर ड्रग्स, नार्कॉटिक्स, अवैध शराब व नशे के खिलाफ कोरबा पुलिस द्वारा माह जुलाई से कार्यवाही व जागरूकता अभियान निजात चलाया जा रहा है. इसके तहत विगत चार माह में ही प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के 982 प्रकरण में 1054 आरोपी गिरफ्तार कर 2022 लीटर शराब जप्त किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुलिस को अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है. डीजीपी अशोक जुनेजा व आईजी बिलासपुर रतनलाल डांगी के मार्गदर्शन में एसपी संतोष सिंह के निर्देश में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कड़ी कार्यवाहियां हो रही हैं. जिले में आबकारी एक्ट के 964 प्रकरणों में 1033 आरोपी गिरफ्तार हुए, जिनसे 2022 लीटर अवैध शराब जप्त हुई है. इस अभियान के तहत कुल गिरफ्तार हुए आरोपियों में से गैर-जमानतीय प्रकरणों के कुल 102 आरोपी जेल भेजे गए हैं. गिरफ्तार लोगों में धारा 36 (च) के तहत सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हुडदंग करने वालों की काफी बड़ी संख्या हैं, जिससे ऐसे लोगों में भय व्याप्त हुआ है।
एनडीपीएस एक्ट में 18 प्रकरणों में 21 आरोपी गिरफ्तार किए गए. जिनसे बड़ी मात्रा में गांजा, नशीले टेबलेट्स, कफ सिरप, हुक्का सहित परिवहन हेतु प्रयुक्त आठ मोटरसाइकिल भी जप्त हुई हैं. स्कूल-कॉलेज के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में नशीली सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाहियां की गई हैं. इसके अतिरिक्त जिले में बड़े पैमाने पर, कुल 317 जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए गए हैं. जिले के हॉट-बाजार, स्कूल-कॉलेज, त्यवहारों, अन्य धार्मिक आयोजनों आदि में जागरूकता रथ, जिंगल्स, सभा, रैली, जुलूस आदि द्वारा निजात का प्रचार लगातार किया जा रहा है. नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग हेतु जिले के थानों में नशा-मुक्ति कक्ष भी निर्माणाधीन है।