Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.com, बिलासपुर। हाल ही में एक छह वर्षीय बालक के अपहरण की घटना घटित हुई. जिसे पुलिस की टीम ने सुलझा लिया तथा बालक को सकुशल परिवारजनों को सौंप दिया एवं आरोपियों को जेल भेज दिया । 
इस घटना से जो सबक हम सभी को सीखना चाहिए. घर, दुकान, फैक्ट्री में काम पर रखे जाने वाले हर एक व्यक्ति का पूरा बायोडाटा यानी नाम, पिता का नाम, उसका फोटो, फिंगर प्रिंट,परिचय पत्र, स्थाई पता, अभी जहां रहता है वहां का पता, उसके घर परिवार वालों के संपर्क नम्बर, उसके कोई मित्र जो आस पास रहते है इत्यादि जानकारी रख लेना चाहिए । 
कोई कितने ही समय से काम कर रहा हो ,उसकी गतिविधियों पर नजर जरूर रखिए. घर, दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाना चाहिए. बच्चों को केवल नौकर के भरोसे ना छोड़े । 
यदि उनके साथ कहीं भेजना भी पड़े तो समय पर जानकारी लेते रहिए. यदि अचानक नौकर के बर्ताव में अंतर दिखे तो सतर्क रहे । 
एक बार काम छोड़कर जा चुके व्यक्ति द्वारा दुबारा आने पर अति सतर्क रहना चाहिए. दुर्भाग्य से यदि कोई घटना हो जाए तो तत्काल पुलिस को अवगत कराए । 
 

 
panchayattantra24.com,कोरबा/बिलासपुर। गेवरा कोयला खदान में भाग रहे अज्ञात संदिग्ध वाहन को रोकने के लिए सीआईएसएफ द्वारा की गई गोलीबारी की गई, लेकिन गाड़ी में सवार लोग जंगलों से होते हुए भाग निकले. घटना के बाद बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में गोली लगने से उपचार के लिए कोरबा के युवक के भर्ती होने की सूचना पर दीपका पुलिस पूछताछ के लिए रवाना हो गई है । 
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात गेवरा कोयला खदान में संदिग्ध वाहन दिखने पर सीआईएसएफ क्यूआरटी के गस्ती दल ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन रुकने की वजह सीआईएसएफ के वाहन को टक्कर मारकर भागने लगे. इस पर जवानों ने फायरिंग की, लेकिन वाहन में सवार लोग जंगल के रास्ते से भाग निकले । 
इसके बाद बिलासपुर के सरकण्डा थाना से सूचना मिली की अपोलो हास्पिटल बिलासपुर में सालिक राम गोंड पिता बिरन सिंह गोंड (32 साल) निवासी खल्लारी पारा, ग्राम नोनबिर्रा, थाना पाली, जिला कोरबा गोली लगने से घायल होकर इलाज के लिये भर्ती है. युवक की हालत खतरे से बाहर है. युवक ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रात्रि में गेवरा खदान में गाड़ी लेकर घुसने के दौरान सीआईएसएफ गस्ती दल की फायरिंग से उसे चोट लगी है । 
इस घटना के संबंध थाना दीपका में अपराध क्रमांक 52/2021 धारा 186, 353, 447, 427, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. साथ ही दीपका थाना की पुलिस टीम घायल सालिक राम गोंड से पूछताछ करने अपोलो हास्पिटल बिलासपुर रवाना किया गया है । 
चार पहिया में गए थे मवेशी चराने
पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल युवक मवेशी खोजने के लिए गया था, जिस पर सीआईएसएफ के गस्ती दल ने गोलिया चलाईं है. लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि रात में चार पहिया वाहन में कोई कैसे मवेशी खोजने के लिए जा सकता है. हालांकि, इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर का कहना है कि ग्रामीणों की बात को सिरे से नकारते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है ये लोग खदान में क्या करने के लिए गए थे । 
 
 
 
 

