Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.com,बिलासपुर। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा है, जिसके तहत आज सट्टा/ जुआ के 50 से अधिक प्रकरण दर्ज़ किए गए, NDPS के 5, आबकारी के 15 से अधिक मामले दर्ज हुए. आदतन अपराधी और धोखाधड़ी के आरोपी भी गिरफ्तार किए गए. स्थाई वारंटी भी धरे गए हैं।
इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सरकंडा से एक प्रकरण, थाना सकरी से एक प्रकरण, थाना तखतपुर से एक प्रकरण और थाना सिरगिट्टी से 2 प्रकरण कुल 5 प्रकरण दर्ज किया गया. इसी अभियान के क्रम में आबकारी अधिनियम के तहत थाना मस्तूरी से 34(1) आबकारी एक्ट एक प्रकरण कुल 2 लीटर जब्ती की कार्रवाई की गई. थाना कोटा से आबकारी अधिनियम 34(2) के 2 प्रकरण कुल 35 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. थाना बिल्हा से 34(2) आबकारी अधिनियम एक प्रकरण 36(च) प्रकरण में कार्रवाई की गई।
सट्टा के 35 प्रकरण में कुल 20 हजार 510 रुपये और 44 आरोपी के साथ जुआ के 7 प्रकरण में कुल 22 हजार 670 जब्ती की कार्रवाई की गई. इसके साथ ही 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया. अवैद्ध शराब की बिक्री पर आबकारी एक्ट के तहत कुल 17 प्रकरणों में 116 ली शराब जब्त किया गया. 14 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 5 प्रकरणों में 6.350किलो गांजा क़ीमती लगभग 41000 जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस तरह अलग अलग प्रकरणों में कुल 86 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई बिलासपुर पुलिस ने की है।
इस कार्रवाई के दौरान स्थायी वारंटी की गिरफ़्तारी के साथ-साथ सिरगिट्टी और तोरवा पुलिस के द्वारा नाबालिग बच्चों और व्यक्तियों को नशे के लिए बोनफिक्स सॉल्यूशन नहीं बेचने और कुल 17 टायर दुकानदारों को हिदायत देकर वचन पत्र भरवाया गया है।
इस तरह हुई कार्रवाई
थाना तारबाहर – कुल 4 प्रकरण में चार आरोपियों को 4 सार्वजनिक द्रुत अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर 3080 रुपए और सट्टा पट्टी जब्त किया गया है।
थाना सिविल लाइन – सट्टा जुआ अधिनियम के तहत कुल 3 प्रकरण में नगद रकम 1260 एवं 1070 की सट्टा पट्टी कुल 3307 जुमला रकम जब्त किया गया।
थाना सरकंडा – सट्टा जुआ अधिनियम 4(क) के तहत 14 प्रकरण
थाना सकरी – सट्टा के पांच प्रकरण
थाना पचपेड़ी- 4(क)सट्टा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के एक प्रकरण कुल जप्त रकम 1170
थाना तखतपुर – सट्टा के 2 प्रकरण
थाना मस्तूरी – सट्टा के 4 प्रकरण कुल जब्त रकम 3470 रुपए
थाना सिरगिट्टी- जुआ के 3 प्रकरण 11 आरोपी जब्त रकम 19,200 और सट्टा-9 प्रकरण, जब्ती 2,730
थाना तोरवा – सट्टा के पांच प्रकरण लगभग 2500
थाना कोतवाली- सट्टा के 5 प्रकरण मैं लगभग 2300 रुपये जब्त किया गया
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा आज थाना सकरी का औचक निरीक्षण किया गया. जवानों और अधिकारियों से चर्चा की गई. आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने हेतु बताया गया. विवेचकों के पास पेंडिंग अपराध और शिकायतों की समीक्षा करने निर्देशित किया।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम कूपाबांधा के खेत में संदिग्ध अवस्था में लगभग 20 वर्षीय युवती की लाश मिली है. युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार युवती रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. जो देर रात तक वापस नही लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी. इसी बीच आज सुबह उसकी लाश कुपाबांधा के पास मिली. मृतका की पहचान अनिता बैगा पिता दुकालू राम बैगा उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।
संदिग्ध हालात में मिली युवती की लाश में कपड़े अस्त व्यस्त है. जिससे दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। जिले के सभी थान क्षेत्रों में नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत विभिन्न थानों में कार्रवाई की गई. थाना तारबाहर के पुराना बस स्टैंड स्थित कोयला हुक्का बार में नशीला हुक्का युवाओं को पीने को दिया जा रहा था, जिस पर देर रात छापामार कार्रवाई की गई. दबिश के दौरान कोयला हुक्का बार में 4 युवक हुक्का पीते हुए पाये गए. पुलिस ने सभी के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मैनेजर हर्ष कश्यप को गिरफ्तार कर लिया.
