Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.com, बिलासपुर। महाराष्ट्र के गोंदिया से आकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सट्टा खिलाने वाले 4 आरोपियों समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मजेदार बात ये है कि सट्टा खिलाने का ये पूरा काम कार के अंदर से ही संचालित हो रहा था.
बिलासपुर के पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये पूरी कार्रवाई सिरगिट्टी थाना पुलिस ने की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के उदय होटल के पास सट्टा चल रहा है. इस कार्रवाई में गोंदिया के रहने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए है.
इसके बाद रेड कार्रवाई की तैयारी की गई. इस दौरान एक महाराष्ट्र पासिंग कार में मोबाईल व सट्टा पट्टी के माध्यम से पैसे का दांव लगाते हुए 6 आरोपी मिले जिन्हें पुलिस हिरासत में लिया.
आरोपियों के पास से 4 लाख 57 हजार 3 सौ रुपए जप्त किए गए है. इसके अलावा एक महराष्ट्र पासिंग कार और एक मोबाईल समेत 14 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ती जप्त की गई.
ये पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, जीवन जायसवाल, गुलाब पटेल प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, शोभनाथ यादव, आरक्षक मिथलेश सोनी, बोधु राम सैय्यद साज़िद, अफाक खान धनराज कुम्भकार शामिल है
ये हुए गिरफ्तार
कैलाश कोडापे ( गोंदिया)
दीपेश टेमरे (गोंदिया)
प्रवीण पाटिल (गोंदिया)
शुभम मोटघरे ( गोंदिया)
पेशूराम सिन्हा ( राजनांदगांव)
निशांत कुशवाहा ( बिलासपुर)

panchayattantra24.com,बिलासपुर। CG 22 T 5234 के अंदर से बिलासपुर पुलिस को दर्जनों नोटों के बंडल मिले है. इतना सारा कैश देखकर पहले तो बिलासपुर पुलिस के भी होश उड़ गए।
कैश की गिनती शुरू हुई तो पता चला कि ये 34 लाख से अधिक है. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों से भी पूछताछ की. लेकिन पुलिस को पैसे किसके है इस संबंध में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये कैश राजस्थान में मजदूरों को मजदूरी लेने के लिए ले जाई जा रही थी. ये पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है. वहीं अब पुलिस ने आयकर विभाग को पूरे मामले की जानकारी दे दी है।
बिलासपुर पुलिस के मुताबिक कार में इतना कैश ले जाने वाले आरोपियों में मनहरण साहू पिता राधेश्याम साहू निवासी बलौदाबाजार, निमिश पटेल पिता उदयराम निवासी बलौदाबाजार, कृपाल पटेल पिता श्याम पटेल निवासी महासमुन्द, ऱूखमन नायक पिता श्याम सुन्दर निवासी पन्डरीपानी निवासी महासमुन्द, मन्नूलाल निषाद पिता रधिलाल निषाद निवासी महासमुन्द, गौरीशंकर खैरवार पिता लक्ष्यराम खैरवार निवासी बलौदा बाजार शामिल है।

panchayattantra24.com-बिलासपुर। टोल प्लाजा में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश दीपक साहू और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिरों ने टोल प्लाजा में डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया था।
दरअसल, सरगांव में रहने वाला दीपक साहू ने 10 जुलाई को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर भोजपुरी टोल प्लाजा के वीआईपी लाइन में पहुंचा। वहां मौजूद गार्ड सुयश शर्मा निवासी सरकंडा से चाकू की नोक पर मारपीट और लूटपाट करने लगा। मारपीट करते हुए सुयश शर्मा को घायल कर दिया गया था। सुयश शर्मा को बचाने उसके साथी आए तो उन्हें भी आरोपियों ने डरा धमकाकर पीटा गया। गार्ड से लूटपाट कर आरोपी भाग गए, जिसकी रिपोर्ट हिर्री थाना पुलिस ने दीपक साहू और उसके साथी आकाश निषाद, दीपक यादव के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट की रकम, स्कूटी और आईकार्ड जब्त कर कार्रवाई कर रही है।