 
panchayattantra24.com,,बिलासपुर ।  जुआरियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी प्रशांत अग्रवाल को पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम कुर्गीखुर्द के बिलासपुर बलौदा बाज़ार ज़िले की सीमा में पिछले कुछ दिनो से जुए के फड़ चलने की सूचना मिल रही थी । 
बिलासपुर पुलिस की सयुंक्त टीम जिसमे थाना पचपेड़ी थाना सिरगिट्टी तथा थाना हिर्री की संयुक्त टीम को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया था. इसके फलस्वरूप ग्राम जोन्धरा के कुर्गीखुर्द में रेड करते हुए जुए के फड़ से 15 लोगों को गिरफ्तार कर 49770 रुपये जप्त किए गए. साथ ही मौके कुल 68 नग मोटर सायकल और 3 नग कार भी जप्त किया. इसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए पुलिस ने आंकी है. जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें रिटायर्ड तहसीलदार का बेटा भी शामिल है । 
ये है गिरफ्तार आरोपियों की सूची
राकेश खुंटे निवासी ग्राम बगरा
घनश्याम पैकरा निवासी गोपालपुर
राकेश कुर्रे निवासी कोडाभार
घनेश्वर कुमार महिपाल निवासी तनौद
सत्यजीत महिपाल निवासी तनौद
प्रकाश गंधर्व निवासी ग्राम लोहर्सीसोन
रविशंकर श्रीवास निवासी मस्तूरी
भरत लाल टंडन निवासी लवन
उमेश बंजारे निवासी बोहारडीह
चिन्ताराम सतनामी निवासी कुटेला
रमेश सिंह निवासी ग्राम नेवरी
लखन वर्मा निवासी ग्राम अहिल्दा
सनत कुमार निवासी ग्राम ढ़ाबाडीट
सीताराम मेहर निवासी कुकुरदीखुर्द

 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। अरपा नदी के किनारे रोड निर्माण के लिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आमंत्रित निविदा को लेकर चल रहे विवाद का हाईकोर्ट ने खात्मा कर दिया है. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में प्रकाश एस्फाल्टिंग की याचिका स्वीकार करते हुए कहा कंपनी को गलत तरीके के डिसक्वालिफाई कर नए सिरे से निविदा निकाली गई है. इससे प्रकाश एसफाल्टिंग को टंडर मिलना तय हो गया है.
अरपा नदी के किनारे रोड निर्माण के लिए जारी टेंडर पर पनपे विवाद पर चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन व जस्टिस पीपी साहू की युगल खंडपीठ में सुनवाई हुई. मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने पूर्व में फैसला सुरक्षित रखा था. शुक्रवार को जारी फैसले में हाईकोर्ट ने रायपुर कंस्ट्रक्शन की याचिकाओं को खारिज कर दिया, वहीं प्रकाश एस्फाल्टिंग की याचिकाएं स्वीकार कर ली.
हाईकोर्ट ने रायपुर कंस्ट्रक्शन को स्मार्ट सिटी द्वारा अपात्र करने के निर्णय को सही पाया. कंपनी का मानना था कि कंपनी ने जो आवश्यक तथ्य छुपाए थे, उसे बताना चाहिए था. टेंडर के नियम में ठेका कंपनियों को अपने चल रहे काम को बताना शामिल था, लेकिन रायपुर कंस्ट्रक्शन रायपुर ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लिए काम की जानकारी नहीं दी थी. 
इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक होगा सड़क निर्माण
अरपा के दोनों किनारे इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक 1800-1800 मीटर सड़क और नाली निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना के लिए टेंडर जारी हुआ था। हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद इसमें टेंडर के एल-1 और एल-2 की समीक्षा के बाद टेंडर कमेटी टेंडर फाइनल करने से पीछे हट गई. नदी किनारे सड़क निर्माण के लिए तिलकनगर से गोंड़पारा, शनिचरी तक 500 परिवारों को बेदखल किया जा चुका है.
शीघ्र शुरू होगा नाली और सड़क का निर्माण
स्मार्ट सिटी के अधिकारी ने बताया कि इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक नदी के दोनों किनारे 1800-1800 मीटर सड़क एवं नाली निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा. सरकंडा की ओर फोरलेन रोड के लिए 45.16 करोड़ तथा इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक सिक्सलेन रोड के लिए 49.44 करोड़ का.टेंडर बुलाया गया. कोर्ट के आदेश के बाद अब प्रकाश एस्फाल्टिंग का दोनों टेंडर मान्य हो गया है.
 

 पंचायत तंत्र – बिलासपुर। बिलासपुर से अगले महीने हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। रायपुर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप पुरी ने इस बात का ऐलान किया। बजट की खूबियों को बताने के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिलासपुर को हम एयर कनेक्टविटी देने जा रहे हैं। इस बात का हमने निर्णय ले लिया है।

