Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

पंचायत तंत्र- बिलासपुर । सोशल साइट इंस्टाग्राम पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है. आरोपी युवती को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करने की धमकी दी था. जिसकी रिपोर्ट युवती ने थाने में दर्ज कराई. रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी. साइबर सेल की भी सहायता ली गई. सेल से आरोपी की जानकारी के मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया ।
पुलिस के मुताबिक, युवती ने 18 अप्रैल को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी से मैसेज भेजकर आईडी को हैक करने और वीडियो बनाकर शेयर करने की धमकी दी. जिससे वह भयभीत हो गई. रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच की गई ।
पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई. आरोपी की पतासाजी के लिए साइबर सेल की सहायता ली गई. सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी भावेश उर्फ विष्णु साहू पिता राजकुमार साहू (20 वर्ष) टाउनशिप दल्ली राजहरा जिला बालोद को पकड़कर पूछताछ की गई. पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया ।
पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल जब्त किया गया है. जिससे युवती को धमकी दी थी. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 509 एवं आईटी एक्ट की धारा 66 (ड़) एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है ।

पंचायत तंत्र-बिलासपुर । स्वतंत्रता दिवस पर विधायक शैलेष पांडेय जिले के कोरोना वारियर्स का सम्मान करेंगे. विधायक पांडेय ने कहा कि मैं कोरोना योद्धाओं की कुशलता की कामना करता हूं. आप लोग बिलासपुर के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, उसके लिए पूरी जनता की तरफ से आपका आभारी हूं।
पिछले 5 महीने से देश और प्रदेश तथा बिलासपुर जिला कोरोना की महामारी से संघर्ष कर रहा है. इस लड़ाई में सभी वर्गों का बहुत योगदान है, जिसमें मेडिकल फील्ड, प्रशासन, पुलिस विभाग, ट्रैफिक, निगम प्रशासन, खाद्य विभाग और शासन के सभी महत्वपूर्ण विभाग हैं. इसके साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब मीडिया के पत्रकार साथी और वरिष्ठ जन, महिलाएं,युवा वर्ग व सभी व्यापारी साथी शामिल हैं. सभी ने अनेक प्रकार से अपना बहुमूल्य सहयोग दिया है. जिसके कारण हम बिलासपुर को बहुत हद तक सुरक्षित रख पाए हैं. इसलिए 15 अगस्त को सभी कोरोना वारियर्स का सम्मान करेंगे।

पंचायत तंत्र- बिलासपुर । जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा पूर्व में दायर की गई याचिका पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई. जस्टिस आरसीएस सामंत ने वैधानिक उत्तराधिकारी बनाए जाने अमित जोगी और रेणु जोगी की ओर से दाखिल आवेदन पर राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को अपना पक्ष रखने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया है ।
दरअसल, अजीत जोगी के निधन के बाद उनके बेटे अमित जोगी और पत्नी रेणु जोगी ने प्रकरण में अपने को वैधानिक उत्तराधिकारी बनाए जाने के लिए उच्च न्यायालय में आवेदन दिया है. इस पर राज्य सरकार के अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तचव और शिकायतकर्ता संतकुमार नेताम की ओर से उनके अधिवक्ता संदीप दुबे ने जवाब देने के लिए समय मांगा. इस पर अदालत ने 3 हफ्ते का समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगी ।
आरोपी युवक ने माता-पिता, भाई और बहन की हत्या कर खुद की खुदकुशी