panchayattantra24.com, बिलासपुर। सीपत स्थिति एनटीपीसी पावर प्लांट के यूनिट 5 का बॉयलर ब्लॉस्ट हो गया है. इससे 500 मेगावॉट की यूनिट बंद हो गई है. हादसे में पेंट हाउस का छत भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है. वहीं प्लांट प्रबंधन हादसे के बारे में जानकारी देने से बच रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीपत एनटीपीसी के 500 मेगावाट की यूनिट 5 की दूसरी इकाई में शिफ्ट चेंज ओवर के समय यह हादसा हुआ, जिसमें ड्रम का राइजर फटने से बायलर में बड़ा ब्लास्ट होना बताया जा रहा है।
हादसे में बिजली उत्पादन ठप होने के साथ ही पेंट हाउस का छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं है. इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी प्लांट प्रबंधन घटना को लेकर जानकारी देने से बच रहा है।
5 हजार कुत्तों को लगेगा रेबीज का टीका

panchayattantra24.com,बिलासपुर। विधायक शैलेष पांडेय ने जिला पशु चिकित्सालय में आयोजित एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि अधिकारियों को कुत्तों की नसबंदी के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे. अब रेबीज नियंत्रण अभियान के तहत वार्डों का समूह बनाकर कुत्तों की नसबंदी के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि आवारा कुत्तों के कारण शहरवासी कई बार हलाकान हुए हैं. कुत्तों के झुंड राह चलते नागरिकों, वाहन चालकों से लेकर बच्चे-बूढ़े किसी को भी काटने के लिए दौड़ते हैं. इनकी संख्या पॉश इलाकों की तुलना में स्लम बस्तियों और चौक चौराहों में ज्यादा है. कुत्तों की नसबंदी का कार्य ढप हो गया था. अब अभियान से कार्य तेजी से होगा।
इलाज नहीं होने पर मौत
पशुओं से मनुष्यों में और मनुष्यों से पशुओं में जो बीमारी होती है उसे जूनोसीस बीमारी कहते हैं. जूनोसिस बीमारियां में मुख्यतः रेबीज है, यह मुख्यता कुत्तों के काटने से होता है इसमें त्वरित उपचार ना होने पर मनुष्य की मृत्यु हो जाती है।
5 हजार कुत्तों को लगेगा रेबीज का टीका
पशु विभाग के द्वारा 6 जुलाई को विश्व जोनोसिस दिवस के अवसर पर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में रेबीज नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान के तहत कुत्तों की आबादी को सीमित करने के लिए उनकी रैबीज इंजेक्शन लगाने का बीड़ा उठाया गया है. पशु विभाग के के द्वारा लगभग 5000 कुत्तों इंजेक्शन लगाने का टारगेट है. शहर के सड़कों पर घूम रहे आवारा कुतों से तथा इनकी बढ़ती जनसंख्या से भविष्य में उत्पन्न होने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाने की योजना बनाई जा रही है. कुतों को पकड़ने के लिए अलग टीम बनाई गई है तो वहीं इलाज करने वाले डॉक्टरों की अलग टीम होगी।
सभी वार्डों में चरणबद्ध लगेंगे शिविर
पशु विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत कुल 38 वार्डों में टीकाकरण दो चरणों में कैंप लगाकर किया जाएगा. प्रथम चरण में प्रत्येक वार्ड में दो दिवसीय कार्यक्रम रहेगा, जिसमें वार्ड के पालतू कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा. द्वितीय चरण में प्रत्येक वार्ड में 2 से 3 दिन का कार्यक्रम रहेगा जिसमें वार्ड के गैर पालतू कुत्ते एवं पालतू कुत्ते जो टीकाकरण से छूट गए हैं उनका टीका लगाया जाएगा. शुरू में टीकाकरण 6 जुलाई से 8 जुलाई तक जिला पशु चिकित्सालय में आयोजित रहेगा. इसके बाद 10 जुलाई से 11 अक्टूबर तक विधानसभा के विभिन्न वार्डों में कैंप के माध्यम से किया जाएगा. इसके बावजूद इन कुत्तों का टिकट नहीं हो पाया है उन्हें आने वाले महीनों में कार्यक्रम आयोजन कराकर टीकाकरण किया जाएगा. टीकाकरण के लिए चार दल गठित किए गए हैं जिसमें एक पशु चिकित्सालय सहायक शल्यग, एक सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी व एक परिचारक होगा।