panchayattantra24.com,बिलासपुर ।  राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में नशा मुक्ति वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए अनुदान हेतु पत्र लिखा जाएगा साथ ही चिकित्सालय में स्थापित शिकायत पेटी को सुव्यवस्थित किया जायेगा और शिकायत पंजी भी संधारित की जाएगी। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आयेाजित जीवनदीप समिति की बैठक में यह निर्देश दिया गया।
   राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के जीवनदीप समिति की बैठक में संभागायुक्त ने चिकित्सालय में नशा मुक्ति वार्ड स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वर्तमान में चिकित्सालय में प्रत्येक गुरूवार को नशा पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए ओपीडी संचालित किया जा रहा है। वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए यहां नशा मुक्ति वार्ड बनाये जाने की पहल की गई है। संभागायुक्त ने चिकित्सालय में शिकायत पेटी को व्यवस्थित रूप से रखने और इस संबंध में बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए। हर महीने कितनी शिकायतें मिली और कितने का निराकरण किया गया इसकी समीक्षा अपर कलेक्टर श्री  बी.एस.उइके करेंगे।
   संभागायुक्त ने चिकित्सालय परिसर के बाउंड्री वाल निर्माण में अतिक्रमण के चलते आ रहे व्यावधान को दूर करने के लिए अपर कलेक्टर को निर्देश दिया कि संबंधित तहसीलदार एवं एसडीएम को निर्देश दें और की गई कार्रवाई के रिपोर्ट के साथ अगली बैठक में वे भी उपस्थित रहें। चिकित्सालय के वार्ड क्र. 02 में अतिरिक्त टॉयलेट निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई। चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए कक्ष निर्माण हेतु एनटीपीसी सीपत को प्रस्ताव बनाने भेजने का निर्देश दिया गया। चिकित्सालय के वार्डाें के मरम्मत हेतु जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्याें को अगले महीने तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।
   चिकित्सालय को ई-हॉस्पीटल की सूची में शामिल करने के लिए पूर्व में स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय को पत्र लिखा गया था। इस संबंध में पुनः पत्र लिखने कहा गया। चिकित्सालय में एसईसीएल के सीएसआर मद से ईटीपी के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।
  चिकित्सालय में लंबे समय से रहने वाले मरीजों को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एनजीओ को जिम्मेदारी दी जाएगी। संभागायुक्त ने निर्देशित किया कि ऐसी सामग्री निर्माण हेतु प्रशिक्षण दिलायंे जो अस्पताल के लिए उपयोगी हो। फिनाईल, गाज पट्टी, रूई पेड, फाईल पेड, मसाले, पापड़, बड़ी बनाने हेतु मरीजों को प्रशिक्षण दिया जाए जिससे अस्पताल मंे ही उनके द्वारा निर्मित सामग्री का उपयोग हो सके। अस्पताल भवन एवं आसपास प्रदूषण नियंत्रण हेतु प्रदूषण नियंत्रण मंडल बिलासपुर को पत्र लिखने का निर्देश दिया गया।
  बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव श्री बृजेश राय, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नन्दा सहित समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,,बिलासपुर । बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ बार काउंसिल को भंग कर दिया है. इसके साथ ही तीन सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया गया है, जो अगले छह महीने में फर्जी और सही वकीलों की पहचान करने के साथ चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करेगी । 
दरअसल, छत्तीसगढ़ बार काउंसिल को वकीलों की पहचान कर चुनाव कराने का नियत समय खत्म होने पर दो बार एक्सटेंशन दिया था. लेकिन इस अवधि में भी छत्तीसगढ़ बार काउंसिल के प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाने को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने गंभीरता से लेते हुए काउंसिल को ही भंग कर दिया है. इसके साथ तीन सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है, इसमें छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल, अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव और प्रतीक शर्मा शामिल हैं । 
यह विशेष समिति राज्य बार काउंसिल में पंजीबद्ध वकीलों का बार काउंसिल ऑफ इंडिया सर्टिफिकेट एंड प्लेस ऑफ प्रेक्टिस (वेरिफिकेशन) रूल्स 2015 के तहत वेरिफिकेशन करने के साथ-साथ छह महीने के भीतर चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण करेगी. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि वकीलों के वेरिफिकेशन के बिना चुनाव नहीं होंगे । 
1691 अधिवक्ताओं का ही वेरिफिकेशन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ छत्तीसगढ़ बार काउंसिल के हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया गया कि 2016 तक राज्य बार काउंसिल में पंजीकृत सदस्यों की संखय़्या 26096 थी, वहीं 25 जनवरी 2021 तक यह संख्या बढ़कर 29228 पहुंच गई. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान 12204 अधिवक्ताओं ने ही फार्म जमा किए, इनमें से महज 9741 लोगों ने एलएलबी के मार्कशीट अटैच किए, इनमें से महज 1691 अधिवक्ताओं के मार्कशीट यूनिवर्सिटी से वेरिफाई हो पाएं हैं । 
फर्जी वकीलों की संख्या में आई बाढ़
जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ में फर्जी वकीलों की तादात में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इनमें एक तरफ ऐसे वकील हैं, जिनके पास पर्याप्त शैक्षणिक योग्यता नहीं हैं, तो दूसरी तरफ ऐसे वकील हैं, जिनके पास डिग्री तो है, लेकिन वकालत के पेशे में सक्रिय नहीं हैं. केवल मतदान के लिए ही काउंसिल की सदस्यता लिए हुए हैं. माना जा रहा है कि ऐसे तमाम अधिवक्ताओं की पहचान कर काउंसिल की सूची से हटाया जाएगा, जिससे साफ-सुथरा चुनाव हो सके । 
 

