Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-कोरबा। कुसमुंडा खदान में कोयला काल बना रहा है. हैवी ब्लास्टिंग से आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में कोयले के टुकड़े गिर रहे हैं. लोग बाल बाल बचे हैं. इस इलाके में हमेशा मौत का खतरा मंडराते रहता है, लेकिन जिम्मेदारों की नाकामी अब काल बनकर आसमान में उड़ने लगी है।
कुसमुंडा खदान के दक्षिण दिशा के मुहाने पाली गांव की घटना है. इस घटना को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है. उनका कहना है कि उनके छोटे छोटे बच्चे घरों में हैं. ये पत्थर किसी के ऊपर भी गिर सकते थे. ग्रामीणों ने कहा कि कुछ हो जाता तो किसकी जिम्मेदारी होती. ब्लास्टिंग से हमारे घरों के दीवार, पीने के लिए बने कुंए टूट फूट रहे हैं. घटना के बाद पाली गांव के कुछ लोगों ने विरोध करने कुसमुंडा खदान में उतर कर कोल डिस्पेच को बंद कराने का प्रयास किया।

K.W.N.S.-बिलासपुर। एक कथित प्रेमी को किशोरी के साथ उसके मासूम भाई को बाइक में घुमाना और उसे अपने घर ले जाना भारी पड़ गया, अब आरोपी को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक एक किशोरी के परिजनों ने कोनी पुलिस को अपनी बेटी और बेटे के गायब होने की सूचना दी थी. सूचना पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने पतासाजी शुरू की और दोनों को आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए. मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है. 9 नवंबर को इस इलाके की महिला ने थाने आकर अपनी 17 साल की बेटी व 13 साल के बेटे के गायब होने की सूचना दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर पतासाजी शुरू की. 16 नवंबर को अपहृता बालिका व बालक के छोटी कोनी निवासी संदेही जसबीर सिंह उर्फ जित्तू (20) के कब्जे में होने की सूचना मिली. पुलिस ने घेराबंदी की और नाबालिग भाई-बहन को दुष्कर्म बरामद कर आरोपी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने बताया कि आरोपी उन्हें पहले Aurapani Waterfall ले गया. यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया फिर दोनों को लेकर बिलासपुर आ गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

K.W.N.S.-कोरबा । कैप्सूल और बाइक में भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाईपास मार्ग में हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद कैप्सूल वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार की मौत हुई है. बाइक सवार जेंजरा से बांकी मोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. बताया जा रहा कि मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं. पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल के मर्चयुरी में रखवाया. पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
K.W.N.S.-कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में हादसों का दौर जारी है. लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं. कुसमुंडा खदान में समानता कंपनी के बनाए गए बैंकर में ऊंचाई पर चढ़कर पेंटिंग का कार्य कर रहे ठेका मजदूर की गिरने से फिर मौत हो गई. मृतक चुनचुनी बस्ती निवासी 33 वर्षीय महावीर सिंह कंवर पिता स्वर्गीय नेम सिंह कंवर कुसमुंडा खदान में बन रहे समानता कंपनी के निर्माणाधीन बैंकर में पेंटिंग का काम करने लगभग 20 फीट ऊंचाई पर चढ़ा हुआ था. इस दौरान वह असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. गिरने की आवाज आने पर आसपास के लोग वहां मौके पर पहंुचे तो उसकी सांस चल रही थी. आनन-फानन में उसे तत्काल कोरबा अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक ने कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट पहना हुआ था, फिर भी वह कैसे गिर गया, यह जांच का विषय है. कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर जिला बिलासपुर के निर्देशन पर बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें बाल दिवस के अवसर पर बाल सुरक्षा सप्ताह जिला स्तर पर जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ चाइल्डलाइन से दोस्ती वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया l इस मौके पर चाइल्ड लाइन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को चाइल्ड लाइन बैंड बाँधा गया एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को चाइल्ड लाइन से दोस्ती बैंड बांधकर चाइल्ड लाइन से जोड़ा गया। रक्षा टीम और चाइल्डलाइन द्वारा बच्चों के साथ बाल दिवस के उपलक्ष्य में “होम” में केक काटा गया व होम के बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही रक्षा टीम द्वारा शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ग्राम पेंडारी थाना सकरी में जाकर बच्चों को गुड टच बैड टच व कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को चॉकलेट वितरण कर बाल दिवस मनाया गया l

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ”दिशा” की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सांसद अरूण साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं में प्रगति की गहन समीक्षा की गई। श्री साव ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ लोगों को मिलना चाहिए। हम सब मिलकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं से फायदा मिले। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के प्रारंभ में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयश्री जैन ने योजनाओं की ताजा प्रगति से समिति को अवगत कराया। सासंद श्री साव ने मनरेगा के कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा में समय पर मजदूरी भुगतान के साथ ही और मजूदरों की संख्या भी बढ़ाने कहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए लीड बैंक ऑफिसर को बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों को जल्द स्वीकृत करने के निर्देश दिए। सासंद श्री साव ने एजेण्डा के अनुरूप बारीकी से योजनाओं की समीक्षा की और बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष जाहिर करते हुए गुणवत्ता सुधारने करने कहा। सांसद श्री साव ने प्रधानमंत्री ग्राम आदर्श योजना के अंतर्गत संचालित कामों को ठीक से मॉनिटरिंग करने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों में आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अपूर्ण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने कहा। नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत ने निगम क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सांसद श्री साव ने स्मार्ट सिटी मिशन के काम काज की भी समीक्षा की। उन्होंने इन कामों को जल्द पूरा करने कहा।

