Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.- बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह में रहने वाली 78 वर्षीय महिला के घर में घुसकर युवक ने गला दबाकर हत्या की कोशिश की। वृद्धा के शोर मचाने पर वह भाग निकला। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तुर्काडीह में रहने वाली राधिका पटेल ने मामले की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वे अपने घर में अकेली सो रही थीं। उनके चार बेटे बगल के मकान में थे। देर रात गांव में रहने वाला मनोज पटेल दीवार फांदकर उनके आंगन में आ गया। उसने महिला के कमरे में घुसकर उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। इस दौरान उनकी नींद खुल गई। महिला ने किसी तरह उसकी पकड़ से छूटकर शोर मचाया। इस पर युवक वहां से भाग निकला। महिला ने इसकी जानकारी अपने बेटे प्रमोद और पोते योगेश को दी। इसके बाद बुधवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। जिले में एक पुलिसकर्मी के मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक पेट्रोल पंप में काम करने वाले युवक को मार रहा है। इसके अलावा आरोप है कि उसने युवक को गालियां भी दी हैं। साथ ही आसपास खड़ी ट्रक के कांच तोड़े हैं। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। मंगलवार रात को दीपका चौक से पाली जाने वाले रोड में ट्रकों का जाम लगा हुआ था। इसकी सूचना पर दीपका थाने में पदस्थ ASI मनोज मिश्रा और 2 आरक्षक मौके पर गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्रक चालकों से वहां से गाड़ी हटाने के लिए कहा था। इसी वक्त ये विवाद हुआ है। 
 ट्रक चालकों का कहना है कि हमारी गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए हैं। हमसे गाली-गलौज की गई. बाद में मनोज पास में स्थित पेट्रोल पंप में गए थे। उन्होंने वहां काम करने वाले युवक को गाली दी और पीटा। यही मारपीट का वीडियो पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पता चला है कि देर रात तक ये हंगामा चलता रहा. जिसके बाद अगले दिन इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने वायरल कर दिया है। बुधवार को जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो एसपी भोजराम पटेल ने खुद संज्ञान लिया और दर्री सीएसपी लितेश सिंह को जांच की जिम्मेदारी दी है। लितेश सिंह इस मामले में जांच कर एसपी को रिपोर्ट सौंपेगीं।
 

 

K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 300 एटीएम कार्ड के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को साढ़े चार लाख से अधिक कैश बरामद हुआ है. चारों आरोपी देर रात सक्ती के एटीएम से रुपये निकाल भागने की फिराक में थे. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मालखरौदा क्षेत्र के हैं, जो देर रात बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड लेकर लाखों रुपये एटीएम से निकाल चुके थे. आरोपी बड़े ही शातिर तरीके से फर्जीवाड़ा को अंजाम दे रहे थे. पहले ये फिनो बैंक से अपनी आईडी बनवाकर उसके एजेंट बनते हैं, फिर गरीबों के लिए चलाई जा रही योजना (पीएम किसान सम्मान निधि) के तहत लोगों को पैसा दिलाने के नाम पर उनका फिनो बैंक में खाता खोल दिया करते थे, जिसके बाद उनके नाम से पीएम किसान सम्मान निधि में पंजीयन कर उनके फिनो बैंक के खाते को उसमें जोड़ दिया करते थे.
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। टाटा- इतवारी एक्सप्रेस मंगलवार को राबर्टसन स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। इस घटना में किसी तरह हताहत नहीं हुई है, लेकिन घटना के बाद अप व डाउन लाइन बंद होने से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। घटना के बाद रात में रायगढ़ व बिलासपुर से राहत ट्रेन रवाना की गई। सुबह तक उतरे पहिए को वापस पटरी पर लाने के लिए जद्दोजहद जारी रही।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। पत्थलगांव के व्यापारी का दो लाख 63 हजार स्र्पये से भरा बैग आटो से पार हो गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आटो चालक से एक पेटीएम नंबर मिला। इसके आधार पर पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे गड़ाकर रखे स्र्पये से भरा बैग जब्त कर लिया है। जशपुर जिले के पत्थलगांव में रहने वाले श्रीनिवास अग्रवाल व्यवसायी हैं। तीन दिन पहले वे रिश्तेदारी में रायपुर गए थे। वहां से वे अपने बेटे प्रतीक अग्रवाल और भांजे रमेश अग्रवाल के साथ बिलासपुर रेलवे स्टेशन आए। रेलवे स्टेशन से वे आटो लेकर गांधी चौक स्थित लाज आए। यहां पर वे बैग उतारना भूल गए। बाद में उन्होंने आटो चालक की तलाशकर उनसे पूछताछ की। इसमें बैग की जानकारी नहीं मिल पाई। इस पर व्यवसायी ने कोतवाली थाने में घटना की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। आटो चालक से पूछताछ में पता चला कि आखिर में उतरे युवकों ने आटो का किराया पेटीएम से दिया है। इससे युवकों का पेटीएम नंबर मिल गया। इसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे गड़ाकर रखे बैग को जब्त कर लिया है। युवकों से पूछताछ में पता चला कि आटो से उतरते समय उन्हें बैग मिला। 
इसे आटो चालक को बताने के बजाए उन्होंने उतार लिया। इसके बाद उन्होंने बैग छुपा दिया था। मामले में पुलिस ने प्रियांशु सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पैनारी पो. देवाडांड थाना खडगवां जिला कोरिया, शौर्य शुभलाल उर्फ बड़का पिता बिहारी उम्र 21 वर्ष निवासी कोरिया नीर के सामने अमाखेरवा थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया व सुमीत कुमार तिवारी पिता गोरेलाल तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी निवासी बदन सिंह मोहल्ला वार्ड क्रमांक 15 थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया को गिरफ्तार किया है।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए युवाओं को सदस्य बनाने का काम उम्मीदवारों व समर्थकों के बजाय सरकारी कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समितियों के कर्मचारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग,मितानीन,राशन दुकान संचालक,जिला पंचायत के कर्मचारी व रोजगार सहायकों को टारगेट देकर काम कराया जा रहा है। कौशिक ने सरकारी मिशनरी का दुस्र्पयोग करने का आरोप लगाया है। यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान में राहुल माडल की झलक दिखाई दे रही है। उम्मीदवार व समर्थकों को आनलाइन सदस्य बनाना है और आनलाइन ही मतदान की प्रक्रिया को पूरी करानी है। राज्य में कांग्र्रेस की सत्ता है। कांग्रेस की प्रमुख अनुषांगिक संगठन यूथ कांग्रेस के दिग्गज सत्ता का दुस्र्पयोग भी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के अलावा बेलतरा के विधायक रजनीश सिंह ने यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव व सदस्यता अभियान में सत्ता का दुस्र्पयोग करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की है। भाजपाई दिग्गजों का कहना है कि राज्य सरकार यूथ कांग्रेस की सदस्यता कराने के लिए शासकीय कर्मचारियों को डरा धमकाकर ऐसे काम करने हेतु मजबूर कर रही है। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। कांग्रेस में पनप रही गुटीय राजनीति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुट विशेष के उम्मीदवारों को चुनाव जीताने के लिए सरकारी कर्मचारियों का दुस्र्पयोग किया जा रहा है।