सरकंडा पुलिस ने गांजा बेच रहे एक आरोपी को पकड़ा है. आरोपी के पास से 3 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी क़ीमत बाज़ार में 16000 रुपए आंकी गई है. मामले में सरकंडा पुलिस ने बंगाली पारा कालीबाड़ी सरकंडा निवासी कुलदीप सोनकर को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोई व्यक्ति थैले में गांजा रखकर महामाया चौक मदन सा मिल सरकंडा के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है, जिस पर सरकंडा पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर मौक़े पर पहुंच कर आरोपी को धर दबोचा. पता चला कि कुलदीप बहार से गांजा लाकर इलाके में बेचा करता था, जिसके ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
थाना कोटा क्षेत्र में 48 नग देशी शराब जब्त किया गया. जिसकी अनुमानित कीमत 4800 रुपए आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी रामानंदी केशरवानी पिता सेवालाल (55) निवासी फिरंगीपारा कोटा के खिलाफ कार्रवाई की. वहीं अन्य मामले में 3 नग देशी शराब जब्त किया गया. आरोप सुमित कुमार केशरवानी पिता दुर्गा प्रसाद (25) फ़िरंगीपारा कोटा के विरुद्ध कार्रवाई की गई.
थाना कोतवाली में नशीली दवा, निडिल, सुई जब्त किया गया. करबला के रहने वाले आरोपी रतनलाल मधुमटके (44) नारकोटिक्स अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया. वहीं थाना सिविल लाइन में 1170 नग नशीली टेबलेट जब्त की गई. आरोपी जरहाभाटा निवासी सर्वेश मनहर कोंदा (24) को गिरफ्तार किया.

panchayattantra24.com,,बिलासपुर। सिम्स डीन का अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी वाट्सएप प्रोफाइल बनाकर रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है. जब इसकी जानकारी डीन डॉ तृप्ति नागरिया को हुई तो उन्होंने सिटी कोतवाली में फर्जीवाड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
सिम्स डीन द्वारा कोतवाली पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है, कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 742845….. का उपयोग कर अवैधानिक रूप से उनकी फोटो लगा ली है. वह व्यक्ति वाट्सएप के माध्यम से उनके नाम से स्टाफ व परिचितों से रुपए व वाउचर आदि की मांग कर रहा है. पुलिस से उन्होंने ठगी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
सेलून, ब्यूटी पार्लर को रात 8 बजे तक खोलने छूट दी

panchayattantra24.com,बिलासपुर। रायपुर के बाद अब न्यायधानी बिलासपुर रविवार को अनलॉक हो गया. दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुलेंगी. सेलून, ब्यूटी पार्लर को रात 8 बजे तक खोलने छूट दी गई है. यह आदेश कलेक्टर सारांश मित्तर ने जारी किया है।
बिलासपुर अनलॉक, रविवार को ये दुकानें खुलेंगे
सुपर मार्केट, सुपर बाजार, डिपार्टमेंटल स्टोर, फल और सब्जी की मंडी, अनाज के सभी तरह की दुकानें और बाजार खुलेंगे.
दुकानें, शॉपिंग मॉल, कमर्शियल कॉम्पलेक्स खुलेंगे.
शहर में सभी तरह के शोरूम, क्लब, शराब की दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, बच्चों के पार्क और जिम खुलेंगे.
