Browsing: बिलासपुर

बिलासपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति के मामले में मोर्चा खोलने वाले संत कुमार नेताम पार्टी का साथ छोड़ने जा रहे हैं. वे कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं. राहुल गांधी की सभा में वे कांग्रेस प्रवेश करेगें. संत कुमार नेताम ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया है और रमन सिंह व मोदी सरकार को आदिवासी विरोधी करार दिया है ।
आपको बता दें कि संत कुमार नेताम ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़े थे. उन्हीं की याचिका के बाद पूर्ववर्ती रमन सरकार ने हाई पावर कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में जोगी की जाति प्रमाण पत्र को फर्जी पाया था. हालांकि जोगी को बाद में उच्च न्यायालय से जोगी को इसमें बड़ी राहत मिल गई थी ।

बिलासपुर । निलंबित IPS मुकेश गुप्ता को हाईकोर्ट से फौरी राहत मिल गई है.हाईकोर्ट ने आज हुई सुनवाई के बाद नो कोरेसिव एक्शन का आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने अगले आदेश तक गुप्ता को राहत देते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही न्यायालय ने निलंबित आईपीएस गुप्ता को जांच एजेंसियों के समक्ष उपस्थित होने का आदेश भी दिया है ।
अतिरिक्त महाअधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के मुताबिक कोर्ट ने गुप्ता को तत्काल गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है साथ ही गुप्ता को आदेश दिया है कि वे जांच एजेंसियों को जांच में सहयोग प्रदान करें. कोर्ट के इस आदेश के बाद अब फरारी काट रहे मुकेश गुप्ता को सामने आना होगा और उनके खिलाफ सभी लंबित मामलों में जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होना होगा. आज हुई सुनवाई में गुप्ता की तरफ से वकील महेश जेठमलानी ने पैरवी की वहीं शासन की ओर से अधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने जिरह की ।
आपको बता दें कि IPS मुकेश गुप्ता के खिलाफ नान घोटाला और अवैध फोन टेपिंग के मामले में गुप्ता के खिलाफ EOW की जांच चल रही है. केस रजिस्टर्ड होने के बाद सरकार ने गुप्ता के खिलाफ कई बार नोटिस जारी कर उन्हें उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए और पिछले कई महीने से वे लगातार फरार चल रहे हैं ।

तखतपुर (बिलासपुर) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी प्रचार-प्रसार में बिलासपुर लोकसभा के तखतपुर में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे. अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो 1 सप्ताह में 6 दिन में छह राज्य के अलग-अलग प्रधानमंत्री बनेंगे और रविवार को सरकार की छुट्टी में रहेगा. राहुल गांधी पर निशाने हुए शाह ने कहा कि मैं अब तक नहीं समझ पाया कि जो पाकिस्तान के आंतकवादी मारे गए है क्या वे राहुल बाबा के चचेरे भाई थे. इस घटना पर दो जगह छाया मातम, पहला पाकिस्तान और दूसरा राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से नूर उड़ गया है।
अमित शाह ने चुनाव जीतने के बाद 5 साल के भीतर कश्मीर से कन्या कुमारी और असम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे. हमने NIC से अनुमति ले लिया है. मोदी की सरकार ने गरीब लोगों को बिजली देने का काम किया है. 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के इलाज का खर्चा उठाने का बीड़ा उठाया, तब जाकर देश के हर कोने में मोदी मोदी के नारे लगाए जाते है ।
बघेल ने सीमेंट पर भी लगाया बघेल टैक्स
छत्तीसगढ़ एक बार फिर बीमारू राज्य की कगार पर है. छत्तीसगढ़ को नरेंद्र मोदी की जरूरत है. छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के वादे पर भूपेश बघेल ने बघेल टैक्स लागू किया अब सीमेंट पर भी बघेल टैक्स लगाया ।
200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में किया प्रवेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में 200 से अधिक जोगी कांग्रेस के विधानसभा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया. अमित शाह में भगवा गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई ।
राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से उड़ गया है नूर
पुलमावा हमला पर अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जवान भी शहीद हुए थे. 13वीं के दिन बालाकोट में वासु सेना ने हमला कर पाकिस्तान के परखच्चे उड़ाकर रख दिए. हमले के बाद दो जगह मातम छाया हुआ है. पहला पाकिस्तान और दूसरा राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से नूर उड़ गया. मैं अब तक नहीं समझ पाया कि जो पाकिस्तान के नक्सलवाद मारे गए है क्या वे राहुल बाबा के चचेरे भाई थे. चुनाव जीतने के बाद 5 साल के भीतर कश्मीर से कन्या कुमारी और असम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुनचुन कर बाहर निकालेंगे, हमने NIC से अनुमति ले आया है ।

