Browsing: बिलासपुर

 
पंचायत तंत्र-  बिलासपुर । साइबर जागरूकता अभियान ‘‘साइबर मितान‘‘ एक कदम सजगता की ओर…. साइबर अपराध से लोगों को सुरक्षित रखने बिलासपुर पुलिस द्वारा 1 से 8 सितंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. साइबर मितान जागरूकता अभियान लोगों को सजग करने चलाया गया है जो अब आगे बढकर जागरूकता अभियान के अंतिम दिन 8 सितम्बर को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा. करीब 5 लाख लोगों से संकल्प पत्र भरवाया जाएगा, जिसमें निम्नलिखित बातें लिखी होगी ।
1. अपना ओ.टी.पी किसी से शेयर नही करूंगा.
2. फोन पर ए.टी.एम कार्ड/क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी को नही बताउंगा.
3. अपना ए.टी.एम कार्ड स्वंय उपयोग करूंगा एवं ए.टी.एम बूथ पर सावधानी रखुंगा.
4. ईनाम/लाॅटरी/कैशबैक/लोन/बीमा/पेंशन आदि के झांसे में आकर किसी अनजान खाता में पैसा जमा नही करूंगा.
5. सोशल मीडिया वाटसएप/फेसबुक/इंस्टाग्राम पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क नही करूंगा तथा अवांछित पोस्ट वायरल नही करूंगा.
6. सोशल आई.डी/ई-वालेट, ए.टी.एम का पासवर्ड/पिन सुरक्षित रखुंगा.
7. ओ.एल.एक्स/क्विकर आदि में आनलाईन शापिंग के दौरान सावधानी रखुंगा
8. गुगल सर्च से प्राप्त कस्टमर केयर के मोबाईल नंबर का उपयोग करते समय सावधानी रखुंगा.
9. भूगतान हेतु अनजान नंबर से प्राप्त लिंक को क्लिक/ओपन या क्यू.आर कोड को स्कैन नही करूंगा.
10. आनलाईन डेटिग एप का उपयोग करते समय सावधानी रखुंगा.
11. ई-वालेट का उपयोग करते समय सावधानी रखुंगा.
12. नौकरी के चाहत में अनजान खातो में पैसा जमा नही करूंगा.
बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले के 10 लाख लोगों को अपने पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, एस.पी.ओ/लीडर/रक्षक/मितान के सहयोग से समाज के हर वर्ग के लोगो को, शासकीय कार्यालयों, विभिन्न कालोनियों, पंचायत भवन एवं शालाओं में जाकर विभिन्न आनलाईन क्लास तथा डोर टू डोर कैम्पेनिंग, बैठक, सभा आयोजित कर साइबर अपराध के संबंध में जानकारी प्रदाय कर लोगो को जागरूक कर सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट/निर्देशिका प्रदाय कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदाय कर लोगो जो जागरूक किया गया. जिसका फायदा सीधा नागरिकों को मिलेगा ।
साइबर मितान जागरूकता अभियान से लोगों को जागरूक करने हेतु चैकसे इंजिनियरिंग कालेज व एन.जी.ओ विस्डम ट्री फाउंडेशन द्वारा दिनांक 07.09.2020 को 12.30 बजे दोपहर को फेसबुक/यू-ट्यूब के माध्यम से साइबर अपराध से रोकथाम एवं बचाव के उपाय के संबंध में जागरूक किया गया. उक्त लाईव प्रोग्राम के चीफ गेस्ट माननीय, गृहमंत्री, छत्तीसगढ शासन, ताम्रध्वज साहू, गेस्ट आफ आॅनर, संसदीय सचिव, गृह विभाग, विकास उपाध्याय तथा स्पेशल गेस्ट  पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, दीपांशु काबरा एवं पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल रहें ।
गृहमंत्री, छत्तीसगढ शासन, ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साइबर क्राईम क्या हैं, कैसे किया जाता है तथा इससे कैसे बचा जा सकता हैं इसकी जानकारी देने के लिए बिलासपुर पुलिस विभाग के अधिकारीे आई.जी. दीपांशु काबरा, एस.पी प्रशांत अग्रवाल व अन्य अधिकारियों ने मिलकर जो कदम उठाया है उन सब को मै बधाई और शुभकामना देता हूं. उन्होंने कहा कि यह साइबर जागरूकता अभियान बिलासपुर पुलिस द्वारा उठाया गया एक अभिनव पहल है ।
संसदीय सचिव, गृह विभाग, विकास उपाध्याय ने कहा कि बिलासपुर पुलिस द्वारा साइबर मितान सप्ताह मनाया जा रहा  है, जो निश्चत ही लोगो का जागरूक कर साइबर अपराध से बचाएगा. मैं इसकी सराहना करते हुए आप सब को शुभकामनाए देता हूं ।
बिलासपुर रेंज, महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने कहा कि मैं बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल व उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं कि उन्होने माह सितम्बर के प्रथम सप्ताह एक बहूत अच्छा आयोजन किया हैं मैं सभी को बिलासपुर पुलिस की तरफ से कहना चाहता हूं कि हम लोगो ने जो साइबर मितान सप्ताह मनाया इसका उदेश्श्य लोगो को साइबर अपराध से जागरूक करना हैं ।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम लोगों को जागरूक करे जिसे हमने अभियान के तरह लिया और लोगो को जागरूक किया. इस बीच हमे बहुत सारे लोगों ने बताया कि हमारे साथ फ्राड करने की कोशिश की गई किन्तु जागरूक होने के वजह से फ्राड का शिकार नही हुुए. पुलिस अधीक्षक जी ने कहा कि साइबर मितान जागरूकता अभियान के समाप्ति उपरांत भी बिलासपुर पुलिस द्वारा लोगो को निरंतर जागरूक करते रहंगे ।
थाना तोरवा के एक साइबर मितान कमल पाल के पास एक काल आया जिसमें फर्जी व्यक्ति द्वारा उनका नंबर कौन बनेगा करोडपति कस्टमर केयर के द्वारा चयनित किया गया है व आप 25 लाख रू जीते है कहकर पैसे का प्रलोभन देकर झांसे में लेने का प्रयास किया गया परंतु साइबर मितान प्रतिभागी ने साइबर अपराध जागरूकता अभियान से जागरूक होकर अपने आपको ठगी होने से स्वंय को बचाकर फर्जी व्यक्ति के काल का किसी भी प्रकार प्रतिक्रिया नही दिया।
 
