Browsing: बिलासपुर

 
 
 पंचायत तंत्र – बिलासपुर । निगम अमले, पुलिस बल और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प होने की खबर है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और स्थानीय लोग आमने-सामने आ गये और दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना गोड़पारा की है, जहां अतिक्रमण हटाने गए निगम अमले, पुलिस बल बेजा कब्जा हटाने पहुंची हुई थी। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई से नाखुश स्थानीय लोग ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि बेजाकब्जा हटाने पहुंची अतिक्रमण टीम पर हमला किया गया है। इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो चुकी है।

 
 पंचायत तंत्र-  बिलासपुर । जिले में पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 1 लाख 9 हजार 70 रुपये नगदी बरामद हुई है. पुलिस की इस कार्रवाई से काफी हंगामा मचा रहा. जानकारी मिली है कि पुलिस की इस कार्रवाई शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति की धरपकड़ हुई है. ये कार्रवाई जिले के सिविल लाईन पुलिस ने की. जानकारी मिली है कि जुए के बड़े अड्डे पर दबिश दी गई. इस दौरान 8 जुआरियों को गिरफ्त में लेकर 1 लाख 9 हजार 70 रुपये नगदी बरामद की गई है. इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए जुआरी शहर के नामी-गिरामी लोगों में शामिल हैं ।
 
 

 
 
पंचायत तंत्र-  बिलासपुर । नगर निगम के वार्ड क्रमांक 51 की कांग्रेस पार्षद और एमआईसी सदस्य संध्या तिवारी ने अपने कार्यालय के उद्घाटन के लिए कार्यालय के सामने आ रहे पेड़ को कटवा दिया ।
पार्षद के आग्रह पर नगर निगम ने कर्मचारी भेज राजकिशोर नगर के निगम के काम्प्लेक्स में खुलने वाले कार्यालय के लिए 25 फुट ऊंचे हरे-भरे पेड़ को पार्षद संध्या तिवारी ने कटवा दिया. अब मामले में सब सफाई दे रहे हैं ।
क्या बोले जिम्मेदार…
पार्षद और एमआईसी मेंबर संध्या तिवारी ने कहा कि मैने नगर निगम के कर्मचारियों को डंगाल छांटने बोला था, पेड़ काटने की जानकारी मुझे नहीं है ।
इस मामले में महापौर रामशरण यादव ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है, वार्ड के दौरे पर हूं, पता करता हूं ।
एसडीएम देवेंद्र पटेल ने कहा कि इसकी अनुमति नहीं है, मैं जोन कमिश्नर को भेजता हूं ।
वन विभाग के रेंजर एके नाथ का कहना कि वो नगर निगम का क्षेत्र है लेकिन पेड़ कटाई हुई है तो मैं टीम भेजता हूं.
वहीं नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे ने वाकये की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए पता करने की बात कही.
 

 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने तीन सप्ताह के अंदर जवाब देने को भी कहा है. मामला आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति से जुड़ा है. कोर्ट में आज इस मामले में की सुवनाई जिसके बाद यह आदेश दिया गया है।
दरअसल भाजपा नेता नरेन्द्र चंद्र गुप्ता  ने आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति को चुनौती दी है. भाजपा शुक्ला की नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताया है. नरेन्द्र चंद्र गुप्ता  ने अपनी याचिका में कहा है कि आलोक शुक्ला नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले मामले के आरोपी हैं. उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश हो गया है. ऐसे अधिकारी संविदा नियुक्ति नहीं दी जा सकती. नियुक्ति में एक साल की जगह तीन साल की सेवा अवधि कर दी गई है यह भी नियमों के खिलाफ है।
 

 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर । जिले में पिछले कुछ दिनों से एक खबर तेजी से फैल रही है कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. महिला के संक्रमित मिलने से बच्चों और परिजनों पर खतरा मंडरा रहा है. खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पड़ताल की गई, तो बिलासपुर पुलिस का एक ट्वीट मिला. जिसमें इसे अफवाह करार दिया गया 
है ।
बिलासपुर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि 4 जून को महिला झारखंड से लौटी थी. 8 जून को महिला की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन संक्रमित महिला द्वारा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की खबर झूठी है. बच्चों को ट्यूशन महिला नहीं, बल्कि उसकी (भतीजी) इंजीनियरिंग की छात्रा पढ़ाती थी. उसे भी एहतियातन क्वारेंनटाइन किया गया है. 40 बच्चों को पढ़ाने वाली बात भी झूठी है, छात्रा 4 बच्चों को ट्यूशन देती थी. इस तरह एक महिला शिक्षिका की कोरोना पॉजिटिव होने और 1 महीने से 40 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की फैली अफवाह झूठी साबित हुई है ।
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला टीचर की ट्यूशन पढ़ाने की खबर भ्रामक है. ऐसी अफवाहों से बचने की जरूरत है. बाहर से आने की ट्रेवल हिस्ट्री छुपाने पर महिला के खिलाफ सीपत थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि जो ट्यूशन पढ़ाती थी वह उसकी रिस्तेदार है. जिसको कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के दौरान एहतियातन क्वारेंटइन किया गया है. साथ ही उन्होंने आम लोगों से ऐसी भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की है ।
 