K.W.N.S.-बिलासपुर। तारबहार पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक सीएमडी कॉलेज ग्राउंड में जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआरियो को गिरफ्तार किया है. वही कब्जे से नगद 6610 रुपए और ताशपत्ती जब्त की गई है. दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को जुआ, सट्टा और प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। गिरफ्तार जुआरियो के नाम 01. सौरव लाल पिता एस . के . लाल निवासी मगरपारा सिविल लाईन 02. ब्रजेश कछवाहा निवासी निराला नगर तारबहार 03. प्रदीप निषाद पिता नारद निषाद निवासी निराला नगर तारबहार 04. कन्हैया मरावी पिता मंतु मरावी निवासी चंदुवाभाठा निराला नगर तारबहार 05 देवव्रत गुप्ता पिता विजय गुप्ता निवासी बजरंग चौक तालापारा सिविल लाईन 06. देव सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी निवासी बजरंग चौक चौक तालापारा

K.W.N.S.-जांजगीर। भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सेमरा ब्लॉक नवागढ़ में कई घोषणाएं की है. 1. ग्राम सेमरा साप्ताहिक बाजार में शेड व चबूतरा निर्माण करवाया जायेगा। 2. ग्राम धुरकोट में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी। 3. शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ का नाम लिंगेश्वर महाविद्यालय किया जायेगा। 4. नवागढ लिंगेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा। 5. नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोली जायेगी। 6. ग्राम कुटरा में हाईस्कूल में अतिरिक्त भवन व शौचालय निर्माण करवाया जायेगा। 7. ग्राम औरी में सी.सी. रोड बनवाई जायेगी। 8. ग्राम सलखन में मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड बनवाई जायेगी। 9. शासकीय हाईस्कूल बुढ़ेना का नामकरण आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर किया जायेगा। 10. ग्राम उदय भाठा के हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में किया जायेगा। 11. नवागढ़ में खेल मैदान की घोषणा।

K.W.N.S.- बिलासपुर। केंद्रीय जेल अंबिकापुर में 20 साल से निरुद्ध बंदी के माफीनामा और रिहाई के लिए दिए गए आवेदन पर हाईकोर्ट ने शासन को 3 माह के भीतर निर्णय लेने का आदेश दिया है। अंबिकापुर जेल में गुरप्रीत सिंह लगभग 20 वर्ष से कैद है। अच्छे आचरण और व्यवहार को देखते हुए सजा में दी जाने वाली रियायत की नीति के तहत उस की ओर से शासन को आवेदन दिया गया था जिसमें माफी देने और रिहा करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट में प्रस्तुत याचिका में बताया गया है कि उसके आवेदन पर सरकार ने विचार नहीं किया इसलिए उसे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। हाई कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। साथ ही पूछा था कि इस तरह से कितने आवेदन है जिनमें बंदी ने अच्छे आचरण के आधार पर रिहा करने का आवेदन दिया है। सरकार की ओर से बताया गया कि 132 ऐसे मामले हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है। गुरप्रीत सिंह के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उसके आवेदन पर 3 माह के भीतर विचार कर निर्णय लेने का आदेश सरकार को दिया।

K.W.N.S.-कोरबा। जिले में देशी शराब की बोतल में मेंढक मिलने के बाद अब गुटखे का पाउच भी मिला है। इससे पहले जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में शराब की बोतल के अंदर मरा हुआ करैत सांप मिला था। बार-बार सीलबंद देशी शराब की बोतल में इस तरह कुछ न कुछ मिलने से शराब प्रेमियों में भारी आक्रोश है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। कोरबा के कुसमुंडा इलाके के भुट्टा चौक स्थित देशी शराब की दुकान से कुछ युवकों ने शराब खरीदी। दुकान परिसर से कुछ ही दूरी पर वे शराब पीने के लिए बैठे। इनमें से एक युवक ने जैसे ही शराब की बोतल देखी, उसमें गुटखे का पाउच तैरता हुआ दिखाई दिया। युवकों ने उसकी तस्वीर खींचकर उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर मीडिया ने भी युवकों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर पूरी जानकारी दी। वहीं मामले में आबकारी अधिकारी जीएस पैकरा का कहना है कि डिस्टलरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। एक के बाद एक शराब की शीशी में कभी सांप, कभी मेंढक तो कभी गुटखे का पाउच मिलना गंभीर मामला है। पूरी जांच के बाद जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।