Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
बिलासपुर । जिले में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया. बिलासपुर से पेंड्रा रोड जा रही ईएमयू लोकल ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बची. चलती ट्रेन के दौरान रेल पटरी टूट गई. टूटी रेल पटरी पर ही ट्रेन के छह डिब्बे गुजर गए. जब ट्रेन रूकी तो भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. राहत की बात ये रही कि हादसे में किसी भी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 
बिलासपुर । नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापामार कर 55 पेटी (7200 नग बाटल) कोडीन युक्त प्रतिबंधित कप सीरफ बरामद किया. जब्त नशीली दवा का बाजार मूल्य 10 लाख रुपए बताई जा रही है. नशीली दवा के साथ कारोबार के मुख्य सरगना समेत 2 अन्य सप्लायर की गिरफ्तारी हुई है. इसके साथ ही माल परिवहन में प्रयुक्त एरटिगा कार जब्त की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम – विक्की जायसवाल पिता अश्वनी जायसवाल बेलतरा, इंद्रजीत कौशिक पिता नंद कुमार कौशिक ग्राम दगौरी बिल्हा, भूनेश सिंह राजपूत पिता स्व छत्रपाल सिंह जाली थाना रतनपुर, संजय भास्कर पिता भानू प्रताप भास्कर मिनीबस्ती जरहाभाठा ।



अस्पताल की लापरवाही, हाईकोर्ट ने पीड़िता को 10 लाख मुआवजा और बच्चे के नाम एफडी जमा करने दिए निर्देश,

बिलासपुर । सुकमा जिला अस्पताल में डॉक्टर के उपस्थित नहीं होने और ऑक्सीजन सिलेंडर खाली होने के कारण मरीज की मौत मामले में हाईकोर्ट ने अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही माना है. हाईकोर्ट ने पीड़िता को दस लाख रुपए मुआवजा और बच्चे के नाम से ढाई लाख एफडी जमा करने का सरकार को निर्देश दिया गया है. राशि का भुगतान 2 महीने के अंदर करने के लिए कहा है ।
दरअसल बस्तर के जगदलपुर में रहने वाले हितेश देवांगन की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने बीपीएल कार्डधारी होने के आधार पर राज्य शासन के संजीवनी योजना के तहत आर्थिक मदद की गुहार लगाते हुए सिविल सर्जन को आवेदन दिया था. सिविल सर्जन ने इसे राज्य शासन को फारवर्ड कर दिया था, लेकिन इस पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया. इधर मरीज की स्थिति बिगड़ने पर जगदलपुर के डॉक्टरों ने हैदराबाद ले जाने की सलाह दी. मरीज के परिजन उसे कार से जगदलपुर से हैदराबाद ले जा रहे थे । इसी दौरान सुकमा के पास स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उसे दोपहर के करीब 2.15 बजे सुकमा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टर उपस्थित नहीं थे. सांस लेने में तकलीफ होने के कारण परिजनों ने ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत बताई, लेकिन जिला अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था. कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई ।
पत्नी ने सरकारी अस्पताल की स्थिति और मुआवजा अनुकंपा नियुक्ति की मांग की, जस्टिस गौतम भादुड़ी ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकारी अस्पताल की इसे घोर लापरवाही माना और पत्नी को दस लाख मुवायजा और बच्चे के नाम से ढाई लाख एफडी जमा करने का सरकार को निर्देश दिया है. जस्टिस भादुड़ी ने इस मामले में सरकारी अस्पताल के लिए कमेटी बनाये जाने और रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. पूर्व में 2016 में फर्जी रिपोर्ट दी थी की सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था दूर कर दी गई है, लेकिन कोर्ट स्वास्थ सुविधा पर लापरवाही के लिए नारजगी भी जाहिर की और नए सिरे से रिपोर्ट देने का आदेश दिया है ।
बिलासपुर । विराट अपहरण कांड मामले में पकड़ाए पांचवे आरोपी राज किशोर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। एक और खुलासा हुआ कि उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण में उपयोग की गई डस्टर कार को रामानुजगंज में छिपाया था। शनिवार देर रात पुलिस ने कार बरामद कर ली। विराट अपहरण कांड में पकड़े गए पांचवे आरोपी राजकिशोर पिता शत्रुघन सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि विराट के अपहरण के बाद वैगनआर कार से विराट को निकाल करवह अपनी डस्टर कार सीजी 04 के आर 5232 में बैठाकर घर ले गया था।
21 मई को वह रामानुजगंज चला गया और फिरौती के लिए विराट के पिता को कॉल किया। इसके बाद वह कार लेकर बिहार चला गया था। 23 अप्रैल को कार लेकर वह फिर से रामानुजगंज पहुंचा और बस स्टैण्ड के पीछे सुलभ काम्प्लेक्स के पास खाली जगह पर कबाड़ वाहनों के बीच उसने अपनी कार भी खड़ी कर दी थी, ताकि पुलिस को कार मिलने पर यह लगे कि आरोपी रामानुजगंज में हैं। इसके बाद वह फिर बिहार चला गया था। शनिवार देर रात पुलिस राज किशोर को लेकर रामानुजगंज पहुंची और कार को बरामद किया।