 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर । राज्य के बाहर से वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों में गर्भवती महिलाएं भी हैं। इन महिलाओं की देखभाल के लिये जिले के विकासखंड बिल्हा के ग्राम केसला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा के अधीन पृथक क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। जहां गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता और हाईजिन के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है।
    ग्राम केसला का क्वारेंटाईन सेंटर प्रदेश का पहला सेंटर है, जहां केवल ऐसी प्रवासी मजदूर महिलाएं रखी गयी हैं जो गर्भवती हैं। वर्तमान में इस सेंटर में 8 महिलाएं रूकी हुई हैं। जिनके लिये चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इस क्वारेंटाईन सेंटर में महिला डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स सोषल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क, फेसशील्ड पहनकर तैनात हैं। जो आवश्यकता होने पर इन महिलाओं को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही हैं।
सभी महिलाओं का स्वास्थ्य जांच और कोरोना जांच के लिये सैम्पल लिया गया है। उन्हें दो टाईम पौष्टिक भोजन, चाय, नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। संक्रमण से दूर रखने के लिये क्वारेंटाईन सेंटर में 24 घंटे में तीन बार साफ-सफाई करायी जाती है। यहां आने वाले सभी महिलाओं की कांटेक्ट हिस्ट्री तथा ट्रेवल हिस्ट्री तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में कोई महिला कोरोना पॉजिटिव होती है तो उन्हें उचित इलाज मिल सके एवं उनके संपर्क में आये हुए व्यक्ति को ढूंढा जा सके।
    क्वारेंटाईन सेंटर की प्रभारी डॉ.प्रिया रावत ने बताया कि गर्भवती माताओं को मास्क की उपयोगिता तथा गर्भ में पल रहे शिशुओं की समुचित देखभाल हेतु और स्वयं के देखभाल हेतु जरूरी सलाह दी जाती है। इन महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया है जिससे उनके तथा गर्भस्थ शिशु को बीमारियों से मुक्त रखा जा सके। इस सेंटर में महिलाएं खुषी-खुषी रहकर अपना क्वारेंटाईन अवधि पूरी कर रही है उन्हें पता है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें जरूरी चिकित्सा एवं देखभाल मिल सकेगा।
 
 
 
 
 
 

 
 
पंचायत तंत्र-  बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर रामशरण यादव ने पांच जगह अलग-अगल कार्यक्रम में शामिल हुए चिंगराजपारा स्कूल में 74 छात्राओं को सायकल विरतण किया वहीं जर्जर भवन को नए बनाने के लिए 74 लाख रुपए के लागत से भूमिपूजन किया 27 खोली में वृक्षरोपण के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद चिंगराजपारा में जरुरत मंदो को राशन किट का वितरण किया गया। महापौर रामशरण यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज चिंगराज पारा स्कूल पहुंच शिक्षक, स्कूली बच्चों और नागरिको के साथ पौध रोपण किया। इसके बाद 74 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कहा कि अब बेटियों को स्कूल तक पहंुचे के लिए पैदल आना नहीं पड़ेगा सायकल से स्कूल जाने की राह आसान होगी वहीं स्कूल के जर्जर भवन को तोड़कर नए भवन बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया महापौर ने बताया कि यहां लोक निर्माण विभाग के द्बारा 74 लाख रुपए की लागत से नए भवन का निर्माण किया जाएगा।
विश्व पार्यवरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हुए महापौर रामशरण यादव ने कहा कि पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्बारा पर्यावरण जागरूकता का प्रयास किया जा रहा है। बढ़ता तापमान घटते पौधों के कारण है। हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस कार्यक्रम में पार्षद विष्णु यादव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भगवती साहू, भागीरथी यादव, अजय यादव, जुगल किशोर गोयल, अब्दूल खान, रामप्रकाश साहू, भरत कश्यप, धनजय त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
लिंगयाडीह में जरुरतमंद लोगो को राशन वितरण किया
पानी की समस्या को देखते हुए वार्ड क्रमांक 62 में एक बोरवेल चालू किया गया। 6 लाख रुपए के लागत से कल्वर्ट निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके बाद लिंगयाडीह में 1०० जरुरत लोगो को राशन किट वितरण किया गया। इसके बाद 27 खोली पहुंच वृक्षरोपण किया गया।यहां विधायक शैलेश पांडे, महापौर रामशरण यादव, डॉ.सोमनाथ यादव, अटल श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, अखिलेश बाजपेयी मौजूद रहें।