 

 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के साइबर मितान अभियान से बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी जुड़ चुके हैं. शुक्रवार को वे बिलासपुर पहुंचे और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जा-जाकर लोगों को साइबर अपराध और इससे बचने के संबंध में जरुरी जानकारी दी. वे पहले कोनी पहुंचे, फिर सरकंडा के रामा ग्रीन कॉलोनी, लखीराम आडिटोरियम, रिव्यर व्यू और वे चौकसे कॉलेज गए. जहां पर बड़ी संख्या में शहरवासी और युवा मौजूद थे. वहां आफताब ने साइबर अपराध को लेकर कहा कि अब डिजिटल जमाना हो रहा है. इसलिए अब वक्त आ गया है सभी को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक होने का।
इस दौरान उन्होंने बिलासपुर पुलिस के साइबर मितान कार्यक्रम की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्य्रकम पूरे देश में चलाये जाने चाहिए, ताकि हर कोई जागरूक हो सके. उन्होंने कहा कि हम जागरूक होंगे तभी कुछ सही हो पाएगा. उन्होंने अपील भी किया कि सबको इस मुहिम से जुड़ना चाहिए, बिलासपुर में पहली बार आया और यहां इतना प्यार व अपनापन मिला, जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने आईजी दीपांशु काबरा, एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की जमकर सराहना की।
 