पंचायत तंत्र- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. बिलासपुर में लॉकडाउन के बीच एक साथ 5 लोगों की धारदार हथियार से हत्या होने से सनसनी फैल गई है. परिवार के सभी सदस्य घर में लहूलुहान हालत में मृत पाए गए है ।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना सीपत थाना के मटियारी का है, जहां आज तड़के सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. परिवार के सदस्य माँ, बाप, दो भाई और बहन को टंगिया से वारकर मौत के घाट उतारा गया है. घर के अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला है. जिस वक्त यह वारदात हुई है घर से सभी सदस्य सो रहे थे ।
बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला युवक घर का ही सदस्य था, जिसने माता-पिता और भाई-बहन की हत्या करने के बाद खुद ही ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आ रही है ।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय हत्या का आरोपी मृतक रोशन सूर्यवंशी, 45 वर्षीय पिता रूपदास सूर्यवंशी, 40 वर्षीय माता संतोषी बाई, 14 वर्षीय बहन कामिनी, 15 वर्षीय भाई ऋषि और 20 वर्षीय भाई रोहित सूर्यवंशी के रूप में हुई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके-ए-वारदात पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है ।

पंचायत तंत्र – बिलासपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विलुप्त होती जा रही परंपराओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है. गोधन न्याय योजना गांवों के लिये बहुत उपयोगी योजना है. इससे ग्रामीणों को आय प्राप्त होगा और गांवों में घुरूवा प्रथा भी खत्म होगा, जिससे गांव साफ–सुथरा रहेगा. यह बात योजना की प्रभारी और संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने जिले में भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ करते हुए कही ।
जिले के मोपका शहरी गौठान और कोटा विकासखंड के ग्राम शिवतराई के गौठान में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव शकुंतला साहू के अलावा बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा को पुनर्स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है. गौठान निर्माण के बाद अब गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, पूर्व विधायक चुन्नी साहू, विजय केशरवानी ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर गौठान में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी. फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, तीरंदाजी और मुर्गी दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़–चढ़कर भाग लिया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किये गये. पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिये शिविर लगाया गया था. कृषि विभाग द्वारा गौठान में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट खाद का प्रदर्शन किया गया ।

पंचायत तंत्र- बिलासपुर । जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला. इस मार्च में उनके साथ मातहत अधिकारी व पुलिस बल शामिल हुए. इस दौरान कलेक्टर ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने की सीख दी. उन्होंने लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की समझाइश दी ।

पंचायत तंत्र- बिलासपुर । अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड को हैक कर धोखाधड़ी करने वाले अपचारी गैंग पुलिस गिरफ्त में आए हैं. अपचारी प्राक्सी सर्वर का उपयोग कर आईपी एड्रेस बदलकर तथा सोशल मीडिया में लड़की की फर्जी आईडी बनाकर घटना को अंजाम देते थे. पुलिस ने बताया कि प्रदेश में इस तरह की धोखाधड़ी का यह पहला मामला है. फिलहाल पुलिस ने तीन नाबालिग को अभिरक्षा में लिए हैं. और उसके कब्जे से 25 लाख के मोबाइल, लैपटाप, इलेक्ट्रानिक डिवाइस जब्त की गई है।
गौरतलब है कि साइबर ठगी की सूचना पर एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी. साइबर सेल की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ऐसे गैंग की डिजिटल सर्विलेंस के माध्यम से पतासाजी करने पर पता चला कि शहर के कुछ ऐसे अपचारी बालक है जो हैंकिंग के नये-नये तरीके यु-टयूब, गूगल, डब्ल्यू-थी स्कूल साइट से सिखकर जल्द ही अधिक पैसे कमाने के लालच में काम कर रहे हैं. तथा अपने इसी शौक के कारण लगातार साइबर काइम की घटना को अंजाम दे रहे है।
साथ ही अपचारी फेसबुक, इस्टाग्राम ईत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लड़कियों के नाम की फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों से चैट करते थे, तथा उन्हें वीडियों कॉलिंग से बरगलाकर तथा वीडियों कॉल रिकार्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर धमकी देकर अवैध रकम ऑनलाईन पेमेन्ट वॉलेट के माध्यम से वसूली कर रहे है. इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपचारी बालकों की घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गए अपचारी बालकों से पूछताछ करने बताया कि बचपन से ही मोबाइल, कम्प्युटर के से विभिन्न हैकिंग साईट्स का उपयोग कर सोशल साईट्स को हैक करने की विधि सिखी. इसके बाद धीरे-धीरे हैंकिंग के क्षेत्र में और आगे बढ़ते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर पर ईटरनेट के माध्यम से केडिट कार्ड सर्वर के माध्यम से अंततराष्ट्रीय केडिट कार्ड नम्बर हासिल कर उसका उपयोग विभिन्न शॉपिंग साइट से महंगे आई-फोन, आई-पैड, घड़ी एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण मंगवाकर अलग-अलग लोगों को सस्ते दामो ंपर बेचकर नगद रकम हासिल कर आपस में बंटवारा कर लेते थे. इस प्रकार ये लोग अधिक धन कमाने की लालच में आकर हैकिंग का कार्य कर अवैध लाभ प्राप्त करने लगे ।