 
 K.W.N.S.-बिलासपुर। तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में एक बाइक चालक आ गया। इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना बिलासपुर के नेशनल हाईवे की है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीबन साढ़े 9 बजे नेशनल हाईवे में रायपुर की तरफ से अकलतरा की ओर टैंकर क्रमांक सीजी 08 w 7747 जा रही थी। उस बीच बाइक सवार एक व्यक्ति बिलासपुर की तरफ जा रहा था तभी ग्राम ढ़ेका के पास ढेका मोड़ पर पहुँचे ही थे कि तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में नीले शर्ट व सफेद पैंट पहने बाइक सवार गम्भीर चोट लगी, जिसे राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित रेलवे कर्मी महिला को शादी करने का झांसा देकर छह साल से संबंध बना रहा था। बाद में वह शादी के मुकर गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी रेलकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला कोरबा जिले में शिक्षिका है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि छह साल पहले उनकी पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी में रहने वाले अश्वनी कुमार बंजार(46) से हुई। वह तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में किराए के मकान में रहकर रेलवे में काम करता था। जान-पहचान का फायदा उठाते हुए रेलकर्मी ने महिला शिक्षिका को शादी का झांसा देकर 6 वर्षो से दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। इसके बाद वह शादी को टालता रहा। बीते दिनों महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अरोपी रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। चांपा कोरबा रोड पर उच्चभिट्ठी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटनाकारित कार को घटना स्थल से लगभग 6 किलोमीटर दूर छोड़कर आरोपित कार चालक फरार हो गया। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित स्वजन और स्थानीय लोगों ने चांपा – कोरबा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे उसी दौरान चांपा-कोरबा मार्ग पर उच्चभिठ्ठी गांव के पास चांपा से कोरबा की ओर जा रही कार ने मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोंड़ उम्र 09 साल को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटनाकारित कार को घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपित कार चालक फरार हो गया, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। कहते हैं चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता है। जिस तरह से भगवान लोगों को नया जीवन देते हैं, उसी तरह डॉक्टर भी मरीजों के जीवन को बचाने का काम करते हैं, लेकिन कई बार ये भगवान अपना उत्तरदायित्व भूल जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देखने को मिला है। यहां सांप के डसने से तड़प रहे बच्चे को डॉक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिले का सबसे बड़ा अस्पताल सिम्स में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अंशुल ने सर्प दंश से पीड़ित हेमू नगर निवासी 14 साल के जिडेंन मरे को एडमिट करने से इनकार दिया। दर्द से तड़प रहे बच्चे के परिजन डॉक्टर से इलाज के लिए दुहाई करते रहे, लेकिन डॉक्टर का दिल नहीं पसीजा और बच्चे को बिना चेक किए दूसरे अस्पताल में एडमिट करने को कह दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर मीडियाकर्मी हॉस्पिटल पहुंच गए। मीडिया के दबाव के बाद डॉक्टर ने बच्चे को भर्ती किया और अब उसका इलाज किया जा रहा है।