Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.com, बिलासपुर। जिले में नकली सामान बेचने वाले दो व्यापारी गिरफ्तार हुए है. कार्रवाई के दौरान पुलिस भारी मात्रा में नकली सामान जब्त किया है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 
जानकारी के मुताबिक, कंपनी के रीजनल मैनेजर ने एसपी से शिकायत की थी. इसमें मैनेजर ने कहा कि नामी ब्रांड के सामान का नकली माल बेची जा रही है। 
इस शिकायत के बाद पुलिस ने गोड़पारा के सुमित ट्रेडर्स और नेहरू नगर के मनोज प्रॉविजन में दबिश दी. यहां से भारी मात्रा में हारपिक, कोलिन, लाइजोल जैसे उत्पादों के डुप्लीकेट सामान बरामद किए। 
 

 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के तहत घुटकू और लोखंडी के बीच रेल समपार के पास एक दर्दनाक घटना हो गई. एक ढाई साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इलाके में गम का माहौल है। 
बताया जा रहा है कि रेल ट्रेक के किनारे खेतो में लोगों के घर है. खेत में काम करने अपनी मां के साथ गया ढाई साल का बालक खेलते खेलते अचानक रेल ट्रैक पर जा पहुंचा. इस दौरान बिलासपुर शहडोल मेमू ट्रेन ट्रैक पर आ गई, जिसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गयई। 
मौके पर पहुंची आर पी एफ पुलिस के द्वारा प्रारंभिक कार्यवाई किये जाने के बाद कोनी पुलिस को मामला सौंप दिया गया है। 
 

 
हाईकोर्ट ने एसीबी से  25 अगस्त की अगली सुनवाई तक मांगा जवाब…
 
 
 panchayattantra24.com,बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह की याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने एंटी करप्शन ब्यूरी (ACB) को 25 अगस्त की अगली सुनवाई तक जवाब पेश करने आदेशित किया है।
बता दें कि रायपुर निवासी उचित शर्मा ने अमन सिंह और यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए ACB/EOW में शिकायत की थी. इसके आधार पर ACB/EOW ने कार्रवाई शुरू की. इसके खिलाफ अमन सिंह और यास्मीन सिंह ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं प्रस्तुत की थी।
प्रारंभिक सुनवाई में ही हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ नो कोर्सिव स्टेप यानी किसी भी प्रकार के दंडात्मक कार्यवाही पर रोक लगा दी थी. इसी याचिका पर अमन सिंह ने एक आवेदन प्रस्तुत कर कहा कि जिस दस्तावेज के बिनाह पर उन पर कार्रवाई की जा रही है, प्रथमदृष्टया उन पर यह मामला बनता ही नहीं. मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने ACB को 25 अगस्त तक जवाब पेश करने आदेशित किया है।
 

panchayattantra24.com,बिलासपुर। झीरम मामले में हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई अब 7 सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी गई है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की ओर से पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. बता दें कि एनआईए पर झीरम मामले में राजनीतिक षड्यंत्र के जांच नहीं करने का आरोप है. मामले में दरभा थाने में दर्ज आपराधिक प्रकरण को चुनौती दी गई है। 
 

 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सीपत थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपने रिश्तेदार की सिर पर हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक, घटना सीपत थाना क्षेत्र के रांक की है. यहां बुआ के बेटे ने एनटीपीसी कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी एनटीपीसी में निकली जमीन के बदले रुपए नहीं मिलने से नाराज था. इसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था. विवाद इतना बढ़ा कि उसने सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. एनटीपीसी कर्मी को गंभीर हालात में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से आरोपी फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 
 

 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का पांचवां राष्ट्रीय अधिवेशन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुआ, जिसमें 500 से ज्यादा पत्रकार भिन्न-भिन्न राज्यों से उपस्थित हुए. कोरोना में शहीद हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और रक्तदान शिविर में 100 से ज्यादा पत्रकारों ने रक्तदान करके समाज के प्रति अपने उत्तर दायित्व का वहन किया। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, लेखक तथा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडे को उनकी 41 साल की पत्रकारिता, 4 पुस्तकों के लेखन और पत्रकारों के विभिन्न संगठनों में किए गए कार्यों को लेकर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
 