पंचायत तंत्र- बिलासपुर । मरवाही उप चुनाव को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस वहां से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने मरवाही को कांग्रेस का गढ़ बताते हुए कहा कि जोगी जैसों के कारण कांग्रेस 15 साल सत्ता से बाहर थी।
निजी दौरे पर बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ भवन में कुछ देर रुके. इस दौरान मीडिया से चर्चा में में उन्होंने कहा कि मरवाही का चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है. कांग्रेस वहां से जीत दर्ज करेगी. इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव की नियुक्ति को लेकर भाजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पहले ही मितव्ययिता से काम कर रहे हैं. जिम्मेदारी देंगे तो लोग अच्छे से काम करेंगे. बीजेपी सफेद हाथी बता रही है, तो उनके समय मे कौन सा हाथी था, इसलिए उनको बोलने का अधिकार नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष के लॉ एण्ड ऑर्डर पर सवाल उठाए जाने पर सीएम ने पर कहा कि यूपी में पुलिस के आठ जवान मारे गए, जबकि हमारे यहां एटीएम की घटना घटी और दस घंटे में अपराधियों को पकड़ लिया गया. बीजेपी अपना शासन काल याद करे. सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल किया. उन्होंने कहा कि चीन में सैनिक कैसे मारे प्रधानमंत्री को इसको बताना चाहिए. राहुल गांधी लगातार पूछ रहे हैं. जब चीन में कुछ नही हुआ तो प्रधानमंत्री मंत्री को लद्दाख जाने की जरूरत क्यों पड़ी।

पंचायत तंत्र- छत्तीसगढ़। बिलासपुर स्थित महाअधिवक्ता कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हाईकोर्ट का महाअधिवक्ता कार्यालय एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। महाअधिवक्ता कार्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
महाअधिवक्ता कार्यालय के सभी कर्मचारियों को ए होम क्वॉरंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि शनिवार को जिले में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

पंचायत तंत्र- बिलासपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह ने भूपेश सरकार द्वारा संसदीय सचिव के साथ निगम और मंडलों में नियुक्ति का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि सरकार जब काले हाथी को बचा नहीं पा रही है, ऐसे में संसदीय सचिव के साथ निगम व मंडलों में सफेद हाथी पालने का क्या औचित्य है ।
विधायक धर्मजीत सिंह ने भूपेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कोरोना काल में सरकार जब बजट का तीस प्रतिशत काट रही है, तो ऐसे समय में संसदीय सचिव के साथ निगम और मंडलों में सरकार को नियुक्ति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा ।
बता दें कि राज्य सरकार निगम और मंडलों अध्यक्षों सहित संसदीय सचिव के नाम तय कर आलाकमान को भेज चुकी है. आलाकमान की हरी झंडी मिलते ही राज्य में इन नियुक्तियों की घोषणा कर दी जाएगी. संसदीय सचिव सहित निगम और मंडलों में नियुक्ति के लिए मंत्री पद पाने से वंचित रह गए विधायकों को भी सूची में शामिल किया गया है ।