पान बीड़ी, सिगरेट के ठेले गुमटी, गुपचुप, चाट, पकौड़ी, पाव भाजी की दुकानें खुलेंगी.
ये रहेंगे बंद
जिले में वाटर पार्क, थीम पार्क, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर सामूहिक भीड़ वाली जगह जैसे चौपाटी, स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए बंद हैं. छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स ही रह सकेंगे. कोचिंग क्लास भी बंद. सभी प्रकार की सभा, रैली, जुलूस, धरना, प्रदर्शन, सामाजिक, राजनैतिक, खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पर रोक।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। टूलकिट मामले में उच्च न्यायालय ने अंतरिम फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है. शासन की तरफ से जब तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता तब रोक लगी रहेगी।
बता दें कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर रायपुर के सिविल लाइन थाने में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था. मामले में सिविल लाइन थाना ने पूछताछ के लिए दोनों की नेताओं को तलब किया था. वहीं दूसरी ओर टूलकिट मामले में कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा, रोहन गुप्ता और सौम्या वर्मा से पूछताछ के लिए बेंगलुरु भी गई थी।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार ओम प्रकाश गुप्ता को हाई कोर्ट ने 50 हजार रुपए के मुचलके पर 30 दिन की अंतरिम जमानत दी है. डॉ. रमन सिंह के पूर्व निज सहायक रहे ओपी गुप्ता पर उनके घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था. मामले में रायपुर महिला थाने में दर्ज एफआईआर पर 9 जनवरी 2020 को गिरफ्तारी की गई थी।
हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता डीके ग्वालरे ने पक्ष रखते हुए बताया कि याचिकाकर्ता की पत्नी और बेटे कोरोना से संक्रमित होने के साथ उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है, जिनके देखभाल के लिए कोई नहीं है. इस बात को ध्यान में रखते हुए मानवीय आधार पर उन्हें अल्पकालिक जमानत प्रदान की जाए. इसका राज्य का पक्ष रख रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता अमृता दास ने विरोध किया।
हाईकोर्ट की वेकेशन जज रजनी दुबे ने तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ओपी गुप्ता को 50 हजार रुपए के मुचलके पर 30 दिनों की अंतरिम जमानत प्रदान की. साथ ही अवधि खत्म होने के बाद उन्हें 2 जुलाई को संबंधित ट्रायल कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बिल्हा कोविड केयर सेंटर के डाॅक्टरों एवं मेडिकल की पूरी टीम कोविड मरीजों को बेहतर चिकित्सा देने में जुटी हुई है। बिल्हा विकासखण्ड के पेण्डरवा गांव में निवासरत कौशिक परिवार के पांच सदस्य इस सेंटर में समुचित ईलाज मिलने से कोरोना की जद से बाहर आ गए हैं।
कौशिक परिवार का खेती किसानी एवं किराने की दुकान से गुजर बसर होता है। इस परिवार में दस लोग हंै। इनमें से पांच लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। जिनमें श्रीमती कुमारी बाई 65 वर्ष एवं उनकी बहू श्रीमती अनिता कौशिक 32 वर्ष एवं श्रीमती सुनीता कौशिक 30 वर्ष, सुनीता की दोनों बेटियां सिमरन 9 वर्ष एवं श्वेता 11 वर्ष शामिल है। इन सभी को इस सेंटर में ईलाज के लिए भर्ती किया गया था। सबसे पहले श्रीमती अनिता कौशिक की तबीयत खराब हुई। लक्षण आने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। कुमारी बाई को बीपी है एवं श्रीमती अनिता कौशिक को थाॅयराईड की बीमारी है। बावजूद इसके सेंटर प्रबंधन की मेहनत और अपने हौसले से सभी ने कोविड की जंग जीत ली है। इन्हें 26 मई 2021 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कोरोना में चिकित्सकीय परामर्श के साथ मन भी मजबूत रखें तो रिकवरी का सफर आसान होता है। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के मार्गदर्शन में बिल्हा के जनप्रतिनिधियों, एसडीएम श्री अखिलेश साहू, अधिकारियों, क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों के प्रयासों से यहां कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है। एसडीएम कहते हैं कि मरीजों के स्वस्थ होने पर हमें खुशी मिलती है। हर मरीज के पीछे यहां के डाॅक्टर एवं नर्स काफी मेहनत कर रहे है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर। प्रदेश में 18+ कोरोना टीकाकरण को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई. शासन की ओर से प्रस्तुत शपथ पत्र में टीकाकरण में वर्गभेद से इंकार करते हुए केंद्रों में सभी को टीका लगाने की बात कही गई. शपथ पत्र पर उच्च न्यायालय ने हैरानी जताते हुए कड़ी टिप्पणी की, साथ ही अपना तर्क प्रस्तुत करने के लिए सभी पक्षों को शपथ पत्र की कापी मुहैया देने को कहा. मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
प्रदेश में 18 प्लस टीकाकरण को लेकर दायर जनहित याचिका पर जस्टिस प्रशांत मिश्रा व जस्टिस पीपी साहू की युगलपीठ में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए सुनवाई हुई. टीकाकरण को लेकर प्रस्तुत शपथ पत्र में बताया गया कि टीकाकरण केंद्र सभी के लिए खुले हैं, किसी भी तरह का कोई कोटा का वर्गीकरण नहीं किया गया है. टीकाकरण के लिए पंजीयन कराने वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है, उन्हें बिना वैक्सीनेशन के नहीं लौटाया जा रहा है. इस तरह से वैक्सीन के कम इस्तेमाल (under utilization) का सवाल ही पैदा नहीं होता।
जानकारी के अनुसार, शासन के शपथ पत्र पर पीठ ने हैरानी जताते हुए कहा कि एक तरफ आदेश जारी कर टीकाकरण के लिए फ्रंटलाइन वर्कर, अंत्योदय, बीपीएल व एपीएल का वर्गीकरण किया गया है. इसमें यह भी बताया गया है कि किस वर्ग को कितनी फीसद टीकाकरण होगा. वहीं अब शपथ पत्र में कहा जा रहा है कि वैक्सीनेशन में वर्गीकरण नहीं किया जा रहा है. साथ ही वैक्सीन के बर्बाद नहीं होने की बात कह रही है।
कोर्ट ने मामले में कोई लिखित आदेश नहीं दिया है. वहीं या टिप्पणी नहीं की है. दरअसल, सुनवाई के दौरान न्यायमित्र प्रफुल्ल भारत सहित कई पक्षकारों को शासन के शपथपत्र की कापी उपलब्ध नहीं हो पाई थी. इस पर कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पहले सभी पक्ष के वकीलों को जवाब की कॉपी उपलब्ध कराई जाए, जिसे पढ़कर सभी वकील अपना तर्क रखेंगे. अब कोर्ट में प्रकरण की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले के तोरवा पुलिस ने देवरीखुर्द में दो जगहों से हुई चोरी के मामले में दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी के बर्तन और घरेलू सामान जब्त किया है। तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि देवरीखुर्द कृष्णा नगर में रहने वाले विजय कुमार धीवर ने अपने मकान में चोरी की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि वे चेन्न्ई में काम करते हैं। बीते दिनों वह छुट्टी पर अपने घर आए थे। पांच मई को वे देवरीखुर्द स्थित मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गृह ग्राम जांजगीर जिले के मुलमुला चले गए थे। आठ मई को उनका छोटा भाई सुनील घर आया। इस दौरान मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर से बर्तन और घरेलू सामान पार कर दिया था।
इसकी शिकायत पर तोरवा पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग चोरी के बर्तन खपाने ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें नाबालिग ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से चोरी के बर्तन और घरेलू सामान जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपित नाबालिग ने बताया कि उन्होंने लालखदान ओवरब्रिज के पास निर्माणाधीन मकान से चोरी की है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपित नाबालिग अपने साथी के साथ निर्माणाधीन मकान में चोरी के बाद ग्राहक की तलाश में था। इसी बीच नाबालिग ने अपने साथी के साथ मिलकर सूने मकान में चोरी की। इसके बाद दोनों चोरी के बर्तन को बेचने ग्राहक तलाश रहे थे। इस दौरान वे पुलिस की पकड़ में आ गए।