बिलासपुर ।  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अरुण साव की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है. बताया जाता है कि अरुण साव को पेट दर्द की शिकायत पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद शाम तक अस्पताल से छुट्टी किए जाने की संभावना है ।
गौरतलब है कि बिलासपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है. मैदान में एक तरफ जहां भाजपा के अरुण साव हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने अटल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है ।
भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद लखन लाल साहू का टिकट काटकर अरुण साव को उम्मीदवार बनाया है. लोकसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भले ही नए खिलाड़ी हों, लेकिन चुनाव का इन्हें अच्छा खासा अनुभ है ।

बिलासपुर। बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट से पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, कांग्रेस के तत्कालीन प्रत्याशी मंतूराम पवार को जमानत मिल गई है। इन्हें जस्टिस गौतम भादुड़ी के कोर्ट से जमानत मिली है। इन तीनों याचिकाकर्ता के वकील रमाकांत मिश्रा थे।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, अमित जोगी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता, मंतूराम पवार और पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। रायपुर के पंडरी थाने में कांग्रेस नेत्री डॉ। किरणमयी नायक के आवेदन पर 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस रजिस्टर किया गया था।
इसके बाद डॉ. पुनीत गुप्ता, राजेश मूणत और मंतूराम पवार ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। जिसे कोर्ट ने खारीज कर दिया था और कई बार सुनवाई में डेट भी बढ़ता चला गया और जमानत नहीं मिल रही थी। लेकिन आज इन तीनों को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।

कोरबा। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जो कुछ भी छत्तीसगढ़ में हो रहा है वो कांग्रेस के नक्सलियों के हौसला बढ़ाने के कारण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सलियों के समर्थकों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को पीएम ने ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार आती है तो वह देशद्रोह कानून खत्म कर देगी। जो लोग नक्सली गतिविधियां करते हैं उनको बचाने की कोशिश कर रही है। पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लैंडमाइन चाहिए या बिजली और पानी की लाइन चाहिए, ये छत्तीसगढ़वासियों को तय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ विनाश के साथ है। पीएम ने संबोधन की शुरुआत में दिवंगत बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

 पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जवान सरहद पर देश की रक्षा कर रहे हैं। आतंकियों से लड़ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस उन जवानों के सुरक्षा कवच को छिनना चाहती है। कांग्रेस के इस ऐलान से हिंसा और आतंक फैलाने वाली ताकतें खुशी से नाच रही है। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जमीन से इतना कट चुकी है कि उसे देश के लोगों के भावनाओं की कद्र ही नहीं है। पीएम ने आयुष्मान भारत योजना और पीएम किसान योजना को लेकर भी कांग्रेस और छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सूची उपलब्ध नहीं करा रही है। पीएम ने कहा कि लोगों को धोखा देने में कांग्रेस ने पीएचडी कर रखी है। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार जब पुनः आएगी तो पीएम किसान योजना को सभी किसानों के लिए लागू कर दिया जाएगा। साथ ही किसानों के लिए 60 साल की आयु के बाद नियमित पेंशन की व्यवस्था करेंगे। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे तब सभी के पास अपना पक्का घर होगा।

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता संघ के साथ चिटफंड कंपनी के प्रभावितों ने पूर्व की रमन सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए चकरभाटा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।  इस प्रदर्शन में करीब हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।  बिलासपुर में चिटफंड कंपनी के प्रभावितों ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और रामसेवक पैकरा पर एफआईआर करने की मांग की।  मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 

