Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
बिलासपुर। बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट से पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, कांग्रेस के तत्कालीन प्रत्याशी मंतूराम पवार को जमानत मिल गई है। इन्हें जस्टिस गौतम भादुड़ी के कोर्ट से जमानत मिली है। इन तीनों याचिकाकर्ता के वकील रमाकांत मिश्रा थे।
कोरबा। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जो कुछ भी छत्तीसगढ़ में हो रहा है वो कांग्रेस के नक्सलियों के हौसला बढ़ाने के कारण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सलियों के समर्थकों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को पीएम ने ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार आती है तो वह देशद्रोह कानून खत्म कर देगी। जो लोग नक्सली गतिविधियां करते हैं उनको बचाने की कोशिश कर रही है। पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लैंडमाइन चाहिए या बिजली और पानी की लाइन चाहिए, ये छत्तीसगढ़वासियों को तय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ विनाश के साथ है। पीएम ने संबोधन की शुरुआत में दिवंगत बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता संघ के साथ चिटफंड कंपनी के प्रभावितों ने पूर्व की रमन सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए चकरभाटा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में करीब हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। बिलासपुर में चिटफंड कंपनी के प्रभावितों ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और रामसेवक पैकरा पर एफआईआर करने की मांग की। मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
कोरबा । जिले में स्नेक कैचर अविनाश यादव ने 9 साल बाद किंग कोबरा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. ग्रामीणों में दहशत का कारण बने नागराज के पकड़े जाने से ग्रामीण उत्साहित है, तो दूसरी ओर अविनाश भी खुश है किंग कोबरा को पकड़ने में उसने सफलता हासिल की है ।
खेतों में खाक छानते यह लोग किंग कोबरा की खोज कर रहे हैं. जिसका नाम सुनते ही रूह कांप जाती है. आप भी देखिए किंग कोबरा को पकड़ने के लिए किस तरह यह मशक्कत कर रहे हैं ।
स्नेक कैचर अविनाश ने बताया कि कई सालों से उसे नागराज की तलाश थी कई बार तो वह रात भर टीम के साथ खोज करता रहा अंतत उसे सफलता मिली. ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है ।
कोरबा जिला जंगल पहाड़ों से घिरा हुआ है वन्य प्राणियों की चहलकदमी अधिक है. नागराज के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है ।
बिलासपुर । मरवाही में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत का मामला सियासी तूल पकड़ लिया है। जहाँ एक तरफ भाजपा के राजनेता पुलिस के कार्यवाही पर सवाल खड़े करने लगे है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी इस मामले में मौत को साधारण घटना सिद्ध करने का कोशिश करने में लगी है। बिलासपुर से बीजेपी सांसद लखनलाल साहू ने मरवाही थाने में भाजपा नेता की पुलिस पिटाई से मौत होने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि- मरवाही थाना प्रभारी एक्का ने बेरहमी से पीट-पीट कर बीजेपी नेता की हत्या कर दी है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम किए मृत्यु का कारण जारी कर दिया। बिलासपुर पुलिस इस घटना में लीपापोती करने में जुटी हुई है। उन्होंने राज्य सरकार से न्यायिक जांच की मांग की है। इसके साथ ही थानेदार के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि सोमवार की रात मरवाही थाने में जमीन विवाद को लेकर चंद्रिका प्रसाद तिवारी और उसके रिश्तेदारों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले को पुलिस ने चंद्रिका प्रसाद तिवारी और उसके बेटे को रात में ही थाने ले आई और बेरहमी से पिता और पुत्र से पिटाई कर दी। जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंच रहे हैं। यहां वे 5 आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में भाग लेंगे और साथ ही कांग्रेसजनों से सौजन्य भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे बिल्हा विधानसभा के पथरिया नगर पंचायत में पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दोपहर 12 बजे कोटा विधानसभा के करगी कला के हाई स्कूल ग्राउंड में दोपहर 3 बजे बेलतरा विधानसभा के पौंसरा ग्राम में हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के चिंगराजपारा में शाम 5 बजे सभा लेंगे।
चिंगराजपारा की सभा के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मोपका में एसपी सिंह के निवास पर आयोजित भोजपुरी समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात 8 बजे होटल मैरियट पहुंचकर मुख्यमंत्री विधानसभा वार कांग्रेसजनों के साथ अन्य लोंगों से भेंट करेंगे।
वहीं रात्रि विश्राम के पश्चात मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह 11 बजे रतनपुर महामाया के दर्शन हेतु हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे बिलासपुर लोकसभा के मुंगेली जिले के लोरमी में आम सभा में भाग लेंगे और आमसभा को सम्बोधित करेंगे।
बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण साव आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, बेलतरा, कोटा, तखतपुर, लोरमी और मुंगेली इन सभी 8 विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल होंगे। रैली की अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, लोकसभा संयोजक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद लखनलाल साहू करेंगे। बीजेपी की पूरी कोशिश है कि नामांकन रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाई जाए। बीजेपी नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन की कोशिश करेगी। बता दें कि बीजेपी ने इस बार बिलासपुर से अरुण साव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में लखन लाल साहू यहां से सांसद है। बिलासपुर में 23 अप्रैल को मतदान होना है।
कोरबा । चुनाव के दौरान बड़े बोल की अंधी दौड़ में नेता मर्यादा लांघने लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिले के दौरान कोरबा पहुंचे पूर्व मंत्री व भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक जनसभा के दौरान कांग्रेसियों को नामर्द कह दिया। उन्होंने कहा कि मुम्बई में आतंकी हमला हुआ तो बदला नहीं लिया।
गुजरात मे अक्षर धाम मंदिर पर हुए हमले के बाद भी कांग्रेसी नामर्दों की तरह चुप बैठे रहे। अब जब पुलवामा हमले का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की ठुकाई कर दी तो कांग्रेसी पाकिस्तानी आतंकियों की ही वकालत करने लगे।
स्वच्छता के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में जो जागरूकता अभियान पूरे देश में चलाया गया, उसका सकारात्मक परिणाम हम सभी के सामने है। स्वयं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा मैं पान बहुत खाता था और कार का शीशा खोलकर सड़क में थूक देता था।
अब इस बात पर शर्म आती है, क्योकि साफ-सफाई के मामले में जो जागरूकता आई है वह मुझे ऐसा करने से रोकती है। महिलाओं को उज्वला जैसी योजना के माध्यम से भाजपा सरकार ने राहत दिलाई। आयुष्मान भारत और कृषक सम्मान निधी जैसी बड़ी योजनाएं सरकार ले कर आई। सभी के अपने खुद के घर के सपने को पूरा करने में भी भाजपा सरकार ने सहयोग दिया, इसलिए जजनता के पास भाजपा ही बेहतर विकल्प है।
जांजगीर-चाम्पा । तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम अविनाश खरे बताया जा रहा है. पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेउडीह में ये दुर्घटना हुई है. पामगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है ।
जांजगीर-चाम्पा।. आँखों में मिर्ची पाउडर छिड़क कर व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में 4 युवकों के शामिल होने की बात सामने आ रही है. डभरा थाना पुलिस बल आरोपी की तलाश में जुट चुकी है. व्यापारी का नाम कमल अग्रवाल बताया जा रहा है. व्यापारी खरसिया का रहने वाला है. कमल अग्रवाल डभरा क्षेत्र में पैसा कलेक्शन के लिए आया हुआ था
4 युवकों ने व्यापारी कमल अग्रवाल को डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरा के पास रास्ते में रोक लिया. आँखों में मिर्ची पाउडर छिड़क कर पैसों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए. लुटेरों ने व्यापारी से मोटी रकम लूटने की फ़िराक में दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है. हालाँकि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैग में सिर्फ 73 हजार रुपए थे. डभरा थाना पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है