 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर । लाटरी में महिंद्रा एसयूवी फंसने का झांसा देते हुए रिटायर्ड वैज्ञानिक से 14 लाख रुपए की ठगी कर ली. मामले में बिलासपुर पुलिस ने बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. आरोपियों के पास से पांच लाख रुपए नगद, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उसलापुर गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले सेवानिवृत्त डीआरडीओं के वरिष्ठ वैज्ञानिक सीएल पटेल के पास अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें फोनकर्ता ने प्रार्थी को लक्की ड्रा में 14,50,000 रुपए का महिन्द्रा 500 एसयूवी मिलने की जानकारी देते हुए गाड़ी या नगद रुपए लेने का विकल्प दिया. प्रार्थी ने उम्र का हवाला देते हुए नगद लेने की मंशा जताई, जिस पर अज्ञात फोनकर्ता ने 3500 रुपए पंजीकरण शुल्क देने के लिए ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने को कहा. इसी दौरान अज्ञात फोनकर्ता ने प्रार्थी के इंटरनेट बैंकिंग का यूजर आईडी एवं पासवर्ड हासिल कर उनके खाते से अलग-अलग किश्तों में लगभग 14,50,994 रुपए ऑनलाइन बैकिंग के माध्यम से विभिन्‍न खातों में रुपए ट्रांसफर कर लिए. बार-बार भूलवश रकम ट्रांसफर करने की बात कहकर वापस करने की बात कहते हुए अलग-अलग पांच मोबाइल नंबरों से ठगी की गई है. ठगी का अहसास होने पर प्रार्थी ने थाना सकरी में प्राथमिकी दर्ज कराई ।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मामले में त्वरित संज्ञान में लेते हुए घटना की जानकारी आईजी दीपांशु काबरा को अवगत कराने के साथ तत्कालिक अतिरिक्त पुलिस ओपी शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन आरएन यादव, नगर पुलिस कोतवाली निमेष बरैया के नेतृत्व में थाना प्रभारी सकरी, थाना प्रभारी के साथ प्रभारी साइबर सेल बिलासपुर की टीम घटित कर त्वरित कार्रवाई के लिए आदेशित किया. घटना की जांच में और अग्रिम तकनीकी अनुसंधान के साथ विभिन्‍न नंबरों के विश्लेषण के दौरान पता चला कि जालसाजों का लोकेशन बिहार के जिला नवादा के वारिसलीगंज थाना अंतर्गत बलवापर चकवाई एवं कान्हागांव का है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर आरोपियों की पकड़ने के लिए तत्काल रवाना करने के साथ पुलिस नवादा को भी जानकारी दी गई. बिहार रवाना हुई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्राम बलवापार चकवाई में आरोपियों के घर में स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर दबिश दिया गया जिसमें दो आरोपी गौतम और नीरज को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. जो फरार हो गए थे ।
आरोपी गौतम कुमार पिता संजय प्रसाद (22 वर्ष) और नीरज कुमार पिता गणेश कुमार (18 वर्ष) से पांच लाख रुपए नगद रकम के साथ बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड के साथ एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किया गया है ।
 

 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर । जिले से एक बड़ी खबर निकल कर आमने आ रही है. सीपत थाना प्रभारी मानसिंह राठिया की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। टीआई 26 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव निकले थे. इसके बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. आज सुबह 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि मानसिंह राठिया को शुगर व बीपी की समस्या थी ।
ग्राम नागदरहा धरमजयगढ़ निवासी 58 वर्षीय राठिया 1982 में आरक्षक के पद पर नियुक्त  हुए थे. 2013 में निरीक्षक बने थे. वे सीपत प्रभारी के पद पर पदस्थ थे. कोरोना काल में वे लगातार सक्रिय थे. इसी दौरान संक्रमित हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
गौरतलब है कि टीआई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीपत थाना सील कर दिया गया था. थाना का सारा काम मस्तूरी थाने को  सौंपा गया. इसके पहले जिले में पचपेड़ी थाना, सिविल लाइन थाना सील हो चुके हैं ।
बता दें कि बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1596 है. इलाज के बाद 1083 मरीज ठीक हो चुके हैं. अभी 503 एक्टिव केस है. जबकि कोरोना से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है ।
 