कार्यक्रम में में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ रमेश कुमार सोनवानी, डॉक्टर जेड एच शम्स, डॉ अनूप चटर्जी, डॉ आरएन त्रिपाठी, डॉ अजय अग्रवाल डॉक्टर, डॉ राम ओत्तलवार, डॉक्टर हेमलता धूरी, डॉक्टर अमित तिवारी, डॉक्टर रामनाथ बंजारे, डॉक्टर रामनाथ बंजारे, एलके खंडेलवाल, एके राठौर, बीएल बघेल, एसके धुरी, नाजिर खान, अलका सिंह, शब्बीर खान, राजेंद्र सहित पार्षद रामा बघेल, भरत कश्यप, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, अजरा खान अन्य उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। पेट्रोल-डीजल के साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया हैे। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। छह जुलाई से इसकी शुस्र्आत होगी जो अलग-अलग चरण में 17 जुलाई को पैदल मार्च के साथ खत्म होगी। विरोध के पहले दिन छह जुलाई को जिला व ब्लाक मुख्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैनर तले देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की रणनीति कांग्रेसी रणनीतिकारों ने बनाई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही भारी बढ़ोतरी को मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार को घेरने की योजना बनाई है।
पेट्रोलियम पदार्थों के अलावा रोजमर्रा की वस्तुओं की आसमान छूती महंगाई को भी कांग्रेस ने फोकस करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश, जिला व ब्लाक स्तर पर आंदोलन के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन दोनों की बराबर की जिम्मेदारी रहेगी।
ऐसे चलेगा आंदोलन
छह जुलाई को ब्लाक स्तरीय आंदोलन के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
थाली व अन्य बर्तन पीटकर विरोध दर्ज कराएंगे। केंद्रीय उत्पाद शुल्क कम करने की मांग करेंगे।
पेट्रोल पंप के सामने पोस्टर व पंपलेट लेकर विरोध दर्ज कराएंगे। महंगाई के विरोध में आंदोलन के समर्थन में आम लोगों से हस्ताक्षर भी कराएंगे।
14 जुलाई को जिला स्तरीय साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।
17 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की अगुवाई में पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौपेंगे।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के खिलाफ दाखिल चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट जस्टिस ने सुनवाई से इंकार कर दिया. जस्टिस संजय के. अग्रवाल के सिंगल बेंच ने व्यक्तिगत कारणों से सुनवाई से इंकार किया है।
कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू ने सांसद सरोज पांडेय के खिलाफ चुनाव याचिका लगाई है. याचिका में कहा है कि सरोज पांडेय ने निर्वाचन आयोग में गलत शपथपत्र दिया है. मामला सुनवाई के लिए जस्टिस संजय के.अग्रवाल के सिंगल बेंच में लगा था. जस्टिस के सुनवाई से इंकार करने के बाद अब मामले की सुनवाई दूसरे बेंच में होगी. सुनवाई की तारीख और बेंच अभी तय नहीं है।

panchayattantra24.com, बिलासपुर। बहतराई क्षेत्र में नाग-नागिन तालाब के पास सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए 60 से अधिक मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया. कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन निगम अमले के आगे उनकी एक नहीं चली।
बता दें कि बहतराई क्षेत्र में नाग-नागिन तालाब के पास सरकारी जमीन पर सरकारी मकान बनाए जाने की योजना पिछले 5 सालों से कब्जेधारियों की वजह से क्रियान्वित नहीं हो पा रही है. निगम हर बार कब्जा हटाने की कोशिश करता है, लेकिन राजनीति और लोगों के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो रहा था।
कब्जेधारियों को कब्जा खाली करने के लिए कुछ दिनों पहले निगम ने नोटिस भी जारी किया था. इसके बाद भी जगह खाली नहीं की गई तो निगम ने सुबह से तोड़फोड़ शुरू कर दी. कार्रवाई के बीच महिलाओं ने विरोध जताया, लेकिन निगम के अमले के सख्त तेवर देख वे पीछे हट गए. अधिकारियों ने यह कार्रवाई आगे जारी रहने की बात कही है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। भू-माफियों, बलात कब्जाधारियों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. 3 दिनों में सरकण्डा और सिविल लाइन में आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग ऐसे पांच अपराध पंजीबद्ध किए गए. पुलिस की कार्रवाई से कब्जेधारियों में हड़कंप की स्थिति है।