 
panchayattantra24.com,बिलासपुर। हाईकोर्ट प्रैक्टिसिंग बार की बिलासपुर में हवाई सेवा प्रारम्भ करने की याचिका पर आज सुनवाई मुख्य न्यायाधीश के डिवीज़न बेंच में हुई, जिसमें जस्टिस पीपी साहू भी थे. केंद्र के वकील ने कोर्ट को बताया कि 3 c का लाइसेंस बिलासपुर एयरपोर्ट को दे दिया गया है. अब शीघ्र ही हवाई सेवा के आवेदन आने पर हवाई सेवा प्रारम्भ की जाएगी ।      
प्रैक्टिसिंग बार के वकील सुदीप श्रीवास्तव और संदीप दुबे ने बताया कि 4 C लाइसेंस के लिए 200 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी जो सेना के पास है, उसके लिए राज्य सरकार को OLS सर्वे कर बताना चाहिए. तब कोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि पहले 3 C लाइसेंस के हिसाब से हवाई सेवा चालू हो जाए, तब 4 C के लिए आगे कदम बढ़ाया जा सकता है ।      
इस पर न्यायालय ने आदेश देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार क्रोनोलॉजिकल तरीके से लिखित में बताये की हवाई सेवा कैसे और कौन चालू करवाएगा. प्रक्रिया क्या होगी, तभी हम आगे आदेश दे सकेंगे. न्यायालय ने याचिकर्ताओ को केंद्र और राज्य सरकार के किए कार्यो को सराहा है कि एक स्टेप और आप लोगों को मेहनत से 3 C लाइसेंस मिल पाया है. आज न्यायालय में महाधिवक्ता सतीश वर्मा, सुदीप श्रीवास्तव, संदीप दुबे, रमाकांत मिश्रा, सुदीप अग्रवाल एवं आशीष श्रीवास्तव पक्षकारों की तरफ से खड़े हुए ।      
 

 
panchayattantra24.com, बिलासपुर। महिलाओं के यौन उत्पीड़न के जांच के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है. समिति के अध्यक्ष के तौर पर अधिवक्ता नूपुर पाल की नियुक्त की गई है. इनके अलावा समिति में नेहा लहरिया, शशि मिश्रा और राणा बानो को सदस्य बनाया गया गया है. यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें समिति में की जा सकती हैं. कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्य की बधाई और शुभकामनाएं दी है । 
 
 

 
panchayattantra24.com, बिलासपुर। हाई कोर्ट प्रैक्टिसिंग बार की तरफ से बिलासपुर एयरपोर्ट को स्टार्ट करने की मांग को लेकर दायर याचिका की सोमवार को हाईकोर्ट के डिवीज़न बेंच में सुनवाई हुई. तमाम पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 4 हफ्ते बाद होने वाली अगली सुनवाई में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है । 
मुख्य न्यायाधीश रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू की बेंच में बार की तरफ से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव उपस्थित हुए. न्यायालय ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार के वकील से पूछा कि क्या स्टेटस है, केंद्र के वकील रमाकांत मिश्र ने बताया कि 13 जनवरी को एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम निरीक्षण करके रिपोर्ट DGCA को पेश की है, अगर कुछ भी त्रुटि नहीं पाई गई तो 4 हफ्ते में लाइसेंस 3C जारी कर दिए जाएंगा. त्रुटि पाए जाने पर राज्य सरकार को 1 हफ्ते में जानकारी देकर पूर्ण करने के बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा. इस पर कोर्ट ने शीघ्र लाइसेंस जारी होने की उम्मीद जताई है । 
मामले में अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बार की तरफ से केंद्र सरकार को निर्देश जारी करने संबंधी आदेश जारी करने संबंधित आवेदन पेश किया गया है, जिसमें मांग की गई है कि पूर्व की तरह जैसे उड़ान 3 में 600 km के लिए कोई कैप नहीं था. इससे एयर कंपनी को सब्सिडी कुछ वर्षों के लिए केंद्र सरकार देती थी, उसे उड़ान 4 में 600 km तक सीमित करने से बिलासपुर में कोई विमानन कंपनी नहीं आएगी, जिससे फिर वही स्थिति पैदा होगी क्योंकि कोलकोता दिल्ली बेंगलोर सभी 600 km से बाहर है. इस पर न्यायालय ने केंद्र सरकार से अगले पेशी तक जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी ।