Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
बिलासपुर/रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बलराम सिंह ठाकुर का निधन हो गया. काफी लंबे से समय से बीमार चल रहे बलराम सिंह ने 81 वर्ष की आयु में आज अंतिम सांस ली. उनके निधन से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में और खास तौर बिलासपुर में शोक की लहर है. बलराम सिंह ठाकुर बिलासपुर के कद्दावर नेताओं में से एक थे. वे रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष भी थे. बलराम सिंह ठाकुर कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर के पिता और तखतपुर विधायक रश्मि सिंह के ससूर थे. बलराम सिंह की राजनीतिक विरासत को अब उनके पुत्र-वधु संभाल रहे हैं ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलराम सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया. सीएम बघेल ने बलराम सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उनका जाना हम सबके लिए छत्तीसगढ़ के अपूर्णीय क्षति है. वे न सिर्फ एक बेहतर राजनेता थे बल्कि सामाजिक जन चेतना के नेता भी थे. उन्हें कई सामाजिक-धार्मिक कार्यों के लिए भी याद किया जाएगा ।
वहीं मुख्यमंत्री ने स्व श्री ठाकुर के सुपुत्र आशीष सिंह से दूरभाष से बातचीत कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ठाकुर का निधन छत्तीसगढ़ के लिये अपूरणीय क्षति है ।
आपको बता दे कि बलराम सिंह ठाकुर तखतपुर से दो बार विधायक रहे और दो बार बिलासपुर नगर निगम के महापौर रहे. वे रतनपुर महामाया मंदिर के अध्यक्ष भी रहे. वे बीते कई माह से काफी बीमार चल रहे थे. उन्हें पहले बिलासपुर स्थित अपोलो में भर्ती कराया गया था, फिर बेहतर इलाज के लिए वेंदाता अस्पताल दिल्ली भी ले जाएगा था. लेकिन बाद फिर उनका इलाज बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में ही चल रहा था. उन्हें साँस लेने में काफी दिक्कतें हो रही थी. उनके फेपड़े में पानी जमा हो गया था. अंतिम संस्कार आज सरकंडा स्थित मुक्तिधाम में शाम 4 बजे किया जाएगा ।
बिलासपुर । चर्चित विराट अपहरणकांड में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में विराट की बड़ी माँ को नीता सराफ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में बड़ी माँ की बड़ी भूमिका थी. पूछताछ में यह भी पता चला है कि अपहरणकांड के मुख्य आरोपी अनिल सिंह के नीता सराफ के नजदीकी संबंध थे. घटना को आरोपियों ने अंजाम नीता सराफ के जरिए ही दिया था. फिलहाल पुलिस पूछताछ में परत-दर-परत घटना से जुड़े हुए राज खुलते जा रहे हैं. हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ नहीं कह रही है और न अभी नीता सराफ की गिरफ्तारी शो कर रही है ।
बिलासपुर । आज सुबह के साढ़े पांच बजे, बिलासपुर के सर्राफ़ परिवार के चेहरे पर वो ख़ुशी लौटी है जिसका ऐहसास शब्दों में उतार पाना बेहद मुश्किल है.6 साल का विराट घर आ चुका है. परिवार के हर सदस्य की आंखों में खुशी के आंसू है. सरार्फ परिवार में नन्हें विराट ने जैसे ही मां के लिए आवाज लगाई पूरा परिवार मानों खुशी से झूम उठा है. 6 दिन के बाद विराट घर आया है.जिसे देखकर पूरा परिवार विराट को अपनी कलेजे से लगाने के लिए आतुर हो गया. हर कोई विराट से बात करना चाह रहा था ।
छह दिनों से अपने लाड़ले की राह तांकते इस घर को सुबह साढ़े पांच बजे अगर किसी की आवाज ने सबको ख़ुशी के आँसू से सराबोर कर दिया तो वो आवाज उसी मासूम विराट की थी. विराट को सुबह साढ़े पाँच बजे पुलिस दल लेकर उसके घर पहुंचा है.भावुक मां के लिए यह क्षण बेहद अहम था. पूरा घर बांहों में लिए विराट को घूम रहा है. बीते पांच दिनों से अनजान चेहरों के बीच परेशान पांच साल का विराट अपनों के बीच पहुंचा और आख़िरकार मां के पास देर तक रहने और उससे दुलार पाने के बाद जब उसे ऐहसास हो गया कि वो अपनी मम्मी के पास है, पिता के साथ है यानि दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह पर है, तब वो मुस्कुराया. विराट को पुलिस के विशेष दल ने तड़के करीब पाँच बजे फुटहा कॉलेज के पास मिनी बस्ती में एक घर से बरामद किया हैं।
पुलिस अधिक्षक अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि छह साल के विराट को अपहरण कर्ताओँ के चंगुल से छुड़ा लिया गया है. सभी आरोपी पकड़ाए गए हैं. अब शीघ्र ही उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार में एक आमसभा को संबोधित किया. सीएम भूपेश ने कहा कि 15 साल के रमन सरकार में किसानों की हालत खराब हो गई थी. रमन सिंह के 15 साल के कुशासन को आपने उखाड़ फेंका. उसी तरह इस बार केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है।
पूर्व की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकी कुशासन के चलते आदिवासियों की हालत खराब हो गई थी. आदिवासियों की ज़मीन छीनी जा रही थी. लेकिन आदिवासियों की आवाज नहीं सुनी गई ।