प्रदेश महासचिव नंद कुमार निषाद ने बताया कि रोजगार मेले में जो भी नेता मंत्री आए थे।  उनमें से कुल 32 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआरदर्ज कराई जा रही है।  जिसमें पूर्व सीएम रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा तात्कालिक कलेक्टर समेत 32 लोगों के खिलाफ शिकायत की है। 
पदाधिकरोयों ने बताया कि संघ और 25000 प्रभावित परिवारों द्वारा बिलासपुर हाईकोर्ट में पहले भी हलफनामा दायर किया।  जिसमे चिटफण्ड कंपनियों के डायरेक्टर्स के अलावा शासन-प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी को पक्षकार बनाया गया है।  जिन्होंने इन चिटफण्ड कंपनियों को जांच में क्लीनचिट दे दिया था।

कोरबा  ।  जिले में स्नेक कैचर अविनाश यादव ने 9 साल बाद किंग कोबरा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. ग्रामीणों में दहशत का कारण बने नागराज के पकड़े जाने से ग्रामीण उत्साहित है, तो दूसरी ओर अविनाश भी खुश है किंग कोबरा को पकड़ने में उसने सफलता हासिल की है ।
खेतों में खाक छानते यह लोग किंग कोबरा की खोज कर रहे हैं. जिसका नाम सुनते ही रूह कांप जाती है. आप भी देखिए किंग कोबरा को पकड़ने के लिए किस तरह यह मशक्कत कर रहे हैं ।
स्नेक कैचर अविनाश ने बताया कि कई सालों से उसे नागराज की तलाश थी कई बार तो वह रात भर टीम के साथ खोज करता रहा अंतत उसे सफलता मिली. ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है ।
कोरबा जिला जंगल पहाड़ों से घिरा हुआ है वन्य प्राणियों की चहलकदमी अधिक है. नागराज के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है ।

बिलासपुर । मरवाही में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत का मामला सियासी तूल पकड़ लिया है। जहाँ एक तरफ भाजपा के राजनेता पुलिस के कार्यवाही पर सवाल खड़े करने लगे है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी इस मामले में मौत को साधारण घटना सिद्ध करने का कोशिश करने में लगी है। बिलासपुर से बीजेपी सांसद लखनलाल साहू ने मरवाही थाने में भाजपा नेता की पुलिस पिटाई से मौत होने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि- मरवाही थाना प्रभारी एक्का ने बेरहमी से पीट-पीट कर बीजेपी नेता की हत्या कर दी है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम किए मृत्यु का कारण जारी कर दिया। बिलासपुर पुलिस इस घटना में लीपापोती करने में जुटी हुई है। उन्होंने राज्य सरकार से न्यायिक जांच की मांग की है। इसके साथ ही थानेदार के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि सोमवार की रात मरवाही थाने में जमीन विवाद को लेकर चंद्रिका प्रसाद तिवारी और उसके रिश्तेदारों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले को पुलिस ने चंद्रिका प्रसाद तिवारी और उसके बेटे को रात में ही थाने ले आई और बेरहमी से पिता और पुत्र से पिटाई कर दी। जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंच रहे हैं। यहां वे 5 आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में भाग लेंगे और साथ ही कांग्रेसजनों से सौजन्य भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे बिल्हा विधानसभा के पथरिया नगर पंचायत में पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दोपहर 12 बजे कोटा विधानसभा के करगी कला के हाई स्कूल ग्राउंड में दोपहर 3 बजे बेलतरा विधानसभा के पौंसरा ग्राम में हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के चिंगराजपारा में शाम 5 बजे सभा लेंगे।
चिंगराजपारा की सभा के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मोपका में एसपी सिंह के निवास पर आयोजित भोजपुरी समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात 8 बजे होटल मैरियट पहुंचकर मुख्यमंत्री विधानसभा वार कांग्रेसजनों के साथ अन्य लोंगों से भेंट करेंगे।
वहीं रात्रि विश्राम के पश्चात मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह 11 बजे रतनपुर महामाया के दर्शन हेतु हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे बिलासपुर लोकसभा के मुंगेली जिले के लोरमी में आम सभा में भाग लेंगे और आमसभा को सम्बोधित करेंगे।