Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर



तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टीआई की मौत, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी…



बिलासपुर । महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करते ही सुधार कार्य शुरू कर दिए हैं. आज उन्होंने महाधिवक्ता कार्यालय के वेबसाइट cgadocategeneral.gov.in जारी किया. इसमें उच्च न्यायालय में शासन के पक्ष में जवाबदावा दाखिल करने से सबंधित जानकारी अपलोड करना प्रारंभ कर दिया गया है ।
ये जानकारी अपलोड-
वर्ष 2018 और 2019 के ऐसे सभी रिट याचिका प्रकरण की विभागवार सूची, जिनमें शासन का जवाबदावा पेश नहीं किया गया है ।
वर्ष 2019 के ऐसे सभी आपराधिक याचिका प्रकरण की सूची , जिनमें शासन का जवाबदाता पेश नहीं किया गाय है ।
महाधिवक्ता कार्यालय में उपस्थित होने वाले प्रभारी अधिकारी का नाम, प्रकरण क्रमांक एवं विवरण, जवाबदावा तैयार करने वाले विधि अधिकारी का नाम एवं अन्य विवरण, प्रतिदिन के आधार पर वेबसाइट में अपलोड किए जाएगा ।
बिलासपुर । बीई डिग्रीधारी छात्र जो बीएड पास कर नौकरी का इंतजार कर रहे है उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बीई डिग्रीधारी याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शिक्षक पद के आवेदन के लिए उन्हें पात्र माना है. जस्टिस पीसैम कोसी की सिंगल बेंच ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि बीई डिग्रीधारी अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करें या फिर सीधे स्वीकृत करें।
जाँजगीर-चाँपा । जिले के धार्मिक नगरी खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर में आज सुबह युवक की लाश मिलने से गाँव में दहशत का माहौल। श्रद्धालुगण जब आज सुबह 06 बजे दर्शन करने मंदिर पहुँचे तब वहाँ राजा सिदार पिता संतोष सिदार ( 17 वर्ष ) का लाश पड़ा हुआ मिला। आनन-फानन में उसके घरवालों को जानकारी भेजी गयी। टी आई ने फोन मे अभी अरविन्द तिवारी को बताया कि मामले का रिपोर्ट दर्ज नही हुआ है। इसलिये पुलिस तहकीकात शुरु नही हुई है। पुलिस छानबीन के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आयेगी । कानन पेंडारी में अवैध दुकानों के संचालक पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए तुरंत हटाने अधिकारियों को कहा
तखतपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मिनी जूलॉजिकल पार्क और बिलासपुर की पहचान कानन पेंडारी में अनियमितताओं का बोलबाला है. एक तरफ रसूखदारों ने कैंटीन खोल दिए हैं, वहीं दूसरी ओर पेंडारी में दर्शकों के लिए लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं. स्थानीय विधायक शैलेष पाठक ने निरीक्षण के दौरान अवैध दुकानों के संचालक पर नाराजगी जताते हुए तुरंत हटाने अधिकारियों को कहा ।