रमन सिंह कहते हैं कि भूपेश बघेल छोटे आदमी हैं. हम छोटे आदमी हैं. छोटे आदमी के फैसले की वजह से ही बिजली बिल हाफ हो गया. किसानों का कर्ज़ा माफ हो गया. चावल 35 किलो देंगे. रमन सिंह मांगेगा तो उसे भी देंगे. ये छोटा आदमी का फैसला है, जिसने उद्योग के लिए अधिग्रहित 1700 आदिवासियों की ज़मीन को वापस कराया. ये छोटे आदमी का फैसला है ।
दूसरी ओर रमन सिंह को बड़ा आदमी बताते हुए जमकर तंज कसा. भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने बड़े फैसले लेते हुए बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया. मोदी उससे भी बड़े आदमी हैं. 15 बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपए माफ कर दिया ।
मोदी 2014 के चुनाव में खुद को चायवाला बताया था. लेकिन आजतक मोदी की केतली से चाय पीने वाला एक भी इंसान सामने नहीं आया. मोदी अंबानी के घर गए तो चौकीदार बन गए. भाजपा के राज में विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है. मोदी के राज में सवाल पूछना अपराध हो गया. मैं भी सवाल कर रहा हूं तो अपराधी हो गया ।
जांजगीर । चांपा। जैसे रमन ने राज्य को लूटा है, वैसे ही केंद्र में मोदी ने लूटा है। जो ये नहीं बता रहे कि पांच साल में क्या करेंगे उसको वोट देने का क्या फायदा है। केंद्र में हमारी सरकार आएगी तो किसानों के साथ न्याय होगा। किसानों के लिए अलग बजट होगा। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। भूपेश बघेल ने कहा कि गरीबी पर वार 72 हज़ार रुपए। प्रत्येक गरीब परिवारों के खाते में 72 हजार रुपए डाले जाएंगे। ये पैसे महिलाओं के खाते में आएंगे। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा के डभरा में कहीं।
बिलासपुर । कांग्रेस सरकार अगर केंद्र में आई तो देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को न्याय योजना के जरिए हर साल 72 हजार रुपए दिए जाएंगे. यह पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा. पांच साल तक खाते 3 लाख 60 हजार रुपए आएंगे. यह पैसा परिवार के पुरुष नहीं बल्कि महिला सदस्य के नाम पर आएगा. यह बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिलासपुर के सकरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही ।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी की शनिवार को छत्तीसगढ़ में दो सभा है. बिलासपुर के सकरी में आयोजित पहली सभा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस की न्याय योजना का खाका खींचा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार में आने पर प्रत्येक परिवार के बैंक खाते में 15 लाख रुपए डालने की बात कही थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों का पैसा ललित मोदी, अनिल अंबानी की जेब में डाला है. मैने सोचा क्या अब डायरेक्शन बदल सकता है. 5 महीने पहले पार्टी के सीनियर लोगों से बात की. हिन्दुस्तान के लोगों से बात करिए और पता किजिए. मुझे वो नंबर चाहिए, जो गरीब लोगों के बैंक अकाउंट में डाल पाऊं. हिन्दुस्तान के 20 प्रतिशत गरीब लोगों के जेब में डाल पाऊं. इसके बाद 72 हजार का आंकड़ा आया, जो हिन्दुस्तान के 20 प्रतिशत गरीब जनता याने पांच करोड़ गरीब परिवारों के खाते में डाला जा सकता है ।
सभा की समाप्ति से पहले राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता हाई क्वालिटी कार्यकर्ता है, यहां सभी कांग्रेस के बब्बर शेर है. प्यार और प्रेम की आर्मी है कांग्रेस के कार्यकर्ता. विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरा सी मेहनत कर भाजपा को बैकफुट पर ढकेला है, यही मेहनत लोकसभा चुनाव में करके दिखाना है. इसके साथ राहुल गांधी ने मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करने और कहीं किसी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने की बात कही. इसके साथ राहुल गांधी दुर्ग के वैशाली नगर की सभा के लिए रवाना हुए ।
दो नेताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में भाजपा के दो आदिवासी नेताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया. संतकुमार नेताम सहित एक अन्य को राहुल गांधी ने सदस्यता दिलाई. संतकुमार नेताम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के फर्जी आदिवासी मामले के मुख्य शिकायतकर्ता हैं ।
बिलासपुर । बिलासपुर में एक युवकी की फंदे पर झूलती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के बोदरी इलाके में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के बंगले के पीछे एक युवती की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली। शनिवार सुबह जैसे ही लोगों ने युवती की लाश को देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग इकट्टा हो गए और पुलिस को सूचित किया ।
पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान जुटाई जा रही है। युवती ने जिस पेड़ पर फांसी लगाई, उसके नजटीक ही उसकी टू व्हीलर भी रखी हुई है। पुलिस अब नंबर प्लेट के आधार पर युवती के बारे में खोजबीन कर रही है ।
बिलासपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति के मामले में मोर्चा खोलने वाले संत कुमार नेताम पार्टी का साथ छोड़ने जा रहे हैं. वे कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं. राहुल गांधी की सभा में वे कांग्रेस प्रवेश करेगें. संत कुमार नेताम ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया है और रमन सिंह व मोदी सरकार को आदिवासी विरोधी करार दिया है ।
आपको बता दें कि संत कुमार नेताम ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़े थे. उन्हीं की याचिका के बाद पूर्ववर्ती रमन सरकार ने हाई पावर कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में जोगी की जाति प्रमाण पत्र को फर्जी पाया था. हालांकि जोगी को बाद में उच्च न्यायालय से जोगी को इसमें बड़ी राहत मिल गई थी ।
बिलासपुर । निलंबित IPS मुकेश गुप्ता को हाईकोर्ट से फौरी राहत मिल गई है.हाईकोर्ट ने आज हुई सुनवाई के बाद नो कोरेसिव एक्शन का आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने अगले आदेश तक गुप्ता को राहत देते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही न्यायालय ने निलंबित आईपीएस गुप्ता को जांच एजेंसियों के समक्ष उपस्थित होने का आदेश भी दिया है ।
अतिरिक्त महाअधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के मुताबिक कोर्ट ने गुप्ता को तत्काल गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है साथ ही गुप्ता को आदेश दिया है कि वे जांच एजेंसियों को जांच में सहयोग प्रदान करें. कोर्ट के इस आदेश के बाद अब फरारी काट रहे मुकेश गुप्ता को सामने आना होगा और उनके खिलाफ सभी लंबित मामलों में जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होना होगा. आज हुई सुनवाई में गुप्ता की तरफ से वकील महेश जेठमलानी ने पैरवी की वहीं शासन की ओर से अधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने जिरह की ।
आपको बता दें कि IPS मुकेश गुप्ता के खिलाफ नान घोटाला और अवैध फोन टेपिंग के मामले में गुप्ता के खिलाफ EOW की जांच चल रही है. केस रजिस्टर्ड होने के बाद सरकार ने गुप्ता के खिलाफ कई बार नोटिस जारी कर उन्हें उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए और पिछले कई महीने से वे लगातार फरार चल रहे हैं ।
तखतपुर (बिलासपुर) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी प्रचार-प्रसार में बिलासपुर लोकसभा के तखतपुर में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे. अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो 1 सप्ताह में 6 दिन में छह राज्य के अलग-अलग प्रधानमंत्री बनेंगे और रविवार को सरकार की छुट्टी में रहेगा. राहुल गांधी पर निशाने हुए शाह ने कहा कि मैं अब तक नहीं समझ पाया कि जो पाकिस्तान के आंतकवादी मारे गए है क्या वे राहुल बाबा के चचेरे भाई थे. इस घटना पर दो जगह छाया मातम, पहला पाकिस्तान और दूसरा राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से नूर उड़ गया है।
अमित शाह ने चुनाव जीतने के बाद 5 साल के भीतर कश्मीर से कन्या कुमारी और असम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे. हमने NIC से अनुमति ले लिया है. मोदी की सरकार ने गरीब लोगों को बिजली देने का काम किया है. 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के इलाज का खर्चा उठाने का बीड़ा उठाया, तब जाकर देश के हर कोने में मोदी मोदी के नारे लगाए जाते है ।
बघेल ने सीमेंट पर भी लगाया बघेल टैक्स
छत्तीसगढ़ एक बार फिर बीमारू राज्य की कगार पर है. छत्तीसगढ़ को नरेंद्र मोदी की जरूरत है. छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के वादे पर भूपेश बघेल ने बघेल टैक्स लागू किया अब सीमेंट पर भी बघेल टैक्स लगाया ।
200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में किया प्रवेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में 200 से अधिक जोगी कांग्रेस के विधानसभा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया. अमित शाह में भगवा गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई ।
राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से उड़ गया है नूर
पुलमावा हमला पर अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जवान भी शहीद हुए थे. 13वीं के दिन बालाकोट में वासु सेना ने हमला कर पाकिस्तान के परखच्चे उड़ाकर रख दिए. हमले के बाद दो जगह मातम छाया हुआ है. पहला पाकिस्तान और दूसरा राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से नूर उड़ गया. मैं अब तक नहीं समझ पाया कि जो पाकिस्तान के नक्सलवाद मारे गए है क्या वे राहुल बाबा के चचेरे भाई थे. चुनाव जीतने के बाद 5 साल के भीतर कश्मीर से कन्या कुमारी और असम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुनचुन कर बाहर निकालेंगे, हमने NIC से अनुमति ले आया है ।