 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर । जिले में महिला पंचायत सचिव की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बेटी ने प्रेमी और मौसेरी बहन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया. आरोपी अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी. लेकिन मां को इस पर आपत्ति थी. जिससे वह परेशान थी. घटना के पूर्व आरोपियों ने नींद की 9 गोली चाय में देकर पिलाया. जिससे महिला की मौत हो गई. इसके बाद मौत की पुष्टि करने के लिए करंट लगाया. पुलिस ने बेटी, मौसेरी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही मृतका के जेवर जब्त कर लिया है ।
पूरा मामला सकरी थाना इलाके के उसलापुर गुप्ता कॉलोनी का है. मृतका महिला चंदना डड़सेना मुंगेली के पथरिया ब्लॉक के चुंचुनिया पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ थी. जिसकी लाश 24 अगस्त को घर में बरामद हुई थी. महिला अपने 18 साल की लड़की के साथ रहती थी. महिला के पति की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है ।
उसकी बेटी तनु डड़सेना ने पुलिस को बताया था कि जिस वक्त यह घटना घटी वह घर से बाहर अपने दोस्तों और परिजनों के साथ कोटा घूमने गई थी. कोटा से आने के बाद अपने नानी के यहां रुक गई. जिसके बाद उसने अपनी मां चंदना को फ़ोन किया, तो मां ने फ़ोन नहीं उठाया. सुबह फिर फोन नहीं उठाने पर पड़ोसी को घर पर जाने कहा. घर पहुंचकर पड़ोसी ने देखा कि उसकी मां की लाश बिस्तर में पड़ी हुई है. पड़ोसी ने तुरंत इसकी सूचना उसे दी थी ।
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से संदेही प्रेमी देवदीप गप्ता से पूछताछ किया गया. पूछताछ के दौरान देवदीप गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता (18) साकिन महाशक्ति चौक कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) प्रकरण में प्रेमिका से शादी नहीं होने से व्यथित था. घटना को अपनी प्रेमिका एवं उसकी मौसेरी बहन के साथ साजिश कर अंजाम देना स्वीकार किया. प्रकरण में मृतका के हत्या में इस्तेमाल किए गए बिजली का तार एवं एक्सटेंशन तार, नींद की टेबलेट मय स्ट्रीप, चाय का कप जब्त कर आरोपी बेटी, प्रेमी और मौसेरी बहन को गिरफ्तार किया गया ।
प्रकरण में थाना प्रभारी उनि शंकर गोस्वामी हमराह स्टाप सउनि दिवाकर सिंह, सउनि ओमप्रकाश परिहार, प्र.आर राजेश्वर क्ष-गी, प्रआर रीना प्रधान, प्र. आर.आरक्षक  अभिजीत डाहिरे. आर. शैलेन्द्र साहू,  आर. विरेन्द्र भोई, आर. सतीष यादव, आर. सुनील सूर्यवंशी के साथ आरोपियों के पतासाजी एवं पकडने में विशेष भूमिका रहा ।
 

 
 पंचायत तंत्र – बिलासपुर । न्यायधानी में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बीच हाईकोर्ट के जस्टिस एस.के.एस सावंत और कलेक्टर सारांश मित्तर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. कोरोना के प्राथमिक लक्षण दिखने के बाद दोनों ने अपना टेस्ट कराया था. जिसके बाद आज आई रिपोर्ट में संक्रमित मिले हैं। 
कलेक्टर सारांश मित्तर ने बीती रात बुखार आने के बाद आज सुबह कोरोना टेस्ट कराया. जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए. संक्रमित मिलने के बाद अब मित्तर होम आइसोलेशन पर रहेंगे. फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है। 
इससे पहले कल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव कोरोना संक्रमित पाए गए थे. साथ ही सीपत थाना प्रभारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है, जिसके बाद थाने को सील कर दिया गया है. अब सीपत थाने का कामकाज मस्तुरी थाने से किया जाएगा। 
बता दें कि बिलासपुर जिले में अब तक 1407 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 932 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं. जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 466 हो गई है. वहीं अब तक 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 
 
 

 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर  । भारतीय वायु सेना और बिलासपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन ने बचाई एक व्यक्ति की जान. खूंटाघाट के वेस्टवियर में फंसे युवक का रेसक्यू किया गया. तेज बहाव के बीच पेड़ के सहारे पूरी रात फंसा रहा युवक. एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट. जानकारी के मुताबिक कल देर शाम से 34 वर्षीय जितेंद्र कश्यप खुंटाघाट डैम के तेज़ बहाव में फेस हुए थे ।
 

 
 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिलासपुर पुलिस ने शहीद परिवारों का सम्मान किया है. एसपी प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर शहीद परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया है ।
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संकट की वजह से 15 अगस्त के कार्यक्रम छोटा रखा गया था. इस वजह से आज शहीद परिवारों के घर-घर जाकर सम्मान किया गया है ।
 
            
इन शहीद परिवारों के घर जाकर परिजनों को किया गया सम्मानित.
 
   
  
 
 
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित.
            
 
1. उप पुलिस अधीक्षक, सुश्री स्नेहिल साहू, पुमनि कार्यालय बिलासपुर
2. निरीक्षक अरविंद खलखो, थाना यातायात
3. निरीक्षक परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी तोरवा
4. निरीक्षक कलीम खान, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली
5. निरीक्षक सनीप रात्रे, थाना प्रभारी सरकण्डा
6. निरीक्षक प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी तारबाहर
7. निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी अजाक
8. निरीक्षक इस्तानिसलास एक्का, थाना यातायात सिटी कोतवाली
9. सूबेदार सोनू वर्मा, रक्षित केन्द्र बिलासपुर
10. उप निरीक्षक फैजूल होदा शाह, थाना प्रभारी मस्तूरी
11. प्र.आर. 80 राजेश्वर साय, रक्षित केन्द्र बिलासपुर
12. प्र.आर. 776 रेवाराम कौशिक, रक्षित केन्द्र बिलासपुर
13. आरक्षक 166 शैलेन्द्र सिंह, थाना यातायात
14. आरक्षक 1146 प्रफुल्ल शुक्ला, रक्षित केन्द्र बिलासपुर
15. महिला आरक्षक 1157 आशा नेताम, थाना सिटी कोतवाली
16. आरक्षक 106 अश्वनी पटेल, थाना सिविल लाईन
17. आरक्षक 920 अमर सिंह चौहान, थाना यातायात सिटी कोतवाली
18. आरक्षक 808 सैय्यद साजिद, थाना सिरगिट्टी
19. आरक्षक 1172 गजानंद यादव, थाना कोनी
20. महिला आरक्षक 891 रीतुरानी राजपूत, थाना सकरी
 

 
 
पंचायत तंत्र – बिलासपुर । महिला से दुष्कर्म के आरोप में फंसे पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक की अग्रिम जमानत याचिका पर आज बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई है. सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जेपी पाठक को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है ।
यह सुनवाई जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की एकलपीठ में हुई. जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शशांक ठाकुर, हिमांशु सिन्हा और आशुतोष पांडेय ने पैरवी की. मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह कहते हुए अग्रिम जमानत दे दी कि पूरे एफआईआर को पढ़ने से यह स्पष्ट होता है कि एफआईआर देर से दर्ज की गई, जो कि मामले को कमजोर करता है ।
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि मामले की कहानी विश्वनीय प्रतीत नहीं होती है. मामले में पीड़ित के पक्ष को आपत्तिकर्ता की ओर से अधिवक्ता सरफराज खान ने प्रस्तुत किया. राज्य शासन की ओर से अतरिक्त महाअधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने आपत्ति दर्ज की ।
गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर रहते जनक प्रसाद पाठक पर बीते दिनों एनजीओ से जुड़ी एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. पीड़ित महिला का आरोप था कि पति को नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर कलेक्टर ने उसे अपने चैंबर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था ।
जिसके बाद मामले में राज्य सरकार ने जनक प्रसाद को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी थी. मामले को लेकर जनक प्रसाद ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है ।
 

 
 पंचायत तंत्र- बिलासपुर । आज नगर निगम की सामान्य सभा थी. लेकिन किसे पता था कि सामान्य सभा में आज की स्थिति अन्य दिनों से अलग कुछ और होगी ? किसे पता था कि आज जनप्रतिनिधि अपनी मर्यादा भूल बैठेंगे ? किसे पता था आज का दिन इतना हंगामा भरा हुआ होगा ।
दरअसल हुआ ये कि आज निगम की समान्यसभा में भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा इसलिए बरपा था कि क्योंकि शहर में एक सड़क नाम रोटरी क्लब के नाम रखा जा रहा है ? नाम रखने का प्रस्ताव सामान्य सभा में लाया गया था. इसी का विरोध भाजपा पार्षद कर रहे थे. चूँकि निगम में इन दिनों कांग्रेस की सत्ता है, ऐसे में विरोध स्वभाविक ही था. इसमें आश्चर्य करने जैसा कुछ भी नहीं है।
खैर, हंगामा इस कदर हुआ कि सामान्य सभा में गदर मच गया है. भाजपाई पार्षद सभापति के मंच पर चढ़ गए. नारेबाजी होने लगी. कांग्रेस और भाजपा के पार्षद आमने-सामने आ गए. हालांकि भारी हंगामे के बाद भी सत्ताधारी कांग्रेस जैसा
-नगर निगम की सामान्य सभा मे हंगामा ,सड़क के नाम रोटरी क्लब के नाम पर रखने पर भाजपा पार्षदों ने किया हंगामा ,सभापति के मंच पर चढ़े ,,जमकर हुआ हंगामा ,विवाद के बीच रोटरी। क्लब के नाम सड़क का मामला पास ,दोनो पार्टी के पार्षदों के बीच झूमाझटकी।