थाना सरकण्डा में मंगला निवासी सुनील साहू ने आरोपी सतीश सिंह ठाकुर के खिलाफ कर्ज ली गई रकम पर ब्याज अदा नहीं कर पाने पर कार को कब्जे में लेने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में आरोपी सतीश सिंह ठाकुर के विरुद्ध धारा 420 भादवि 3-4 कर्जा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी तरह अपने अधिकार की जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान प्रार्थी आनंद साहू से गाली-गलौच और जान की मारने की धमकी देने पर आरोपी दयालबंद निवासी जीतू सिंह और उसके साथियों के खिलाफ धारा – 294, 506, 447, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. इसके अलावा दूसरी जमीन दिखाकर अन्य जमीन की रजिस्ट्री करने की शिव कुमार की शिकायत पर आरोपी सचिन कदम, दिनेश गुप्ता एवं शारदा दुबे के विरुद्ध धारा – 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इसके अलावा सिविल लाइन थाना में प्रार्थिया सविता यादव की रिपोर्ट पर उनके स्वामित्व वाले मकान पर इकरारनामा निष्पादित कराकर बिना रजिस्ट्री के जबरन कब्जा करने पर आरोपी मनीष खांडेकर के विरुद्ध धारा – 448, 294 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया गया. इसी तरह रायपुर निवासी प्रार्थिया सुषमा तिग्गा के स्वामित्व वाली जमीन की बाउंट्री वॉल को तोड़कर कब्जा करने की शिकायत पर आरोपी निलेश सिंह के विरुद्ध धारा- 448 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। सिरगिट्टी में पिता और पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुत्र 10वीं में सप्लीमेंट्री आया था. जिसे लेकर पिता ने डांट लगाई थी. इससे नाराज होकर उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. इसकी जानकारी होने पर उसकी बहन पड़ोसियों को बुलाने चली गई. इसी बीच पिता ने भी उसी साड़ी के फंदे में लटकर अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिरगिट्टी के आश्रय परिसर निवासी जी जय प्रकाश(44) आंध्रा स्कूल में कार्यालय सहायक थे. उनका बेटा जी निशांत(19) विशाखापत्तनम में रहकर पढ़ाई करता था. बीते साल लॉकडाउन के बाद से वह शहर में रह रहा था. वह 10वीं की परीक्षा में सप्लीमेंट्री आया था, लेकिन मार्कशीट नहीं लाया था. इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच आए दिन विवाद होता था. रविवार को भी इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद होने लगा. विवाद शांत होने के बाद रात 11 बजे निशांत अपने कमरे में चला गया. इसके बाद उसने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
जय प्रकाश की 17 वर्षीय पुत्री जी कृति ने अपने भाई के शव को फांसी पर लटके देखा. उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी. पिता-पुत्री ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा. इसके बाद कृति पड़ोसियों को इसकी जानकारी देने चली गई. इस बीच जय प्रकाश ने उसी साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. पड़ोसियों के साथ कृति लौटी तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी. कृति की सूचना पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया, और मामले की जांच कर रही है।
मृतक छात्र विशाखापट्टनम में कर रहा था पढ़ाई
छात्र जी निशांत विशाखापटनम में रहकर कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रहा था और सप्लीमेंट्री आने पर वह परीक्षा देकर घर लौटा था. इसी बीच दो बार लॉकडाउन होने से घर में रूक गया था. बाहर रहकर पढ़ाई करने के बाद भी बेटे के परीक्षा में पास नहीं होने से पिता दुखी थे. लॉकडाउन खुलने के बाद वह लगातार बेटे को अंक सूची लेने जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह उनकी बातों का टाल रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था. मृतक जी निशांत तीन भाई बहनों में इकलौता था. उसकी छोटी दो बहन है. उनकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है. विवाद के बाद पिता व भाई के खुदकुशी कर लेने पर दोनों बहन सदमे में हैं।