Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.com,बिलासपुर। फ्लिपकार्ट एप के जरिए ऑनलाइन मोबाइल आर्डर करना अधेड़ व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने गूगल से नंबर सर्च कर कॉल किया। तब उनके खाते से आनलाइन 48 हजार स्र्पये पार हो गया। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार किलावार्ड कतियापारा निवासी भागवत परिहार (60) ने फ्लिपकार्ट से मोबाइल खरीदने के लिए आनलाइन आर्डर किया। आर्डर देने के बाद भी जब उन्हें मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। दिए गए नंबर पर काल करने पर फोन से बात करने वाले ने खुद को फ्लिपकार्ट का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। इस दौरान बातचीत में उन्हें भरोसे में लेकर झांसा दिया। फिर उन्हें एक डाउनलोड एप करने की बात कही। उन्हें डाउनलोड करवा लिया। इसके बाद उनके खाते की जानकारी हासिल कर 48 हजार स्र्पये पार कर दिया गया। ठगी का मामला सामने आने पर उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। प्रदेश के टैलेंडेट युवा बेरोजगारों ने एक फर्जी नेशनल क्राइम ब्रांच बना लिया, इसके बाद शुरू कर दी अवैध वसूली. लेकिन उनकी चालाकी बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चली और ऐसे ही गिरोह के 7 लोगों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 19 सितंबर 21 को प्रार्थी जैकी कुमार द्वारा थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है, दिनांक 18 सितंबर 21 को अपने हाईवा वाहन में गिट्टी लोड कर चिल्हाटी की ओर जा रहा था।
मौपका चिल्हाटी मोड़ के पास कुछ लड़के जबरन गाड़ी को रुकवा कर अपने आप को क्राइम ब्रांच का स्टाफ बताकर डरा-धमका कर मोबाइल फोन में ‘नेशनल क्राइम ब्रांच’ का ‘आईडी-कार्ड’ दिखाकर धक्का-मुक्की कर अश्लील गाली गलौज करते हुए ₹5000 की मांग कर रहे थे. प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया को देकर कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त कर थाना सरकंडा की टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश में लगाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
जनूक दास दीवान पिता आनंद दास दीवान उम्र 47 वर्ष निवासी विजयनगर दीपका धनवार पारा जिला कोरबा
भीम कुमार पटेल पिता स्वर्गीय मोहन राम पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी नगरदा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम आरटीओ ऑफिस के पास लगरा बिलासपुर
अमित सिंह ठाकुर पिता दिलेश्वर सिंह ठाकुर 34 वर्ष देवनंदन नगर फेस वन सरकंडा
पुरुषोत्तम सिंह पिता यशवंत सिंह ठाकुर 20 वर्ष कोदवाबानी थाना लालपुर जिला मुंगेली हाल मुकाम अशोक नगर एकता कॉलोनी सरकंडा
दीपक ध्रुव पिता विष्णु प्रसाद ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी खमतराई सरकंडा
रामप्रसाद ध्रुव पिता दुकालू ध्रुव 19 वर्ष मौपका
एक विधि के साथ संघर्षरत बालक
पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि भीम कुमार पटेल निवासी लगरा बिलासपुर एवं जनक दीवान निवासी दीपका कोरबा द्वारा मोबाइल में लिंक क्रिएट कर ऐप के माध्यम से नेशनल क्राइम ब्रांच की आईडी तैयार की गई है. जिसके आधार पर अपने आप को “क्राइम ब्रांच” का सदस्य बताते हुए घटना करना स्वीकार किए. आरोपियों के बताए अनुसार भीम कुमार पटेल निवासी लगरा एवं जनक दास दीवान को दीपका कोरबा से घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया. जो अपराध करना स्वीकार किए है. आरोपियों के मोबाइल में नेशनल क्राइम ब्रांच का आईडी कार्ड होना पाया गया है।
आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल जप्त किया गया है. तथा आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करके सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
गिरोह को पकड़ने इन्होंने निभाई अहम भूमिका