 
panchayattantra24.com, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में दम घुटने से सास-बहू की मौत हो गई. चूल्हे के पास रखे लकड़ी के ढेर में आग लगने से घर में धुआं भर गया. जिस कारण दम घुटने से सास-बहू की जान चली गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रहंगी इंद्रपुरी निवासी खोरबहरीन पटेल (75 वर्ष) अपनी बहू द्रौपदी बाई पटेल (55 वर्ष) के साथ आवास में रह रही थी. द्रोपदी बाई की दो लड़कियां हैं. दोनों की शादी हो चुकी है. दोनों ने रात में चूल्हे में खाना बनाया और फिर खाकर बगल के कमरे में सो गए। 
इसी दौरान देर रात चूल्हे के पास रखी सूखी लकड़ी के ढेर में आग लग गई और घर में धुआं भर गया. जिससे सास-बहू की दम घुटने से मौत हो गई. पड़ोसियों ने खिड़की तोड़कर देखा तो पूरे कमरे में धुंआ भरा हुआ था, तब पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. तभी इस पूरे मामला का खुलासा हुआ। 
चकरभाठा थाना प्रभारी एस एन पटेल ने बताया कि दो महिलाओं की दम घुटने से मौत होने की जानकारी मिली थी. सास-बहू रात में खाना बनाने के बाद चूल्हे को जला छोड़ दिए थे. जिस कारण घर में आग लगने से दोनों की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
 

 
 panchayattantra24.com,बिलासपुर। न्यायधानी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शादी का झांसा देकर लगातार 2 साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. FIR के बाद से आरोपी फरार था, लेकिन घेराबंदी कर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है
दरअसल, बीते 21 जून 2021 को 40 वर्षीय महिला ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सूरज बर्मन के द्वारा लगातार 2 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाया
महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नवंबर 2018 में सूरज से उसकी मुलाकात हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसी दौरान 18 /12 /2018 को सूरज बर्मन ने घर में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाकर धोखा दे रहा था
पीड़िता ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी शादी करने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देने लगा, जिस पर थाना सिविल लाइन एफआईआर दर्ज की गई थी. अब कार्रवाई की गई है
 

 
 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के माफी मांगने वाले बयान पर विधायक बृहस्पत सिंह ने पलटवार किया है. बृहस्पत सिंह ने एक के बाद एक कई सवाल करते हुए कहा कि किस बात को लेकर नेताम माफी मंगवाना चाहते हैं.. अगर उनको लगता है कि उनके साथ गलत हुआ, तो न्यायालय जाएं. वहां अपनी बात रखें। 
विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि हथियार खरीदने के लिए नक्सलियों को नेताम ने पैसा दिया था, क्या उस मामले में माफी मंगवाना चाहते हैं ? मंत्री रहते हुए कोरबा और दंतेवाड़ा के जेल में बंद नामी ग्रामी नक्सलियों को जेल ब्रेक कर भगाने का काम किया था, क्या उस मामले में माफी मंगवाना चाहते हैं ? वाड्रफनगर में एक आदिवासी अधिकारी को रिश्वत नहीं देने के कारण ऑफिस में पटक-पटक के मारा था, क्या उस मामले में माफी मंगवाना चाहते हैं । 
उन्होंने कहा कि सनावल में ब्राह्मण पटवारी को पेशाब पिलाया था, क्या उस मामले पर माफी मंगवाना चाहते हैं ? फूड स्पेक्टर के फ्री में शक्कर नहीं दिए जाने पर कान पर सूजा डलवाने का काम किया था, क्या उस मामले में माफी मंगवाना चाहते है ? नेताम बताएं कि वो किस बात पर मांफी मांगवाना चाहते हैं। 
सांसद रामविचार नेताम की चेतावनी, विधायक बृहस्पति मांगे माफी, नहीं तो करूंगा मानहानि का मुकदमा, जानें पूरा मामला…
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा था कि आज से कुछ महीने पहले विधायक ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि सार्वजनिक ’’यज्ञ’’ कराकर नेताम मेरी हत्या करवाना चाहते हैं. इसके फलस्वरूप मेरे और मेरे समर्थकों द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज करने के साथ विधायक से सार्वजनिक माफीनामा या खेद प्रकट किये जाने की बात कही गई थी, जिस पर आज तक जवाब अपेक्षित है. उलट विधायक सत्ता के नशे में अपने स्वभाव के अनुरूप अप्रिय भाषा का प्रयोग करते है। 
 

 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने रविवार रात हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस के अनुसार, मृतक पुष्पेंद्र की हत्या उसके सगे भाई ने ही अपने भांजे के साथ मिलकर की थी. हत्यारों ने इस हत्या की वजह पुष्पेंद्र की शराब की लत को बताया है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया है, और कार्रवाई कर रही है। 
दरअसल, सोमवार की सुबह सरकंडा क्षेत्र के मोपकाखार इलाके में पुलिस को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दलदल में फंसे शव को किसी तरह बाहर निकाला था. शव की शिनाख्त राजकिशोर नगर निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर के रूप में हुई थी. पुष्पेंद्र के चेहरे और सर पर पर गहरे चोट के निशान भी मिले थे. इस वारदात के बाद से ही पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी थी। 
हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के पास मौजूद शराब भट्टी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें पुष्पेंद्र का भाई पुरुषोत्तम अपने भांजे अजय सिंह के साथ गाड़ी पर जाता हुआ दिखाई दिया. शक के आधार पर जब दोनों को थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तब दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।