 
पंचायत तंत्र – बिलासपुर । वित्त विभाग द्वारा जारी मई माह में एक दिन के वेतन कटौती आदेश का लिपिक संघ ने विरोध किया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा की समस्त कर्मचारी मार्च माह में वेतन देकर सहयोग कर चुके है. वर्तमान में दोबारा वेतन कटौती के आदेश प्रसारित करने से पूर्व संघ की सहमति नहीं ली गई. आदेश में वेतन कटौती के लिए कर्मचारी की सहमति लेना है और नहीं स्पष्ट नहीं है. संघ की मांग है की बिना सहमति के वेतन ना काटा जाए कटौती स्वैच्छिक होनी चाहिए ना की जबरिया ।
रोहित तिवारी ने बताया कि वर्तमान में जुलाई 2019 से कर्मचारियों का महगाई भत्ता लंबित है. जिसके कारण कर्मचारियों को प्रतिमाह न्यूनतम 2000 से अधिक का नुक़सान हो रहा है. लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का वेतन बहुत ही कम है. ऐसे में उनपर जबरिया वेतन कटौती का भार दिया जाना उचित नहीं वेतन कटौती स्वैच्छिक होने पर इस समस्या का समाधान होगा. संघ ने चेतावनी दी कि यदि जबरिया कटौती की गई तो सड़क पर उतर कर संघ पुरजोर विरोध करेगा ।
 

   पंचायत तंत्र   – मुंगेली l कलयुगी पुत्र के द्वारा अपनी ही मां और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है..इस ताबड़तोड़  हमले में  मां का सर धड़ से अलग होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई है जबकि बहन जख्मी हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रही है..
दिलदहला देने वाली ये वारदात शहर के रामगोपाल तिवारी वार्ड में घटित हुई है..आज सुबह करीब 10 बजे रामगोपाल तिवारी वार्ड में आरोपी अनिल यादव खून से सनी धारदार टंगिया को लेकर मोहल्ले में लहरा रहा था यह देख मोहल्लेवासियों के होंश उड़ गए ..आनन फानन में किसी ने घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी ..मौके पर जब  पुलिस  पहुंची तब नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई ..दरअसल आरोपी अनिल यादव  अपनी माँ सुनीता यादव का धड़ काटकर उसे मौत की नींद सुला चुका था बीच बचाव करने पहुंची बहन मधु पर भी प्राण घातक हमला किया था जिससे खून से लथपथ मधु दर्द से कराह रही थी  ..मौके पर  दलबल के साथ पहुंचे एसडीओपी तेजराम पटेल एवं टीआई कविता धुर्वे ने मधु को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है तो वही आरोपी से हथियार जब्त कर उसे  गिरफ़्तार किया..एडीश्नल एसपी कमलेश्वर चंदेल ने हत्या के के बारे में आरोपी अनिल यादव बेकारी का जीवन काट रहा था घरवालों के बार बार समझाने के बावजूद न तो कुछ कमाता और नही कुछ काम कर रहा था .घरवालों के ताने से आज अनिल यादव इस क़दर आगबबूला होकर होंश खो बैठा की उसने आज अपनी मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया ..जिससे उसकी मां की मौत हो गई है बहन का ईलाज गंभीर स्थिति में जारी है आरोपी को गिरफ़्तार कर पुलिस आगे की कार्यवाही  में जुटी हुई है..!

 
पंचायत तंत्र- बिलासपुर । बिलासपुर जिले के नगर पंचायत बिल्हा के भाजपा पार्षद देवव्रत साहू और उनके साथियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। देवव्रत साहू और उनके पांच साथियों के खिलाफ धारा 188 के तहत बिल्हा थाने में अपराध दर्ज किया गया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को पार्षद देवव्रत साहू ने एक मकान में मुर्गा पार्टी का आयोजन किया और इस पार्टी में अपने कुछ खास मित्रों को आमंत्रित किया। पार्टी के दौरान सभी ने मुर्गा के साथ साथ शराब का सेवन किया। इस दौरान इन लोगों ने फोटोशूट किया और वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।
सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद यह जानकारी पुलिस तक पहुंची और इस पर बिल्हा टीआई ने मामले की जांच कराई । जांच में यह बात सही साबित हुई कि लॉकडाउन के दौरान भाजपा पार्षद ने नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए मुर्गा और शराब की पार्टी की । आरोप सही पाए जाने पर भाजपा पार्षद देवव्रत साहू और उनके साथियों के खिलाफ बिल्हा थाने में धारा 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
जनप्रतिनिधि द्वारा जिस तरह से लाकडाउन का खुलेआम उल्लंघन किया गया और इसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया, इस बात पर लोग भाजपा पार्षद की जमकर आलोचना कर रहे हैं । सोशल मीडिया में भी लोग पार्षद के इस कृत्य के खिलाफ लगातार कमेंट कर रहे हैं ।