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक अमृत साहू, हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक चंद्रकांत डहरिया, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय, प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप, सत्य प्रकाश, लगन खांडेकर, भागवत चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।

panchayattantra24.com,कोरबा। जो गुनाह किया नहीं उसे जबरन कबूल करवाने के लिए दो सुरक्षा गार्ड और उसके साथियों ने अधेड़ की मिलकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की. घटना के दो दिन बाद थाने पहुंचे अधेड़ की शिकायत पर पुलिस ने गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत दुरपा रोड फोकटपारा निवासी अधेड़ सुभाष राम सिदार 17 सितंबर को दोपहर 3 बजे कुसमुण्डा खदान के नया सायलो के पास ओ एण्ड एम में विश्वकर्मा पूजा देखने गया था. वापस लौटते समय रेलवे फाटक के पास सामंता कंपनी के दो गार्डों ने उसे पकड़कर कंपनी के कार्यालय के पास ले गए. दोनों गार्ड उस पर लोहा चोरी करने का आरोप लगाने लगे।
सुभाष के चोरी से इंकार करने पर उसके कपड़े उतारकर रस्सी से लोहे के खंभे से बांध दिया. इसके बाद गार्डों ने अपने दो साथियों के साथ चोरी करने के लिए खदान में आने की बात स्वीकार करने के लिए पीटते रहे. पिटाई कर थकने के बाद अधेड़ को कुसमुंडा मार्ग में फेंक कर चले गए. डर के मारे पीड़ित ने दूसरे दिन कुसमुण्डा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
कुसमुण्डा थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने बताया कि पीड़ित सुभाष की रिपोर्ट पर सामंता कंपनी के दो गार्ड एवं उनके दो साथियों सहित कुल 4 लोगों के विरुद्ध धारा 294, 330, 34, 348, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों गार्ड सूर्या शुभम निजी सिक्युरिटी कंपनी के कर्मचारी हैं. इस कंपनी ने कुसमुण्डा सहित गेवरा व दीपका परियोजना के लिए भी सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए हैं।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। बीजापुर के करका गांव में हुए एनकाउंटर को चुनौती देते हुए मृतक की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की है. मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन से घटना से संबंधित एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक समारू की मां सोडमी मड़कम ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया कि ग्राम करका में चरवाहे गाय चराने जंगल गए थे, जहां पुलिस ने जानबूझकर चारों चरवाहों के ऊपर फायरिंग कर दी. इसमें याचिकाकर्ता के पुत्र समारू मड़कम की मौके पर ही मौत हो गई थी।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। मूसलाधार बारिश की वजह से उफनती दो नदियों के बीच से पुलिस की टीम ने 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन व्यक्तियों का रेस्क्यू किया. मामला बेलगहना चौकी के सुदूर वनांचल ग्राम सोनसाय नवागांव का है।
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से सभी नदी नाले उफान पर हैं. इसी बीच बेलगहना से लगभग 28 किमी सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत सोनसाय नवागांव के ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचित किया कि तीन व्यक्ति अरपा नदी व सरगोड़ नदी के बीच खेत में बने झोपडी में बाढ़ आ जाने से फंसे हुए हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद – दो पुरुष और एक 70 वर्षीय यशोदा बाई खुसरो को सुरक्षित बाहर निकाला।

panchayattantra24.com-जांजगीर चांपा। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज जिले के सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत बासीन स्थित तुर्रीधाम मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना की और जिले वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
लोगों ने कहा इस पुल से पैसे व समय की होगी बचत
panchayattantra24.com-जांजगीर चांपा। सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास के लिए , सड़क संपर्क की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। व्यापारियों के आवागमन, शैक्षणिक संस्थाओं तक विद्यार्थियों को पहुंचने के लिए सरल,सुविधाजनक मार्ग जीवन में उन्नति का प्रशस्त करता है। पामगढ़ तहसील के ग्राम कमरीद के पास शिवनाथ नदी पर 15 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से 425 मीटर लंबा पुल बन बनाया गया है। इस पुल के बन जाने से जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले के 37 ग्रामों के करीब 72 हजार से अधिक लोगों को आवागमन की बारहमासी सुविधा मिलेगी। यह पुल इस क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार बनेगा।
यह पुल जांजगीर-चांपा और बलौदा बाजार जिले को जोड़ने के लिए भी महत्वपूर्ण है। बलौदा बाजार जिले के ग्राम लवन क्षेत्र के लोगों को खरौद और शिवरीनारायण जैसे समृद्ध बाजार का लाभ भी मिलेगा। इससे व्यापार में वृद्धि होगी। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पौंसर निवासी श्री खिलावन ने बताया कि पूल नहीं होने के कारण नाव या बोट के माध्यम से आना -जाना करना पड़ता था। जिसके कारण अतिरिक्त किराया भी देना पड़ता था। बरसात के दिनों में या रात के समय नदी पार करना संभव नहीं होता था। जरूरी काम होने पर बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने राज्य सरकार के धन्यवाद देते हुए कहा कि शिवनाथ नदी पर पुल बनने से आवागमन की सुविधा का विस्तार हो गया है। इसी प्रकार जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चंगोरी निवासी परमेश्वर ने बताया कि अब बलोदाबाजार जिला जाने के लिए शिवरीनारायण की ओर जाना नहीं पड़ेगा। वह सीधे लवन होते हुए रायपुर और की ओर जा सकेंगे। इससे समय और पैसे की भी बचत भी होगी। यह पुल इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

panchayattantra24.com-जांजगीर चांपा। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा प्रकरणों के त्वरित निराकरण की त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चाम्पा डॉ. सुभाष राज ने चांपा तहसील के ग्राम बिर्रा शिविर में गुरुवार को टावर लाइन से प्रभावित 37 कृषकों को 35 लाख 95 हजार 196 रूपये क्षतिपूर्ति राशि के धनादेश का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि 800 केवी एचवीडीसी रायगढ़ से पुगलूर (तमिलनाडु) तक विद्युत लाइन निर्माण कार्य पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य से चांपा तहसील के ग्राम बिर्रा के 37 भूमि स्वामी किसान प्रभावित हुए हैं। जिसके फलस्वरूप राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जारी निर्देश के अनुसार आज उन्हें क्षतिपूर्ति का वितरण किया गया।
मुआवजा पाने वाले किसानों में मनसादास, रेशम, गुरुदास तिरहरु, प्रेम कुंवर, कोंदा को 11, 354 रूपये, फोटुल, संतोष रामबाई – 76,447 रूपये, दरस बाई -5,09,382 रूपये, हेमलाल – 8,32,590 रूपये, ननकीबाई- 1,30,187 रूपये, फिरतराम -53,570 रूपये, स़ंतराम, समुंद बाई – 1,22,618 रूपये, हीराराम, रघुराम, फिरतीन, रामबाई – 11,354 रूपये, मानसाय, धरमूलाल, प्रेमलाल – 12,867 रुपये, अंजोरसिंह- 61,309 रूपये, जीवनलाल -35,574 रूपये, चुनीबाई, चंद्रिका, बहुरा, हरिहर,.गुरबारी, मोहरसिंह – 1,66,518 रूपये, रामबाई, हीरा बाई – 1,12,021रूपये, तुलसीबाई, आनंदराम – 4,03,428 रूपये, रामकृष्ण -52,983 रूपये, खीखलाल -91,585 रूपये, धर्मराज सिंह – 23,464 रूपये, घासीराम – 49,199 रूपये, ममता देवी -68, 121 रूपये, गणेश राम- 89,314 रूपये, हरनारायण – 98,397 रूपये, दुकालबाई – 86,287 रूपये, राजूप्रसाद-2,14,203 रूपये, हेमन-1,77,872 रूपये का चेक प्रदान किया गया।

panchayattantra24.com,बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस मामले में रेलवे ने दो स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक रायगढ़-गोंदिया झारसुगड़ा पैसेंजर मंगलवार को दोपहर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही भयंकर दुर्घटना होने से बची. उसे जिस प्लेटफार्म पर आने का सिग्नल दिया गया था उस प्लेटफार्म पर पहले से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का खाली रैक खड़ी थी।
ऐसा आरआरआई केबिन के स्टेशन मास्टरों की लापरवाही की वजह से हुआ है. जिसके कारण देर रात जांच के बाद डीके स्वर्णकार और केके सिन्हा की लापरवाही सामने आई, उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं कंट्रोलिंग वाले स्टेशन मास्टर राघव राव से भी पूछताछ की जा रही है।
लोको पायलट की समझदारी से टला हादसा
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1.20 बजे रायगढ़ से झारसुगड़ा जाने वाली जेडी पैसेंजर बिलासपुर आ रही थी. उसे 4 नंबर प्लेटफार्म पर लिए जाने की सूचना ट्रेन के लोको पायलट को दी गई थी. चुचुहियापारा ओवरब्रिज से पहले होम सिग्नल पार करते ही ट्रेन ने पटरी चेंज की तो लोको पायलट को आशंका हुई कि ट्रेन गलत ट्रैक पर जा रही है. उसने तत्काल ट्रेन रोकी और बिलासपुर के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी. सूचना आरआरआई केबिन को भी दी गई. जेडी पैसेंजर ट्रैक बदलकर जिस ट्रैक पर आ रही थी वह प्लेटफार्म नंबर पांच वाली ट्रैक थी और उस पर पहले से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की खाली रैक खड़ी हुई थी. इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन में हड़कंप मच गया. स्टेशन मास्टर तत्काल अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेन को पीछे कराया और आरआरआई केबिन को सूचना देकर पाइंट लाइन सही कराई. इस बीच शंटर को सूचना देकर 5 नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की खाली रैक को कोचिंग डिपो रवाना किया।
बम्हनीडीह तहसील यथावत जांजगीर-चांपा जिले में ही रहेगी

panchayattantra24.com-जांजगीर चांपा। नागरिकों और आमजनता की सहुलियत के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 15 अगस्त 2021 को जांजगीर-चांपा से अलग कर सक्ती को नया जिला बनाने की घोषणा कर क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है।
सक्ती को नया जिला बनाने से इस क्षेत्र के लोगों के समन्वित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। आम लोगों को अपने प्रशासनिक और विभागीय कामकाज के लिए अधिक दूरी तय करने से मुक्ति मिलेगी वहीं आने जाने में होने वाले खर्च की बचत होगी।
जांजगीर चांपा जिला प्रशासन द्वारा नवगठित सक्ती जिले के प्रशासनिक क्षेत्र का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक बम्हनीडीह तहसील पूर्ववत जांजगीर-चांपा जिले में ही शामिल रहेगी।
प्रस्तावित नए जिले सक्ती में उपखंड सक्ती की तहसील सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और उपखंड डभरा की तहसील डभरा सहित कुल 5 तहसीलें शामिल होंगी।
सक्ती जिले की सीमाएं –
नवगठित सक्ती जिले के उत्तर में करतला तहसील (जिला कोरबा), दक्षिण में सारंगढ़ (जिला-रायगढ़), पूर्व में खरसिया (जिला-रायगढ़) और पश्चिम में सारागांव, बम्हनीडीह तहसील (जांजगीर चांपा) होंगी।
सक्ती जिले में 02 उपखंड (सब डिवीजन) सक्ती और डभरा (नवीन जिला सक्ती में मालखरौदा और जैजैपुर प्रस्तावित उपखंड सम्मिलित है) की 05 तहसीलें क्रमशः – सक्ती, डभरा, जैजैपुर, मालखरोदा और नया बाराद्वार (प्रस्तावित तहसील अड़भार) उप तहसील – चंद्रपुर, हसौद, भोथिया,4 विकासखंड/ जनपद पंचायत क्रमशः सक्ती जैजैपुर, मालखरौदा और डभरा शामिल होंगे।
18 राजस्व निरीक्षक मंडल,153 पटवारी हल्का और 465 ग्राम –
सक्ती जिले में 18 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल होंगे। इनमें जाजंग, सक्ती, पोरथा, नया बाराद्वार, नगरदा, सकर्रा, अड़भार, छपोरा, मालखरौदा, ठठारी, जैजैपुर, बेलादूला, हसौद, देवरघटा, धुरकोट, डभरा, सपोस और चंद्रपुर शामिल हैं।
जिले में राजस्व प्रकरणों की संख्या 4,833, कुल मकबूजा रकबा- 1,23,094 और गैर मकबूजा रकबा- 28,882 है।
जिले का कुल राजस्व क्षेत्रफल 1,51,976 वर्ग किलोमीटर है।
जिले में कुल खातेदार 2,24,256 है। 2011 जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 6,47,254 है। कुल ग्रामों की संख्या 465, आबाद ग्राम 463, विरान ग्राम 02, कुल पटवारी हल्कों की संख्या 153 हैं। सक्ती जिले में 319 ग्राम पंचायतें, 6 नगरीय निकाय शामिल होंगे।जिले में 513 कोटवार और 365 पटेल होंगे।